मनोरंजन (ऑर्काइव)
अकांशा दुबे ने मौत से कुछ ही घंटों पहले पब में दी थी ब्रेकअप पार्टी...
7 Apr, 2023 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अभी तक यंग स्टार आकांक्षा दुबे की मौत के गम से उबर नहीं पाया है। इंडस्ट्री के इस चमकते सितारे के निधन ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। आकांक्षा दुबे की मौत का रहस्य लगातार उलझता जा रहा है, जबकि पुलिस ने साफ कर दिया है कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या की थी। हालांकि, आकांक्षा की आत्महत्या वाली बात उनके परिवार को हजम नहीं हो रही है। वहीं, अब आकांक्षा से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मौत से पहले एक्ट्रेस ने ब्रेकअप पार्टी दी थी।
मौत से पहले एक्ट्रेस ने दी थी ब्रेकअप पार्टी
आकांक्षा दुबे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि आकांक्षा ने मौत से पहले एक पार्टी दी थी। ये उनकी ब्रेकअप पार्टी थी। बता दें कि पिछले दिनों सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जो 25 मार्च, 2023 यानी आकांक्षा की मौत के कुछ ही घंटों पहले का है। आकांक्षा के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें पुलिस ने जानकारी दी है कि निधन से पहले एक्ट्रेस किसी पब में तीन दोस्तों के साथ गई थीं। आकांक्षा ने दोस्तों के साथ ब्रेकअप पार्टी मनाई थी।
पार्टी में खर्च किए थे इतने पैसे
आकांक्षा ने अपनी ब्रेकअप पार्टी में 11 हजार रुपए खर्च किए थे। पब में एक्ट्रेस का 11 हजार का बिल बना था। वहीं, पब से बाहर आते वक्त का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है, जिसमें आकांक्षा को साफ तौर पर बाहर आते देखा गया है, लेकिन लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हजम नहीं हो रही है, क्योंकि रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके पेट में भोजन नहीं मिला।
सिंगर अभिजीत का कंसर्ट के बीच फूटा गुस्सा, अचानक रोक दी परफॉर्मेंस....
7 Apr, 2023 11:09 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार की फेमस डिश लिट्टी चोखा देशभर में अपने स्वाद के लिए जानी जाती है। न सिर्फ आम लोग, बल्कि सेलिब्रिटी भी इस डिश के दीवाने नजर हैं। हाल ही में दिग्गज सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या बिहार में एक महोत्सव के दौरान परफॉर्मेंस दे रहे थे कि अचानक ही उन्होंने इस डिश का जिक्र कर डाला। उन्हें लिट्टी चोखा नहीं मिला, तो वे नाराज हो गए और परफॉर्मेंस को बीच में ही रोक देने की बात कही।
बिहार में बॉलीवुड नाइट का जलवा
दरअसल, अभिजीत भट्टाचार्य बिहार में वैशाली महोत्सव में परफॉर्म कर रहे थे। इस महोत्सव के तीसरे दिन के समापन समारोह में उन्हें बुलाया गया था। कार्यक्रम शुरू हुआ, तो अभिजीत ने एक के बाद एक अपने गानों से भीड़ को दीवाना बना दिया। अपनी सुरीली आवाज में गानों को गाकर उन्होंने वहां का मौसम ही बदल दिया।
बिहार में आयोजित इस बॉलीवुड नाइट का जलवा अपने चरम पर था कि अचानक सिंगर ने एक डिमांड कर कार्यक्रम को बीच में छोड़ दिया।
लिट्टी चोखा न मिलने पर जताई नाराजगी
परफॉर्मेंस के बीच ही अभिजीत भट्टाचार्य ने लिट्टी चोखा की डिमांड कर दी और कार्यक्रम को वहीं रोक दिया। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि उन्हें लिट्टी चोखा नहीं खिलाया गया। सिंगर ने अपने और टीम के लिए लिट्टी चोखे की डिमांड की।
यह बात जब जिलाधिकारी को पता लगी, तो उन्होंने सिंगर की इस ख्वाहिश को पूरा करने का वादा किया। डीएम से आश्वासन मिलने के बाद ही अभिजीत ने कार्यक्रम आगे जारी रखा।
इन गानों से चर्चा में अभिजीत भट्टाचार्य
80-90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों के अधिकतर गाने अभिजीत भट्टाचार्य की आवाज में होते थे। उन्होंने 'आनंद और आनंद' से फिल्मी दुनिया में अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में गाने गाए, जिनके बोल आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं। सिंगर ने 'बादशाह ओ बादशाह', 'मैं खिलाड़ी', 'हुस्न है सुहाना' और 'जरा सा झूम लू मैं' जैस कइई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है।
प्रीटी जिंटा दिव्यांग व्यक्ति की सहायता नहीं करने को लेकर जमकर हुई ट्रोल....
