बिहार-झारखण्ड
पशुपालन मंत्री रेणु देवी के भाई पर मजदूर से जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप
13 Jan, 2025 02:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महनागनी स्थित एक राइस मिल से शनिवार की दोपहर में पिस्टल के बल पर मजदूर शिवपूजन महतो का अपहरण कर जमीन लिखवा लेने और शाम में मारपीट कर छोड़ देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसका CCTV फुटेज प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अभियुक्त नगर के पावर हाउस चौक वार्ड 17 निवासी रवि कुमार उर्फ पिन्नू के घर पर छापेमारी भी की, लेकिन अभियुक्त फरार मिला।
तीन लोगों के खिलाफ FIR
मामले में महनागनी निवासी मजदूर शिवपूजन महतो ने नगर के पावर हाउस चौक वार्ड 17 निवासी रवि कुमार उर्फ पिन्नू, महनागनी के सोमनाथ महतो, दिवाकर ठाकुर के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिवपूजन महतो ने पुलिस को बताया है कि वह भोला साह के राइस मिल में मजदूरी करता हैं। 11 जनवरी को राइस मिल में वह काम कर रहे था। दोपहर करीब 2 बजे रवि कुमार उर्फ पिन्नू अपनी गाड़ी से राइस मिल के समीप पहुंचे। सामनाथ महतो और दिवाकर ठाकुर को भेजकर उसे बुलवाया। जब वह गाड़ी के पास पहुंचा तो गाड़ी में बैठे पिन्नू ने गंदी-गंदी गाली दी और मारपीट करने लगे। सिर पर पिस्तौल सटाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
होटल में लिया पांचों उंगली का निशान
इसके बाद बेतिया स्थित एक होटल में ले गए, वहां 18 नवंबर 2024 को निर्गत स्टांप पेपर पर पांचों उंगली का निशान लिया। दो सादे कागज पर भी हस्ताक्षर करा लिया और बोले तुम अपना महनागनी रोड पर खाता संख्या 18, खेसरा 2915 रकबा 10 धूर जमीन भूल जाओ।
मजदूर को धमकी दी
आरोपितों ने धमकी दी कि वहां जाओगे तो जान से मार दूंगा, आज से वह जमीन मेरी है। स्टांप पेपर पर निशान लेने के बाद जीडी गोयनका स्कूल के पास लाकर छोड़ दिया। इस बावत SDPO ने बताया कि घटना का फुटेज पुलिस को मिला है। अभियुक्त के घर पर पुलिस गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
रेणु देवी का भाई है आरोपित
बता दें कि नगर के पावर हाउस चौक वार्ड 17 निवासी रवि कुमार उर्फ पिन्नू बिहार सरकार की मंत्री सह बेतिया की विधायक रेणु देवी का भाई हैं।
बिहार के बेगूसराय में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या
13 Jan, 2025 01:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से डराने वाला मामला सामने आया है. यहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने बुजुर्ग को सोते समय गोली मारी थी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव की है. इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि बीती रात सभी लोग खाना-पीना खाकर अपने रूम में सोने के लिए चला गया थे.
