देश
AI सप्लाई चेन सुरक्षा पर फोकस, पैक्स सिलिका पहल में भारत की एंट्री
20 Feb, 2026 11:03 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत आज औपचारिक रूप से अमेरिका की अगुवाई वाली पहल 'पैक्स सिलिका' में शामिल होने जा रहा है। यह पहल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सप्लाई चेन (आपूर्ति श्रृंखला) सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बनाई गई है। यह घोषणा दिल्ली में चल रहे ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान की गई है।
नितिन नवीन
गुजरात के सियासी चौसर पर शक्ति प्रदर्शन: आज से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा, बैठक से जनसंपर्क तक कई आयोजन
देश
क्या है पैक्स सिलिका?
यह अमेरिकी विदेश विभाग की प्रमुख पहल है। इसका मकसद एआई तकनीक को सुरक्षित तरीके से विकसित करना, महत्वपूर्ण सामान और संसाधनों की सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना और सहयोगी देशों के बीच आर्थिक सुरक्षा बढ़ाना है। इस पहल की घोषणा में कहा गया है कि मजबूत सप्लाई चेन आर्थिक सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। एआई भविष्य की समृद्धि और विकास की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
घोषणा पर किन देशों ने किया हस्ताक्षर?
इस घोषणा पर हस्ताक्षर करने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, यूएई, सिंगापुर, इस्राइल, कतर और ग्रीस शामिल हैं। जबकि कनाडा, यूरोपीय संघ, नीदरलैंड्स और ताइवान जैसे देश इसमें भागीदार के रूप में जुड़े हैं।
अमेरिका-भारत सहयोग भी बढ़ेगा
अमेरिका के आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग 20-21 फरवरी तक भारत दौरे पर हैं। वे एआई सम्मेलन में भाग लेंगे, भारत-अमेरिका टेक्नोलॉजी साझेदारी मजबूत करेंगे और एआई एक्सपोर्ट प्रोग्राम का नया चरण शुरू करेंगे।
हाल ही में खनिज सप्लाई पर भी सहयोग
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में अमेरिका में हुए महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, जरूरी खनिजों की सप्लाई कुछ देशों में ज्यादा केंद्रित है- यह दुनिया के लिए जोखिम है। देशों को मिलकर सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना होगा।
भारत से कड़वाहट दूर करने की कवायद, तारिक रहमान सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम
20 Feb, 2026 11:02 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
India-Bangladesh relations: आम चुनाव संपन्न होने के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां दोनों देशों के बीच वीजा सेवाएं बहाल होने के संकेत मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तारिक रहमान सरकार के नए खेल मंत्री अनीमुल हक ने भारत के साथ खेल संबंधों को बेहतर करने की मंशा जाहिर की है।
खेल संबंधों में सुधार की पहल
बांग्लादेश के खेल मंत्री अनीमुल हक ने कहा कि वह आईसीसी (ICC) पुरुष टी-20 विश्व कप से बांग्लादेश की अनुपस्थिति संबंधी मुद्दे को शीघ्रता से हल करना चाहते हैं। उन्होंने इस विषय पर भारत के उप-उच्चायुक्त से मुलाकात की और टी-20 वर्ल्ड कप पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस बातचीत को सौहार्दपूर्ण बताया। बांग्लादेश की ओर से सभी मामलों को जल्द सुलझाने की इच्छा व्यक्त की गई है और पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
जल्द बहाल होंगी सभी वीजा सेवाएं
दोनों देशों के रिश्तों में सुधार को देखते हुए बांग्लादेश में भारत के वरिष्ठ वाणिज्य दूत (Consular Officer) अनिरुद्ध दास ने कहा कि नई दिल्ली जल्द ही बांग्लादेश में सभी वीजा सेवाओं को पूरी तरह बहाल करेगी। अनिरुद्ध दास ने 'सिलेहट जिला प्रेस क्लब' में बातचीत के दौरान बताया कि वर्तमान में भारत द्वारा मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी किए जा रहे हैं। पर्यटन (Travel) सहित अन्य वीजा श्रेणियों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया जारी है।
मुस्लिम MLA ने गाय को लेकर उठाई मांग पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खुश… बोले-ये हिंदू विधायकों पर कलंक जैसा
20 Feb, 2026 11:02 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल के एक मुस्लिम विधायक (Muslim MLA) ने गौमाता को लेकर ऐसी कुछ मांग कर दी है कि जिससे ज्योतिर्मठ पीठ (Jyotirmath Peeth) के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda Saraswati) बहुत खुश हो गए हैं और उन्होंने विधायक की जमकर तारीफ करते हुए हिंदू विधायकों को उनसे सीख लेने के लिए कहा है। दरअसल भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प पेश करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है, साथ ही गाय की मृत्यु पर उसकी अंतिम संस्कार करने और उसके मांस व चमड़े के व्यापार पर रोक लगाने की मांग भी की है। विधायक की इस मांग के बारे में जानने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रतिक्रिया देते हुए ना केवल मुस्लिम MLA की तारीफ की बल्कि यहां तक कह दिया कि अगर उनका यह प्रस्ताव असफल रहता है तो यह हिंदू विधायकों के ऊपर बहुत बड़ा कलंक होगा।