6 Apr, 2023 05:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिल्म एक्ट्रेस प्रीटी जिंटा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया है। दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कार में बैठकर जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस बीच उनके पास एक दिव्यांग व्यक्ति व्हीलचेयर पर पहुंचता है और उनसे सहायता की गुहार लगाता है।
प्रीटी जिंटा कहती हैं कि उन्हें फ्लाइट पकड़नी है
इस पर प्रीटी जिंटा कहती हैं कि उन्हें लेट हो रहा है और उन्हें फ्लाइट पकड़नी है। वह उस दिव्यांग व्यक्ति की बिना सहायता किए चली जाती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और प्रीटी जिंटा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वह हाल ही में मुंबई आई थी। उनके कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट थे। वह गाड़ी में बैठकर फोटोग्राफर को पोज भी देती नजर आई।
प्रीटी जिंटा दिव्यांग व्यक्ति को इग्नोर कर गाड़ी में जाकर बैठ जाती है
प्रीटी जिंटा को एयरपोर्ट जाने में लेट हो रहा था। इसलिए वह दिव्यांग व्यक्ति को इग्नोर कर गाड़ी में जाकर बैठ जाती है। वह उनसे मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन प्रीटी का मन नहीं पसीजता और गाड़ी चली जाती है। वीडियो के अंत में, दिव्यांग व्यक्ति की फ्रस्ट्रेशन भी देखी जा सकती है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है। एक ने लिखा है, 'टीम खरीदने के लिए 100 करोड़ होंगे उनकी जेब में पर एक गरीब को ₹100 नहीं दे सकते।' एक अन्य ने लिखा है, 'उन्हें 100 रुपए दे देने चाहिए थे।' एक ने लिखा है, 'कुछ लोग ऐसे भी होते हैं इस दुनिया में।'
प्रीटी जिंटा IPL में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की मालकिन भी हैं
एक व्यक्ति प्रीटी जिंटा का पक्ष लेते हुए लिखा, 'यह सही नहीं है। इस दिव्यांग व्यक्ति को ऐसा नहीं करना चाहिए था। उसे चोट लग सकती थी।' प्रीटी जिंटा फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की मालकिन भी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।
इन सिंगर्स ने असली नाम छिपाकर म्यूजिक इंडस्ट्री में मचाया तहलका....
6 Apr, 2023 04:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड इंडस्ट्री अपनी चमक धमक के लिए जानी जाती है। इसकी तरफ हर कोई आकर्षित होता है। लोग हर मामले में बॉलीवुड को फॉलो करना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में कब किसका नाम चल जाए ये कोई नहीं कहा जा सकता। इस इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपना असली नाम बदलकर लिया और नए नाम से पॉपुलर हुए। अपने नए नाम से पहचान बनाने वालों की इस लिस्ट में कई सिंगर्स भी शामिल हैं। तो आज हम आपको ऐसे सिंगर्स के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने असली नाम को त्यागकर दूसरा नाम रखा और अपनी आवाज से बॉलीवुड पर राज किया। तो चलिए शुरू करते हैं...
सुनिधि चौहान
सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज से लोगों को दिवाना बनाया है। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज उनका नाम बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में शामिल है। उनके गानों को लेकर लोगों के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में गाना शुरू कर दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं सुनिधि का असल नाम निधि था। कल्याणजी विरजी शाह ने उनका नाम बदल कर सुनिधि रखा था। उनका मानना था ‘सु’अक्षर इस सिंगर के लिए शुभ होगा और जो शायद सच भी साबित हुआ।
शान
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने देने वाले सबके फेवरेट शान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी था। लेकिन इंडस्ट्री में पहले से इस नाम के सिंगर्स होने की वजह से इन्होंने अपना नाम बदलना बेहतर समझा। शान ने हिंदी, उर्दू, मलयाली, संस्कृत, तेलुगू, नेपाली, गुजराती, मराठी, बंगाली, इत्यादि कई भाषाओं में गाने गए हैं।
कुमार शानु
अपनी रसीली और सुरीली आवाज से देश-विदेश तक नाम कमाने वाले गायक कुमार सानू ने भी अपना असली नाम छिपाकर अलग पहचान बनाई है। 80 और 90 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से लोगों को मदहोश करने वाले कुमार सानु का असल नाम केदारनाथ भट्टाचार्य था।
हार्ड कौर
मशहूर रैपर और सिंगर हार्ड कौर को भला कौन नहीं जानता। उनकी गिनती इंडिया की पहली महिला रैपर में होती है। हार्ड कौर ने भी अपना नाम बदला था। कम ही लोग जानते होंगे कि हार्ड कौर का असली नाम तरन कौर ढिल्लों है।
केके
केके का गाना किसी के भी विचलित मन को शांत कर सकता है। केके के नाम से मशहूर इस दिवंगत सिंगर का असल नाम कृष्णकुमार कुन्नथ था।
बिपाशा बसु ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा....