परिजनों ने बताया है कि सुरेश महतो भी अपने रूम में सोने के लिए चले गए थे. अपराधियों ने सोते समय खिड़की से सुरेश महतो को गोली मार दिया. गोली की आवाज सुनकर जब हम लोग उनके रुम तरफ झांक कर दिखे तो खून से लथपत पड़ा हुआ था और अपराधी मौके से फरार थे. आनन-फानन में उन्हें उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया है कि जमीनी विवाद में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
परिजनों का यह भी कहना है कि गांव के ही रहने वाले एक दबंग व्यक्ति के साथ कई वर्षों से जमीन को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है. जिसके कारण से उन लोगों के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
झारखंड में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, 14 से 16 जनवरी तक कड़ाके की ठंड
13 Jan, 2025 01:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। रांची समेत पूरे राज्य में सर्दी का सितम जारी है। रांची व आसपास के जिलों में सुबह में कोहरा या धुंध का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में तापमान में इजाफा होगा, वहीं इसके बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं।
इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। साथ ही इन जिलों में आंशिक बादल भी छाए रहेंगे।
मकर संक्रांति पर ठंड का सितम
बादल छाए रहने से इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में 2-3'C की वृद्धि तो होगी। इसके बाद 14, 15 और 16 जनवरी को दोबारा ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। इन 3 दिन में तापमान में 2-3'C की गिरावट होगी। केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव का दौर इस माह के अंत तक जारी रहेगा। बादल छाने के बाद तापमान बढ़ेगा और बादल छंटते ही तापमान में गिरावट होगी। तीन दिनों बाद यानी 16 जनवरी के बाद बादल छंटने के आसार हैं। हालांकि, तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
रविवार को दिनभर तेज धूप का असर नहीं होने से कनकनी बनी रही। रांची में शाम ढलते ही कनकनी का असर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2'C सरायकेला का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3'C जगन्नाथपुर का रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 24.5'C जबकि न्यूनतम 9.6'C रिकॉर्ड किया गया।
जमशेदपुर में बढ़ रही मरीजों की संख्या
ठंड में बच्चों के लिए काफी सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों बच्चों में निमोनिया व कोल्ड डायरिया के मामले बढ़ गए हैं।
17 साल की युवती गर्भवती: 16 साल के प्रेमी के घर से जाने को तैयार, ससुराल में स्वागत
13 Jan, 2025 12:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले से प्यार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. 17 साल की युवती एक 16 साल के युवक को दिल दे बैठी. दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. वहीं अब नाबालिग युवती मां बनने वाली है. लेकिन जब परिजनों को इस बारे में जानकारी हुई तो विवाद हो गया. दोनों परिवारों के बीच जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. वहीं इस मामले में पुलिस भी उलझी हुई है.
लड़के के घर पर किया हंगामा
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेम कहानी ने कानूनी पेंच फंसा दिया है. 17 साल की युवती गर्भवती है और अपने 16 साल के प्रेमी के घर से जाने को तैयार है. लड़की की मां इस रिश्ते को कबूल नहीं कर रही है. जबकि लड़के की मां लड़की को रखने को तैयार है. जिसे लेकर लड़के के घर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. दो नाबालिग युवक-युवती की साथ रहने की जिद को लेकर जमकर हंगामा हुआ. लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पर हंगामा किया. वहीं मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई. लड़की अपने परिजन से चोरी छिपे पिछले एक माह से प्रेमी के घर पर रह रही थी. जब उसकी मां को जानकारी हुई तो वो महिला आयोग की टीम के साथ उसके प्रेमी के घर पर पहुंची और घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ.
घर से भागकर की थी शादी
सिकंदरपुर में एक दुकान में काम करने वाले 16 साल के लड़के और स्कूल जाने वाली 17 साल की लड़की के बीच प्यार हो गया. युवती दसवीं कक्षा की छात्रा है. स्कूल जाते और लौटते वक्त रोज कुछ न कुछ सामान उस दुकान से खरीदती थी. इसी बीच दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने घर छोड़ने का फैसला किया. दोनों घर छोड़कर समस्तीपुर भाग गए. वहीं पर एक मंदिर में शादी की. जानकारी के मुताबिक, प्रेमी प्रेमिका दोनों नाबालिग है.
लड़के के घर पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की को ट्रेस करना शुरू कर दिया. पुलिस ने लड़की को समस्तीपुर से बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया. कोर्ट में पेशी के दौरान लड़की ने कहा कि वह घर से झगड़ा करके अपनी मौसी के घर गई थी. लेकिन असल में उसने अपने प्रेमी से चुपके से शादी कर ली थी. कुछ दिन घर में रहने के बाद लड़की फिर से अपने प्रेमी के घर चली गई. लड़की की मां लड़के के घर गई और जमकर हंगामा हुआ. हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहंची. पुलिस को देखकर लड़का मौके से फरार हो गया. दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई. बाद में दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कराया गया.
झारखंड पुलिस ने मोरपा बस्ती में सर्च ऑपरेशन के दौरान आलोक तुरी को मुठभेड़ में किया ढेर, एक साथी गिरफ्तार
13 Jan, 2025 09:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के 5 जिलों में आतंक का दूसरा नाम बन चुके आलोक गिरोह के सरगना आलोक उर्फ राहुल तुरी को पुलिस ने ढेर कर दिया है. हजारीबाग और रामगढ़ जिले की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया. दरअसल, 8 जनवरी को JMM नेता संतोष सिंह की उरीमारी में ताबड़तोड़ गोली बरसा कर हत्या कर दी गई थी. जिस संतोष सिंह की हत्या की गई उस दौरान वो अपने काम से घर लौट रहा था. हत्या की जिम्मेदारी आलोक गिरोह के सरगना आलोक उर्फ राहुल तूरी ने ली थी.