इस मामले को लेकर जारी एक वीडियो में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘उस वक्त बड़ा आश्चर्य होता है, जब हम जिससे आशा करते हैं वह हमारी आशा को पूरा नहीं करता है, और जिससे हमारी आशा ही ना हो, वह आगे बढ़कर के हमारे हृदय के पास खड़ा हो जाता है। ऐसा ही एक दृश्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से निकलकर आया है। जहां पर भोपाल उत्तर सीट से विधायक आतिफ अकील ने विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प पेश करते हुए गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने गौमाता के मांस और चमड़े के व्यापार पर भी पूरी तरह से रोक लगाने और गोकशी करने वाले लोगों के ऊपर सख्ती बरतने के लिए कहा है।’ शंकराचार्य ने बताया कि अकील ने गौमाता की मृत्यु होने पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने की व्यवस्था करने की मांग भी की है।’
‘हिंदू अपना धर्म पालन करने में चूक रहे’
आगे राज्य के हिंदू विधायकों को निशाने पर लेते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ‘यह मांग स्वयं को हिंदू कहने वाले विधायकों के द्वारा की जानी चाहिए थी, यह संकल्प उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाना चाहिए था, लेकिन हिंदू ना केवल अपना धर्म पालन करने में चूक रहे हैं, बल्कि अपने आप को हिंदू कहलवाने में भी चूक रहे हैं।’
‘हिंदू विधायकों के पास अब भी एक मौका’
आगे अकील की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज MP विधानसभा में जितने भी हिंदू विधायक हैं, आतिफ अकील कहीं ना कहीं उनसे बढ़त ले चुके हैं। लेकिन कोई बात नहीं, अभी भी मौका है, इनके द्वारा जो संकल्प प्रस्तुत किया गया है, उस संकल्प को पारित करके सभी विधायक, इस अच्छे कार्य में अपने आप को सहभागी बना सकते हैं और सभी अभिनंदनीय हो सकते हैं।’
‘तो हिंदू विधायकों पर होगा बहुत बड़ा कलंक’
आगे उन्होंने मध्य प्रदेश के हिंदू विधायकों को कहीं ना कहीं चुनौती देते हुए कहा कि ‘अगर यह प्रस्ताव असफल रहता है तो मध्य प्रदेश के हिंदू विधायकों के ऊपर बहुत बड़ा कलंक होगा, यही हम कहना चाहते हैं। साथ ही हम भोपाल उत्तर विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक आतिफ अकील का खूब-खूब अभिनंदन करना चाहेंगे, साथ ही उनके परिवार को और उनके इष्ट मित्रों का भी अभिनंदन करना चाहेंगे जिन्होंने उनको यह बल दिया कि वह विधानसभा में इस तरह का प्रस्ताव ला सकें।’
‘संसद में भी यही हाल, मुस्लिम सांसद कर रहे मांग’
आगे उन्होंने कहा कि संसद में भी हम देख रहे हैं कि मुस्लिम सांसद तो कह रहे हैं कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो, लेकिन तथाकथित जो अपने आप को हिंदू कहने वाली पार्टी है, या जो अपने आप को हिंदू कहने वाले सांसद हैं, दूसरी पार्टियों के, वो लोग कहीं ना कहीं इस मामले में चूक रहे हैं। इसलिए इस मामले में हमारा सबसे यही कहना है कि, आपकी जो भी आस्था है, या आपकी आस्था अगर मर भी गई है तो भी आप जिनके प्रतिनिधि हैं उस जनता की तरफ से इस प्रस्ताव का समर्थन करने की और इस तरह का प्रस्ताव लाने की आवश्यकता है।
हिंदुओं से की गौमाता के पक्ष में खड़े होने की अपील
अपनी बात खत्म करते हुए अंत में अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘हर हिंदू से हम कहना चाहेंगे, गौमाता के पक्ष में खड़े होकर के अपने आपको असली हिंदू घोषित करिए, नहीं तो जनता की नजर में आप नकली हिंदू होंगे, नकली हिंदू का कोई मतलब नहीं। इसलिए गौमाता के पक्ष में खड़े होइये।’
आतिफ अकील बोले- भाजपा की कथनी और करनी में फर्क
बता दें कि भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने मंगलवार 17 फरवरी को विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की थी। इस बारे में बताते हुए आतिफ अकील ने कहा था, ‘मैंने गाय को लेकर विधानसभा में अशासकीय संकल्प लगाया है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। क्योंकि हिंदू धर्म अगर गाय को माता मानता है तो बिल्कुल उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। वहीं गाय की मौत होने पर उसका अंतिम संस्कार भी होना चाहिए और गाय के चमड़े का व्यापार भी बंद होना चाहिए।’ आगे उन्होंने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2017 में मेरे पिता ने भी यही मांग की थी, और उस वक्त भी भाजपा की सरकार थी, लेकिन बहुमत होने के बाद भी यह संकल्प पारित नहीं हो पाया था।
संगठन मजबूत करने की कवायद: तीन दिन तक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे नितिन नवीन