6 Apr, 2023 02:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर साल 2022 में एक बेटी के पैरेंट्स बने थे. करीब पांच महीने तक बेटी का चेहरा छिपाने के बाद आखिरकार बिपाशा बसु ने अपनी नन्हीं परी का चेहरा दुनिया को दिखा ही दिया है. बिपाशा बसु ने बुधवार की देर रात इंस्टाग्राम पर बेटी देवी की दो क्यूट फोटोज शेयर की हैं. बिपाशा की लाड़ली की तस्वीरें देख नेटीजन्स उनकी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं.
क्यूट स्माइल के साथ दिखी देवी की पहली झलक!
बिपाशा बसु ने देवी की पहली फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं. बिपाशा बसु की लाडली फोटोज में पेस्टल पिंक कलर की ड्रेस में सिर पर हैडबेंड लगाए क्यूट सी स्माइल दे रही हैं. एक्ट्रेस की बेटी की क्यूटनेस देख हर कोई उनकी नजर उतार रहा है. बिपाशा बसु ने बेटी की फोटोज शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हैलो वर्ल्ड...मैं देवी हूं!' बिपाशा बसु के लेटेस्ट पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस देवी की क्यूटनेस पर अपना दिल लुटाते नजर आ रहे हैं.
5 महीने पहले बिपाशा बनी थीं मां
बिपाशा बसु 12 नवंबर 2022 ने नन्हीं परी को जन्म दिया था. एक्ट्रेस बिपाशा औऱ करण सिंह ग्रोवर ने बेटी के जन्म की खुशी को फैंस के साथ बेहद ही अनोखे स्टाइल में शेयर किया था. कपल ने सोशल मीडिया पर लिखा था, प्यारी बेबी एंजेल बनाने की हमारी रेसिपी, चौथाई कप तुम, चौथाई कप मैं, आधा कप मां का आशीर्वाद और प्याक. रेनबो एसेंस की 3 बूंदे, एंजेल डस्ट, यूनिकॉर्न स्पार्कल्स और सभी चीजें दिव्य. सीजनिंग, स्वाद के अनुसार क्यूटनेस और टेस्ट... एक्ट्रेस के इस खूबसूरत पोस्ट पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था.
प्रियंका के बाद विवेक ने बताया बॉलीवुड का सच....
6 Apr, 2023 12:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंडस्ट्री में हो रही गंदी राजनीति और अपने बॉलीवुड छोड़ने की वजह का खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें एक कोने में धकेला जा रहा था। इसके बाद से इंडस्ट्री में मची सनसनी के बीच कई सेलेब्स ने अपना दर्द बयां किया। वहीं, अब विवेक ओबेरॉय भी प्रियंका के समर्थन में आए और उन्होंने अपने दर्द भी साझा किया। विवेक ने इंडस्ट्री के काले चिट्ठे खोलते हुए अपने बुरे दौर के बारे में बात की। वहीं, उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी प्रतिक्रिया दी।
दरअसल, बिना नाम लिए विवेक ने सलमान खान के खिलाफ इशारा किया है। विवेक के साथ बॉलीवुड में राजनीति तब शुरू हुई, जब उन्होंने साल 2003 में सलमान खान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कहा था कि सलमान ने उन्हें धमकी दी थी, क्योंकि वह कथित तौर पर ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे, जो इससे पहले सलमान के साथ रिलेशन में थीं। अब अपने बुरे दौर को याद करते हुए विवेक ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे खुशी है कि मैं इससे बाहर आया। मैं एक तरह से अग्नि परीक्षा के माध्यम से इन सब चीजों से ऊपर आया और बच गया, लेकिन हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता है।
विवेक ने प्रियंका के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि आखिरकार मैं बहुत सी चीजों से गुजरा, जो जरूरी नहीं थी। बहुत सारी लॉबी, बहुत सारी दमदार कहानियां, प्रियंका भी इसी तरफ इशारा कर रही हैं। दुर्भाग्य से यह हमारी इंडस्ट्री की पहचान रहा है। यह हमारी इंडस्ट्री के डार्क साइड में से एक रहा है और मैं इससे गुजरा हूं। मुझे पता है यह निराशाजनक है। यह किसी को भी बहुत थका हुआ और हारा हुआ महसूस कराता है। प्रियंका ने अपने लिए नई जगह खोजी। यह बहुत प्रेरणादायक है। वह बाहर गईं और कुछ अलग किया। एक तरह से वह गंदी पॉलिटिक्स से वह बाहर निकलीं। व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से उनके लिए कुछ मैजिकल हुआ।
विवेक ने खुलासा किया कि साल 2007 में हिट फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस देने के बाद भी उन्हें 14 महीने तक घर में ही बैठना पड़ा। उन्हें कोई काम नहीं मिला। अभिनेता ने कहा कि इंडस्ट्री बहुत असुरक्षित जगह है। मैंने खुद को संभाला और इन चीजों से निकलने की सोची और सफलता पाई। मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई।
उन्होंने सुशांत के बारे में बात करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को कभी भी अपनी जान नहीं गंवानी चाहिए थी। चाहे कुछ भी हो जाए। यह बहुत दुखद है। वह प्रतिभाशाली युवक थे और उनके पास दोस्तों का बेहतर नेटवर्क होना चाहिए था। आप इंडस्ट्री को परिवार कहते हैं तो परिवार को एक-दूसरे के लिए होना चाहिए।
प्रियंका अब जॉन सीना संग करेंगी एक्शन....