ऑपरेशन में गिरफ्तार किया एक साथी
आलोक गिरोह का सरगना अलोक उर्फ राहुलव तुरी 5 जिलों की पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ था. रामगढ़ जिला के कुजू थाना क्षेत्र में मोरपा बस्ती में सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया. इसके साथ ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास मिले हथियार और बाइक को जब्त कर लिया है.
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी
जानकारी के मुताबिक, उग्रवादी संगठन टीपीसी से ताल्लुक रखने वाले आलोक उर्फ राहुल तुरी ने खुद का अपना एक गिरोह बना लिया था. जिसका नाम आलोक रखा था. इसके बाद अपने गुर्गों के साथ वो कोलवरी क्षेत्र के खलारी ,पिपरवार, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और लातेहार इलाके में आतंक मचाने लगा था. कोयले के कारोबारियों से लेकर ट्रांसपोर्टिंग और जमीन का कारोबार करने वाले लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करता था. रंगदारी नहीं मिलने पर अपने गिरोह का वर्चस्व बढ़ाने के लिए हत्या, आगजनी जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दे रहा था. आरोपी राहुल तुरी के खिलाफ राज्य के विभिन्न जिलों के थानों में 25 से ज्यादा केस दर्ज हैं.
उग्रवादी संगठन से था जुड़ाव
मुठभेड़ में ढेर हुए 25 वर्षीय कुख्यात अपराधी राहुल तुरी उर्फ आलोक मूल रूप से रांची के खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलजारबाग का रहने वाला था. उसने मैट्रिक तक की पढ़ाई की थी. राहुल टूरी के पिता छोटन तुरी भी एक कुख्यात अपराधी है और उसका जुड़ाव उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से रहा है. राहुल टूरी के पिता छोटन तुरी कुछ साल पहले उड़ीसा में हुए एक बैंक डकैती में लूट के रूपयो के साथ पकड़ा गया था.
विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच बीडीओ ने किया साइकिल वितरण
12 Jan, 2025 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिरिडीह । प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के हाथों सदर प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के बीच साइकिल वितरण किया गया। मौके पर संबंधित विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद थे। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने कहा कि छात्रों के अध्ययन क्षमता बढ़ाने और इसे सुगम बनाने की उद्देश्य से झारखंड सरकार ने साईकिल वितरण योजना लायी है। स्कूली छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति ललक पैदा करने, एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और बच्चे सुगमता से अपने घर से विद्यालय तक पहुंच सके इस उद्देश्य से सरकार द्वारा लायी यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से दर्जनों स्कुलों के बच्चों को साईकिल वितरण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस दौरान इस योजना से लाभान्वित हुए बच्चों को पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने को कहा ताकि शिक्षा के स्तर में इजाफा हो सके। इस दौरान साइकिल प्राप्त किये स्कूली बच्चों में काफी हर्ष का माहौल देखा गया।
राजद एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, सीएमडी लालू और एमडी तेजस्वी
12 Jan, 2025 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना । भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विरोधियों पर खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और पूर्व सीएम लालू यादव पर परिवारवाद को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दरअसल, राजद कोई राजनीति पार्टी नहीं है। बल्कि यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, इसके सीएमडी लालू यादव हैं और उन्होंने तेजस्वी को एमडी बनाया हुए है। केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा बिहार में किसी यादव के पास इतनी योग्यता नहीं है, केवल लालू के परिवार में ही सारी योग्यता है, इसकारण उन्होंने तेजस्वी यादव को नियुक्त किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, यह परिवारवाद की पराकाष्ठा है।