20 Feb, 2026 10:40 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली गुजरात यात्रा है। दौरे के दौरान अहमदाबाद और गांधीनगर में संगठनात्मक बैठकें, जनसंवाद और कई सार्वजनिक कार्यक्रम तय किए गए हैं। पार्टी इसे संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का अवसर बता रही है।
पहले दिन का कार्यक्रम क्या रहेगा?
गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नितिन नवीन दोपहर 12:30 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे नारनपुरा स्थित जीएससी बैंक में सांसदों और विधायकों से बातचीत करेंगे। शाम को गांधीनगर के इन्फोसिटी में ‘बजट बैठक’ में उद्योगपतियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टरों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
दूसरे दिन किन कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल?
21 फरवरी की सुबह वे साबरमती रिवरफ्रंट जाएंगे और स्थानीय लोगों से मिलेंगे। इसके बाद भद्रकाली माता मंदिर में पूजा करेंगे। फिर गांधीनगर स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक भी होगी। दोपहर में गिफ्ट सिटी में यंग वॉइस समिट में भाषण देंगे और युवा उद्यमियों से मिलेंगे। शाम को अहमदाबाद के जीएमडीसी हॉल में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
तीसरे दिन क्या खास रहेगा?
22 फरवरी को नितिन नवीन खाडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सार्वजनिक श्रवण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।
संगठन पर जोर क्यों?
जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संगठन से ही आगे बढ़े हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 45 वर्षीय नितिन नवीन पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यह दौरा संगठनात्मक समन्वय और जनसंपर्क को मजबूत करने पर केंद्रित है।
PM मोदी ने पूर्वोत्तर के लोगों को दी शुभकामनाएं, विकास और संस्कृति का किया जिक्र
20 Feb, 2026 10:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के राज्य स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इन राज्यों की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और मेहनती लोगों की सराहना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी दोनों राज्यों के लोगों को बधाई देते हुए निरंतर प्रगति की कामना की।
अरुणाचल प्रदेश को क्या कहा पीएम ने?
प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश को परंपरा और प्रकृति के बीच सामंजस्य का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के उत्साही और मेहनती नागरिक देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां की जनजातीय विरासत भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को मजबूत करती है। उन्होंने कामना की कि राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।
विज्ञापन
अरुणाचल की ऐतिहासिक यात्रा
अरुणाचल प्रदेश को ‘उगते सूरज की भूमि’ कहा जाता है। यह भूटान, चीन और म्यांमार से सटा हुआ है, जिससे इसका सामरिक महत्व बढ़ जाता है। यह क्षेत्र पहले नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1972 में इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया और 20 फरवरी 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।
मिजोरम पर पीएम का संदेश
प्रधानमंत्री ने मिजोरम को प्राकृतिक सौंदर्य और मजबूत सामुदायिक भावना वाला राज्य बताया। उन्होंने कहा कि यहां के लोग दया और करुणा के मूल्यों को जीते हैं। मिजो संस्कृति, संगीत और परंपराएं प्रेरणादायक हैं। उन्होंने राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मिजोरम का राज्य बनने का सफर
मिजोरम भी 20 फरवरी 1987 को भारत का 23वां राज्य बना। इससे पहले यह केंद्र शासित प्रदेश था। हर साल 20 फरवरी को राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी एक्स पोस्ट में दोनों राज्यों को बधाई दी और कहा कि उनकी सांस्कृतिक विरासत और विकास के प्रति प्रतिबद्धता देश को प्रेरित करती है।
आज फिर बदले भाव: सोना-चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंकाया
20 Feb, 2026 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी की गई है। चांदी 1560 रुपये की बढ़त के साथ 2.44 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने का भाव बढ़कर 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वैश्विक संकेतों और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों के साथ-साथ शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वाले लोग भी दुविधा में हैं। हाजिर बाजार में दोनों की कीमतों में हालिया दिनों में करीब 7% तक की बढ़त दर्ज की गई है।
एमसीक्स पर सोने-चांदी का भाव
राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी 2.6 लाख रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही है। दूसरी ओर, कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोना लगभग 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,41,400 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है।विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की तुलना में चांदी में कहीं अधिक तेज उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। MCX पर चांदी की कीमतें एक समय ऐतिहासिक उछाल के साथ 4,20,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थीं, लेकिन उसके बाद इसमें भारी गिरावट आई और फिलहाल यह 2.41 लाख रुपये के करीब ट्रेड कर रही है। इंडस्ट्री की मांग, ग्लोबल मार्केट में बदलाव और निवेशक सेंटीमेंट को इस अस्थिरता का प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि दीर्घकालिक निवेशक इस गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देख सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में दिखी मजबूती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में मजबूती देखी गई। कॉमेक्स ट्रेड में सोना शुरुआती गिरावट के बाद 4,996 डॉलर प्रति औंस से संभलकर 5,018.20 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जो 24 घंटों में करीब 0.43% की बढ़त दर्शाता है। वहीं, स्पॉट सिल्वर 0.67% की तेजी के साथ 78.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान वार्ता में ठोस प्रगति न होने से सेफ-हेवन खरीदारी बढ़ी है, जिससे कीमती धातुओं को समर्थन मिला। इसके अलावा, 19 फरवरी को प्रकाशित ऑगमोंट बुलियन की रिपोर्ट में कहा गया कि लूनर न्यू ईयर अवकाश के दौरान एशियाई बाजारों में कम लिक्विडिटी के कारण गोल्ड मार्केट कंसोलिडेशन फेज में रहा और कीमतों की चाल पर टेक्निकल फैक्टर्स का असर ज्यादा देखने को मिला।
बागलकोट में शिवाजी जयंती के दौरान बवाल, पत्थरबाजी के बाद प्रशासन सख्त
20 Feb, 2026 09:09 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। इसके बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू की है। अधिकारियों ने बताया कि शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान कथित तौर पर पत्थरबाजी के बाद कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को पुराने शहर में उस समय हुई जब दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुआ जुलूस मस्जिद क्षेत्र से गुजर रहा था।
एसपी ने पत्थरबाजी की पुष्टि की
मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि जुलूस के लिए पर्याप्त बल तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा, 'हम सभी मौके पर मौजूद थे। जुलूस कल दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुआ। जैसे ही यह मस्जिद के पास पहुंचा, दूर से हमारी ओर दो पत्थर फेंके गए।' एसपी के अनुसार, पुलिस द्वारा अब तक प्राप्त प्रारंभिक जानकारी और वीडियो के आधार पर, एक पत्थर एक पुलिसकर्मी को लगा जबकि दूसरा उसके कंधे पर गिरा। उन्होंने कहा, 'किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद जुलूस सुचारू रूप से चलता रहा और माहौल शांतिपूर्ण बना रहा।'
वहीं तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी दो धर्मों के लोगों के बीच टकराव की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो गुटों के लोगों ने जुलूस निकाले जाने के दौरान एक दूसरे के विरोध में जमकर नारेबाजी की। फिलहाल दोनों जगहों पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी धार्मिक तनाव
दक्षिण भारत की इन दो घटनाओं से पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी गुरुवार देर रात धार्मिक मुद्दे पर तनाव भड़क उठा। जबलपुर से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक सिरोह के एक मंदिर में कथित तोड़फोड़ के बाद तनाव पैदा हुआ। यहां दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और पत्थरबाजी से उपजे तनाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में भी लिया। फिलहाल हालात संवेदनशील हैं और मौके पर मध्य प्रदेश पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं।
जांच पर उठे सवाल, पिता बोले—असली दोषियों को बचाया जा रहा
20 Feb, 2026 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या केस में अब नया विवाद खड़ा हो गया है। पीड़िता के पिता ने हाई कोर्ट और सीबीआई दोनों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़िता के पिता का कहना है कि हाई कोर्ट ने बहुत बड़ी गलती की, जब केस सीबीआई को सौंप दिया। उनका आरोप है कि सीबीआई सही तरीके से जांच नहीं कर रही और सच्चाई छुपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिर्फ एक आरोपी को पकड़कर असल दोषियों को बचाया जा रहा है।
किन लोगों पर जताया गया शक?