6 Apr, 2023 11:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रियंका चोपड़ा भले ही कुछ समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब हैं, लेकिन एक्ट्रेस हॉलीवुड सिनेमा में अपने टैलेंट का परचम लहराती बखूबी नजर आ रही हैं। देसी गर्ल को जल्द ही रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा जाना है, जिसका एक्ट्रेस भारत में भी धुआंदार प्रमोशन कर रही हैं। वहीं, अब पीसी के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रियंका ने डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना के साथ बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर लिया है।
जॉन सीना संग स्क्रीन साझा करेंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान करने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट का सहारा लिया है। एक्ट्रेस एक आर्टिकल की तस्वीर साझा कर बताती नजर आई हैं कि वह अब जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग काम करने जा रही हैं। यह प्रोजेक्ट एक फिल्म है, जिसका नाम 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। रिपोर्ट की मानें तो यह हॉलीवुड मूवी इसी साल के मई महीने में फ्लोर पर आएगी। एक्ट्रेस का यह पोस्ट देख उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। साथ ही डीवा को दिल खोलकर बधाइयां भी दे रहे हैं।
प्रियंका के एलान से फैंस गदगद
प्रियंका चोपड़ा ने आर्टिकल के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अगले पर।' साथ ही पीसी ने जॉन सीना और इद्रिस एल्बा को टैग करते हुए 'लेट्स गो' लिखा है। एक्ट्रेस की इस अनाउंसमेंट से फैंस कितने खुश हैं इस बात का अंदाजा पोस्ट पर आ रहे लाइक्स से लगाया जा सकता है। प्रियंका के पोस्ट को चंद घंटों के अंदर लाखों लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
इस दिन 'सिटाडेल' से मचाएंगी धमाल
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस इसके लिए भारत आई हैं, साथ ही जी-जान लगाकर इवेंट में इसको शानदार तरीके से प्रमोट करती नजर आ रही हैं। रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' के प्रीमियर में प्रियंका के साथ उनके को-स्टार रिचर्ड मैडेन भी पहुंचे थे। बता दें कि अमेजन स्टूडियो की यह सीरीज झूठ, धोखेबाजी, रोमांच और रहस्य के साथ एक लव स्टोरी है। इसकी स्ट्रीमिंग 28 अप्रैल, 2023 से होगी।
हनुमान जयंती पर 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर आया सामने, खुश हुए फैंस....
6 Apr, 2023 11:04 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष से एक और किरदार का लुक सामने आया है। हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर, प्रभास-अभिनीत 'आदिपुरुष' के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर श्री बजरंग बली का नया लुक पोस्टर शेयर किया है। हनुमान, प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त थे।
आदुपुरुष से बजरंग बली का नया लुक
राघव के प्रति उनकी वीरता और प्रचंडता को प्रदर्शित करते हुए, पोस्टर में देवदत्त नाग को श्री बजरंग बली के रूप में दिखाया गया है। शक्ति, दृढ़ता और निष्ठा के प्रतीक महाबली हनुमान के रूप में देवदत्त नाग काफी प्रभावशाली लग रहे हैं। लुक शेयर करते हुए फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने ट्विटर पर लिखा- राम के भक्त और रामकथा के प्राण... जय पवन पुत्र हनुमान!
पहले मच चुका है हंगामा
बता दें कि इससे पहले रामनवमी के अवसर पर फिल्म से प्रभु श्री राम, सीता और लक्ष्मण का लुक शेयर किया गया था। जिसपर काफी बवाल भी हुआ। लोगों को आपत्ति थी कि राम और लक्ष्मण को जनेऊ पहने हुए नहीं दिखाया गया और माता सीता ने मांग में सिंदूर नहीं भरा है। इस दोनों ही गलतियों को हिंदू धर्म का अपमान बता कर अदालत में केस भी फाइल किया गया है।
जून 16 को रिलीज होगी 'आदिपुरुष'
आदिपुरुष पहले इस साल के जनवरी महीने में रिलीज होने वाली थी। फिल्म का टीजर पिछले साल ही शेयर किया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तूफान मच गया। लोगों को फिल्म में रावण का लुक पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि रावण को मुस्लिम आक्रांताओं जैसा दिखाने की कोशिश की गई। साथ ही वीएफएक्स को लेकर भी काफी मजाक उड़ा और मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को बदलने का ऐलान कर दिया। आदिपुरुष के वीएफएक्स पर फिर से काम किया गया और अब ये जून में रिलीज के लिए तैयार है।
टी-सीरीज, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर 'आदिपुरुष' के निर्माता है। ये फिल्म 16 जून 2023 को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी।
करीना कपूर ने अपने इंटरव्यू में खोली पति सैफ अली खान के ड्रेसिंग सेंस की पोल
6 Apr, 2023 10:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
करीना कपूर ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके पति सैफ अली खान का ड्रेसिंग सेंस काफी कैजुअल है। सैफ अपने लिए तब तक नया पैंट नहीं खरीदते हैं, जब तक मैं उन्हें उन्हें याद नहीं दिलाती। वो एक ट्रैक पैंट आसानी से 5 साल तक चला सकते हैं। कभी-कभी तो वो ऐसी टी-शर्ट पहन लेते हैं, जिसमें 5 छेद हों। जब तक करीना उन्हें याद नहीं दिलाती, तब तक वो नए कपड़े नहीं खरीदना चाहते हैं। इतना ही नहीं करीना ने बताया कि कभी-कभी सैफ ऐसी टी शर्ट भी पहन लेते हैं जिनमें छेद होते हैं। इसके बावजूद करीना मानती हैं कि सैफ का स्टािलिंग सेंस बेहद यूनीक है।
सैफ को कोई स्टाइलिस्ट तैयार नहीं कर सकता
इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने कहा था कि सैफ को कोई स्टाइलिस्ट तैयार नहीं कर सकता है। वो हमेशा खुद के अंदाज में ही तैयार होते हैं। स्टाइलिस्ट जैसा कहते हैं वो उसका उल्टा करते हैं। हालांकि, करीना का मानना है कि सैफ का टेस्ट काफी अलग है। चाहे वो कपड़ों की हो किताबों की या फिर खाने की। सैफ का टेस्ट बिल्कुल खास है। मुझे नहीं लगता कि उनके जैसा कोई भी स्टाइल हो सकता है।
करीना की अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही रिया कपूर और एकता कपूर की फिल्म द क्रू में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और तब्बू को कास्ट किया गया है। इसके अलावा करीना को हंसल मेहता की अगली फिल्म में कास्ट किया है।
आवाज की दुनिया में ध्वनि का सबसे बड़ा धमाका....
5 Apr, 2023 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलियन स्टार का तमगा पहले ही पा चुकीं गायिका और संगीतकार ध्वनि भानुशाली ने अब एक नया तमगा अपने नाम के साथ जोड़ लिया है। उनके सुपरहिट गाने ‘वास्ते’ ने यूट्यूब पर व्यूज का एक ऐसा नया पड़ाव पार किया है, जिसके दूसरी तरफ आज तक कोई भी भारतीय संगीत कलाकार इतनी कम उम्र में नहीं जा पाया। यह गाना यूट्यूब पर 1.5 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, जिसके साथ ही इस मुकाम को हासिल करने वाली ध्वनि सबसे कम उम्र की भारतीय कलाकार बन गई हैं।
ध्वनि के गाने ‘वास्ते’ के संगीतकार हैं तनिष्क बागची और इसके बोल लिखे हैं अराफात महमूद ने। इस गाने में ध्वनि के साथ निखिल डिसूजा की भी आवाज शामिल हैं। चर्चित निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित ‘वास्ते’ के म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर टी सीरीज ने रिलीज किया।
‘वास्ते’ को मिली इस नई सफलता के बारे में ध्वनि कहती हैं, ‘ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा करिश्मा है। मैं उन सभी लोगों की हमेशा आभारी रहूंगी, जिन्होंने यूट्यूब पर इसे देखा है। यह दर्शकों का प्यार और साथ है और यह मुझे और ज्यादा काम करने और संगीत के जादू को हर बार नए तरह से रचने के लिए प्रेरित करता है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो मेरे साथ इस खूबसूरत गीत को बनाने में शामिल थे, हमारी छाप हमेशा के लिए रहेगी।’
ध्वनि भानुशाली ने ‘इशारे तेरे’ के साथ पॉप वर्ल्ड में अपनी शुरुआत की और उसके बाद उन्होंने एक और हिट ‘लेजा रे’ से आगे बढ़ाया। उनके गाने ‘वास्ते’ ने उन्हें भारतीय कलाकारों की पहली लिस्ट में शामिल करा दिया। ये गाना विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 10 म्यूजिक वीडियोज की लिस्ट में भी शामिल हो चुका है। यूट्यूब रिवाइंड 2019 में शामिल होने वाली ध्वनि इकलौती इंडियन म्यूजिक आर्टिस्ट रही हैं। सोशल मीडिया पर ‘वास्ते’ की करीब पांच लाख से भी ज्यादा रील मौजूद हैं।
'वास्ते' के अलावा ध्वनि ने कई और हिट गाने भी दिए हैं, जिनमें 'दिलबर' (बाटला हाउस), 'दुनिया' (लुका छुपी), 'साइको सइयां' (साहो) के साथ-साथ ‘मेरा यार’, ‘डायनामाइट’, ‘कुड़ी मेरी’ और ‘मेहंदी’ शुमार हैं। 1.5 बिलियन व्यूज पार करने वाले भारतीय गानों में भक्ति गीत 'हनुमान चालीसा' लिस्ट में सबसे ऊपर है। वहीं रीजनल गानों में पंजाबी गीत 'लहंगा' और एक हरियाणवी गीत '52 गज का दामन' शामिल हैं। ध्वनि इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की कलाकार हैं।
सालों बाद म्यूजिक वीडियो में नजर आने पर खुलकर बोलीं मलाइका....
5 Apr, 2023 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मलाइका अरोड़ा अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खिंयों में बनी रहती हैं। इसके अलावा वह अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। इतनी उम्र हो जाने के बाद भी अभिनेत्री युवा जनरेशन को टक्कर देती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में अभिनेत्री के साथ गुरु रंधावा नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस का यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। गाने की लॉन्चिंग के दौरान मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातें की हैं।
गुरु रंधावा के साथ हाल ही में मलाइका का नया गाना रिलीज हुआ है। कुछ ही देर में यह गाना तेरा की ख्याल सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बता दें कि मलाइका किसी म्यूजिक वीडियो में काफी समय के बाद नजर आई हैं। टॉक शोज में तो वह खूब दिखाई दीं लेकिन गानों और फिल्मों से एक्ट्रेस काफी दिनों से दूर थीं। काफी समय के बाद किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'अगर मैं बहुत ज्यादा नजर आने लगी तो मेरा डिमांड उतना नहीं होगा और लोग मुझे देखना मिस नहीं करेंगे।'
इस खास मौके पर अभिनेत्री ने कहा कि उनको जिंदगी में कई ऑफर्स मिले लेकिन सभी पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बातचीत के दौरान मलाइका ने कहा, मुझे एक्टिंग के ऑफर्स तो बहुत आए लेकिन इतने साल में मैंने कभी इन ऑफर्स पर ध्यान नहीं दिया, मुझे हमेशा से डांस में और टीवी में ज्यादा दिलचस्पी थी। लेकिन अब मैं एक्टिंग की तरफ भी ध्यान दूंगी, क्या पता शायद आप मुझे बहुत जल्द एक्टिंग करते हुए भी देख सकते हैं।'
गाने के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि उनको म्यूजिक से बहुत लगाव है, लेकिन पिछले काफी साल से उनको ऐसा कुछ मिल नहीं रहा था जिसपर वह काम कर सकतीं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब गुरु ने उनको यह गाना सुनाया तब वह अमेरिका में थीं। उनको गाना बहुत पसंद आया और एक्ट्रेस ने हां कर दी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों एक्ट्रेस अपने टॉक शो मूविंग विद मलाइका में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने कई सितारों के साथ खुलकर बातें की थीं। वहीं निजी जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका का यह वीडियो देखने के बाद अर्जुन कपूर ने भी रिएक्शन दिया है। उनको गाना खूब पसंद आया है और अर्जुन ने मलाइका की तारीफ की है।
नमाज अदा करने पर राखी सावंत हुईं ट्रोल....
5 Apr, 2023 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड की 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' राखी सावंत अपनी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं और अपनी तरफ लोगों का ध्यान खींचना जानती हैं। राखी सावंत और आदिल दुरानी पहले अपने प्यार और फिर अपने झगड़ों की वजह से काफी समय तक चर्चा में रहे हैं। अब राखी रमजान के पाक महीने में रोजा और नमाज को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनका वीडियो वायरल होता रहता है। इसी क्रम में राखी का एक और वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
नमाज पढ़ते राखी का वीडियो वायरल
हाल ही में, राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री नमाज अदा करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी को ब्लैक सूट के साथ हिजाब पहने हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह नमाज पढ़ती हुई भी नजर आ रही हैं। जैसे ही यह वीडियो अपलोड हुआ, लोगों का ध्यान राखी के कपड़ों पर गया और लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया।
यूजर्स ने लगा दी क्लास
राखी की इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर लताड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘राखी बहन पैंट को छोड़ा नीचे करो प्लीज, इतना ऊपर पहनकर नमाज नहीं होता है।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘आप नमाज पढ़ रही हैं यह बहुत ही अच्छी बात, लेकिन नमाज में कपड़े पूरे होने चाहिए। ‘एक और यूजर ने लिखा, ‘नमाज पढ़ना सही है, लेकिन कुछ बेसिक रूल्स का ध्यान रखना जरूरी है। पहला तो आपको कपड़े पूरे पहनने चाहिए और दूसरा उन्हें नेल पेंट भी नहीं लगाना चाहिए था।’
राखी ने अपनाया इस्लाम धर्म
आपको बता दें कि राखी को साल 2022 में पति आदिल खान दुर्रानी से प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों ने निकाह भी कर लिया था। निकाह के बाद राखी ने अपना धर्म बदल दिया और इस्लाम को कबूल कर लिया। यही नहीं, राखी ने अपना नाम भी बदल कर फातिमा कर लिया था। भले ही आज राखी अपने पति से अलग हो गई हैं, लेकिन वह इस्लाम के सभी रीति-रिवाज को निभा रही हैं।
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की भोला रफ्तार बनाने में हुई कामयाब....
5 Apr, 2023 11:08 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अजय देवगन की भोला को आखिरकार खुशी मनाने का मौका मिल गया। 30 मार्च को रिलीज हुई भोला ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाने शुरू कर दिए है। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंच गया।
मिली-जुली रही प्रतिक्रिया
अजय देवगन, दीपक डोबरियाल और तब्बू स्टारर भोला एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। दृश्यम 2 के बाद दर्शकों को अजय की भोला से काफी उम्मीद थी। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, रिलीज के बाद भोला को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
बॉक्स ऑफिस पर भोला ने जमाए पैर
रामनवमी पर रिलीज हुई भोला ने बॉक्स ऑफिस पर 11.20 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट भी देखने को मिली, लेकिन भोला ने मामला संभालते हुए बिजनेस बचाने की पूरी कोशिश की। अब रिलीज के 6 दिनों के भीतर फिल्म ने 50 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाना शुरु कर दिया है।
वीकेंड कलेक्शन
भोला के वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को फिल्म ने 7.40 करोड़ की कमाई की। इसके बाद शनिवार का 12.20 करोड़ और रविवार को भोला ने 13.48 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, मंडे टेस्ट में डगमगाते हुए भोला ने 4.50 करोड़ का बिजनेस किया।
भोला ने मंगलवार को कमाए इतने करोड़
मंगलवार को भोला ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 4 अप्रैल को भोला ने देशभर में लगभग 4.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 53.28 करोड़ हो गया है।
बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला
भोला को सिनेमाघरों में तेलुगु फिल्म दसरा से कड़ी टक्कर मिल रही है। साउथ सुपरस्टार नानी के लीड रोल वाली दसरा, भोला के साथ रिलीज हुई है, लेकिन फिल्म ने पांच दिनों में ही 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया, जबकि दसरा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 85 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं, अजय की भोला को दर्शकों को थिएटर्स तक लाने में अभी मेहनत करनी पड़ रही है।
फिल्म दसरा का क्रेज बोल रहा लोगों के सिर चढक़र
5 Apr, 2023 10:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । तेलुगु फिल्म दसरा का क्रेज लोगों के सिर चढक़र बोल रहा है। कांतारा के बाद यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। साउथ सुपरस्टार नानी की हालिया रिलीज फिल्म दसरा का क्रेज लोगों के सिर चढक़र बोल रहा है।
यह फिल्म पूरी दुनियाभर में भी छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। भोला के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली दसरा अजय देवगन की फिल्म से कारोबारी आंकड़ों में बहुत आगे है। भोला ने अब तक मात्र 44 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि हिन्दी भाषी क्षेत्रों में दसरा ने चार दिन में लगभग 2.75 करोड़ का कारोबार किया है। इसका एक सबसे बड़ा कारण दसरा को हिन्दी टैरेटरी में बहुत कम सिनेमाघरों में कम शोज में प्रदर्शित किया गया है। दसरा 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी थी। इस तेलुगु फिल्म ने पहले दिन में इसकी रीजनल भाषा में 22.45 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर वर्किंग डेज में भी फिल्म 9 करोड़ कमाने में सफल रही। रविवार को दसरा ने तेलुगु में 11.74 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया। इस फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 57.79 करोड़ की कमाई कर ली है।
तेलुगु में इस फिल्म का क्रेज साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, हिंदी डब में रविवार को फिल्म ने महज 81 लाख का कारोबार किया और वीकेंड पर टोटल 2.42 करोड़ की कमाई की। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो दसरा अच्छी कमाई कर ही रही है, लेकिन इसके साथ ही दुनियाभर में भी नानी की फिल्म का कलेक्शन काफी शानदार है। इस फिल्म ने वल्र्डवाइड अब तक 67.2 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। पिछले चार दिनों के कारोबार को देखते हुए यह निश्चित नजर आ रहा है कि दसरा अपने प्रथम सप्ताह में दुनिया भर में 100 करोड़ के कारोबार को करने में सफल हो जाएगी।
दसरा से पहले बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ, बाहुबली, कांतारा, पोन्नियन सेल्वन सरीखी फिल्मों ने खूब धूम मचाई है। दसरा में नानी के अतिरिक्त कीर्ति सुरेश, धीक्षित शेट्टी, समुथिरकानी और शाइन टॉम चाको एक्टर्स अहम भूमिका में नजर आए। बता दें कि पिछले कुछ समय में हिंदी से ज्यादा साउथ फिल्मों का क्रेज लोगों के सिर चढक़र बोल रहा है। बाहुबली, आरआरआर, केजीएफ हो या फिर कांतारा इन सभी फिल्मों को दुनियाभर में सराहना मिली। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है।
अजय से प्रभावित नहीं थीं काजोल
5 Apr, 2023 10:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । एक बार एक साक्षात्कार के दौरान, काजोल और अजय ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की और अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह उनसे प्रभावित नहीं थीं और उन्होंने निर्देशक से पूछा कि क्या वह हीरो हैं। काजोल ने कहा, मैं उनसे हलचल के सेट पर मिली थी, शूट पर हमारा पहला दिन था। मेरे प्रोड्यूसर मेरे पास आए और मुझसे कहा वह फिल्म का हीरो है। वह एक कोने में कुर्सी पर बैठे थे और मैं सचमुच? क्या वह हीरो है? मैं 19 साल की थी और मेरे मन में एक हीरो की छवि थी, जिसे जीवन से बड़ा प्राणी माना जाता है, जो सेट पर जाता है और आसपास के सभी लोग उसके पास जाते हैं। ऐसा नहीं हुआ, और मैं शायद इसकी उम्मीद कर रही थी। अभिनेत्री ने तब खुलासा किया कि बाद में वे दोस्त बन गए और एक-दूसरे से बात करने लगे। काजोल ने कहा, फिर बेशक, हमने शूटिंग शुरू की और मुझे एहसास हुआ कि वह उन लोगों में से एक है जो तभी बात करता है जब उसके पास कहने के लिए कुछ होता है। हम दोस्त बन गए, और मैं बात कर रही थी, और वह अधिकतर समय सुन रहा था। काजोल और अजय ने कई ब्लॉकबस्टर में एक साथ काम किया और कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1999 में शादी कर ली।
बता दें कि अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड की एक ड्रीम जोड़ी बनाते हैं। दोनों ने साल 1999 में शादी की थी और उनकी रोमांस की कहानी वाकई प्रेरणादायक है। वे दो प्यारे बच्चों के माता-पिता हैं, हालांकि, उनके बहुत से प्रशंसक अक्सर आश्चर्य करते हैं कि वे एक साथ कैसे हुए क्योंकि दोनों एक दूसरे से पूरी तरह अलग हैं। यह कोई रहस्य नहीं है कि भोला स्टार अजय एक मूक व्यक्ति है और हमेशा शांत रहने की कोशिश करते हैं। दूसरी ओर, काजोल अपने मन की बात बेबाकी से कहने के लिए जानी जाती हैं और कभी भी बॉस की तरह अपनी राय रखने से नहीं कतराती हैं। लेकिन जैसा कि वे कहते हैं, विपरीत आकर्षण यहाँ भी परिदृश्य है।