कुंभ मेला से जुड़े प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा, यह देश का दुर्भाग्य है कि कुछ वोट के ठेकेदार मुसलमानों का वोट पाने के लिए, चाहे अखिलेश की पार्टी हो, राहुल गांधी या लालू की पार्टी हो, कुंभ के माध्यम से मुसलमानों को खुश करने में लगी हैं, मुसलमानों का वोट चाहती हैं। इसतरह के लोगों के कारण देश पहले ही भुगत चुका है। नादिरशाह का इतिहास लोगों को मालूम है कि वह भारत कैसे आया था। लेकिन, सनातनियों की संस्कृति इतनी मजबूत है कि जितने इस पर हमले होते गए हिंदु धर्म उतना ही यह मजबूत होगा। जितना जिन्हें गाली देना है, गाली दें। केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत के सनातनी अब एक हो जाए, क्योंकि ये वोट के सौदागर हम लोगों को जीन नहीं देने वाले है। आम आदमी पार्टी से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा, आप में सारे भ्रष्टाचारियों की जमात खड़ी है। केजरीवाल अपनी पत्नी को प्रोजेक्ट करना चाहते हैं और बिहारी को, पूर्वांचल को गाली दे रहे हैं, इस बार पता चल जाएगा। बांग्लादेशी और रोहिंग्या को केजरीवाल अपना वोट बैंक बनाकर जीतना चाहते हैं। बीजेपी ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ जिस काम को सत्ता में आने के बाद शुरू किया है, उस काम को पूरा करेगी।
राजगीर और कोडरमा के बीच स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन
12 Jan, 2025 04:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हाजीपुर,। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा 13 जनवरी से 31 मार्च तक राजगीर और कोडरमा के बीच प्रतिदिन 03322/21 राजगीर-कोडरमा-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी सं. 03322 राजगीर-कोडरमा एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन राजगीर से 10.55 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 14.15 बजे कोडरमा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03321 कोडरमा-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन कोडरमा से 15.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 17.50 बजे राजगीर पहुंचेगी। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, एसी चेयरकार का 01 कोच साधारण श्रेणी के 19 कोच तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 23 कोच होंगे। इस ट्रेन के परिचालन के पश्चात गाड़ी संख्या 13233 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में 13 जनवरी से बदलाव किया गया है। दिनांक 13 जनवरी से गाड़ी संख्या 13233 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस राजगीर से अपने वर्तमान समय 16.40 के बदले संशोधित समय 18.00 बजे राजगीर से प्रस्थान कर बीच के स्टेशनों पर संशोधित समय पर रूकते हुए 20.15 बजे के बदले 21.15 बजे दानापुर पहुंचेगी।
पटना के महात्मा गांधी सेतु पर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
11 Jan, 2025 03:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: पटना के महात्मा गांधी सेतु पर यात्रियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक बस जलकर पूरी खाक हो गई थी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
40 यात्री बाल-बाल बचें
यह घटना महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर 14 के पास की है। जानकारी के मुताबिक यह CNG बस थी जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। यह बस हाजीपुर से पटना आ रही थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। बस में सवार यात्री शीशा तोड़कर बाहर आए। इस घटना के बाद दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिससे पुल पर जाम लग गया।
धुआं निकलने पर चालक ने रोकी बस
गंगा ब्रिज थाना प्रभारी के अनुसार चलती बस के इंजन से अचानकर धुआं निकलने लगा। चालक ने अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए बस को रोकर दिया और सभी लोगों को गाड़ी से उतरने को कहा। सभी लोग जैसे-तैसे बस के बाहर आए। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
भागलपुर के CHC में युवक और उसके साथियों ने लहराए हथियार, गार्ड से की मारपीट
11 Jan, 2025 02:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भागलपुर: भागलपुर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त हंगामा हो गया. जब अंगुली में चोट का इलाज करने पहुंचे युवकों ने अस्पताल के अंदर हथियार लहराना शुरू कर दिया. उन्होंने वहां मौजूद कर्मियों को धमकाया और फिर गार्ड से भिड़ गए. उपद्रव की इस घटना से CHC में अफरा तफरी का माहौल हो गया. उपद्रवियों ने अस्पताल के गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी, दहशत के माहौल के बीच उन लोगों ने विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी भी दी.
CCTV फुटेज से सामने आया सच
अस्पताल में हुई इस उपद्रव की वारदात वहां लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. जानकारी पुलिस को दी गई. घटना के तुरंत बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर ने कसवा खेरही के राहुल कुमार यादव, मोहम्मद सद्दाम, प्रशांत कुमार सहित 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ, मारपीट करने, सामान क्षतिग्रस्त करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है.
CHC प्रभारी से कराना चाहता था इलाज
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर प्रशांत कुमार को अंगुली में चोट लगी थी. इसके इलाज के लिए वह चिट्ठा कटा कर OPD में पहुंचा. वहां डॉक्टर संतोष कुमार मरीजों को देख रहे थे, लेकिन यह उसे मंजूर नहीं था. वह CHC प्रभारी से ही इलाज करवाने की बात पर अड़ गया. इस संबंध में उसके सहयोगी प्रभारी डॉक्टर के आवास पहुंचकर उनकी खोजबीन करने लगे. लेकिन वहां प्रभारी के नहीं मिलने पर वह गुस्से में आकर दरवाजे में लात मार कर वहां से निकल गए.
अस्पताल में लहराए हथियार
उपद्रवी इतने में ही नहीं माने वह लोग CHC के मेंन गेट पर ताला तोड़ने की भी कोशिश करने लगे. विरोध करने पर वह गाली गलौज करते हुए अपने जैकेट से हथियार निकाल कर लहराने लगे. वहीं दूसरा युवक अस्पताल में तोड़फोड़ करने की कोशिश करने लगा. युवक के द्वारा हथियार लहराने की तस्वीर वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. आरोपियों ने गार्ड के साथ मारपीट की. अस्पताल कर्मियों के साथ धक्का मुक्की के बाद अस्पताल में भय का माहौल है. घटना को लेकर पुलिस उपद्रवियों के तलाश में जुट गई है. शाहकुंड थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रभारी के द्वारा दिए गए आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है.
बिहार के घोड़ासहन में पुलिस ने सत्यम इंटरप्राइजेज बरामद की ड्रग्स
11 Jan, 2025 02:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोतिहारी: बिहार की मोतिहारी पुलिस ने छापेमारी में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने घोड़ासहन में मेन रोड़ पर स्थित सत्यम इंटरप्राइजेज नामक दवा दुकान के मालिक के ठिकानों पर छापेमारी करके भारी मात्रा नारकोटिकस ड्रग्स की खेप को बरामद किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में नारकोटिक्स ड्रग्स जमा की गई है. इस सूचना पर पुलिस ने सत्यम इंटरप्राइजेज में छापा मारा और दुकान के मालिक के घर पर भी रेड डाली. इस दौरान भारी संख्या में प्रतिबंधित दवाएं मिली. हालांकि, आरोपी सुरेंद्र फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी काफी समय से ड्रग्स का काला कारोबार कर रहा है. वह नशीला दवाओं के साथ नेपाल में पकड़ा गया था. जहां उसे जेल भी हुई थी.
नेपाल जेल से छूटने के बाद फिर किया ड्रग्स का कारोबार
नेपाल जेल से छूटने के बाद भी वह नहीं सुधरा और फिर से उसी धंधे में जुट गया. पुलिस छापेमारी में उसके घर से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई है. सिकरहना SDPO के नेतृत्व में तीन थाना की पुलिस छापेमारी में लगी हुई थी. घोड़ासहन शहर के मेन रोड़ में सत्यम इंटरप्राइजेज नामक दवा दुकान एवं उसके आवासीय मकान से नारकोटिकस ड्रग्स की खेप को पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस सूत्रों का कहना है घर से भारी मात्रा नशीला दावा की खेप को बरामद किया गया है. जिसकी गिनती ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं मजिस्ट्रेट की निगरानी में चल रही है. दावा दुकानदार सुरेन्द्र प्रसाद जयसवाल मौके से भागने में सफल रहा है. पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है.
