विदेश (ऑर्काइव)
इस शहर की सड़कों पर बही शराब
14 Sep, 2023 10:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लंदन । कई बार कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनपर यकीन नहीं होता। मसलन कहीं आसमान से मछलियों की बारिश होने लगती है, तब कभी सड़क पर नोट ही नोट बिखरने लगते हैं। ऐसी ही अजीबोगरीब घटना घटी है पुर्तगाल में, जहां एक छोटे से शहर में सड़कों पर पानी की तरह शराब बहती हुई नजर आई। पुर्तगाल में साओ लोरेंको डी बैरो नाम के छोटे शहर की सड़कों पर रेड वाइन की नदी बहने लगी। रिपोर्ट के मुताबिक यहां लाखों लीटर शराब कस्बे की एक खड़ी पहाड़ी से तेज़ बहाव के साथ नीचे आने लगी। शहर की गलियों से शराब को बहते हुए देखकर लोग दंग रह गए हालांकि इस रहस्यमय शराब की नदी के पीछे वजह एक डिस्टलरी यानि शराब के कारखाने में हुआ एक्सीडेंट था।
कारखाने में हुई दुर्घटना से रेड वाइन के बैरल वाले टैंक फट गए थे। इन टैंकों में से 2 मिलियन लीटर यानि करीब 22 लाख लीटर शराब रिसना शुरू हो गई और फिर ये इतनी तेज बही कि इससे स्विमिंग पूल तक भर सकता था। खतरा इसलिए बढ़ गया क्योंकि ये शहर में मौजूद सर्टिमा नदी की ओर जा रहा था। हालांकि फायरफाइटर्स ने मौके पर आकर खेतों की ओर प्रवाहित कर दिया और हालात कंट्रोल में आ गए। डिस्टिलरी ने इस घटना के लिए माफी मांगी है और मरम्मत से जुड़े काम में लग गए।
नवाज शरीफ 21 अक्टूबर को लौटेंगे पाकिस्तान
14 Sep, 2023 10:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में पीएमएल-एन पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 21 अक्टूबर को देश वापस लौटेंगे। पूर्व पीएम शाहबाज शरीफ ने मंगलवार को ये जानकारी दी। शाहबाज ने कहा- देश वापसी पर नवाज का शानदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वो चुनाव में पार्टी कैंपेन भी संभालेंगे। पीएमएल-एन की टॉप लीडरशिप की लंदन में हुई मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया है। शाहबाज ने कहा- पाकिस्तान को परमाणु हथियार मिलने और चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट का पूरा श्रेय नवाज को जाता है। साथ ही देश में 20 घंटे की बिजली लोड-शेडिंग खत्म होने के पीछे भी उन्हीं का हाथ है। उन्हें परमाणु शक्ति न बनने के लिए 5 अरब डॉलर की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के हितों को इससे ऊपर रखा।
भारत की कूटनीति बनी मिसाल, सर्गेई के साथ मोदी की फोटो हुई वायरल
13 Sep, 2023 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मास्को । जी20 में भारत ने अपनी कूटनीतिक का लोहा दुनिया को मनवा दिया है। उसी कूटनीति के जरिए अपने सबसे सदाबहार दोस्त रूस को भी भारत ने खुश कर दिया। इन दिनों जी20 के दौरान की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसकी चर्चा भारत से ज्यादा रूस में हो रही है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलखिला रहे हैं और उन्होंने जिस शख्स का हाथ मजबूती से पकड़ रखा है वो रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव हैं। सोशल मीडिया में लोगों में उत्सुकता है कि आखिर दोनों नेताओं में ऐसी क्या बात हुई होगी कि पीएम मोदी ठहाका लगाकर हंसने लगे। जी20 के साझा घोषणापत्र में यूक्रेन युद्ध के जिक्र के बावजूद रूस के विदेश मंत्री न केवल बैठक से खुश थे बल्कि जी20 के साझा घोषणापत्र से भी संतुष्ट थे। अमेरिका और पश्चिमी देशों को खुश करने के लिए जी20 के साझा घोषणापत्र में भले ही यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया गया था। लेकिन बड़े ही कूटनीतिक तरीके से उस साझा घोषणापत्र में रूस का नाम नहीं था।
गौरतलब है कि साझा घोषणापत्र में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की जगह यूक्रेन में युद्ध लिखा गया था। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भले ही भारत नहीं आए। लेकिन दोस्त पीएम मोदी ने दिल्ली में बैठे-बैठे पुतिन को राहत दे दी। अब रूस की मीडिया ने भी भारत की जी20 की खुलकर तारीफ की है। रूस की सरकारी मीडिया एजेंसी ने कहा कि जी20 का शानदार आयोजन किया गया। इसका यूक्रेनीकरण नहीं होने दिया गया। भारत और रूस एक दूसरे के स्वाभाविक दोस्त हैं। इतिहास में कई ऐसे मौके रहे जब पश्चिमी देश भारत के खिलाफ थे तब रूस भारत के साथ खड़ा था।
पोलैंड स्वतंत्र रूप से यूक्रेनी अनाज पर प्रतिबंध लगाएगा
13 Sep, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वारसॉ । पोलैंड यूक्रेन से अनाज के आयात पर प्रतिबंध जारी रखेगा भले ही यूरोपीय संघ अपने प्रतिबंध को 15 सितंबर से आगे न बढ़ाये। प्रधानमंत्री माट्यूज़ मोराविकी के कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। सरकार यूक्रेन से अनाज आयात पर प्रतिबंध को 15 सितंबर 2023 के बाद बढ़ाने के लिए यूरोपीय आयोग से आग्रह करती है अन्यथा पोलैंड स्वतंत्र रूप से राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का प्रतिबंध लगाएगा।
इस तरह का प्रतिबंध गेहूं, मक्का, रेपसीड और सूरजमुखी के बीज के आयात से संबंधित है। मई में यूरोपीय आयोग ने यूक्रेन से पोलैंड और चार अन्य यूरोपीय देशों को अनाज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध 15 सितंबर को समाप्त होने वाले है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पोलिश सरकार ऐसी स्थिति को स्वीकार नहीं करती है जिसमें पोलिश बाजार यूक्रेनी अनाज से अस्थिर हो।
सूअरों में मानव किडनी विकसित करने में मिली सफलता
13 Sep, 2023 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजिंग । मानव चिकित्सा के इतिहास में पहली बार चीन के वैज्ञानिकों ने सूअरों में मानव किडनी विकसित करने में सफलता पाई है। चीन के गुआंगज़ौ इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिसिन एंड हेल्थ के वैज्ञानिकों को इस खोज का श्रेय जाता है। वैज्ञानिकों ने शोध में बताया कि, सूअरों में मानवीकृत किडनी विकसित की है। इनमें मानव कोशिकाएं होती हैं। ये खोज आने वाले दिनों में अंग दान की कमी को पूरा कर सकती है। इस प्रयोग में मानव और सूअर की कोशिकाओं का संयोजन कर मानव-सूअर काइमेरिक भ्रूण बनाकर सरोगेट मादा सूअरों में ट्रांसफर किया जाता था।हालांकि, वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी इन किडनियों का प्रयोग मानव में ट्रांसप्लांट के लिए नहीं किया जा सकता है। क्योंकि, ज्यादातर विकसित किडनियों में सूअरों की वाहिकाएं और तंत्रिकाएं थीं। हालांकि, उन्होंने एक और भी महत्वपूर्ण बात बताई, ‘अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि वर्तमान आनुवंशिक इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी से कोई मानव अंग बनाया जा सकता है या नहीं।’
‘गुआंगज़ौ इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिसिन एंड हेल्थ’ के शोधकर्ताओं ने बताया, ‘उनका ध्यान पूरी तरह से किडनी को विकसित करने पर था। ये मानव चिकित्सा में सबसे अधिक ट्रांसप्लांट होने वाला अंग है। चीनी अकादमी के विज्ञान और वुयी विश्वविद्यालय के गुआंगज़ौ इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिसिन एंड हेल्थ के वरिष्ठ लेखक लियांगक्सू लाई ने बताया, ‘पूर्व में सूअरों में मानव अंगों को विकसित करने के कई प्रयास असफल रहे थे।’वैज्ञानिकों ने बताया, ‘हमारा एप्रोच था कि सूअरों में मानव किडनी को विकसित किया जाए। इसके लिए हमें प्राप्तकर्ता (सूअरों) में मानव कोशिकाओं को सही तरीके से पहुंचाना था।’
ये वैज्ञानिक समूह बधाई के लिए इसलिए भी पात्र हैं क्योंकि पूर्व में सूअरों में मानव किडनियों को विकसित करने के कई प्रयास असफल रहे हैं।’ जानकारी के अनुसार, किडनी की विकास के दौरान सूअर की कोशिकाएं मानव कोशिकाओं को नष्ट कर देती थीं, जिसके वजह से परिणामी उत्पाद (किडनी) केवल सूअर के ही होते थे। चीनी वैज्ञानिकों ने आनुवंशिक रूप से एकल-कोशिका सूअर भ्रूण की इंजीनियरिंग की एक बाधा को पार कर लिया है।
महिला की मौत होने पर डॉक्टर हुए शॉक्ड
13 Sep, 2023 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वैलिंग्टन । न्यूजीलैंड की एक स्टेफनी एस्टन नामक महिला ने डॉक्टरों से खुद को ईहलेर्स डन्लोस सिंड्रोम नाम रेयर बीमारी से पीड़ित होने की बात बताई थी। लेकिन, उन्होंने महिला पर आरोप लगाया था कि वह झूठमूट का नाटक कर रही हैं। डॉक्टरों ने महिला को मानसिक बीमार भी बताया था। पता चला है कि, स्टेफनी की मौत 1 सितंबर को उनके घर पर हो गई थी।
स्टेफनी को इस आनुवांशिक बीमारी के बारे में 15 साल की उम्र में, साल 2015 में होने का पता चला था। वहीं, डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि, वह मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं। इसके बाद उन्हें साइकेट्रिस्ट की निगरानी में रखा गया। स्टेफनी को रेक्टल एग्जामिनेशन कराना पड़ा था, क्योंकि उन पर खुद को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था।
तीन-तीन स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा ईडीएस डायगनोसिस करने बाद भी स्टेफनी की मौत हो गई। न्यूजीलैंड में ईहलेर्स डन्लोस सिंड्रोम के फुंडेर ने कहा कि अभी तक कुछ नहीं बदला, स्टफनी की मौत ने झकझोर कर रख दिया। डाक्टरों ने महिला पर बेहोशी के झूठे दौरे, बुखार और खांसी का नाटक करने का भी आरोप लगा था।
बुढापे में महिला की खुल गई लॉटरी
13 Sep, 2023 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वॉशिंगटन । अगर आप उम्र के आखिरी पड़ाव पर करोड़ों रुपये पा जाएं, तो आपके पास खर्च करने के लिए भी कोई खास वजह नहीं होती है। ऐसा ही हुआ है डोरिस स्टैनब्रिज नाम की महिला के साथ। महिला अपनी उम्र के ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं, जहां इंसान की कोई खास ख्वाहिश नहीं रह जाती है।
हालांकि उन्हें 70 साल की उम्र में भी ऐसा तोहफा मिला है, जो उन्हें अपनी ज़िंदगी को 100 साल तक जीने का मोटिवेशन दे रहा है। डोरिस स्टैनब्रिज सरे के डॉर्किंग इलाके में रहती हैं। जब उनका बर्थडे था, तभी उन्हें घर में कुछ मनी स्पाइडर्स यानि मकड़ियों की प्रजाति दिखाई दी। ब्रिटेन में माना जाता है कि ये मकड़ियां दिख जाएं, तो इंसान के पास पैसा आने वाला है।
घर और गार्डन में मकड़ियां दिखने के बाद महिला को यकीन हो गया कि ऐसा ही होगा। उसने अपने 70वें जन्मदिन की पार्टी के बाद जब अपना ईमेल खोला, तो उसके पास नेशनल लॉटरी का एक मेल आया हुआ था। इसके उसे बताया गया था कि उसे अगले 30 साल तक हर महीने 10 हज़ार पाउंड यानि 10 लाख से भी ज्यादा रुपये मिलेंगे। अगर 30 साल के हिसाब से जोड़ें, तो ये रकम 37 करोड़ से भी ज्यादा होती है। महिला ने अपनी जीत के बारे में अपने दामाद को बताया और फिर सेलिब्रेशन किया। अब उसे मरते दम तक हर महीने 10 लाख रुपये मिलेंगे।
उन्होंने इससे अपने लिए एक नया बिस्तर लिया और एक एयरफ्रायर भी। परिवार के साथ वे छुट्टियों पर गईं ताकि उनका पोता पहली एयरप्लेन ट्रिप का मज़ा ले सके। अब वो एक विला खरीदने की प्लानिंग में हैं और कहती है कि इस लग्ज़री को एंजॉय करने के लिए वो 100 साल जीना चाहती हैं। बता दें कि इंसान की ज़िंदगी ऐसी होती है कि लोग एक उम्र तक पैसों के पीछे खूब भागते हैं। ये उम्र वही होती है, जब उन्हें अपनी या बच्चों की ज़िंदगी सेट करने के लिए दौलत चाहिए होती है। जैसे ही उम्र बढ़ने लगती है, आदमी का ये मोह खत्म होने लगता है।
ट्रम्प ने की न्यायाधीश को हटाने की मांग, राष्ट्रपति चुनाव में तोड़फोड़ का मामला
13 Sep, 2023 11:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में तोड़फोड़ मामले में संघीय न्यायाधीश को हटाने की मांग की है। बहस के दौरान ट्रम्प के वकीलों ने अमेरिकी जिला न्यायाधीश तान्या छुटकन की टिप्पणियों पर तर्क दिया। टिप्पणियां पिछली 06 जनवरी को दो प्रतिवादियों को सजा सुनाते समय की गई थी। न्यायाधीश छुटकन ने संकेत दिया कि उनका मानना है कि ट्रम्प पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए और कैद किया जाना चाहिए। वहीं पूर्व राष्ट्रपति के वकीलों ने अदालत में दायर याचिका में कहा कि न्यायाधीश छुटकन ने अन्य मामलों के संबंध में सुझाव दिया है कि ट्रम्प पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें जेल में डाल दिया जाना चाहिए। मामला शुरू होने से पहले और उचित प्रक्रिया के बिना दिए गए ऐसे बयान स्वाभाविक रूप से अयोग्य ठहराने वाले हैं।
बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प पर अमेरिकी विशेष वकील जैक स्मिथ द्वारा 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को विकृत करने के कथित प्रयास को लेकर चार आरोप लगाए गए हैं। वह आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। उन्हें चार मामलों में दोषी ठहराया गया है। उन्होंने हालांकि सभी आरोपों में खुद को निर्दोष बताया है। श्री ट्रम्प ने जॉर्जिया मामले में सामने आए सात मामलों को खारिज करने की भी मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि राष्ट्रपति के रूप में अपनी आधिकारिक क्षमता में किए गए कार्यों के लिए उन्हें अभियोजन से छूट प्राप्त है।
आतंकवादी समूह की धमकी, ओटावा में भारतीय दूतावास को ‘बंद’ किया जाए
13 Sep, 2023 10:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ओटावा । कनाडा के आतंकवादी समूह ने ओटावा में भारतीय दूतावास को ‘बंद’ कर उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुलाने के लिए भारत को एक और धमकी भरा कॉल जारी किया। यह कॉल कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दो दिन बाद आई। जी20 लीडर्स समिट के लिए भारत आए कनाडाई पीएम की कार्यक्रम में सुस्त मौजूदगी रही। वह आधिकारिक जी20 गाला डिनर में भी मौजूद नहीं थे। धमकी जारी करने वाले आतंकवादी समूह ने कहा कि ट्रूडो के अपमान के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में यह दूसरी धमकी है। समूह ने कहा कि पीएम मोदी को अपने राजदूत को वापस बुलाना चाहिए अन्यथा उन्हें परिणाम भुगतने होगा। उन्होंने कहा, अब साबित होता है कि हम जो भी दावा करते हैं वह बिल्कुल सही है। सभी आतंकी कॉल कनाडा से आती हैं और इसके लिए नेतृत्व जिम्मेदार है।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम जस्टिन ट्रूडो को चरमपंथी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों के बारे में भारत की कड़ी चिंताओं से अवगत कराया, जो अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं, राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं और वहां भारतीय समुदाय को धमकी दे रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन से इतर ट्रूडो के साथ बातचीत में मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि भारत-कनाडा संबंधों की प्रगति के लिए ‘परस्पर सम्मान और विश्वास’ पर आधारित संबंध आवश्यक है।
सऊदी प्रिंस ने भारत में क्या कहा, जिससे पाकिस्तान को लग गई मिर्ची
13 Sep, 2023 09:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस्लामाबाद । भारत की यात्रा पर आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है। मोहम्मद बिन सलमान एक पाकिस्तान की यात्रा पर नहीं गए, वहीं भारत और सऊदी अरब के संयुक्त बयान में अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तानी आतंकवाद पर जोरदार प्रहार किया गया है। भारत और सऊदी अरब ने कहा कि सभी देशों को दूसरे देशों के खिलाफ आतंकवाद का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। विश्लेषकों के मुताबिक दोनों देशों का यह सीधा इशारा पाकिस्तान की ओर था। यह वहीं पाकिस्तान है जिसके सैनिक सऊदी अरब की सेना में लंबे समय से शामिल रहे हैं। यही नहीं दुनियाभर को यह संदेह है कि पाकिस्तान के मुस्लिम परमाणु बम के लिए पैसा सऊदी अरब ने दिया था।
भारत और सऊदी अरब ने अपने संयुक्त बयान में दुनिया के राष्ट्रों से अन्य देशों के खिलाफ आतंकवाद के इस्तेमाल को खारिज करने और आतंकवादी कृत्यों के लिए मिसाइल और ड्रोन सहित हथियारों तक पहुंच को रोकने का आह्वान किया। पीएम मोदी और सऊदी प्रिंस के बीच बैठक के बाद यह संयुक्त बयान जारी किया गया। दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान को आतंकवादी और चरमपंथी समूहों के लिए एक मंच या सुरक्षित पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल नहीं करने देने पर भी जोर दिया।
इतना ही नहीं सऊदी अरब और भारत ने आतंकवाद और इसके वित्तपोषण से निपटने के क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि आतंकवाद किसी भी रूप में मानवता के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। बयान में कहा गया, दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि किसी भी कारण से आतंक के किसी भी कृत्य को उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने आतंकवाद को किसी विशेष जाति, धर्म या संस्कृति से जोड़ने के किसी भी प्रयास को खारिज किया। पाकिस्तानी मामलों के विशेषज्ञ कहते हैं कि दोनों देशों का इशारा पाकिस्तान की ओर था जो भारत में आतंकी हमले कराता रहता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक समय में दोस्ती अपने चरम पर थी। पाकिस्तानी सऊदी अरब के प्रभाव वाले ओआईसी के जरिए भारत पर निशाना साधता था। वहीं पाकिस्तानी सैनिक सऊदी सेना में काम करते थे। यही नहीं जब पाकिस्तान ने साल 1998 में पहले परमाणु बम का परीक्षण किया था, उस समय बड़े पैमाने पर लोगों ने यह कहा था कि सऊदी आर्थिक मदद से पाकिस्तान ने यह महाविनाशक हथियार बनाया है। वहीं पाकिस्तान इस मुस्लिम दुनिया का बम बताता था।
अब सऊदी प्रिंस भारत की दूसरी राजकीय यात्रा पर आए और अरबों डॉलर के कई समझौतों पर हस्ताक्षर किया। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को इस हफ्ते मिली जीत के लिए पीएम मोदी या जी20 का दिल्ली में आयोजन जिम्मेदार नहीं है, बल्कि दुनियाभर में भारत की बढ़ती मौजूदगी इसकी वजह है। इसकी वजह से आज भारत दुनिया के लिए प्राथमिकता बन गया है।
लीबिया में तूफान-बाढ़ से 3 हजार की मौत
13 Sep, 2023 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
काहिरा । लीबिया में 9 सितंबर को आए डेनियल तूफान और इसके बाद बाढ़ से अब तक 3 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अलग-अलग मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक- 7 से 10 हजार लोग लापता हैं। सिर्फ 700 शव ऐसे हैं, जिनकी शिनाख्त हो सकी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे 123 सैनिक भी लापता हैं। 12 फौजियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि देश में मौजूद चुनिंदा एयरपोट्र्स इस लायक नहीं बचे हैं कि वहां कोई हैवी या कार्गो एयरक्राफ्ट लैंड कर सके। यही वजह है कि यहां मदद पहुंचाना भी मुश्किल है।
पूर्वी हिस्से में हालात काबू से बाहर
लीबिया के पूर्वी हिस्से में हालाद अब तक काबू से बाहर हैं और यही वजह है कि मरने वालों का आंकड़ा महज 24 घंटे में 700 से 300 हो गया। इसके अलावा लापता लोगों की तादाद भी सोमवार से मंगलवार के दरमियान 200 से सीधा 10 हजार पर पहुंच गई। यहां पोर्ट सिटी डेर्ना भी है। इसमें दो डैम थे और दोनों ही फूट चुके हैं। इसकी वजह से करीब-करीब पूरा शहर बाढ़ में घिरा है। अकेले इसी शहर में 700 लोगों की मौत हुई है। हालात इस कदर खराब हैं कि मरने वालों को दफनाने तक की जगह नहीं बची। हेल्थ मिनिस्टर अब्दुल जलील ने खुद कहा है कि मरने वालों का आंकड़ा 3 हजार से ज्यादा हो चुका है। उनके मुताबिक- अभी हम मौत का आंकड़ा 3 हजार मान रहे हैं, लेकिन जिस तरह के हालात हैं उससे लगता है कि यह नंबर 10 हजार तक भी जा सकता है। इसके अलावा एक लाख से ज्यादा लोग लापता हो सकते हैं। अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है।
ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीया से दोगुने अमीर हैं पीएम ऋषि सुनक
12 Sep, 2023 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लंदन । यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ जी20 समिट शामिल होने भारत आए थे। इस दौरान वह अक्षरधाम मंदिर भी गए थे। ऋषि सुनक यूके के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने 42 साल की उम्र में यह पद ग्रहण किया है। लेकिन केवल यही एक रिकॉर्ड उनके नाम नहीं है, बल्कि ऋषि सुनक यूके के अब तक के सबसे अमीर प्रधानमंत्री भी हैं। हालांकि, यह संपत्ति मुख्यत: अक्षता मूर्ति के कारण हैं।
दंपत्ति के पास सम्मिलित रूप से 73 करोड़ पाउंड ( 84.4 करोड़) की अनुमानित संपत्ति है। अगर भारतीय रुपये में देखा जाए तब यह 7568 करोड़ रुपये होगा। इससे पहले यूके के जो सबसे अमीर प्रधानमंत्री हुए उनकी संपत्ति आज के समय के हिसाब से 44 करोड़ डॉलर होती। उनका नाम एडवर्ड स्टैनली था और वह 1852 में यूके के प्रधानमंत्री बने थे।
पीएम सुनक और अक्षता मूर्ति यूके के सबसे अमीर लोगों में से हैं। जैसा कि बताया गया हैं कि सुनक की अधिकांश संपत्ति अक्षता के कारण ही है। अक्षता के पास इंफोसिस की 0.93 फीसदी हिस्सेदारी है। इंफोसिस भारत की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है। इसका मार्केट कैप 75 अरब डॉलर है। अक्षता के कैटरमैन वेंचर्स यूके की मालकिन भी हैं। यह एक वैंचर कैपिटल फंड है जो अक्षता के पिता नारायण मूर्ति ने ही शुरू किया था। दंपत्ति के पास 4 आलीशान घर हैं। इसमें से एक अपार्टमेंट है जो यूएस के कैलिफोर्निया में स्थित है। इन 4 घरों की कीमत 1.83 करोड़ पाउंड या करीब 190 करोड़ रुपये है।
हालांकि, अभी वे यूके के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में रहते हैं। उनके पास यॉर्कशायर और लंदन में घर हैं। सुनक की निजी कारों की बात करें तब उनके काफिल में पास लैंड रोवर डिस्कवरी, जगुआर एक्सजेड और वोक्सवैगन गोल्फ एमके6 जीटीआई शामिल हैं। सुनक और अक्षता मूर्ति यूके के राजा चार्ल्स तृतीया से लगभग दोगुने अमीर हैं। राजा की संपत्ति 37 करोड़ पाउंड है। हालांकि, उनकी संपत्ति में कई बिल्डिंग, आर्टवर्क, जंगल और खाली मैदान भी हैं जिनकी कीमत अरबों पाउंड में है। ये संपत्ति राजा की निजी नहीं होती बल्कि ताज के अंतर्गत आती है और इन पर राजा का अधिकार तब ही तक है जब वह पद पर आसीन है।
समुद्र की गहराई में हुई ‘अद्भुत खोज’, सुलझ सकते हैं सदियों पुराने रहस्य
12 Sep, 2023 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
येरुसलेम । इजराइल के समुद्र में एक ‘अद्भुत’ स्ट्रक्चर की खोज हुई है। पत्थरों से बना यह स्ट्रक्चर इजराइल के छोटे से शहर एटलिट के पास समुद्र की गहराई में मिला है। इससे कई पुराने रहस्यों को सुलझाने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार जब मेरीटाइम आर्कियोलॉजिस्ट्स को यह संरचना मिली तो वो उसको देखकर हैरान रह गए। इसकी खोज से ऐसे नए सबूत सामने आए हैं, जो सदियों पुराने स्टोनहेंज रहस्य को सुलझा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टोनहेंज ब्रिटेन की विल्टशायर काउंटी में स्थित एक फेमस प्रीहिस्टोरिक स्ट्रक्चर है। जिसमें पत्थरों की बड़ी-बड़ी शिलाओं को जमीन में गाड़कर एक गोलाकार चक्र बना हुआ है। पत्थर की इन गोलाकार संरचनाओं को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक ब्रिटेन आते हैं। हालांकि हजारों साल पुरानी ये संरचनाएं दुनिया भर में भी पाई जाती हैं जबकि उनमें से कुछ कई रिसर्चर्स के लिए रहस्य बने हुए हैं, जिनमें स्टोनहेंज भी शामिल है। यह अद्भुत स्ट्रक्चर इजराइल के छोटे से शहर एटलिट के पास समुद्र की गहराई में मिला। यह साइट स्मिथसोनियन चैनल की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री, ‘स्टोनहेंज जैसी संरचनाओं के दौरान खोजी गई थी।
बता दें कि 1984 में, मेरीटाइम आर्कियोलॉजिस्ट एहुद गैलिली ने जहाजों के मलबे की खोज के लिए समुद्र में लगातार गोता लगाया। इस दौरान उनकी नजर एक प्राचीन धंसी हुई बस्ती पर पड़ी। उन्होंने कहा कि जब हम यहां गोता लगा रहे थे तो हमें एक दीवार मिली, जो कभी एक घर का हिस्सा थी। और कुछ ही दिनों में, आस-पास और अधिक नींव पाई गईं। उन लोगों के कंकाल भी पाए गए, जो कभी इस जगह को घर कहते थे। गैलिली ने बताया कि उनकी टीम को लगभग 15 फैमिली घर मिले। हमने अनुमान लगाया कि एक समय में यहां रहने वालों की संख्या 70 से 150 लोगों के बीच थी। हमें दीवारें, आवास, संरचनाएं यथास्थान मिलीं।
धीरे-धीरे, हमें एहसास हुआ कि 40 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ यह एक विशाल स्थल है। रेडियोकार्बन डेटिंग से पता चला कि यह स्थल लगभग 9 हजार साल पुराना था, जो इसे पृथ्वी पर सबसे पुरानी मानव बस्तियों में से एक बनाता है। उसके केंद्र में एक रहस्यमयी पत्थर की गोलाकार संरचना लगभग सही सलामत खड़ी थी। रिसर्चर्स का कहना है कि यह स्ट्रक्चर यह समझने में एक अनूठी सोच को प्रदान करता है कि पत्थर की सर्कुलर संरचना पहले स्थान पर क्यों बनाई गई थी। यह बस्ती दुनिया की सबसे पुरानी बस्तियों में से एक है, और स्ट्रक्चर के पत्थरों वाले हिस्से पर कप के निशान खुदे हुए थे। पत्थर के घेरे का उपयोग किसी प्रकार के जल अनुष्ठान के लिए किया गया होगा।
रोबोटैक्सी में साइबरट्रक से प्रेरित डिजाइन होगा
12 Sep, 2023 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सैन फ्रांसिस्को । दुनिया के सबसे अरबपति कारोबारी एलन मस्क की बायोग्राफी लिखने वाले लेखक वाल्टर इसाकसन के अनुसार, टेस्ला की 25,000 डॉलर की कार और कंपनी की समर्पित रोबोटैक्सी में साइबरट्रक से प्रेरित डिजाइन होगा। आगामी किताब के हिस्से के अनुसार, मस्क सेल्फ-ड्राइविंग रोबोटैक्सिस पर इतना फोकस कर रहे है कि उन्हें एक किफायती कार खरीदने के लिए मनाने के लिए टेस्ला के अधिकारियों की टीम को प्रयास करना पड़ा, हालांकि, सीईओ को तब राहत मिली, जब उनके सहयोगियों ने 25,000 डॉलर की कार और टेस्ला की रोबोटैक्सी दोनों को एक साथ बनाने की योजना का खुलासा किया।
टेस्ला की योजना 2030 तक प्रति वर्ष 20 मिलियन वाहन बनाने की है। इसे पूरा करने के लिए, कंपनी को एक उस टेक्नोलॉजी की आवश्यकता होगी जिससे जल्दी और बड़े पैमाने पर बनाया जा सके। इसका मतलब है कि टेस्ला को मॉडल 3 सेडान और मॉडल वाई क्रॉसओवर की तुलना में कहीं अधिक आउटपुट वाले वाहन की आवश्यकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टेस्ला का नेक्स्ट-जनरेशन प्लेटफॉर्म, जिस पर इस साल की शुरुआत में इन्वेस्टर डे पर चर्चा की गई थी, इस उद्देश्य के लिए डिजाइन किया गया प्रतीत होता है।
लेखक के अनुसार, मस्क ने नवंबर 2021 में ऑस्टिन में अपने टॉप पांच लेफ्टिनेंटों के साथ एक विचार-मंथन सत्र किया था, जिसमें एक बुनियादी रोबोटैक्सी पर चर्चा की गई थी जिसे उच्च मात्रा में उत्पादित किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, मस्क और उनकी टीम ने लगभग एक साल इस बहस में बिताया कि क्या पारंपरिक नियंत्रण वाली कार बनाई जाए या एक ऐसा वाहन बनाया जाए जो पूरी तरह से स्वायत्त हो, जिसमें कोई स्टीयरिंग व्हील या पैडल न हो, जिसके लिए अधिक जोखिम लेने की आवश्यकता होगी। कथित तौर पर कई टेस्ला इंजीनियरों ने अधिक रूढ़िवादी दृष्टिकोण पर जोर दिया। 18 अगस्त, 2022 को बैठक के दौरान, टेस्ला के मुख्य डिजाइनर फ्रांज वॉन होल्झाउज़ेन ने सुझाव दिया कि रोबोटैक्सी स्टीयरिंग व्हील और पैडल वाला एक वाहन हो सकता है, इस बाद में हटाया जा सकता है।
हालांकि, मस्क कथित तौर पर अड़े हुए थे। सितंबर 2022 में एक बैठक के बाद, वॉन होल्झाउजेन और कई अन्य लोगों ने मस्क को डेटा प्रस्तुत किया जिसमें दिखाया गया कि टेस्ला को अपने महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक छोटी ग्लोबल कार की आवश्यकता होगी। टीम ने सीईओ को आश्वस्त किया कि 25,000 डॉलर की कार और रोबोटैक्सी दोनों को एक ही नेक्स्ट जनरेशन के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि दोनों वाहनों को एक ही असेंबली लाइन का उपयोग करके भी उत्पादित किया जा सकता है। टेस्ला के डिजाइन स्टूडियो में 25,000 डॉलर टेस्ला और रोबोटैक्सी मॉडल के एक दूसरे के साथ उपयोग करने से मस्क अंततः आश्वस्त हो गए।
‘एयर शो’ के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
12 Sep, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बुडापेस्ट । मध्य हंगरी में एक ‘एयर शो’ के दौरान करतब दिखाते हुए छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हुई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फेजर काउंटी में बोर्गोंड ‘एयर शो’ में यह भीषण दुर्घटना स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न लगभग तीन बजकर 20 मिनट पर हुई और इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल सकता है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में पायलट और यात्री की मौत हो गई जिनकी उम्र क्रमश: 67 और 37 वर्ष थी। दुर्घटना के बाद जिस जगह विमान गिरा वहां मौजूद एक कार इसकी चपेट में आ गई और उसमें आग लगाने से उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। दुर्घटना के ऑनलाइन वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि हवाई करतब दिखाते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग की लपटों में घिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजकों ने बाकी शो को रद्द कर दिया।