लाइफ स्टाइल
c
4 Jun, 2026 01:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देश में तकनीकी विकास के अग्रणी संस्थान सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर प्रस्तुत किया है। सी-डैक ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ सहित विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार विकल्प है जो प्रतिष्ठित सरकारी संगठन में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कुल मिलाकर 951 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार 20 जून, 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।इन पदों के लिए आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास किसी भी एआईसीटीई/यूजीसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक, बीई, एमटेक या एमई की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी जरुरी है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। आयु सीमा विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार राहत का प्रावधान भी होगा।चयन उम्मीदवारों का चयन एक बहुस्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक तौर पर मेरिट लिस्ट तैयार की जा सकती है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके परिणाम के आधार पर साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में सभी योग्य उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि सबसे योग्य और सक्षम उम्मीदवार ही संस्थान का हिस्सा बनें।इस प्रकार करें आवेदन जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर आवदेन सकते हैं। आवेदन करने के लिए उन्हें इन आसान चरणों का पालन करना होगा: सबसे पहले, उम्मीदवारों को सी-डैक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर रिक्रूटमेंट या कैरियर सेक्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें। अपने जोन से संबंधित भर्ती लिंक का चयन करें और आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करें। इसके बाद, आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां, जैसे कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र, अपलोड करें। अंत में, आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो) और सबमिट किए गए आवेदन का एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें। यह सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही हो और आवेदन अंतिम तिथि से पहले जमा कर दिया जाए।
एनआईटी सिलचर में विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर
4 Jun, 2026 01:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) सिलचर ने विभिन्न 7 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिससे इन पदों में मेडिकल ऑफिसर सहित कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ शामिल हैं, जिनके लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार 30 जून, 2026 तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।एनआईटी द्वारा जारी की गई इन रिक्तियों में रजिस्ट्रार, लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और मेडिकल ऑफिसर के लिए 1-1 पद, जबकि टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 2 पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित अंतिम तिथि तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक लिफाफे में डालकर निर्धारित पते पर डाक द्वारा भेजनी होगी। यह हार्ड कॉपी रजिस्ट्रार, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर, डाकघर, एनआईटी सिलचर, कछार, असम - 788 010 पर 15 जुलाई, 2026 तक या उससे पहले पहुंच जानी चाहिए। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि दोनों चरण समय पर पूरे किए जाएं ताकि आवेदन मान्य माना जाए।इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित योग्यता होनी अनिवार्य है। रजिस्ट्रार पद के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए पुस्तकालय विज्ञान/सूचना विज्ञान/दस्तावेजीकरण में मास्टर डिग्री की आवश्यकता है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद के लिए सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्रीधारक आवेदन कर सकते हैं, जबकि मेडिकल ऑफिसर पद के लिए एमबीबीएस डिग्री या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। वहीं, टेक्निकल असिस्टेंट पोस्ट के लिए बीई/बीटेक/एमसीए संबंधित विषय में होना आवश्यक है। सभी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में निर्धारित वर्षों का अनुभव और अन्य विशिष्ट पात्रता मानदंड भी अनिवार्य हैं।आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 56 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद अनुसार आकर्षक वेतन के साथ-साथ अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आईटी और सीएस में आज है एमबीए से अधिक विकल्प
4 Jun, 2026 01:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज के समय में अच्छी नौकरी के लिए एमबीए को सबसे जरुरी माना जाता है। माना जाता है कि एमबीए करने के बाद करियर के रास्ते तेजी से खुलते हैं, सैलरी भी बढ़िया मिलती है और नौकरी की संभावनाएं भी ज्यादा रहती हैं।वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार नौकरी देने वाली डिग्रियों की तस्वीर अब बदल रही है। एमबीए कई सालों तक टॉप पर रहा, वह अब पीछे खिसक गया है। उसकी जगह अब एक अलग ही फील्ड ने कब्जा जमा लिया है। यह फील्ड कंप्यूटर साइंस और आईटी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में युवाओं के लिए नौकरी के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं, खासकर ऐसे सेक्टर्स में जिनका सीधा संबंध टेक्नोलॉजी और डिजिटल स्किल्स से है। आज , क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डाटा एनालिटिक्स और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारी निवेश हो रहा है। कंपनियां चाहती हैं कि उनके पास ऐसे कर्मचारी हों जो नई टेक्नोलॉजी को समझते हों और बदलते समय के साथ खुद को अपडेट रख सकें। ऐसे में कंप्यूटर साइंस और आईटी ग्रेजुएट्स की मांग बढ़ी है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा नौकरी कंप्यूटर साइंस और आईटी वाले युवाओं को मिल रही है इसका कारण कंपनियों में एआई और ऑटोमेशन का तेजी से बढ़ता उपयोग है, डिजिटल प्लेटफॉर्म का विस्तार, डेटा की बढ़ती जरूरत, साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने पर जोर है। कंपनियां ऐसे युवाओं को चाहती हैं जो सिर्फ कोडिंग ही नहीं बल्कि इंजीनियरिंग और डेटा हैंडलिंग दोनों में अच्छे हों यानी आज की दुनिया में टेक्निकल और एनालिटिकल स्किल रखने वालों की डिमांड सबसे ज्यादा है। आज सबसे ज्यादा नौकरी आईटी सेक्टर दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक 35 प्रतिशत फ्रेशर्स को आईटी क्षेत्र में नौकरी मिल रही है। यह आंकड़ा दिखाता है कि भारत में टेक्नोलॉजी से जुड़े करियर आने वाले कई सालों तक मजबूत बने रहेंगे।
फैशन कम्युनिकेशन: तेजी से बदलती दुनिया में करियर का नया क्षितिज
4 Jun, 2026 01:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फैशन उद्योग में अब सिर्फ डिजाइनर या मॉडल बनने की ही नहीं, बल्कि एक और उभरते हुए क्षेत्र ‘फैशन कम्युनिकेशन’ में भी करियर की बेहतरीन संभावनाएं मौजूद हैं। यह क्षेत्र तेजी से बदल रहा है और युवाओं के लिए एक आकर्षक विकल्प बन रहा है। तेजी से बदलते फैशन के इस दौर में, एक फैशन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट का मुख्य काम अपने क्लाइंट या कंपनी की प्रभावशाली छवि बनाना है। वे उत्पाद को लक्षित ग्राहकों तक सर्वोत्तम तरीके से पहुंचाते हैं और ब्रांड के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार रणनीतियों पर भी नजर रखते हैं।यह एक ऐसा करियर है जिसने पिछले कई सालों में फैशन उद्योग में आए बदलावों के कारण जन्म लिया है। पहले जहां लोगों की सोच केवल फैशन डिजाइनर या मॉडल बनने तक सीमित थी, वहीं अब इस क्षेत्र में करियर की नई दिशाएं खुली हैं। एक फैशन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट अपने क्लाइंट व बिजनेस हाउस की ओर से मीडिया के साथ संवाद और डील भी करते हैं। वे डिजाइन लेआउट, वेब पेज और मल्टीमीडिया डिजाइन विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।फैशन कम्युनिकेशन का कोर्स करने के बाद युवाओं के लिए कई दरवाजे खुलते हैं। वे फैशन पत्रकार, ग्राफिक डिजाइनर, डिजाइन सहायक, फैशन मार्केटिंग मैनेजर, फैशन एडिटर, फैशन फोटोग्राफर और कला निर्देशक जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रोफेसर, फैशन सहायक और कुछ विशिष्ट मामलों में फैशन डिजाइनर के तौर पर भी अवसर मिल सकते हैं। यह कोर्स आपको कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों के साथ जुड़कर काम करने का मौका देता है।इस क्षेत्र में प्रवेश के लिए डिप्लोमा या बैचलर डिग्री की आवश्यकता होती है, जिसके बाद मास्टर और डॉक्टरेट की पढ़ाई भी की जा सकती है। आमदनी अनुभव और कार्यक्षमता पर निर्भर करती है, लेकिन शुरुआती दौर में सालाना 2 से 3 लाख रुपये आसानी से कमाए जा सकते हैं, जो अनुभव बढ़ने के साथ-साथ बढ़ती जाती है।इस क्षेत्र में सफल होने के लिए मजबूत मार्केटिंग रणनीति, बेहतरीन कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग स्किल्स बेहद महत्वपूर्ण हैं। साथ ही, डेडलाइन पर काम करने की क्षमता, धैर्य और कठिन परिश्रम करने की लगन भी अनिवार्य है, क्योंकि इस क्षेत्र में कई-कई घंटे लगातार काम करना पड़ सकता है। मौखिक और लिखित, दोनों रूपों में विभिन्न भाषाओं पर अच्छी पकड़ होना भी एक अतिरिक्त लाभ है।देश के कुछ प्रमुख संस्थान जहां से यह कोर्स किया जा सकता है, उनमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (विभिन्न केंद्र), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (गुजरात), सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (पुणे), इंस्टीट्यूट ऑफ अपैरल मैनेजमेंट (गुरुग्राम) और जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (नई दिल्ली) शामिल हैं। यह उभरता हुआ क्षेत्र उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो रचनात्मकता, संचार कौशल और फैशन के प्रति जुनून रखते हैं।
बिजनेस, स्टूडेंट और वर्क वीजा के लिए होता है साक्षात्कार
4 Jun, 2026 01:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर देश की अपनी वीजा पॉलिसी है! ज्यादातर देशों में वीजा के लिए इंटरव्यू पास करना जरूरी है। वहीं लोग चीन जाना चाहते हैं वे ध्यान दें कि चीन वीजा इंटरव्यू (साक्षात्कार) का उद्देश्य आवेदक की यात्रा के मकसद, वित्तीय स्थिति और देश छोड़ने की मंशा को पता करना है। बिजनेस (एम) स्टूडेंट (एक्स) या वर्क (जेड) वीजा के लिए यह प्रक्रिया आम है। कभी-कभी पर्यटक वीजा (एल) के लिए भी इंटरव्यू लिया जा सकता है। चीनी दूतावास तय करता है कि भारतीय आवेदकों की यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट हो और आवेदक काम हो जाने के बाद भारत लौट जाना चाहते हों। चीन वीजा इंटरव्यू में पर्सनल, प्रोफेशनल और फाइनेंशियल जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इनसे डॉक्यूमेंट्स की प्रामाणिकता की जांच की जाती है। चीन में वीजा इंटरव्यू अनिवार्य नहीं है पर अगर दूतावास को आवेदन पत्र में दी गई जानकारी पर संदेह होता है तो उसके लिए अनुरोध किया जा सकता है।
चीन वीजा इंटरव्यू की प्रक्रिया
चीन वीजा इंटरव्यू की प्रक्रिया आमतौर पर अंग्रेजी या मंदारिन भाषा में होती है। भारतीय आवेदकों के लिए हिंदी में मदद उपलब्ध हो सकती है। वीजा इंटरव्यू में सफल होने के लिए आवेदकों के पास पासपोर्ट, निमंत्रण पत्र और बैंक स्टेटमेंट जैसे डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए।
चीन वीजा इंटरव्यू में यात्रा का उद्देश्य पूछा जाता है। इसके अलावा यात्रा के उद्देश्य और अवधि को लेकर भी सवाल उठता है।
यात्रा कार्याक्रम पर भी सवाल उठते हैं। टूरिस्ट वीजा के लिए होटल बुकिंग और ट्रैवल प्रोग्राम के बारे में जानकारी मांगी जाती है।
बिजनेस या फैमिली वीजा के लिए निमंत्रण पत्र के विवरण की जांच हो सकती है.