नशीली दवाएं हर जगह से बरामद
सिकरहना SDPO के अनुसार जितना थाना क्षेत्र से एक तस्कर भारी मात्रा में नशीला दावा एवं इंजेक्शन के साथ पकड़ाया था. जिसकी निशानदेही पर घोड़ासहन में छापेमारी हुई है. सुरेन्द्र जयसवाल पूर्व में भी नेपाल में भारी मात्रा में नशीला दावा के साथ पकड़ाया था. कुछ महीनों पूर्व ही नेपाल से छूट कर आया था. फिर इस गोरख धंधे में लगा हुआ था. पुलिस बैकवर्ड फारवर्ड कनेक्शन को टटोल रही है. अन्य कई दुकानदार भी पुलिस की रडार पर हैं. छापामारी अहले सुबह तीन बजे तक चली है. छापामारी के दौरान अलमीरा,पलंग ,सोफा हर जगह से नशे की दवा बरामद हुआ है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने रांची में काटा 81 पाउंड का केक
11 Jan, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के पूर्व सीएम और JMM संस्थापक शिबू सोरेन आज (11 जनवरी 2025) अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. पार्टी उनका जन्मदिन काफी धूमधाम से मना रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सुप्रीमो शिबू सोरेन 81 पाउंड का केक अपने रांची स्थित आवास पर काटेंगे. मोरहाबादी में शिबू सोरेन के सरकारी आवास में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में शिबू सोरेन परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. 12 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शिबू सोरेन जन्मदिन का केक कटा. इस मौके पर शिबू सोरेन के राजनीतिक सफर पर एक नजर डालते हैं.
शिबू सोरेन का जन्म रामगढ़ के नेमरा गांव में सोबरन मांझी के घर हुआ था. उनके पिता सोबरन मांझी एक शिक्षक थे. कहा जाता है कि उस वक्त आदिवासियों को कर्ज के जाल में फंसाकर महाजन उनकी जमीन हड़प लेते थे. सोबरन सोरेन इसका विरोध करते थे. इसी कारण सोबरन सोरेन की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई थी. इस घटना के वक्त शिबू सोरेन सिर्फ 13 साल के थे. पिता की हत्या के बाद शिबू सोरेन ने महजनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और धनकटनी आंदोलन शुरू किया. जिसमें वे और उनके साथी जबरन महजनों की धान काटकर ले जाया करते थे. जिस खेत में धान काटना होता था उसके चारों ओर आदिवासी युवा तीर धनुष लेकर खड़े हो जाते थे. धीरे धीरे उनका प्रभाव बढ़ने लगा था.
कहते हैं कि धनकटी आंदोलन के दौरान एक दिन पुलिस शिबू को पकड़ने उनके गांव पहुंची. पुलिस अधिकारी ने शिबू सोरेन से ही उनका पता पूछ लिया. इस पर वह पुलिस को गांवतक लेकर आए और वहां महिलाओं ने पुलिसवालों को घेर लिया. पुलिसवालों को जान बचाना मुश्किल हो गया था. धनकटी आंदोलन ने शिबू सोरेन को आदिवासियों का नेता बना दिया और बाद में इसी के चलते आदिवासियों ने उन्हें दिशोम गुरु की उपाधि दी. संताली में दिशोम गुरु का मतलब होता है देश का गुरु. इसके बाद शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए बिनोद बिहारी महतो और कॉमरेड एके राय के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की. 1980 में पहली बार दुमका से सांसद बने. इसके बाद उन्होंने साल 1986, 1989, 1991 और 1996 में लगातार जीत हासिल की.
साल 2004, 2009 और 2014 में वे फिर से दुमका संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने में सफल रहे. इस प्रकार कुल मिलाकर आठ बार शिबू सोरेन दुमका से लोकसभा का चुनाव जीतने में कामयाब रहे. शिबू इस दौरान केंद्र की नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री बने. साल 2005 में झारखंड विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश मिलने के बाद भी राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी, लेकिन वो बहुमत साबित करने में नाकाम रहे. लिहाजा 10 दिनों के भीतर ही उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी. शिबू सोरेन 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने. इस बार विधायकी नहीं जीत पाने से फिर से सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी.
