लाइफ स्टाइल
ड्रोन तकनीक से रोजगार के नए विकल्प मिले
21 May, 2026 01:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तकनीक के इस आधुनिक युग में ड्रोन अब केवल मनोरंजन या वीडियो शूटिंग का साधन नहीं रह गया है। यह अब कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने का माध्यम बन चुका है। भारत में ड्रोन तकनीक के तेजी से विस्तार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोले हैं। सरकार की “ड्रोन शक्ति योजना” और “मेक इन इंडिया” पहल ने इस क्षेत्र में निवेश और नवाचार दोनों को प्रोत्साहित किया है। आज देश के कई उद्योग ड्रोन विशेषज्ञों और प्रशिक्षित पायलटों की तलाश में हैं, जिससे युवाओं के लिए हजारों नौकरियों के द्वार खुल रहे हैं।ड्रोन का सबसे अधिक उपयोग कृषि क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। किसान अब खेतों की निगरानी, फसलों की सेहत का विश्लेषण, कीटनाशक छिड़काव और सिंचाई प्रबंधन के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं। सरकार भी “कृषि ड्रोन योजना” के तहत युवाओं को सब्सिडी और प्रशिक्षण प्रदान कर रही है ताकि वे ड्रोन ऑपरेटर के रूप में काम कर सकें। यह न केवल किसानों की उत्पादकता बढ़ा रहा है, बल्कि ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार का नया साधन बन रहा है।ड्रोन तकनीक का दूसरा बड़ा उपयोग सर्वेक्षण और मैपिंग में हो रहा है। सड़क, रेलवे, रियल एस्टेट, खनन और शहरी विकास परियोजनाओं में ड्रोन की मदद से सटीक डेटा और 3डी मैपिंग तैयार की जाती है। इससे इंजीनियरिंग और सर्वे एजेंसियों को विशेषज्ञ ड्रोन ऑपरेटरों की जरूरत पड़ती है। इसी तरह, आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में भी ड्रोन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बाढ़, भूकंप या आग जैसी स्थिति में ड्रोन की मदद से प्रभावित इलाकों की रीयल-टाइम जानकारी मिलती है, जिससे राहत दलों को समय पर कार्रवाई करने में मदद मिलती है।
फिल्म और मीडिया उद्योग में भी ड्रोन ने नई दिशा दी है। अब फिल्मों, विज्ञापनों, और लाइव इवेंट्स की हवाई शूटिंग के लिए प्रशिक्षित ड्रोन कैमरा ऑपरेटरों की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा, सुरक्षा एजेंसियां, पुलिस विभाग और रक्षा संगठन सीमाओं, भीड़भाड़ वाले इलाकों और बड़े आयोजनों की निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं, जिससे युवाओं को टेक्निकल सपोर्ट और सर्विलांस ऑपरेटर के रूप में नौकरी मिल रही है।ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स कंपनियां भी ड्रोन डिलीवरी सेवाओं पर प्रयोग कर रही हैं। आने वाले वर्षों में दवाओं, दस्तावेजों और छोटे सामानों की डिलीवरी ड्रोन के जरिए की जाएगी, जिससे ड्रोन पायलट, मेंटेनेंस इंजीनियर और रूट मैनेजर जैसे नए पद सृजित होंगे।विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में 2030 तक ड्रोन उद्योग एक लाख से अधिक नौकरियां पैदा कर सकता है।
डेंटिस्ट के लिए हैं अच्छे अवसर
15 May, 2026 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हेल्थ के प्रति बढ़ती जागरुकता के चलते डेंटिस्ट की लगातार मांग बढ़ रही है। ऐसे में इस क्षेत्र में भी अच्छे अवसर है। इसलिए जो छात्र डेंटिस्ट बनना चाहते हैं उनके पास अच्छे अवसर हैं। ऐसे में जो छात्र मेडिकल फील्ड में रुचि रखते हैं, तो उनके लिए ये लाभप्रद साबित हो सकता है। डेंटिस्ट की पढ़ाई के लिए कई अच्छे संस्थान है। इसके लिए बीडीएस का कोर्स करना पड़ा है। इसमें चयन मेडिकल प्रवेश प्ररीक्षा नीट के जरिये होता है। जैसे सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज , मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस, डी वाई पाटिल विद्यापीठ, पुणे , किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ आदि सबसे पहले नंबर चेन्नई के सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज का नाम है। वहीं दूसरे नंबर पर मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस और तीसरे नंबर पर डी वाई पाटिल विद्यापीठ, पुणे है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का नाम है। यह देश के चार सबसे अच्छे कालेज हैं। सभी छात्र चाहते हैं कि वे इन संस्थानों में इतनी आसानी से एडमिशन नहीं मिलता है। वहीं इन कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए काफी मेहनत करनी होती है।
ये कोर्स कर बनायें अच्छा करियर
15 May, 2026 04:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर आप 12वीं के बाद अपने कॅरियर को नई दिशा देना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं।
इसमें अच्छा पैसा और काफी अवसर हैं। वहीं आज के दौर में इनकी काफी मांग है।
एयर होस्टेस
वहीं एयर होस्टेस की नौकरी भी अच्छी मानी जाती है। अच्छी बात यह है कि एयर होस्टेस की नौकरी के लिए आपको किसी खास तरह की डिग्री की जरूरत नहीं होती है। 12वीं पास करने के बाद और कुछ शारीरिक मापदंडों को पूरा करने के बाद आप यह नौकरी पा सकते हैं।
कमर्शियल पायलट
एविएशन सेक्टर में बढ़ती ग्रोथ देखते हुए कमर्शियल पायलट की भी मांग लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि भारत में कमर्शियल पायलट लाइसेंस लेने वालों की संख्या में साल दर साल इजाफा हो रहा है।इसके लिए अभ्यर्थी को किसी भी डिग्री की जरूरत नहीं है। इस फील्ड में अपना कॅरियर बनाने के लिए साइंस स्ट्रीम से न्यूनतम 50% अंकों से 12वीं पास अभ्यर्थी कर्मशियल पायलट बन सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को फ्लाइंग स्कूल में एडमिशन के लिए एंट्रेस टेस्ट देना होगा और कर्मशियल पालयट का लाइसेंस भी लेना होगा।
ग्राफिक डिजाइनर
बता दें कि वर्तमान समय में ग्राफिक डिजाइनर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ग्राफिक डिजाइनिंग में स्किल्ड और पेशेवर अभ्यर्थियों को अच्छा सैलरी पैकेज दिया जाता है। इस नौकरी के लिए भी आपको डिग्री या फिर डिप्लोमा की जरूरत नहीं होती है। ब्रांड इडेंटिटि, डिजाइनर, लोगो, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग जैसी कई अन्य जरूरतों के लिए ग्राफिक डिजाइनर्स की जरूरत होती है। ऐसे में अभ्यर्थी इंटर्नशिप करने जॉब पा सकते हैं।
इंटीरियर डिजाइनर
इंटीरियर डिजाइनिंग के फील्ड में जाने के लिए युवाओं को डिग्री की जरूरत नहीं है। इस फील्ड में कॅरियर बनाने के लिए अभ्यर्थी साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करने के बाद सीधे इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर सकते हैं। इस क्षेत्र में इंटर्नशिप करने के बाद आप इस फील्ड में अपना शानदार कॅरियर बना सकते हैं।
ज्वेलरी डिजाइन के क्षेत्र में बनाये करियर
15 May, 2026 04:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आप किसी अलग क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो ज्वेलरी डिजाइन का है। ज्वेलरी डिजाइन के क्षेत्र में उतरें। इसमें आप किसी बड़ी डिग्री के बिना भी एक अच्छा पैकेज हासिल कर सकते हैं। इसमें सुंदरता, कारीगरी और रचनात्मकता को अधिक महत्व दिया जाता है।ज्वेलरी डिजाइन कोर्स सिर्फ अंगूठी या नेकलेस का डिजाइन बनाने से कहीं ज्यादा है। इसमें ज्वेलरी के सांस्कृतिक महत्व को समझने के साथ, फंक्शन, मटेरियल, फॉर्म और मार्केट की मांग को ध्यान में रखना शामिल है। ज्वेलरी डिजाइन में कलात्मक अभिव्यक्ति का विशेष स्थान होता है। लेकिन इसके साथ तकनीकी ज्ञान होना भी बहुत जरूरी होता है। इन कोर्स में छात्रों को धातु-रत्नों से लेकर कंप्यूटर आधारित डिजाइन तकनीकों के बारे में शिक्षा दी जाती है। इसमें 3डी मॉडलिंग, जेमोलॉजी और बहुमूल्य धातुओं की केमेस्ट्री भी सिखाई जाती है। यह कोर्स छात्रों को तकनीकी ज्ञान और रचनात्मकता के बीच संतुलन बनाना सिखाता है। इसके जरिए छात्र खुद को मार्केट के हिसाब से तैयार करते हैं।बता दें कि ज्वेलरी डिजाइनर सिर्फ आभूषण के डिजाइन पर ही नहीं बल्कि फैशन के रुझान और उपभोक्ता के व्यवहार की समझ होनी जरूरी है। इस कोर्स में वैश्विक बाजार, फैशन ट्रेंड्स और खरीददार की मानसिकता जैसी चीजों पर ध्यान दिया जाता है। इससे स्टूडेंट्स ऐसे आभूषण डिजाइन कर सकते हैं, जो दिखने में सुंदर और आकर्षक होने के साथ ही उपभोक्ता और बाजार के रुझानों में भी फिट हों।स्टूडेंट्स आभूषण स्टाइलिस्ट, जेमोलॉजिस्ट, आभूषण डिजाइनर, मर्चेंडाइजर और उद्यमी के तौर पर अपने कॅरियर को नई दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स डिजिटल मार्केटिंग और ई कॉमर्स के बढ़ते क्षेत्र के माध्यम से ज्वेलरी डिजाइनर ई-सेलर के तौर पर वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच बना सकते हैं। इसके जरिए छात्र न सिर्फ विदेश बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अपने उत्पादों को बेच सकते हैं।
ट्रैवल जॉब्स के जरिये घूमने के साथ ही करें मोटी कमाई
15 May, 2026 04:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो आजकल देश में कई ऐसे जॉब विकल्प हैं, जहां आप घूमते-घूमते अच्छी कमाई कर सकते हैं। इनमें से ज्यादातर ट्रैवल जॉब्स में रहने, खाने, आने-जाने की सुविधा भी फ्री मिलती है। सबसे बढ़िया बात है कि ऐसी नौकरी के लिए अलग से छुट्टी लेने की भी कोई जरूरत नहीं।
ट्रैवल जॉब्स की खासियत है कि इन्हें फुल टाइम या पार्ट टाइम, अपनी सुविधा के हिसाब से कैसे भी कर सकते हैं। घूमने के साथ ही लिखने के भी शौकीन हैं तो ब्लॉग लिख सकते हैं या किसी ट्रैवल मैगजीन के साथ जुड़कर अपने सपने पूरे कर सकते हैं। वहीं कैमरा इको फ्रेंड्ली हैं तो वीडियो बनाकर दर्शकों को अपने साथ किसी अच्छी जगह पर घुमा सकते हैं। कई ऐसी ट्रैवल जॉब्स हैं, जिनमें लाखों की कमाई आसानी से की जा सकती है। टूर गाइड - ये टूरिस्ट स्पॉट्स पर उस जगह की खासियत और इतिहास बताते हुए नजर आते हैं। अगर आप घूमना पसंद करते हैं, इतिहास में दिलचस्पी है और संवाद शैली भी अच्छी है तो टूर गाइड बन सकते हैं। कई ट्रैवल एजेंसी टूर गाइड की वैकेंसी निकालती हैं। ट्रैवल एजेंसी यात्रियों के साथ अपना गाइड भेजती हैं। ट्रैवल गाइड के खाने और रहने का खर्च ट्रैवल एजेंसी की तरफ से दिया जाता है। कई यात्री इन्हें टिप भी देते हैं.इवेंट कोऑर्डिनेटर पिछले कुछ सालों में इवेंट कोऑर्डिनेटर की डिमांड काफी बढ़ गई है। मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन, ऑर्गनाइजेशनल, स्ट्रैटेजी बनाने जैसी स्किल्स में महारत हासिल है तो यह आपके लिए अच्छी नौकरी है। इसमें भी अगर आप वेडिंग प्लानर बन जाते हैं तो डेस्टिनेशन वेडिंग करवाने के बहाने अलग-अलग जगहों पर घूम सकते हैं। ट्रैवल व्लॉगर - दुनियाभर में बहुत लोगों ने ट्रैवल व्लॉगिंग को कमाई का जरिया बनाया हुआ है। ट्रैवल व्लॉगिंग ट्रेंडिंग करियर ऑप्शंस में शामिल है। अपनी हर यात्रा का वीडियो बनाकर यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करके आप ट्रैवल व्लॉगिंग की शुरुआत कर सकते हैं। आपके वीडियो पर जितने व्यूज आएंगे, उसी के हिसाब से आपको पेमेंट मिलेगी। यूट्यूब पर ट्रैवल व्लॉग पोस्ट करके लोग सालाना करोड़ों में कमाई कर रहे हैं।ईएसएल शिक्षक ()- अगर आपकी पढ़ाने में रुचि है और ईएसएल शिक्षक बनने की योग्यता है तो यह जॉब आपके लिए बेस्ट है। आप विदेश में रह रहे भारतीयों को अपनी मूल भाषा सिखा सकते हैं। इसके लिए स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। भारत में भी ईएसएल शिक्षकों की डिमांड बढ़ रही है। भारत में ईएसएल शिक्षक हर महीने 20-42 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं
इन इंजीनियरिंग कोर्स की मांग बरकरार
15 May, 2026 04:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस साल या अगले साल कौन सा इंजीनियरिंग कोर्स डिमांड में रहेगा, इसके लिए आप किसी काउंसलर से भी सलाह ले सकते हैं। कालेज में एडमिशन लेते समय अपनी रुचि का भी ध्यान रखें। किसी भी कोर्स में दाखिला लेने से पहले उसका सिलेबस चेक करके उसे विस्तार से समझ सकते हैं। जानिए टॉप 5 बीटेक कोर्स, जो कई सालों तक डिमांड में रहेंगे और उनमें सैलरी भी बढ़िया मिलेगी:
1 कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
आईटी के इस दौर में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स सबसे लोकप्रिय और मांग वाला कोर्स है। इसके सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल), डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे टॉपिक्स शामिल हैं। भारत में टेक इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और इसीलिए सीएसई ग्रेजुएट्स की डिमांड भी बढ़ रही है।
करियर विकल्प: सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ, एआईएलएल इंजीनियर.
औसत वेतन: फ्रेशर्स के लिए 4-10 लाख रुपये प्रति वर्ष, अनुभव के साथ 20 लाख रुपये तक.
2 इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ईसीई
इंटरनेट ऑफ थिंग्स और वायरलेस टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग के कारण यह कोर्स भविष्य के लिए अच्छा है। यह इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, कम्युनिकेशन नेटवर्क और एम्बेडेड सिस्टम पर फोकस्ड है.
करियर विकल्प: टेलीकॉम इंजीनियर, नेटवर्क इंजीनियर, एम्बेडेड सिस्टम डिजाइनर।
औसत वेतन: फ्रेशर्स के लिए 3-8 लाख रुपये प्रति वर्ष.
3 मैकेनिकल इंजीनियरिंग एमई
यह बीटेक की एवरग्रीन ब्रांच है, जो ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, मैन्युफैक्चरिंग और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में अवसर प्रदान करती है। ऑटोमेशन और 3D प्रिंटिंग जैसी नई टेक्नीक्स ने इसकी डिमांड बढ़ा दी है।
करियर विकल्प: मैकेनिकल डिजाइन इंजीनियर, प्रोडक्शन इंजीनियर, ऑटोमोटिव इंजीनियर.
औसत वेतन: फ्रेशर्स के लिए 3-6 लाख रुपये प्रति वर्ष, अनुभव के साथ 10 लाख रुपये तक.
4- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रिक वाहन (इवी) और ऑटोमेशन में प्रोग्रेस के चलते इस बीटेक कोर्स की डिमांड बढ़ रही है। यह बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम पर केंद्रित है।
करियर विकल्प: पावर सिस्टम इंजीनियर, ऑटोमेशन इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल डिजाइन इंजीनियर।
औसत वेतन: फ्रेशर्स के लिए 4-7 लाख रुपये प्रति वर्ष.
5 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (एआईएलएल )
एआई और एमएल उभरते हुए क्षेत्र हैं, जो हेल्थकेयर, फाइनेंस और ऑटोमोटिव जैसी इंडस्ट्रीज में क्रांति ला रहे हैं. यह एक स्पेशलाइज्ड कोर्स है। कई संस्थानों में यह सीएसई के तहत या अलग से उपलब्ध है.
करियर विकल्प: एआई इंजीनियर, एमएल इंजीनियर, डेटा एनालिस्ट.
औसत वेतन: फ्रेशर्स के लिए 5-12 लाख रुपये प्रति वर्ष, उच्च मांग के कारण अधिक भी हो सकता है.
सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, यहां क्लिक कर मिनटों में देखें रिजल्ट; छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा?
15 Apr, 2026 04:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
CBSE 10th Result 2026 OUT: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई की ओर से जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी। छात्र इसे अस्थायी रूप से डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसे आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाएगा। फाइनल मार्कशीट बाद में सभी विद्यार्थियों को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी।
रिजल्ट ऐसे करें करें
डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या https://digilocker.gov.in वेबसाइट खोलें।
अपने मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें।
“CBSE Results” या “Education” सेक्शन पर जाएं।
अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का PIN दर्ज करें (जो स्कूल ने दिया हो)।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
बिना पार्लर जाए चेहरे से हट जाएगी टैनिंग, ‘गुलाब’ जैसे निखार के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
6 Jan, 2026 04:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Skin Care Tips: इस कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय धूप में गुजार रहे हैं. ऐसे में टैनिंग भी हो रही है. इस टैनिंग को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं. ऐसे में बिना पार्लर जाए घर पर ही स्किन पर ‘गुलाब’ जैसा निखार आ जाएगा.
घर पर बनाएं फेस पैक
फेस की टैनिंग को हटाने के लिए आप अलग-अलग तरह के फेस पैक और मास्क आसानी से घर पर बना सकते हैं.
बेसन, हल्दी और दही का मास्क
टैनिंग हटाने के लिए ये मास्क सबसे आसान है, जो जल्दी ही अपना असर भी दिखाता है. आपको 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बनाना है. इसके बाद इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला लें. अब इस मास्क को लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें.
मुल्तानी मिट्टी का मास्क
टैनिंग हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का मास्क भी कारगर उपाय है. आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर उसका पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा लें. ड्राई होने के बाद इसे धो लें. यह मास्क स्किन को ठंडक पहुंचाता है और टैनिंग को कम करता है.
एलोवेरा और नींबू का मास्क
टैनिंग हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल और नींबू का मास्क भी लगा सकते हैं. 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इसे लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें.
टमाटर और शहद का मास्क
आप टमाटर को मैश करके उसमें शहद मिलाएं. अब इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगाकर रखें. इसके बाद ठंडे पानी से धो लें. ये टैनिंग हटाने के साथ-साथ स्किन को मॉइश्चर भी देगा.
Orange Juice Benefits: क्यों एक बार फिर चर्चा में आया ऑरेंज जूस? आप भी जानिए रिसर्च में सामने आने वाले फायदे
27 Dec, 2025 02:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Orange Juice Benefits: ऑरेंज जूस एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह केवल ब्रेकफास्ट की आदत नहीं बल्कि वैज्ञानिक शोध है. हालिया रिसर्च में 100 प्रतिशत ऑरेंज जूस को सिर्फ मीठा पेय मानने की बजाय इसके स्वास्थ्य लाभों पर रोशनी डाली गई है. सीमित मात्रा में सेवन करने पर यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है, ऐसे में इसे साधारण जूस समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं होगा.
जानिए ऑरेंज जूस क्यों करता है इम्यून सिस्टम को सपोर्ट
वैज्ञानिकों का ध्यान खासतौर पर ऑरेंज जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पर गया है. न्यूट्रिशन जनरल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ऑरेंज जूस शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से जुड़े संकेतकों को कम करने में मदद कर सकता है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी, कैरोटेनॉइड्स और फ्लैवोनॉइड्स फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रल करने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं.
ऑरेंज जूस ब्लड प्रेशर को करता है कम
रिसर्च में यह भी सामने आया है कि ऑरेंज जूस का सकारात्मक असर हार्ट हेल्थ पर पड़ सकता है. क्रिटिकल रिव्यूज इन फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक मेटा एनालिसिस के मुताबिक, नियमित रूप से ऑरेंज जूस पीने से ब्लड लिपिड प्रोफाइल और सूजन से जुड़े कुछ जोखिम कारकों में सुधार देखा गया है. इसमें मौजूद हेस्पेरिडिन नाम का फ्लैवोनॉइड ब्लड वेसल्स के फंक्शन को बेहतर बनाने और कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर को हल्का कम करने से जुड़ा पाया गया है.
ब्लड फ्लो को करता है सपोर्ट
ऑरेंज जूस में पाए जाने वाले फ्लैवोनॉइड्स जैसे हेस्पेरिडिन और नारिंजेनिन को लेकर ब्रेन हेल्थ पर भी अध्ययन किए गए हैं. शोध के अनुसार, ये कंपाउंड दिमाग तक पहुंचकर ब्लड फ्लो को सपोर्ट कर सकते हैं, न्यूरो इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से कोशिकाओं की सुरक्षा में भूमिका निभाते हैं.
सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए ऑरेंज जूस का सेवन
हालांकि, एक्सपर्ट्स इस बात पर जोर देते हैं कि ऑरेंज जूस का सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए. यह नेचुरल शुगर का कंसंट्रेटेड स्रोत है और साबुत फल की तुलना में इसमें फाइबर कम होता है. विशेषज्ञों के अनुसार, हमेशा बिना एडेड शुगर वाला 100 प्रतिशत ऑरेंज जूस चुनना चाहिए और इसकी मात्रा करीब 120 से 150 मिलीलीटर तक ही रखनी चाहिए. इसे भोजन के साथ लेने से ब्लड शुगर और दांतों पर पड़ने वाला असर भी कम हो सकता है.
Natural Glow: अब संतरे के छिलके फेंकें नहीं! घर पर बनाएं यह असरदार फेस पैक और पाएं कांच जैसी चमक
27 Dec, 2025 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Home Remedy for Skin Care: अगर आप घर बैठे चेहरे की खोई हुई चमक वापस पाना चाहते हैं और केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी बनाए रखना चाहते हैं, तो संतरे से बना फेस पैक आपके लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है। संतरे में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हेल्दी बनाने के साथ-साथ नेचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं।
ऑरेंज फेस पैक बनाने की सामग्री
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती।
संतरे का छिलका
दही या गुलाब जल
शहद (ड्राई स्किन के लिए)
ऑरेंज फेस पैक कैसे बनाएं
सबसे पहले संतरे के छिलकों को अच्छी तरह सुखा लें और फिर मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। अब एक बाउल में इस संतरे के पाउडर को लें और जरूरत के अनुसार दही या गुलाब जल मिलाएं। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई है, तो इसमें आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
चेहरे पर लगाने का सही तरीका
फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से साफ कर लें। इसके बाद तैयार किया गया ऑरेंज फेस पैक चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे करीब 20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और अंत में मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं।
किस स्किन टाइप के लिए है फायदेमंद?
ऑरेंज फेस पैक खासतौर पर ऑयली स्किन के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। ड्राई स्किन वालों को इसमें शहद या दूध मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि त्वचा में नमी बनी रहे। वहीं, सेंसिटिव स्किन वालों को पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है।
कितनी बार करें इस्तेमाल?
बेहतर परिणाम के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ 1 बार करना चाहिए। ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा रूखी हो सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
केमिकल प्रोडक्ट्स से क्यों बेहतर है घरेलू फेस पैक?
घरेलू फेस पैक में किसी तरह के हानिकारक केमिकल नहीं होते। ये न सिर्फ बजट फ्रेंडली होते हैं, बल्कि लंबे समय तक त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाते। संतरे से बना फेस पैक नेचुरल तरीके से त्वचा को हेल्दी, फ्रेश और चमकदार बनाता है।
निखरी और चमकदार त्वचा का आसान नुस्खा
अगर आप भी अपनी स्किन केयर रूटीन में कोई आसान, सस्ता और असरदार उपाय शामिल करना चाहते हैं, तो ऑरेंज फेस पैक जरूर ट्राई करें। यह घरेलू नुस्खा आपकी त्वचा को नैचुरल ब्यूटी और लंबे समय तक ग्लो देने में मदद करेगा।
विंटर फैशन अपडेट : कूल और कम्फर्ट लुक के लिए यहां से चुनें बेस्ट जैकेट डिज़ाइन, आज ही आज़माएं ये टिप्स!"
3 Dec, 2025 03:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Winter Coats for Women हर सर्दी में महिलाओं के वॉर्डरोब का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाते हैं। जैसे-जैसे ठंडी हवाएं तेज होती हैं, गर्म पहनावे के साथ-साथ स्टाइलिश दिखना भी उतना ही जरूरी होता है। कोट न सिर्फ ठंड से बचाते हैं बल्कि आपके पूरे लुक में क्लास और एलीगेंस जोड़ते हैं। चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज, शॉपिंग या कोई नाइट आउट, हर मौके के लिए एक परफेक्ट विंटर कोट मौजूद है।
1. ए-लाइन कोट
ए-लाइन कोट उन महिलाओं के लिए शानदार विकल्प हैं जो सर्दियों में खूबसूरत और स्मार्ट लुक चाहती हैं। इसकी खासियत इसकी ए-शेप फिटिंग है, जो ऊपर से फिट और नीचे से हल्का फ्लेयर देती है।
यह हर बॉडी टाइप पर सूट करता है और कैजुअल से लेकर फॉर्मल हर मौके के लिए बढ़िया है। ए-लाइन कोट को टर्टलनेक स्वेटर और स्किनी जींस के साथ पहनें, जबकि ऑफिस लुक के लिए बेल्ट वाली ड्रेस भी इसे बेहतरीन बनाती है। हाई बूट्स इस लुक में चार चांद लगा देते हैं।
2. लॉन्ग ओवरकोट
लॉन्ग ओवरकोट विंटर फैशन का सबसे रॉयल और एलीगेंट विकल्प है। घुटने से नीचे या एंकल-लेंथ तक की लंबाई वाले ये कोट पूरा वार्म कवरेज देते हैं और आपकी पर्सनैलिटी को और क्लासी बनाते हैं।
ये फॉर्मल और सेमी-फॉर्मल दोनों लुक्स में फिट बैठते हैं। हाई-नेक टॉप, पलाजो और हील्स के साथ लॉन्ग ओवरकोट बेहद आकर्षक लगता है। डिनर डेट लुक के लिए बॉडीकॉन ड्रेस, गोल्ड ज्वेलरी और एक स्टाइलिश बैग इसे परफेक्ट बनाते हैं।
3. घुटने तक का कोट
जो महिलाएं रोजमर्रा के लिए कम भारी और आरामदायक विकल्प ढूंढ रही हैं, उनके लिए घुटने तक का कोट बेस्ट है। इसकी लंबाई बैलेंस्ड होती है और यह जींस, ड्रेस, लेगिंग्स हर आउटफिट पर अच्छा लगता है।
स्नीकर्स या नी-लेंथ बूट्स के साथ यह कोट और स्टाइलिश दिखता है। स्कार्फ या स्टोल जोड़कर आप इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
सर्दियों में ऑफिस या कॉलेज के लिए परफेक्ट लुक! ये लेटेस्ट को-ऑर्ड सेट डिजाइंस बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती
30 Nov, 2025 01:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सर्दियां शुरू होते ही लड़कियां अपने वॉर्डरोब को नए और स्टाइलिश आउटफिट्स से अपडेट करना पसंद करती हैं। ऐसे मौसम में कपड़े न सिर्फ आकर्षक होने चाहिए, बल्कि गर्माहट और आराम भी देना चाहिए। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Winter Co-Ord Set आजकल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फैशन विकल्प बन गए हैं। एक ही रंग और डिजाइन का कॉम्बिनेशन आपको सिर से पैर तक संतुलित और बेहद खूबसूरत लुक देता है।
सर्दियों का सबसे लोकप्रिय विकल्प है स्वेटर और वाइड-लेग ट्राउजर सेट। मुलायम ऊनी स्वेटर और चौड़े ट्राउजर का यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ आरामदायक है बल्कि पूरे दिन का परफेक्ट विंटर आउटफिट भी है। लंबी यात्रा, कॉलेज या शॉपिंग के लिए यह सेट गर्माहट और स्टाइल दोनों बनाए रखता है।
दूसरा शानदार विकल्प है लॉन्ग कार्डिगन और ट्राउजर को-ऑर्ड सेट। लंबा कार्डिगन शरीर को अच्छी तरह कवर करता है, जिससे ठंडी हवाएं बिल्कुल असर नहीं करतीं। ट्राउजर के साथ मैचिंग कार्डिगन आधुनिक और सलीकेदार लुक देता है। कैफे डेट, कॉलेज या कैज़ुअल आउटिंग के लिए यह सेट बेहद ट्रेंडी है।
कामकाजी लड़कियों के लिए ऑफिस वियर Winter Co-Ord Set एक स्मार्ट चुनाव है। ये सेट पूरे दिन पहनने में आरामदायक होते हैं और फॉर्मल लुक भी बनाए रखते हैं। गहरे और हल्के दोनों रंगों में उपलब्ध होने के कारण इन्हें आसानी से किसी भी दिन के लिए स्टाइल किया जा सकता है।
Winter Co-Ord Set इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि ये फैशन और गर्माहट दोनों का संतुलन बनाए रखते हैं, पहनने में आसान हैं और हर मौके पर अलग अंदाज में स्टाइल किए जा सकते हैं। इस सर्दी अपनी अलमारी में एक ट्रेंडी को-ऑर्ड सेट जरूर जोड़ें और अपने विंटर लुक को खास बनाएं।
Hair Care Tips: महंगे प्रोडक्ट छोड़ें, घर पर रखी इन चीजों से ही हो जाएगी बालों की ग्रोथ, जानकर उड़ जाएंगे होश!
30 Nov, 2025 01:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लंबे और खूबसूरत बाल हर किसी की चाहत होते हैं, लेकिन कई बार बाल धीरे बढ़ते हैं या कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। ऐसे में घर पर मौजूद प्राकृतिक चीजें आपकी बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। ये Hair Growth Tips न सिर्फ बालों को पोषण देते हैं, बल्कि उन्हें जड़ से मजबूत भी बनाते हैं।
सबसे पहला और सबसे लोकप्रिय उपाय है प्याज का रस। इसमें मौजूद सल्फर बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नए बाल उगने में मदद करता है। इसके लिए प्याज को पीसकर रस निकालें और जड़ों में मसाज करें। आधे घंटे बाद इसे धो दें। नियमित उपयोग से बालों की लंबाई और घनापन दोनों बढ़ते हैं।
दूसरा असरदार नुस्खा है मेथी के दाने। रातभर भिगोई गई मेथी को सुबह पीसकर पेस्ट बनाएं और जड़ों पर लगाएं। मेथी बालों को पोषण देती है और झड़ने की समस्या कम करती है। यह बालों को स्मूद और मजबूत भी बनाती है।
नारियल का तेल सदियों से बालों के लिए वरदान माना जाता है। हल्का गुनगुना तेल जड़ों में मसाज करें और रातभर लगा रहने दें। सप्ताह में दो बार नारियल तेल की मालिश बालों को टूटने से बचाती है और प्राकृतिक चमक लाती है।
बालों की ग्रोथ में आंवला भी बेहद महत्वपूर्ण है। आंवला पाउडर को पानी या दही में मिलाकर लेप बनाएं और 30 मिनट लगाकर रखें। यह जड़ों को मजबूत करता है और दोमुंहे बालों की समस्या कम करता है।
बच्चों के व्यवहार पर घर और माता-पिता का असर: जानें 5 जरूरी बातें
26 Nov, 2025 04:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बच्चों का व्यवहार केवल उनकी जेनेटिक्स पर निर्भर नहीं करता, बल्कि घर का माहौल और माता-पिता की आदतें भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं। अक्सर पैरेंट्स अनजाने में ऐसी चीजें कर बैठते हैं, जो बच्चों पर नेगेटिव असर डालती हैं। खासकर गुस्सा, चिड़चिड़ापन और एग्रेसिव बिहेवियर अक्सर घर के वातावरण की कॉपी होती है। अगर आपका बच्चा ज्यादा रिएक्टिव या एग्रेसिव दिख रहा है, तो पहले अपनी आदतों पर ध्यान देना जरूरी है।
बच्चा अपने आसपास के हर एक्शन को गहराई से देखता है। पैरेंट्स की भाषा, टोन और रिएक्शन उसके दिमाग में पैटर्न की तरह सेट हो जाते हैं। छोटी-छोटी गलतियां भी बच्चे के बिहेवियर पर बड़ा असर डाल सकती हैं।
बच्चों के सामने न करें ये 5 आदतें
1. झगड़ा या तेज आवाज में बहस करना:
बच्चे के सामने विवाद करना उसे असुरक्षित और डरपोक बना सकता है। वह सीखता है कि तेज आवाज में ही समाधान आता है।
2. लगातार डांटना या नीचा दिखाना:
ताने, तुलना और डांट से बच्चा फ्रस्ट्रेट हो जाता है। पॉजिटिव तरीके से समझाना ज्यादा असरदार होता है।
3. मोबाइल या टीवी में बिजी रहना:
अगर पैरेंट्स लगातार फोन या टीवी में खोए रहते हैं, बच्चा अनदेखा महसूस करता है और एग्रेसिव हो सकता है। क्वालिटी टाइम देना जरूरी है।
4. अभद्र भाषा का इस्तेमाल:
गाली या रूखा टोन बच्चे को भी कॉपी करने पर मजबूर करती है। शब्दों और टोन पर नियंत्रण रखें।
5. बच्चे की भावनाओं को महत्व न देना:
“ज्यादा ड्रामा मत करो” जैसी बातें बच्चे की भावनाओं को दबा देती हैं। उसकी बात सुनें और सही दिशा दें।
सर्दियों में ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज्ड और ग्लोइंग रखने के 5 आसान तरीके!
23 Nov, 2025 12:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Dry Skin Care सर्दियों में सबसे बड़ी जरूरत बन जाती है, क्योंकि ठंडी हवाएं और कम नमी त्वचा की नेचुरल मॉइश्चर लेयर को तेजी से नुकसान पहुंचाती हैं। इसके कारण स्किन में खिंचाव, रूखापन, जलन और पपड़ी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यदि आपकी स्किन भी ठंड में बार-बार सूख जाती है, तो कुछ आसान घरेलू उपायों और सही रूटीन के साथ आप पूरी सर्दी ग्लोइंग और मॉइश्चराइज्ड स्किन पा सकते हैं।
1. गुनगुने पानी से नहाएं, गर्म पानी से नहीं
गर्म पानी स्किन के नेचुरल ऑयल्स को हटा देता है, जिससे स्किन बेहद ड्राई हो जाती है। इसलिए नहाने और चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा का मॉइश्चर लंबे समय तक बना रहता है।
2. हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर चुनें
ड्राई स्किन के लिए सही मॉइश्चराइजर सबसे बड़ा हथियार है। हायल्यूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन, शीया बटर या कोको बटर वाले मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें। नहाने के तुरंत बाद हल्की गीली त्वचा पर मॉइश्चराइज़र लगाने से नमी लंबे समय तक लॉक रहती है।
3. ह्यूमिडिफायर से घर की नमी बढ़ाएं
सर्दियों में घर की हवा ड्राय होने से स्किन और ज्यादा रूखी होने लगती है। ऐसे में ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें। यह कमरे की नमी को संतुलित रखता है। यदि ह्यूमिडिफायर न हो, तो कमरे में पानी से भरा कटोरा भी रख सकते हैं।
4. ओमेगा-3 और पानी का सेवन बढ़ाएं
ड्राई स्किन को हाइड्रेशन अंदर और बाहर दोनों से चाहिए। अखरोट, बादाम, अलसी के बीज और फैटी फिश जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थ स्किन की नमी को बनाए रखते हैं। साथ ही रोज 6–7 गिलास पानी जरूर पिएं।
5. नारियल तेल और एलोवेरा जेल से मसाज करें
नारियल तेल प्राकृतिक मॉइश्चराइज़र का काम करता है। नहाने से पहले हल्के गर्म तेल से मसाज करने से त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग रहती है। वहीं एलोवेरा जेल त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और ठंड के असर से बचाता है।
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका: कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में ये हैं आज के रेट
द्रविड़, सचिन और गांगुली को मनाने के लिए ललित मोदी ने क्या किया था?
महिंद्रा ग्रुप के निवेश की अमेरिकी राजदूत ने की सराहना: भारत-यूएस दोस्ती को बताया 21वीं सदी का सबसे ताकतवर गठबंधन
बाजार में लौटेगी रौनक, मजबूत होगा रुपया: विदेशी निवेशकों को टैक्स से बड़ी आजादी देने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
बार-बार नींद आना हो सकता है बीमारी का संकेत, जानिए बचाव के तरीके
कल करेंगे अगले कदम का ऐलान: अन्नामलाई की BJP से विफल बातचीत
गैस की दवा पर उठे गंभीर सवाल, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी अहम सलाह
चोरी और ठगी के फोन बेच रहे हैं शातिर अपराधी: सस्ते सेकेंड हैंड मोबाइल के फेर में पड़कर आप भी बन सकते हैं पुलिस केस के भागीदार
c