पिछली यात्राएं और वीजा इतिहास
क्या आप पहले चीन गए हैं? अगर हां तो कब और क्यों?
क्या आपका कोई वीजा पहले रिजेक्ट हुआ है? अगर हां तो क्यों?
पुराने पासपोर्ट या पिछले वीजा की जानकारी मांगी जा सकती है.
वापसी का इरादा: आप भारत कब और क्यों लौटेंगे?
यूपीएससी की तैयारी इस प्रकार करें
28 May, 2026 03:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) यानी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। परीक्षा में अच्छा स्कोर पाने के लिए स्टूडेंट्स को खूब किताबें भी पढ़नी पड़ती हैं। इसके लिए छात्र एनसीईआरटी की किताबें भी पढ़ते हैं। माना जाता है कि एनसीईआरटी की किताबों से इन परीक्षाओं का आधार तैयार होता है। जिससे उम्मीदवारों को सभी विषय के बेसिक को समझने में आसानी होती है। हालांकि यूपीएससी की परीक्षा के लिए छात्रों को अलग-अलग तरह की किताबें पढ़नी पड़ती हैं। ऐसे में इतनी सारी किताबें ले पाना हर उम्मीदवार के बस की बात नहीं है। इसलिए अगर आप भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं । प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए एनसीईआरटी की किताबों को पढ़े। इसके लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर क्लास 6 से लेकर 12 तक की किताबें मुफ्त में पीडीएफ के जरिए पढ़ सकते हैं।ई-पाठशाला एक सरकारी प्लेटफॉर्म है। जहां पर आप यूपीएससी की तैयारी के लिए फ्री में अपनी किताबें प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर एनसीआरटी की किताबें भी आपको फ्री में मिलेंगी। आप इन किताबों को ऑनलाइन पढ़ने के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं। ई-पाठशाला प्लेटफॉर्म पर आपको ऑडियो-विजुअल कंटेंट भी मिल जाएगा।
सरकारी लाइब्रेरी
यूपीएससी की तैयारी के लिए आप सरकारी लाइब्रेरी का भी लाभ उठा सकते हैं। आप अपने शहर की सरकारी लाइब्रेरी की मेंबरशिप ले लें। यहां सभी प्रकार की किताबें मिल जाएंगी।
सोशल मीडिया की लें मदद
अगर आप भी UPSC की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कई ऑनलाइन ग्रुप्स बने हैं, जहां पर यूपीएससी के छात्र एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं और स्टडी मटेरियल एक-दूसरे से शेयर करते हैं। ऐसे में आप आराम से प्रैक्टिस क्वेश्चन, वैल्युएबल नोट्स और करंट अफेयर्स मटेरियल प्राप्त कर सकते हैं।राज्य सरकारें और कई संगठन आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को फ्री कोचिंग की सुविधा प्रदान करते हैं।
विदेश मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर 60 अनुभाग अधिकारी के पदों पर भर्ती निकली
28 May, 2026 03:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सरकारी नौकरी में कार्यरत उन युवाओं और अधिकारियों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है, जो करियर में नई दिशा तलाश रहे हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने अपने 20 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों (आरपीओ) में अनुभाग अधिकारी (सेक्शन ऑफिसर) या समकक्ष के 60 पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती शुरू में दो साल के लिए होगी, जिसे मौजूदा नियमों के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई, 2024 तय की गई है। ऐसे में पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा करें। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का केंद्र सरकार के किसी भी मंत्रालय, विभाग या कार्यालय में कार्यरत होना अनिवार्य है। वे उम्मीदवार जो वेतन मैट्रिक्स के स्तर 8/10 में समान पदों पर नियमित रूप से कार्यरत अधिकारी हैं, इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।आवश्यक योग्यता के तौर पर, अधिकारियों के पास उत्कृष्ट प्रबंधकीय और पारस्परिक कौशल होना चाहिए, जो उन्हें अन्य संगठनों, मंत्रालयों और विभागों के साथ प्रभावी ढंग से संपर्क स्थापित करने में सक्षम बनाता हो। इसके साथ ही, अच्छी नोटिंग और ड्राफ्टिंग कौशल के साथ-साथ मजबूत संचार क्षमता भी अपेक्षित है। उम्मीदवारों को भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों, संबद्ध या अधीनस्थ कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी या समकक्ष पद पर कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। विशेष रूप से प्रशासन एवं स्थापना, नीति, अदालती मामलों, सूचना एवं सूचना के अधिकार, वित्त एवं लेखा, लेखापरीक्षा और लोक व्यवहार से संबंधित मामलों को संभालने का पूर्व अनुभव भी मांगा गया है।आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी, 2024 के आधार पर की जाएगी। पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स का स्तर 8/10 (सातवें सीपीसी के अनुसार) प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य सरकारी लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। अधिसूचना में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें और सभी संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करें। अंत में, भरे हुए आवेदन पत्र और संलग्न दस्तावेजों को एक लिफाफे में डालकर उसे प्रशासनिक अधिकारी (कैडर), पीएसपी डिवीजन, विदेश मंत्रालय, कमरा नंबर 26, पटियाला हाउस, नई दिल्ली के पते पर स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज दें।
हेल्थकेयर पेशेवरों की मांग बढ रही
28 May, 2026 03:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुनियाभर में हेल्थकेयर पेशेवरों की मांग बढ़ती जा रही है। मंदी के दौर में भी इस सेक्टर पर कोई असर नहीं पड़ता है। हर साल करोड़ों छात्र एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस जैसे कोर्स की पढ़ाई करने के लिए मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेते हैं। इसी कारण दुनिया भर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ती जा रही है पर इसमें भी भारत पहले नंबर पर है। दुनिया में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज भारत में हैं। भारत में मेडिकल एजुकेशन पर बहुत ध्यान दिया जाता है। साल 2024 तक, भारत में कुल 780 मेडिकल कॉलेज स्थापित हुए थे। इसमें सरकारी और निजी, दोनों शामिल हैं। यह संख्या 2014 से पहले 387 थी, जो अब 102 फीसदी की दर के साथ 780 तक पहुंच गई है। भारत में हर साल करीब 1,18,137 एमबीबीएस ग्रेजुएट्स तैयार होते हैं। यह आंकड़ा 2024 के अनुसार है, जब मेडिकल सीटों की संख्या 51,348 (2014 से पहले) से बढ़कर 1,18,137 हो गई थी यानी 130 फीसदी की वृद्धि इसमें सिर्फ एमबीबीएस शामिल है। अगर पोस्टग्रेजुएट (एमडी और एमएस ) को जोड़ा जाए तो संख्या और बढ़ जाएगी। वहीं साल 2022-23 में पीजी सीटें 64,059 थीं। एमबीबीएस की सीटें सरकारी और निजी कॉलेजों में बंटी हुई हैं। निजी मेडिकल कॉलेज की फीस सरकारी कॉलेज की तुलना में ज्यादा होती है।
एमबीबीएस सीटें: 1,18,137 (2024 तक).
भारत के तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मेडिकल कालेज 74 हैं वहीं इसमें लगभग 11,000 से अधिक सीटें हैं।
उत्तर प्रदेश में 68 कॉलेज, सीटें लगभग 9,000 से अधिक हैं।
कर्नाटक में 70 कॉलेज में 11,745 से अधिक सीटें हैं।
वहीं चीन में 2018 तक चीन में 420 मेडिकल संस्थान थे। वहां हर साल लगभग 4,00,000 डॉक्टर तैयार होते हैं। कॉलेजों की संख्या भारत से कम है, लेकिन उनकी आबादी (1.4 अरब) और बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण के कारण डॉक्टरों की संख्या ज्यादा है।
अमेरिका में अमेरिका में 2023 तक कुल 171 मेडिकल स्कूल थे। यहां हर साल लगभग 20,000-25,000 डॉक्टर निकलते हैं।
आगे बढ़ने तकनीकी रुप से अपडेट रहें
28 May, 2026 03:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दूनियाभर में तेजी से हो रहे बदलावों को देखते हुए अब कैरियर बनाने के दौरान सब क्षेत्रों में पारंगत (ऑलराउंडर)
होना होगा। इसके साथ ही तकनीकी रुप से भी अपडेट रहना होगा। आज के बदलते परिवेश में अच्छा कैरियर हांसिल करने के लिए कई क्षेत्रों में परंपरागत होना पड़ता है। आज मेहनत या पसीना बहाने वालों को ही बेहतर काम नहीं मिलता। कैरियर की दौड़ में कछुआ चाल कामयाबी की गारंटी हरगिज नहीं हो सकती है। आज कछुआ नहीं बल्कि तेज-तर्रार खरगोश ही सफलता का पर्याय माना जाता है। कैरियर बनाने के लिए करें ये बदलाव
कौशल बढ़ाएं-
मौजूदा परिस्थिति में केवल डिग्रियों से ही सफलता की नहीं मिल सकती है। अपने अंदर झांककर अपनी प्रतिभा को टटोलें कि किन क्षेत्रों में आप अपनी दक्षता को विकसित कर बाजी मार सकते हैं। जो क्षेत्र आपको सर्वाधिक उपयुक्त लगे, उसमें विशेषज्ञों की सलाह लेकर अपना कौशल बढ़ाएं।
आत्मविश्वास बढ़ाए-