मुजफ्फरपुर में लव मैरिज के 10 दिन बाद पति की संदिग्ध मौत, पत्नी और सास ने बताया आत्महत्या
11 Jan, 2025 01:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में लव मैरिज के 10 दिन बाद पति का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पत्नी और उसकी सास का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया. युवक शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था. वह नाश्ते की दुकान चलाता था, जिसमें उसकी पत्नी भी सहयोग करती थी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
नाश्ते की दुकान करता था युवक
पुलिस के मुताबिक, शाहिद ने किसी बात पर अपने कमरे में फांसी लगा ली. उसने सुसाइड क्यों की इसकी वजह तलाशी जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है. वहीं, मृतक की सास का कहना है की उसने अपनी बेटी से शाहिद की शादी राजी-खुशी कराई थी. शादी के बाद शाहिद यहीं चांदनी चौक पर नाश्ते की दुकान करता था, जिसमें उनकी बेटी भी साथ दिया करती थी. लेकिन अचानक क्या हुआ जिससे शहीद ने सुसाइड कर ली.
शादी के लिए नहीं थे परिजन राजी
जानकारी के मुताबिक, शाहिद के परिजन उसकी शादी के लिए राजी नहीं थे. लेकिन उसने उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर ली और अपनी ससुराल में ही रहने लगा. बाद में उसने किराए पर कमरा ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस का कहना है कि अभी उसके परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है. आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी.
झारखंड पुलिस का नशे के खिलाफ कड़ा एक्शन, तीन आरोपियों से बरामद हुई ब्राउन शुगर
11 Jan, 2025 12:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ एक्शन मोड में है. इसी कड़ी में रांची के सीटी एसपी को कोई गुप्त सूचना मिली. पुलिस को सूचना मिली कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास ब्राउन शुगर की तस्करी की जानी है. वहीं ये भी जानकारी मिली कि तस्करी करने वाला मुख्य सरगना कन्हैया कुमार अपने अन्य साथियों के साथ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने पहुंचा है.
ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री में शामिल
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली DSP के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास जैसे ही पहुंची, वहां तीन लोगों को संदिग्ध हालत में देखा. पुलिस तीनों को पकड़ कर तलाशी ली तो तीनों के पास से बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर बरामद हुई. आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाला एक शख्स कन्हैया कुमार है.
ब्राउन शुगर की 7 पुड़िया बरामद की
कन्हैया कुमार रांची के ही अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनंदपुरी चौक, हरमू रोड का रहने वाला है. वह ब्राउन शुगर के कारोबार का मुख्य सरगना है. तलाशी के क्रम में पुलिस ने कन्हैया कुमार के पास से 10.46 ग्राम ब्राउन शुगर, जबकि रांची जिले के अरगोड़ा थाना के रहने वाले हिमांशु ठाकुर के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली. वहीं तीसरे शख्स राकेश कुमार के पास से 6 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई है. पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री मामले में मुख्य सरगना कन्हैया कुमार समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
कारोबार की मास्टरमाइंड बिहार की भाभी जी
बिहार के सासाराम जिले की रहने वाली एक भाभी जी इस पूरे नशे के कारोबार के सिंडिकेट की मास्टरमाइंड है. सासाराम जिला के रहने वाली भाभी जी रांची के रहने वाले मुख्य सरगना कन्हैया कुमार के माध्यम से ब्राउन शुगर का कारोबार करती थी. आरोपी कन्हैया कुमार रांची के विद्यानगर, हरमू रोड, अरगोड़ा, हिनू, रांची स्टेशन सहित अन्य स्थानों के पास अपने लड़कों के माध्यम से ब्राउन शुगर की बिक्री करवाता था. रांची पुलिस को लंबे समय से ब्राउन शुगर से जुड़ी तस्करी के मुख्य सरगना कन्हैया कुमार की तलाश थी. रांची पुलिस को बिहार के सासाराम वाली भाभी जी की तलाश है.
बापू धाम रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने ट्रैक पर कुर्सी रखकर ट्रेन को रोकने की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
10 Jan, 2025 01:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंपारण: चंपारण के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन बापू धाम के चैलाहा हॉल्ट पर मंगलवार की रात को जो कुछ भी हुआ, उससे यह साफ जाहिर होता है कि बदमाश ट्रेन जिहाद को अंजाम देने में जुटे हुए थे. हालांकि वे अपने मकसद में सफल हो पाते, इससे पहले ही डाउन चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस आनंद विहार से मोतिहारी की तरफ जाने के लिए आ गई और वे सीमेंटेड कुर्सी को ट्रैक पर रखने में असफल रहे. हालांकि सीमेंटेड कुर्सी का कुछ हिस्सा ट्रैक पर था, लिहाजा ट्रेन उसे टक्कर मारती हुई निकल गई. इस टक्कर के निशान इंजन पर देखे जा सकते हैं. अब इस मामले में 3 आरोपी पकड़े गए हैं, जिनमें से एक नाबालिग है. आरोपियों ने शराब के नशे में यह वारदात करने की बात कबूली है.
पकड़े गए मुमताज अंसारी और जुम्म्मन मियां ने स्वीकार किया है कि तीनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले शराब पी और फिर नशे में सीमेंटेड कुर्सी उठाकर रेलवे ट्रैक पर रखने की कोशिश की. सीमेंटेड कुर्सी का कुछ हिस्सा ट्रैक पर था. जिससे दिल्ली आनंद विहार से आ रही डाउन चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस टकराई थी. हालांकि इस टक्कर में किसी प्रकार की कोई क्षति नही हुई थी. अगर आरोपी ट्रैक के बीचों बीच सीमेंटेड कुर्सी रखने में सफल हो जाते तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था. पकड़े गए सभी आरोपी चैलाहा हॉल्ट के आसपास के एक ही इलाके के बताए जा रहे हैं.
आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने बताया चैलाहा हॉल्ट के पास ट्रैक पर सीमेंटेड कुर्सी रखने के मामले में मुमताज अंसारी व जुमन मियां को गिरफ्तार किया गया है. उसी गांव का एक नाबालिग भी पकड़ा गया है, जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा. इन दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई चल रही है. पूछताछ में कुछ और लोगों का नाम सामने आया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पकड़े जाने के बाद बदमाश अपने बचाव में शराब के नशे का बहाना बना रहे हैं. आरोपियों के बयान से रेलवे सुरक्षा बल की लापरवाही पर भी पर्दा पड़ रहा है और इससे उसका बचाव हो रहा है. इसलिए वह इस बयान को अपने लिए मुफीद मान रही है.
आरोपियों और आरपीएफ के दावों से कुछ सवाल पैदा हो रहे हैं:
1. क्या सभी आरोपियों ने शराब पी रखी थी?
2. शराब पीने के बाद सभी आरोपियों का दिमाग एक जैसे काम कर रहा था?
3. शराब के नशे में रेलवे ट्रैक ही क्यों दिखा, बगल की खाली जमीन क्यों नहीं दिखी?
4. बदमाश अगर नशे में थे तो दूर से आती हुई ट्रेन दिख गई और वे भाग कैसे गए?
5. यह कैसा नशा था कि ट्रैक पर सीमेन्ट की कुर्सी रखने के बाद सभी को भागना याद रहा?
6. क्या नशे में किसी का मर्डर कर दिया जाए या फिर मर्डर करने की कोशिश की जाए तो पुलिस क्या करेगी?
साफ है कि पकड़े जाने के बाद बदमाश नशे में गलती होने का बेतुका तर्क दे रहे हैं और आरपीएफ भी शायद उनके इस कबूलनामे को सही मानने की भूल कर रही है. शरारती तत्वों की कारस्तानी से कई जिन्दगी दाँव पर थी. ऐसे में जरूरत इस बात की है कि शरारती तत्वों पर सख्त कारवाई के साथ उनकी मंशा की जाँच की जाए.
डिप्टी CM नहीं, अब मंत्री बनेंगे निशांत कुमार! विभाग को लेकर अटकलें
यात्रियों को मिलेगी तेज और बेहतर टिकट बुकिंग सुविधा
सिंहस्थ मेला की व्यापक तैयारियों को लेकर भोपाल में सुरक्षा सम्मेलन व संगोष्ठी आयोजित
23 मिनट में बदली तस्वीर, जांबाजों की कार्रवाई से कांपा पाकिस्तान
‘आरोप साबित करें या माफी मांगें’: BJP का भगवंत मान को नोटिस
सम्राट चौधरी के जिम्मे बड़ा काम, मंत्रियों के विभागों का होगा बंटवारा
सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, प्रसूता की मौत से उठे सवाल
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की तत्परता का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर: रक्षामंत्री
तमिलनाडु में सियासी ड्रामा: बहुमत साबित करने की शर्त पर अड़े राज्यपाल राजेंद्र
हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को बचाने चला घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन
