महाराष्ट्र (ऑर्काइव)
देखते हो गया पर्दाफाश, घर बनाने के लिए मंदिर में की थी चोरी
27 Nov, 2023 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धुर्वा पुलिस ने ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर से चोरी गए सामान के साथ जगन्नाथपुर शिव मंदिर निवासी सन्नी उरांव को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर उसके घर से मंदिर में चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए गए।
घर बनाने के लिए मंदिर से की थी चोरी
सोमवार को चोरी के आरोपित युवक सन्नी उरांव को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। सन्नी ने पुलिस को बताया कि वह एचईसी की जमीन में अवैध रूप से घर बनाकर रहता है। कैटरिंग का काम करता है। काफी दिनों से काम नहीं मिलने के कारण पैसे की काफी दिक्कत हो गई थी। इस बीच एचईसी द्वारा अतिक्रमण हटाने की बात कही जा रही थी। प्रतिदिन जगन्नाथपुर मंदिर में सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती थी और काफी चढ़ावा चढ़ना था। अचानक ख्याल आया कि मंदिर में सोना-चांदी और रुपया काफी चढ़ावा के रूप में चढ़ता है। मंदिर में चोरी कर अपना घर बना लेंगे यही सोचकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
21 नवंबर को हुई थी मंदिर से चोरी
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि राज्य के करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में 21 नवंबर सोमवार की रात मंदिर के कार्यालय की खिड़की तोड़कर काफी सामान चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव के लिखित आवेदन पर धुर्वा थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विमल नंदन सिन्हा ने पुलिस टीम का गठन किया था। लगातार छापेमारी, सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर युवक जगन्नाथपुर मंदिर के समीप शिव मंदिर निवासी सन्नी उरांव को पूछताछ के लिए थाना लाया। पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर सनी ने पुलिस को चोरी के विषय में अपनी संलिप्तता बताते हुए अपने घर में छुपा कर रखे हुए चोरी के सारा सामान को बरामद करवा दिया है। पुलिस चोरी के आरोप में सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज देगी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
चोरी गए इन सामानों की हुई बरामदगी पारा लाइट 5 पीस माइक सेट 2 पीस तार सहित नगद 4 हजार रुपये सोने का छोटा टिकली दो पीस सोने का जितिया दो पीस लॉकेट चांदी का बेल पत्र चांदी का तितली जैसे तीन लाकेट चांदी का सिक्का चांदी का तीन चार पत्तर छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी नारायण सोरेन, अशोक राय, अमित कुमार, नंद कुमार यादव, मिथिलेश कुमार निराला, राजेश कुमार छापेमारी टीम में शामिल थे।
महाराष्ट्र : किसान कर रहे हैं आत्महत्या
12 Sep, 2023 02:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के किसानों से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल 31 अगस्त तक 685 किसानों ने आत्महत्या की। यह कदम उठाने वाले किसानों में से सबसे ज्यादा 186 मौतें राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे के गृह जिले बीड में हुई हैं।
यहां संभागीय आयुक्त कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में 1 जनवरी से 31 अगस्त 2023 के बीच 685 किसानों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इनमें से 294 मौतें अकेले तीन मानसून महीनों (जून से अगस्त) में हुईं हैं।
आपको मालूम हो कि मध्य महाराष्ट्र के शुष्क क्षेत्र में आठ जिले शामिल हैं - औरंगाबाद, जालना, बीड, परभणी, नांदेड़, उस्मानाबाद, हिंगोली और लातूर। मराठवाड़ा वर्तमान में 20.7 प्रतिशत वर्षा की कमी का सामना कर रहा है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, इस क्षेत्र में अब तक 455.4 मिमी बारिश (11 सितंबर तक) हुई है, जबकि औसत मानसूनी बारिश (समीक्षा अवधि के दौरान) 574.4 मिमी थी।
जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र में सबसे ज्यादा 186 किसानों की आत्महत्या बीड जिले में हुई। बीड बागी राकांपा नेता मुंडे का गृह जिला है। यह वही नेता हैं जो 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल हुए थे और लगभग दो सप्ताह बाद उन्हें कृषि विभाग दिया गया था।
रिपोर्ट में बताया गया है कि बीड जिले के बाद उस्मानाबाद (113 किसान आत्महत्या), नांदेड़ (110), औरंगाबाद (95), परभणी (58), लातूर (51), जालना (50) और हिंगोली (22) हैं।
महाराष्ट्र : कर्ज न चुकाने पर कोर्ट ने दोषी को सुनाई 3 महीने की जेल की सजा
3 Sep, 2023 05:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने कर्ज न चुका पाने के कारण एक व्यक्ति को तीन महीने के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, कोर्ट ने आरोपी पर 24 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जे आर मुलानी ने आरोपी सूरज भागवत लोंढे को परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के तहत अपराध का दोषी ठहराया है।
न्यायाधीश ने आदेश दिया कि 24 लाख रुपये की जुर्माना राशि में से 23.75 लाख रुपये शिकायतकर्ता मंदा आसाराम बहिर निवासी मीरा भयंदर को मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। मामले के विवरण के मुताबिक, आरोपी ने दिसंबर, 2017 में शिकायतकर्ता से 12 लाख रुपये का उधार लिया था। दोषी को कई बार उधार चुकाने के लिए कहा गया, जिसके बाद उसने एक चेक जारी किया, जिसे पर्याप्त धनराशि न होने के कारण बैंक ने बाउंस कर दिया।
अदालत को बताया किया गया कि शिकायतकर्ता ने आरोपी को नोटिस भी जारी किया, लेकिन उसे पैसे नहीं मिले। न्यायाधीश ने माना कि आरोपी ने परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 (खाते में धन की कमी आदि के लिए चेक का अनादर) के तहत दंडनीय अपराध किया है।
आदेश में कहा गया है कि चूंकि शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच लेनदेन मैत्रीपूर्ण ऋण का था और शिकायतकर्ता पांच साल से अधिक समय से परेशान है, इसलिए दोषी उन्हें जुर्माना राशि 12 लाख रुपये के चेक की दोगुनी राशि देगा।
महाराष्ट्र : झगड़े से गुस्साए पति ने गोली मारकर की पत्नी हत्या
2 Sep, 2023 05:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 56 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के तुरंत बाद पति की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना कलवा के कुंभार अली स्थित यशवंत निवास बिल्डिंग में 1 सितंबर की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर हुई। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पीड़ितों की पहचान दिलीप साल्वी और उसकी 51 वर्षीय पत्नी प्रमिला के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात साल्वी और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। लड़ाई इतनी बढ़ गई की साल्वी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर दो गोलियां चला दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद, साल्वी भी जमीन पर गिर गया और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
साल्वी के करीबी सूत्रों ने बताया कि जब उसने अपनी पत्नी पर रिवॉल्वर तानी, तो उसने काफी शोर मचाया और अपने बेटे को भी बुलाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस हत्या के पीछे के कारण का पता लगा रही है।
पुलिस ने बता कि साल्वी एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता था। इसके परिवार के सदस्य स्थानीय राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल थे। कई नागरिक और अन्य परियोजनाओं का नाम उनके पिता स्वर्गीय यशवंत राम साल्वी के नाम पर रखा गया है।
जोन-I के पुलिस उपायुक्त गणेश गावड़े ने घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया और अब वह जांच की निगरानी कर रहे हैं। दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है।
महाराष्ट्र : मुंबई हवाईअड्डे पर जिम्बाब्वे की छात्रा के बैग से मिली बुलेट, गिरफ्तार
29 Aug, 2023 02:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जिम्बाब्वे की लड़की को हवाई अड्डे से तब पकड़ लिया गया जब उसके बैग से गोली मिली। भारत के एक कॉलेज में दाखिला लेने वाली जिम्बाब्वे की 20 वर्षीय एक महिला को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसके बैग में एक गोली मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रगति मरुंबवा नाम की महिला ने दावा किया कि गोली उसके बैग में रखी गई थी। महिला को एक कॉलेज में बीएससी (मेडिकल लैब साइंस) प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने के लिए लुधियाना जाना था। अधिकारी ने बताया कि महिला रविवार सुबह मुंबई पहुंची जहां से उसे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी।
मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने बताया कि प्रगति मरुंबवा को एयरपोर्ट से डिटेन किया गया। पुलिस अधिकारी प्रगति मरुंबवा से पूछताछ कर रही है। जांच के क्रम में उनसे गोली कहां से आई इसके बारे में जांच कर रही है।
अधिकारी ने आगे की जानकारी देते हुए कहा हालांकि, "सुरक्षा कर्मचारियों को उसके बैग में एक गोली मिली है। उसे पुलिस स्टेशन लाया गया और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच चल रही है।"
महाराष्ट्र : गांव के गोदाम में लगी भीषण आग
28 Aug, 2023 05:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार की सुबह एक गोदाम में आग लग गई। इस घटना की जानकारी एक नागरिक अधिकारी ने दी।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ये आग भिवंडी शहर के बाहरी इलाके में सोनाले गांव में स्थित एक गोदाम में लगी थी। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात 2.40 बजे के करीब इस घटना की सूचना मिली। जिसके बाद भिवंडी निजामपुर नगर निगम के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और लगभग तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। घटना को लेकर अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोदाम में क्या रखा था और कितना नुकसान हुआ है।
सांताक्रूज के गैलेक्सी होटल में लगी भीषण आग, तीन की मौत; दो घायल
27 Aug, 2023 05:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक पांच मंजिला होटल में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी विशाल थी कि तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि आठ लोगों को वहां से बचाकर अस्पताल ले जाया गया है।
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग प्रभात कॉलोनी स्थित गैलेक्सी होटल की दूसरी मंजिल पर लगी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
महिला शिक्षक ने कक्षा 1 बच्चे के सिर पर किया वार, केस दर्ज
26 Aug, 2023 05:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निजी स्कूल की एक महिला शिक्षक के खिलाफ कक्षा 1 के छह वर्षीय छात्र के सिर पर कथित तौर पर हमला करने का मामला दर्ज किया है, जिसमें उसे चोट लग गई है। इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।
उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को हुई। घटना की जानकारी मिलने पर कलवा में न्यू इंग्लिश स्कूल विटावा के शिक्षक के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।
कलवा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि 21 अगस्त को बच्चे की मां अपने बेटे को घर वापस लाने के लिए स्कूल गई थी। उस समय, उनके क्लास टीचर ने उन्हें बताया कि लड़का ठीक से पढ़ाई नहीं कर रहा है। साथ ही टीचर ने कहा कि बच्चे पर ध्यान देने की ज़रूरत है जिससे उसका होमवर्क पूरा हो सके।
रात के खाने के बाद, लड़के की माँ ने उसके सिर पर कुछ सूजन और कुछ सूखा हुआ खून देखा। पूछने पर उसने बताया कि टीचर ने उसके सिर पर मारा था, जिससे उसे चोट लग गई। बच्चे की मां ने तुरंत इस मामले में अपने शिक्षक से इस बारे में पूछा, लेकिन शिक्षक उचित जवाब नहीं दे सका।
उन्होंने कहा कि अगले दिन, लड़के के माता-पिता ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि हाल में भी इसी शिक्षक ने उनके बेटे को धक्का देकर गिरा दिया था।
उन्होंने पुलिस को बताया कि वह आगे भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा ना हो, इसलिए वे शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लड़के को कलवा के एक नागरिक अस्पताल में भेजा, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर, शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत अपराध का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
मुंबई: प्याज पर निर्यात शुल्क को लेकर शिवसेना ने केंद्र सरकार को घेरा..
25 Aug, 2023 05:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवसेना (उद्धव) ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में लिखा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सूरज पर मिशन भेज सकती है, लेकिन सरकार को पहले देश में प्याज के मुद्दों पर फोकस करना चाहिए वरना 2024 के लोकसभा चुनाव में सरकार का पता भी नहीं चलेगा। शिवसेना (यूबीटी) ने प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने के सरकार के फैसले की आलोचना की।
शिवसेना का केंद्र पर तंज
बता दें कि केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले का किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। महाराष्ट्र के नासिक, अहमदनगर और पुणे जिलों में बड़े पैमाने पर प्याज की खेती की जाती है। यही वजह है कि केंद्र सरकार द्वारा प्याज पर निर्यात शुल्क लगाने के मुद्दे पर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। शिवसेना के मुखपत्र के संपादकीय में लिखा गया है कि 'देश के लोगों को नए मिशन जैसे चंद्रमा मिशन, सूर्य मिशन और शुक्र मिशन में लगाया जा रहा है। मिशन सूर्य आदि सब ठीक हैं लेकिन यह बेहद जरूरी है कि देश में प्याज के मुद्दे को भी सुलझाया जाए। आप सूर्य पर मिशन भेजिए लेकिन उससे पहले आपको प्याज के मुद्दे को सुलझाना चाहिए वरना आपका मिशन 2024 गड़बड़ा जाएगा और आपको अंदाजा भी नहीं होगा।'
मुंबई पुलिस को आया विमान में बम होने का फर्जी कॉल, मामले की जांच जारी
25 Aug, 2023 05:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिक को वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक गुप्त सूचना पाकर नवी मुंबई की मानव तस्करी विरोधी टीम नेरूल के स्थानीय इलाके में गुरुवार को छापेमारी की।
छापेमारी में पुलिस ने 61 वर्षीय मोफिस मंसूर अंसारी और 45 वर्षीय दिनेशकुमार राम को पकड़ा, जो बिना वैध दस्तावेज के यहां रह रहे थे। पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम 1950 और विदेशी अधिनियम 1946 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दोनों बांग्लादेशी नागरिक पिछले सात साल से यहां रह रहे थे। ठाणे सिटी पुलिस ने बताया कि पिछले हफ्ते उन्होंने एक 32 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को भिवंडी शहर से पकड़ा था। आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की एक टीम ने छापेमारी के दौरान बांग्लादेश के चट्टग्राम के मूल निवासी नूर हुसैन अब्दुल सलम शेख को पकड़ा।
19 अगस्त को गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने शेख से पूछताछ की और इस दौरान उसके पास से आईएमओ बरामद किया। आईएमओ एक वीडियो कॉलिंग एपलिकेशन है, जिसके जरिए वह अपने परिवार से जुड़ा रहता था। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी प्लंबर का काम करता था, उसके पास भारत की यात्रा करने या रहने के लिए कोईवैध दस्तावेज नहीं था।
युवक ने विमान में बम होने की फर्जी खबर फैलाई
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मुंबई हवाई अड्डे पर एक विमान में बम होने की फर्जी धमकी वाला कॉल आया। यह कॉल सतरा के एक लड़के ने की थी। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
शरद पवार : केंद्र चीनी निर्यात पर लगा सकता है प्रतिबंध
25 Aug, 2023 01:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि प्याज निर्यात पर बढ़ाया गया शुल्क हटाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार चीनी निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा सकती है।पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार गुरुवार को पुणे जिले की पुरंदर तहसील में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्याज के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
शरद पवार ने कहा कि देश से प्याज बड़ी संख्या में निर्यात किया जाता है। सरकार ने निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगा दिया है। इसका नासिक के किसान विरोध कर रहे हैं।वे अपनी प्याज की उपज के लिए उचित मूल्य की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्याज उत्पादकों की लागत को ध्यान में रखते हुए उन्हें उचित मूल्य दे।
उन्होंने कहा कि उचित मूल्य मांगना किसानों का अधिकार है, लेकिन सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी हालत में निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क हटाया जाना चाहिए। पवार ने यह भी दावा किया कि केंद्र चीनी निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।बता दें, ब्राजील दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक है, उसके बाद भारत है।
पिछले साल ब्राजील में सूखा पड़ा था, जिसके कारण उनका चीनी उत्पादन कम हो गया था। वहीं, भारत में महाराष्ट्र दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य है।नेता ने कहा कि हमारे देश में गन्ना उत्पादकों के लिए स्थिति अनुकूल थी और उन्होंने चीनी निर्यात करने की योजना बनाई थी। लेकिन अब केंद्र सरकार चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की सोच रही है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो कोई भी राज्य सरकार गन्ने की बेहतर कीमत नहीं दे पाएगी।
इमारत का स्लैब गिरने से मलबे में दबने से दो की मौत, छह घायल
24 Aug, 2023 10:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नवी मुंबई के नेरुल इलाके में एक 20 वर्षीय आवासीय इमारत का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत और छह अन्य घायल हो गए। नेरुल के सिसोर में स्थित चार मंजिला तुलसी भवन इमारत की तीसरी मंजिल की छत का स्लैब बुधवार की रात करीब 8:50 मिनट में ढह गई।अग्निशमन अधिकारी अफसर पुरुषोत्तम जादव ने बताया कि स्लैब दूसरी और तीसरी मंजिला पर गिरा, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गए थे।
उन्होंने कहा कि इमारत में चार विंग थी, और बी विंग की स्लैब ढह गई।एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जब स्लैब गिरा तब तीसरी मंजिल पर कुछ सिविल काम चल रहा था। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक सिलाई की दुकान थी, और इस घटना के कुछ ही मिनट पहले दुकान का मालिक दुकान बंद करके वहां से निकला था।मरने वालों में एक की पहचान बाबाजी शिंगाडे के तौर पर की गई है। वहीं घायल हुए व्यक्ति को पास के अस्पताल में ले जाया गया है।
इस घटना के तुरंत बाद इमारत से सभी लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें फिलहाल नेरुल में अहिल्याबाई होल्कर समाज मंदिर हॉल में ठहराया गया है।घटना की जानकारी पाकर अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू मे जुट गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इमारत वैध थी और सभी अपेक्षित परमिट भी थे। इस घटना में मरने वालों के मृत शरीर को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने फिलहाल दुर्घटना में मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।
महाराष्ट्र के पालघर में मां के चरित्र पर संदेह होने पर कातिल बना बेटा, कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या
22 Aug, 2023 05:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 17 वर्षीय लड़के ने अपनी मां को फोन से किसी अन्य को मैसेज करने के कारण कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना रविवार की रात वसई टाउनशिप के पैरोल इलाके में घटी।
मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने कहा कि लड़के को अपनी मां सोनाली गोगरा के चरित्र पर शक था और अकसर दोनों के बीच इस मामले में बहस होती थी। रविवार की रात खाना खाते समय लड़के ने देखा कि उसकी मां किसी को मैसेज कर रही थी। इसे देखकर वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी निकाली और अपनी मां को मार डाला।
इस हादसे के दौरान घर के अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। घायल महिला को तुरंत इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृत शरीर को फिलहाल पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत लड़के पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
महाराष्ट्र: पालघर में दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज
22 Aug, 2023 05:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया और इस कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मगवालर को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी व्यक्ति और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा, आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती की, जो शादीशुदा थी और फिर उसने महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया, जिसे बाद में उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि वीडियो के बारे में पता चलने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
किसानों को केंद्र सरकार ने सुनाई खुशखबरी, इस दर से प्याज खरीदेगी सरकार
22 Aug, 2023 04:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । केंद्र सरकार ने प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगा दिया है। सरकार के इस फैसले से महाराष्ट्र के कई किसान नाराज हैं।सोमवार (21 अगस्त) को नासिक जिले में सभी कृषि उपज बाजार समितियों में अनिश्चित काल के लिए प्याज की नीलामी बंद करने का फैसला किया था। इससे पहले रविवार को अहमदनगर जिले में किसानों ने प्याज की नीलामी पर रोक लगा दी थी।इसी बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्र ने 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इससे उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में किसानों को फायदा होगा।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में नासिक और अहमदनगर में विशेष खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह घोषणा प्याज की कीमत में वृद्धि को रोकने और घरेलू बाजार में आपूर्ति में सुधार के लिए प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ किसानों और व्यापारियों के विरोध के बीच आई है।