जीवन के कुरूक्षेत्र में आधी लड़ाई तो आत्मविश्वास द्वारा ही लड़ी जाती है। यदि योग्यता के साथ आत्मविश्वास विकसित किया जाए तो कैरियर के कुरूक्षेत्र में आपको कोई पराजित नहीं कर पाएगा। अध्ययन के साथ-साथ उन गतिविधियों में भी हिस्सा लें, जिनसे आपका आत्मविश्वास बढ़े। कार्यशालाओं और व्यक्तित्व विकास वाली संस्थाओं में यही सब तो किया जाता है।
अधिक से अधिक लोगों से मिलें -
याद रखें यह जमाना ही सूचना प्रौद्योगिकी का है। यहां जितनी जानकारी, जितनी संचनाएं आपके पास होंगी, कैरियरनिर्माण की राह उतनी ही आसान होगी। कूपमंडूकता छोड़ ज्यादा लोगों से मिलें, उन्हें अपनी जानकारी दें उनकी जानकारी लें। आपके जानने वालों का संजाल जितनी लंबा होगा सफलता उतनी ही आपके करीब होगी क्योंकी संपर्क सफलता में उत्प्रेरक की भूमिका निभाता है।
वास्तविक बने-
झूठ ज्यादा देर टिकता नहीं है। अपने बारे में सही आकलन कर वास्तविक तस्वीर पेश करें। निष्ठापूर्ण व्यवहार की सभी कद्र करते हैं। अपने काम के प्रति आपकी ईमानदारी आपको कैरियर निर्माण से सर्वोच्च स्थान दिला सकती है। भूलें नहीं कार्य ही पूजा है।
अतिमहत्वाकांक्षी ठीक नहीं
प्रत्येक इंसान में महत्वाकांक्षा का होना जितना अच्छा है, उसकी अतिमहत्वाकांक्षा उतनी ही नुकनानदायक होती है क्योंकि अति सर्वत्र वर्जयेत। किसी करिश्में की उम्मीद न करें। सभी चीजें समय पर ही मिलती हैं। पहले अनुभव प्राप्त करें, फिर आकांक्षा करें।
तकनीक के साथ साथ चलें -
पुराना भले ही सुहाना माना जाता हो, लेकिन आज की प्रतिस्पर्धा में नई तकनीक महत्व नकारा नहीं जा सकता है। किसी भी क्षेत्र में प्रवेश से पहले पूछा जाजा है, क्या कंप्यूटर चलाना आता है? कंम्प्यूटर के आधारभूत ज्ञान के बजाय थोड़ी प्रैटिक्ली दिलचस्पी दिखाएं क्योंकि यही वह अलादीन है, जो कैरियर निर्माण की हर मांग को पूरा कर सकता है।
तनावमुक्त होकर कार्य करें-
अक्सर देखा गया है कि कैरियर निर्माण की चिंता में लोग घर परिवार को भूल जाते हैं। परेशानी और तकलीफ के वक्त परिवार ही काम आता है। इसलिए परिवार को पर्याप्त समय दें। पारिवारिक अमोद-प्रमोद से कैरियर का संघर्ष आसान हो जाता है। तथा आप तनावमुक्त होकर कैरियर निर्माण की राह पर अग्रसर हो सकते हैं।
मिलकर काम करें
जो सभी के साथ मिलकर काम करना सीख लेता है वह पीछे मुड़कर नहीं देखता क्योंकि टीमवर्क के रूप में कार्य करना ही मैनेजमेंट का मूलमंत्र है।
समय के अनुसार बदलें-
आज कैरियर निर्माण बाजार में उपलब्ध उपभोक्ता वस्तुओं की तरह हो गया है। प्रतिस्पर्धा के बाजार में वही वस्तु टिक सकती है जिसमें समयानुसार ढलने की प्रवृति हो। कैरियर के बाजार में अपना मूल्य समझे और स्वयं को बिकाऊ बनाने का प्रयास करें। ध्यान रहे परिवर्तन ही संसार का नियम है।
नई तकनीक अपनायें
नई तकनीक की कैयिर निर्माण में हमेशा मांग रहती है। इससे पहले की कोई नई तकनीक पुरानी हो जाए आप उसके उस्ताद बन जाएं। जैसे-जैसे तकनीक आती जाए उससे तालमेल करना सीख लें। अपने ज्ञान को परिमार्जित करते रहें। भविष्य उसी का होता है, जो अपने श्रेष्ठतम तरीके से अनुकूल रूप से ढाल लेता है।
साक्षात्कार का इस प्रकार सामना करें
28 May, 2026 02:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
किसी भी नौकरी में साक्षात्कार सबसे अहम होता है। उससे नियोक्ता आपके बारे में अनुमान लगा लेता है। इसलिए जब भी हम किसी साक्षात्कार के लिए जाते तो सबसे पहले यही सवाल किया जाता है कि आप अपने बारे में कुछ बताएं। हालांकि इस सवाल के जवाब में आपको एक तरह से अपने रिज्यूमे को समझना होता है। भले ही यह सवाल आसान लगता है, लेकिन सिर्फ इस सवाल के जवाब से ही आप अपनी नौकरी पक्की कर सकते हैं। आप इस सवाल के जवाब में एक स्पष्ट और संक्षिप्त कहानी पर ध्यान केंद्रित करें। जिससे कि आपकी योग्यता प्रबंधकों के सामने साबित हो सके। वहीं नियोक्ता का ध्यान बनाए रखने के लिए आपको 2 मिनट के कम समय में उत्तर बताना जरूरी है।
अनुभव करें हाइलाइट
अगर आपका साक्षात्कार है तो आप काम का अनुभव बताने की बजाय नई भूमिका के अनुरूप अपने जवाब तैयार करें। आप जिस पद के लिए साक्षात्कार दे रहे हैं, उस पद से संबंधित अपनी पिछली उपलब्धियों, क्षमताओं और कौशल के बारे में बात करें। आप मेल खाती नौकरी के बारे में बताकर प्रबंधकों का ध्यान अपनी तरफ कर सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि आपके पास इस पद के लिए प्रासंगिक कार्य अनुभव है।
बदलाव की वजह स्पष्ट करें
अगर आप भी बार-बार नौकरी बदलते रहते हैं। तो ऐसा करने के पीछे के कारणों को पूरे आत्मविश्वास के साथ स्पष्ट करें। वहीं अगर आपको पिछली नौकरी से इसलिए निकाला गया, क्योंकि आप अपना प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, तो इसको भी सकारात्मक पक्ष के तौर पर पेश करें।
अपनी क्षमताएं बताएं
आप साक्षात्कार में उन कारणों को भी बताना चाहिए, जिन विशेषताओं के आधार पर आपको पिछली नौकरी मिली थी। ऐसा करने से प्रबंधक को आपके पेशेवर प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी होगी। वहीं अगर आप अपने कॅरियर में बदलाव किया है, तो उनके बारे में भी बताएं कि यह किस तरह से आपके लिए रणनीतिक कदम साबित हुआ है।
अपना अनुभव व रुख साझा करें
अगर आप किसी अच्छी संस्था में काम करना चाहते हैं, तो खुद को अन्य उम्मीदवार की तुलना में बेहतर तरीके से पेश करें। आप प्रबंधन के सामने अपने अनुभव, कौशल और दृष्टिकोणों को साझा करें। वहीं आपके द्वारा अपनाई जाने वाली नई भूमिका में भी योगदान दे सकते हैं। आप अपने मूल्यों और रचनात्मकता के बारे में भी दिखा सकते हैं।
अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं, घर से लें Aadhaar Update Appointment
23 May, 2026 03:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हमारे दैनिक जीवन के कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है। लेकिन यदि इसमें दर्ज कोई भी जानकारी गलत हो, तो हमारे कई जरूरी काम बीच में ही अटक सकते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए यह बेहद आवश्यक है कि आधार कार्ड की किसी भी त्रुटि (गलती) को समय रहते सुधार लिया जाए।यूं तो आधार कार्ड की कई जानकारियों को ऑनलाइन ही अपडेट किया जा सकता है, लेकिन कुछ बदलावों के लिए आज भी आधार सेवा केंद्र जाना अनिवार्य होता है। आधार केंद्र पर लगने वाली लंबी कतारों और समय की बर्बादी से बचने के लिए आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया:
आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और भाषा का चयन करें
आधार केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने की शुरुआत यूआईडीएआई (UIDAI) की ऑफिशियल वेबसाइट से होती है। सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर [https://uidai.gov.in/](https://uidai.gov.in/) लिंक को ओपन करें। वेबसाइट खुलने के बाद अपनी सुविधानुसार पसंदीदा भाषा (जैसे हिंदी या अंग्रेजी) का चुनाव करें। इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे 'My Aadhaar' (माय आधार) वाले विकल्प पर जाएं।
अपॉइंटमेंट का विकल्प चुनें और वेरिफिकेशन पूरा करें
'My Aadhaar' सेक्शन में जाने के बाद आपको 'Book an Appointment' (अपॉइंटमेंट बुक करें) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद खुले नए पेज पर आपको अपना नाम और आधार नंबर दर्ज करना होगा। जानकारी भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा, उसे तय बॉक्स में भरकर अपना वेरिफिकेशन पूरा करें।
नजदीकी केंद्र, समय और फीस का भुगतान करें
वेरिफिकेशन के बाद अपने क्षेत्र का पिन कोड डालकर नजदीकी आधार सेवा केंद्र को खोजें। केंद्र का चयन करने के बाद अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और उपलब्ध टाइम स्लॉट (समय) को चुनें। इसके बाद आपको वह विकल्प चुनना होगा जिसमें आप सुधार करवाना चाहते हैं। अंत में, सुधार के लिए तय की गई सरकारी फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप तय समय पर सीधे आधार केंद्र जाकर बिना लाइन में लगे अपना काम करवा सकते हैं।
इग्नू से फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी करें
21 May, 2026 01:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू से फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी प्रोग्राम शुरु किया है। यह कोर्स 4 साल का स्नातक कार्यक्रम है। ये ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के तहत होगा। इसमें छात्र घर बैठे पढ़ाई करेंगे। इस पाठ्यक्रम का लक्ष्य है कि छात्रों को टेक्सटाइल, फैशन डिजाइन और कपड़ों के निर्माण की अच्छी समझ हो। इस कोर्स में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी जोर दिया गया है, जिससे छात्र आगे चलकर फैशन और टैक्सटाइल इंडस्ट्री में करियर बना सकें।
क्या योग्यता चाहिए?
फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अंग्रेजी माध्यम से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा पास की हो।
अगर आप 12वीं पास किए हुए हैं और 3 से 6 वर्ष पूरे हो गए हैं, तो आवेदन के पात्र होंगे।
पंजीकरण और विकास शुल्क को छोड़कर, इस प्रोग्राम की फीस 11,000 रुपये प्रति वर्ष है। यह बीएससी प्रोग्राम कुल 120 क्रेडिट का है।
आपको बता दें कि, इस कोर्स की अवधि तीन साल है।
इस कोर्स के लिए परीक्षाएं हर साल आयोजित की जाएगी।
बीएससी प्रोग्राम में मल्टीपल एग्जिट विकल्प क्या है?
इस बीएससी फैब्रिक एंड अपरैल डिजाइन पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे देशभर के छात्र अब आसानी से पढ़ाई कर पाएंगे। इस प्रोग्राम में मल्टीपल एग्जिट ऑप्शन भी दिए गए हैं। पहले साल के बाद छात्रों को यूजी सर्टिफिकेट, दूसरे साल में यूजी डिप्लोमा, तीसरे साल के बाद बीएससी डिग्री और चौथे वर्ष के बाद बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री दी जाएगी।
युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा अवसर बना ट्यूशन और कोचिंग
21 May, 2026 01:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिक्षा क्षेत्र में भी आजकर अच्छें अवसर है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों में ट्यूशन और कोचिंग की मांग इतनी बढ़ गई है कि यह युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका बन गया है। पहले जहां ट्यूशन केवल अतिरिक्त आय का जरिया माना जाता था, वहीं अब यह एक स्थायी और प्रतिष्ठित पेशा बन चुका है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार और प्रतियोगी परीक्षाओं की बढ़ती संख्या ने इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को कई गुना बढ़ा दिया है।
कोचिंग और ट्यूशन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भारी निवेश की जरूरत नहीं होती। यदि किसी के पास विषय का अच्छा ज्ञान, पढ़ाने की कला और छात्रों को समझने की क्षमता है, तो वह आसानी से इस क्षेत्र में करियर शुरू कर सकता है। आज स्कूल स्तर से लेकर इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग, सिविल सर्विस और सरकारी नौकरी की तैयारी तक, हर स्तर पर कोचिंग की मांग बढ़ी है। इसके अलावा, अंग्रेजी बोलने, व्यक्तित्व विकास, कंप्यूटर शिक्षा, ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्सों में भी प्रशिक्षक और ट्यूटर की जरूरत बढ़ रही है।डिजिटल शिक्षा ने इस क्षेत्र को नई दिशा दी है। अब शिक्षक न केवल अपने शहर में बल्कि देश और विदेश में भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रों को पढ़ा सकते हैं। वहीं, स्वतंत्र रूप से काम करने वाले ट्यूटर्स भी कई पोर्टल्स पर अपनी प्रोफाइल बनाकर पढ़ाने का अवसर पा रहे हैं। इससे घर बैठे अच्छा खासा सम्मान और आय दोनों अर्जित की जा सकती है।ट्यूशन और कोचिंग क्षेत्र में करियर के लिए किसी विशेष डिग्री की अनिवार्यता नहीं है, लेकिन विषय में गहराई और विद्यार्थियों के साथ संवाद कौशल बहुत जरूरी है। अच्छे शिक्षकों की कमाई आज लाखों रुपये सालाना तक पहुंच चुकी है। छोटे शहरों में भी एक सफल कोचिंग सेंटर चलाने वाले शिक्षकों को स्थिर आय और सामाजिक प्रतिष्ठा दोनों मिलती है।
ह्यूमन रिसॉर्स मैनेजमेंट में अच्छे अवसर
21 May, 2026 01:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
निजी क्षेत्र में आजकल सेल्स, ब्रैंड मैनेजमेंट या मार्केट रिसर्च में काफी संभावनाएं हैं हालांकि इसके लिए आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स (संवाद शैली) काफी बेहतर होनी चाहिए। मैनेजमेंट के क्षेत्र में ये विकल्प मौजूद हैंह्यूमन रिसॉर्स मैनेजमेंट में काम करने वाले लोगों पर पूरे ऑफिस के लोगों का मैनेजमेंट होता है। इसके लिए आपके पास अच्छा व्यक्तित्व, अच्छी तरह बात करने की क्षमता और रिश्ते बनाने की कला का होना बेहद जरूरी है।
स्पेशलाइज्ड एमबीए
कुछ इंस्टिट्यूस प्लेसमेंट्स को ध्यान में रखकर कोर्स ऑफर कर रहे हैं, जिनमें रूरल मैनेजमेंट, रिटेल मैनेजमेंट, टेलिकॉम मैनेजमेंट, इंश्योरेंस मैनेजमेंट, फॉरिन ट्रेड हैं।इस तरह के हैं कोर्स में एमबीए में दो साल की डिग्री के अलावा, एक साल का फुल टाइम प्रोग्राम, पार्ट टाइम एमबीए, डिस्टेंस लर्निंग एमबीए जैसे विकल्प हैं हालांकि हर विषय की अपनी-अपनी खूबी और खामियां हैं।
ऑपरेशंस मैनेजमेंट
अगर आप विपरीत परिस्थितियों को आसानी से हैंडल कर लेते हैं और तकनीक में आपकी रुचि है, तो आप यह स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं। यह क्वॉलिटी कंट्रोल और प्रॉडक्टिविटी इंप्रूवमेंट में अहम भूमिका निभाता है।
फाइनैंस
ये लोग बैक एंड पर काम करते हैं और इंवेस्टमेंट बैंकिंग, मर्चेंट बैंकिंग, कॉरपोरेट फाइनेंस वगैरह की रीढ़ की हड्डी होते हैं।
सिस्टम मैनेजमेंट
यह स्पेशलाइजेशन आईटी से ताल्लुक रखता है और अच्छी टेक्निकल व बिजनेस समझ रखने वालों के लिए यह बेहतर रहता है। इसके बाद आपको सिस्टम कंसल्टेंसी, अकाउंट या प्रॉजेक्ट मैनेजमेंट वगैरह में प्लेसमेंट मिल सकता है।
कमर्शियल पायलट बनकर संवारे करियर
21 May, 2026 01:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आप 12वीं के बाद अपने कॅरियर को नई दिशा देना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं।
इसमें अच्छा पैसा और काफी अवसर हैं। वहीं आज के दौर में इनकी काफी मांग है।
कमर्शियल पायलट
एविएशन सेक्टर में बढ़ती ग्रोथ देखते हुए कमर्शियल पायलट की भी मांग लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि भारत में कमर्शियल पायलट लाइसेंस लेने वालों की संख्या में साल दर साल इजाफा हो रहा है।इसके लिए अभ्यर्थी को किसी भी डिग्री की जरूरत नहीं है। इस फील्ड में अपना कॅरियर बनाने के लिए साइंस स्ट्रीम से न्यूनतम 50% अंकों से 12वीं पास अभ्यर्थी कर्मशियल पायलट बन सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को फ्लाइंग स्कूल में एडमिशन के लिए एंट्रेस टेस्ट देना होगा और कर्मशियल पालयट का लाइसेंस भी लेना होगा।
इंटीरियर डिजाइनर की बढ़ी मांग
इंटीरियर डिजाइनिंग के फील्ड में जाने के लिए युवाओं को डिग्री की जरूरत नहीं है। इस फील्ड में कॅरियर बनाने के लिए अभ्यर्थी साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करने के बाद सीधे इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर सकते हैं। इस क्षेत्र में इंटर्नशिप करने के बाद आप इस फील्ड में अपना शानदार कॅरियर बना सकते हैं।
ग्राफिक डिजाइनर
बता दें कि वर्तमान समय में ग्राफिक डिजाइनर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ग्राफिक डिजाइनिंग में स्किल्ड और पेशेवर अभ्यर्थियों को अच्छा सैलरी पैकेज दिया जाता है। इस नौकरी के लिए भी आपको डिग्री या फिर डिप्लोमा की जरूरत नहीं होती है। ब्रांड इडेंटिटि, डिजाइनर, लोगो, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग जैसी कई अन्य जरूरतों के लिए ग्राफिक डिजाइनर्स की जरूरत होती है। ऐसे में अभ्यर्थी इंटर्नशिप करने जॉब पा सकते हैं।
करोड़ों के जल जीवन घोटाले में एसीबी का बड़ा एक्शन: 17,500 पन्नों की चार्जशीट में कैद हुए भ्रष्टाचार के राज
ममता बनर्जी के बयान पर हंगामा, देशद्रोह का मुकदमा और गिरफ्तारी की मांग
मदर नेचर की गोद में सुरक्षित बचपन: चंबल ने फिर साबित किया क्यों है वह घड़ियालों का असली घर
सिंघार-पटवारी की जुगलबंदी को खड़गे का 'थपकी' संदेश, सीनियर नेताओं की मौजूदगी पर सस्पेंस
आयुषी शेखावत की खूबसूरती के चर्चे, युवाओं की नई क्रश बनीं
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, चुनावी बिगुल फूंका
फर्जी दस्तावेज और पहचान छिपाने वालों की आई शामत: 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के जरिए 500 संदिग्ध बांग्लादेशी दबोचे गए
रसोई गैस पर सरकार की बड़ी मेहरबानी: 10 करोड़ से अधिक परिवारों को मिल रहा ₹587 तक सस्ता सिलेंडर, बजट को मिला सहारा
क़ेशम द्वीप पर ईरान की मिसाइल तैयारी, क्षेत्र में बढ़ी चिंता
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका: कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में ये हैं आज के रेट