परिवार का आरोप है कि इस मामले में कुछ पुलिस अधिकारी, कुछ डॉक्टर और बड़े अधिकारी भी साजिश में शामिल हो सकते हैं। परिवार ने खास तौर पर डॉक्टर सुदीप्तो रॉय और कुछ पुलिस अधिकारियों से कस्टडी में पूछताछ की मांग की है।
पिता ने राज्य सरकार पर भी लगाए आरोप
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने साजिश रची और मेरी बेटी को मारा, वे कभी सामने आकर यह नहीं कहेंगे कि उन्होंने उसे मारा है। हाई कोर्ट ने यह केस ऐसी जांच एजेंसी को सौंपकर बहुत बड़ी गलती की है... राज्य सरकार क्या कह सकती है? वह पहले दिन से ही इस मामले को दबा रही है। स्वास्थ्य मंत्री और विधायक सुदीप्तो रॉय इस साजिश में शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव भी इसमें शामिल हैं। मेरे पास इसका भी सबूत है।
CBI पर क्या सवाल उठे?
पीड़िता के वकीलों का कहना है, सीबीआई की रिपोर्ट साफ नहीं है। जिन लोगों के नाम सामने आए, उनसे सही तरीके से पूछताछ नहीं हुई। कुछ लोग पॉलीग्राफ टेस्ट में फेल भी हुए, फिर भी उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया। पीड़ित के वकील, एडवोकेट राजदीप हलदर ने कहा कि पूरी कोलकाता पुलिस बिरादरी इस केस से जुड़ी हो सकती है और असली आरोपी को बचाने के लिए संजय रॉय को फंसाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस बिरादरी इस मामले से गहराई से जुड़ी हुई है और ड्यूटी में लापरवाही का हवाला दिया, जो उनके हिसाब से जानबूझकर की गई थी।
केस में अब तक क्या हुआ?
8-9 अगस्त 2024 की दरमियानी रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज कैंपस में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे। बाद में हाई कोर्ट ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाकर केस सीबीआई को दे दिया। मामले में सीबीआई ने संजय रॉय को गिरफ्तार किया, जिसे उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। लेकिन परिवार का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि बड़ी साजिश का मामला है।
भारत ने तैयार की घातक मिसाइलों से लैस तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी, नौसेना के बेड़े में जल्द होगी शामिल
20 Feb, 2026 08:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारत (India) अपनी समुद्री सैन्य शक्ति और परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार है। देश की तीसरी स्वदेशी परमाणु-सक्षम पनडुब्बी (Indigenous Nuclear-Capable Submarine) (SSBN), INS अरिधमन (S4) इस साल अप्रैल-मई तक नौसेना (Navy) में शामिल होने की संभावना है।
भारत की ‘सेकंड स्ट्राइक’ क्षमता में बड़ा इजाफा
भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल डी.के. त्रिपाठी ने पिछले दिसंबर में संकेत दिया था कि INS अरिधमन को 2026 में कमीशन किया जाएगा। वर्तमान में यह पनडुब्बी अपने समुद्री परीक्षणों के अंतिम चरण में है। INS अरिधमन के शामिल होने के साथ ही भारत के पास पहली बार तीन परिचालन परमाणु पनडुब्बियां होंगी। यह भारत को ‘कंटीन्यूअस एट-सी डिटरेंस’ की रणनीति हासिल करने के करीब ले जाएगा, जिसका अर्थ है कि साल के 365 दिन भारत की कम से कम एक परमाणु पनडुब्बी समुद्र में गश्त पर तैनात रहेगी।
INS अरिधमन: क्यों है यह खास?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसल (ATV) प्रोजेक्ट के तहत विशाखापत्तनम में निर्मित यह पनडुब्बी अपने पूर्ववर्तियों (INS अरिहंत और INS अरिघात) की तुलना में अधिक घातक और एडवांस है।
बड़ा आकार और क्षमता: अरिधमन का वजन 7,000 टन है, जबकि पिछली पनडुब्बियां 6,000 टन की थीं।
हथियार प्रणाली: यह पनडुब्बी K-4 बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस होगी, जिसकी मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है। इसके अलावा, यह 24 K-15 ‘सागरिका’ मिसाइलों (750 किमी रेंज) को भी ले जा सकती है।
इंजन और तकनीक: इसमें 83 मेगावाट का प्रेशराइज्ड वॉटर रिएक्टर लगा है। दुश्मन की नजरों से बचने के लिए इसमें उन्नत ‘एनेकोइक टाइल्स’ लगाई गई हैं, जो शोर को कम करती हैं और इसे रडार की पकड़ से दूर रखती हैं।
स्वदेशी सेंसर: बेहतर लक्ष्य पहचान के लिए इसमें भारत में विकसित ‘उषस’ (USHUS) और ‘पंचेंद्रिय’ सोनार सिस्टम लगाए गए हैं।
क्षेत्रीय सुरक्षा जरूरी: भारत की यह तैयारी ऐसे समय में हो रही है जब क्षेत्र में सैन्य संतुलन बदल रहा है।
पाकिस्तान की तैयारी: पाकिस्तान चीन से $5 बिलियन के सौदे के तहत आठ उन्नत ‘हंगोर-क्लास’ पनडुब्बियां खरीद रहा है।
रूस से मदद: भारत रूस से एक अकुला-क्लास परमाणु हमलावर पनडुब्बी (चक्र-III) को भी लीज पर लेने की प्रक्रिया में है, जो 2027-28 तक आने की उम्मीद है।
जर्मनी के साथ डील: भारत और जर्मनी के बीच $8-10 बिलियन का प्रोजेक्ट-75(I) समझौता अंतिम चरण में है, जिसके तहत एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) तकनीक वाली छह अत्याधुनिक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां बनाई जाएंगी। एक बार चालू होने के बाद, INS अरिधमन को विशाखापत्तनम के पास ‘प्रोजेक्ट वर्षा’ नामक एक उच्च-सुरक्षा वाले भूमिगत बेस पर तैनात किया जाएगा। यह विकास भारत को उन चुनिंदा देशों की कतार में मजबूती से खड़ा करता है जिनके पास समुद्र के नीचे से परमाणु हमले को विफल करने और उसका जवाब देने की अचूक क्षमता है।
शिवाजी जयंती पर बागलकोट में बवाल, तनाव के बाद प्रशासन सख्त
20 Feb, 2026 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। इसके बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू की है। अधिकारियों ने बताया कि शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान कथित तौर पर पत्थरबाजी के बाद कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को पुराने शहर में उस समय हुई जब दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुआ जुलूस मस्जिद क्षेत्र से गुजर रहा था।
एसपी ने पत्थरबाजी की पुष्टि की
मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि जुलूस के लिए पर्याप्त बल तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा, 'हम सभी मौके पर मौजूद थे। जुलूस कल दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुआ। जैसे ही यह मस्जिद के पास पहुंचा, दूर से हमारी ओर दो पत्थर फेंके गए।' एसपी के अनुसार, पुलिस द्वारा अब तक प्राप्त प्रारंभिक जानकारी और वीडियो के आधार पर, एक पत्थर एक पुलिसकर्मी को लगा जबकि दूसरा उसके कंधे पर गिरा। उन्होंने कहा, 'किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद जुलूस सुचारू रूप से चलता रहा और माहौल शांतिपूर्ण बना रहा।'
सीसीटीवी फुटेज से घटना की समीक्षा जारी
पुलिस ने बताया कि जुलूस को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और स्थिति नियंत्रण में रही। उन्होंने आगे कहा, 'घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। हमने जुलूस की रिकॉर्डिंग भी की थी। हम वीडियो फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
बागलकोट के कई हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू
इस बीच, भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत बागलकोट के कुछ हिस्सों में 19 फरवरी की मध्यरात्रि से 24 फरवरी की सात तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, इन प्रतिबंधों के तहत सार्वजनिक स्थानों पर चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। खतरनाक हथियार ले जाना, सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गतिविधियों में शामिल होना और बिना पूर्व अनुमति के सभाएं, समारोह या धरने आयोजित करना भी प्रतिबंधित है। प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपाय किए गए।वहीं तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी दो धर्मों के लोगों के बीच टकराव की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो गुटों के लोगों ने जुलूस निकाले जाने के दौरान एक दूसरे के विरोध में जमकर नारेबाजी की। फिलहाल दोनों जगहों पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
20 Feb, 2026 08:04 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यूपी : की राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा अब आयोजित नहीं होगी। 14 से 18 मार्च के बीच होने वाले इस धार्मिक आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन प्रशासनिक कारणों से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने वसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल मैदान का आवंटन निरस्त कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, आयोजन के लिए पुलिस से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं मिल सका। संभावित भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट अनुमति नहीं दी। इसी वजह से एलडीए ने आवंटन आदेश वापस ले लिया। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पुलिस और प्रशासन से सभी जरूरी अनुमतियां नहीं मिलतीं, तब तक सार्वजनिक स्थल किसी बड़े आयोजन के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
आयोजनकर्ता संस्था हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी अक्टूबर 2025 से चल रही थी। प्रारंभिक योजना के अनुसार कथा का आयोजन डिफेंस एक्सपो स्थल पर होना था। हालांकि, पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट और शहीद पथ पर जाम की आशंका जताते हुए अनुमति नहीं दी। इसके बाद राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लिए आवेदन किया गया।
एलडीए ने 33 लाख रुपये जमा करने की शर्त पर मैदान आवंटित किया था। आयोजकों के मुताबिक, ऑनलाइन भुगतान में तकनीकी दिक्कत आई। प्रतिदिन 2.5 लाख रुपये जमा करने का विकल्प भी दिया गया और दो दिन की राशि जमा की गई, लेकिन सिस्टम में गड़बड़ी के कारण भुगतान दर्ज नहीं हो सका। इस तरह, धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा फिलहाल रद्द हो गई है।
रणवीर सिंह को वॉइस नोट में जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की डिमांड
20 Feb, 2026 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Ranveer Singh Receives Extortion Threats: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिश्नोई गैंग ने एक्टर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा वॉयस नोट अमेरिकी नंबर से भेजा गया था, जिसकी जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।
अमेरिकी नंबर से आया धमकी भरा वॉयस नोट
सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर एक वॉयस नोट भेजा गया, जिसमें कथित तौर पर गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि प्राथमिक जांच में हुई है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां प्रोटोकॉल के तहत अमेरिका की संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क कर उस नंबर की डिटेल हासिल करने की कोशिश कर रही हैं, जिससे यह वॉयस नोट भेजा गया था।
Rohit Shetty के घर फायरिंग के बाद बढ़ा मामला
सूत्रों का दावा है कि यह धमकी उस घटना के बाद भेजी गई, जब फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि उसी के तुरंत बाद रणवीर सिंह को उनके मैनेजर के जरिए धमकी दी गई। मुंबई क्राइम ब्रांच इस पूरे घटनाक्रम को आपस में जोड़कर जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं।
Ranveer Singh की सुरक्षा बढ़ाई गई
धमकी मिलने के बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की प्राथमिक जांच जारी है। फिलहाल इस मामले में औपचारिक FIR दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस प्रिलिमिनरी इंक्वायरी के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।
असम में अमित शाह का कार्यक्रम, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की कोर्ट में सुनवाई अहम
20 Feb, 2026 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज 20 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की तृतीया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम दौरे पर रहेंगे। वहीं, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले में इलाहाबाद कोर्ट मेंं सुनवाई होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री का असम दौरा
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार से दो दिन के असम दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II लॉन्च करेंगे। यह प्रोग्राम सीमांत गांवों को मजबूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने का है।
भाजपा अध्यक्ष का गुजरात दौरा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद और गांधीनगर में कई संगठनात्मक बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे नारनपुरा स्थित जीएससी बैंक में सांसदों और विधानसभा सदस्यों से बातचीत करेंगे। शाम को वे गांधीनगर के इंफोसिटी में आयोजित ‘बजट मीट’ में शामिल होंगे, जहां वे उद्योगपितयों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आंत्रप्रेन्योर, डॉक्टर और विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले पर सुनवाई
श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने सभी पक्षकारों को जो भी उनके प्रार्थना पत्र व संशोधन अर्जियां हों उन्हें प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके बाद विभिन्न मामलों में दायर प्रार्थना पत्र एवं संशोधन अर्जियों पर एक-एक कर सुनवाई की जाएगी। (संंबंधित खबर यहां पढ़ें)
भारत-नेपाल ट्रेड फेस्टिवल
भारत और नेपाल के बीच शुक्रवार से ट्रेड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह फेस्टिवल 22 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद दोनों देश के बीच होने वाले व्यापार को बढ़ावा देना है। इसमें दोनों देशों के हथकरघा उत्पादों के साथ-साथ अन्य उत्पाद भी लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
हरियाणा का बजट सत्र शुरू
हरियाणा सरकार का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। वहीं, 2 मार्च को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान पेश किए जाने की संभावना है। बजट पेश होने के बाद 10 से 13 मार्च तक बजट पर सामान्य चर्चा निर्धारित की गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
जयपुर मेंं एयर शो
सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम जयपुर में शुक्रवार से जलमहल के ऊपर नौ-विमान एयर शो करेगी। यह कार्यक्रम 22 फरवरी तक चलेगा। वर्ष 1996 में स्थापित सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबैटिक टीम मानी जाती है। यह विश्व की चुनिंदा टीमों में शामिल है। यह टीम देश और विदेश में 800 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विश्व कप में आखिरी लीग मुकाबला
टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला कैंडी में शाम 7 बजे से होगा। टी20 विश्वकप का यह आखिरी लीग मुकाबला है। दोनों ही टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी हैं। मुकाबले के नतीजे का सुपर8 पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस ग्रुप से जिम्बाब्वे और श्रीलंका सुपर8 में पहुंच चुकी हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
मौसम बदलेगा करवट: पश्चिमी विक्षोभ से ठंड बढ़ने के आसार
20 Feb, 2026 05:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दूसरी ओर दक्षिण भारत, अंडमान-निकोबार और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में कम दबाव के असर से बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर राजस्थान और उसके आसपास पंजाब व हरियाणा के इलाकों पर असर दिखा रहा है। यह प्रणाली जमीन से लगभग 3 से 7 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है, जिसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसी प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है और आगे भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना चक्रवाती प्रसार अब उत्तर-पूर्व राजस्थान के आसपास पहुंच गया है। एक ट्रफ रेखा उत्तर कोंकण से गुजरात और पूर्वी राजस्थान होते हुए उत्तर-पूर्व राजस्थान तक फैली हुई है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में वातावरण अस्थिर बना हुआ है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है, ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम लगभग 115 नॉट की रफ्तार से सक्रिय है, जिससे ऊपरी वायुमंडल में दबाव बन रहा है और मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।
द्वीपीय क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं का अनुमान
भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए श्रीलंका की ओर जा सकता है। इसके असर से दक्षिण भारत और द्वीपीय इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में 19 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 20 से 22 फरवरी के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी कहीं-कहीं बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अनुमान है।
समुद्री इलाकों में बिगड़ सकता है मौसम, मछुआरों को चेतावनी
समुद्री क्षेत्रों में हालात और खराब हो सकते हैं। मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र के आसपास हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के पूर्वी तट के पास 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
तापमान में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव का दौर
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद करीब पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिससे सुबह और रात की ठंड बढ़ने के आसार हैं। पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा, उसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात में भी आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान बढ़ सकता है और फिर स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भी दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, फिर धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
पूर्व टीएमसी सांसद पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी
19 Feb, 2026 03:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता| बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती को कार्यक्रम आयोजक तनय शास्त्री ने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह विवाद उस मामले से जुड़ा है, जिसमें शास्त्री पर पहले उत्पीड़न का आरोप लगा था। तनय शास्त्री ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने मिमी चक्रवर्ती को 20 लाख रुपए का हर्जाना देने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए नोटिस भेजा है। इस पर मिमी चक्रवर्ती की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इवेंट ऑर्गनाइजर ने किया क्या दावा?
मीडिया से बातचीत में शास्त्री ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिमी चक्रवर्ती को 2 लाख 65 हजार रुपए का भुगतान किया गया था। उनका आरोप है कि अभिनेत्री निर्धारित समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं, इसलिए उनसे राशि लौटाने को कहा गया। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज कराकर उनकी छवि खराब की गई और उन्हें न्यायिक हिरासत तक में जाना पड़ा। शास्त्री ने कहा कि अगर अभिनेत्री माफी नहीं मांगतीं या 20 लाख रुपए का भुगतान नहीं करतीं, तो अगले दो-तीन दिनों में अदालत में मानहानि का मामला दायर किया जाएगा।आरोपों पर क्या
बोलीं मिमी चक्रवर्ती?यह पूरा विवाद पिछले महीने बोंगांव में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है, जो उत्तर 24 परगना जिले में स्थित है। उस कार्यक्रम में मिमी चक्रवर्ती को अंतिम प्रस्तुति देनी थी। मिमी चक्रवर्ती का आरोप है कि रात 12 बजे के बाद कार्यक्रम जारी रखने की अनुमति नहीं होने के कारण तनय शास्त्री ने उन्हें मंच से हटा दिया और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दूसरी ओर, तनय शास्त्री ने पलटवार करते हुए कहा कि अभिनेत्री समय पर नहीं पहुंचीं और उन्होंने केवल विनम्रतापूर्वक मंच छोड़ने का अनुरोध किया था, किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं किया गया।
तनय शास्त्री को भेजा गया था न्यायिक हिरासत में
जांच के दौरान पुलिस जब शास्त्री के घर पहुंची तो उन्होंने कथित रूप से जांच में बाधा डाली। इसके बाद उन्हें और उनके दो सहयोगियों को उत्पीड़न और पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद वे एक सप्ताह से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहे और 11 फरवरी को उन्हें जमानत मिली। अब मानहानि नोटिस के साथ दोनों पक्षों के बीच एक नई कानूनी लड़ाई शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार
