उत्तर प्रदेश
पूर्णिया में डॉक्टरों पर पैथलॉजी जांच, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड के लिए जबरन पैसे लेने का आरोप, HIV रिपोर्ट में मिली गड़बड़ी
16 Jan, 2025 11:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पूर्णिया: पूर्णिया जिले से इलाज के नाम पर मरीज और परिजनों से धन उगाही का मामला सामने आया है. पीड़ित ने बताया कि डॉक्टर मनमर्जी पैसा लेने के लिए अपनी बताई गई जगहों से पैथलॉजी जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहते हैं. वहीं जब कोई दूसरी जगहों से जांच कराकर आते हैं तो डॉक्टर उसे देखने से मना कर देते हैं. पूर्णिया में एक पैथलॉजी का ऐसा ही कारनामा सामने आया हैं. जिससे मरीज का पूरा परिवार सदमें में चला गया. लाइन बाजार के गुलमोहर हॉस्पिटल की लापरवाही ने एक महिला को रिपोर्ट में HIV पॉजिटिव बता दिया. जिसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया. लोग तरह-तरह की बातें करने लगे. वहीं महिला का पति भी अनजाने भय से आशंकित था.
जांच के नाम पर दबाव बनाने का आरोप
रौटा थाना क्षेत्र के मालोपाड़ा निवासी शहजबी खातून को प्रसव कराने हेतु लाइन बाजार के गुलमोहर हॉस्पिटल में डॉक्टर शाहहीन तनवीर के यहां भर्ती कराया गया था. डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की सलाह दी. जिसके बाद मरीज के परिजन ऑपरेशन कराने को राजी हो गए. मरीज के परिजन मो. मोहसिन आलम ने बताया कि डॉक्टर ने जांच लिखी और हॉस्पिटल के अंदर ही जांच कराने का दबाब डाला.
महिला को बताया HIV पॉजिटिव
हॉस्पिटल के अंदर उनके ही पति जांच घर चलाते हैं, जबकि बाहर जांच सस्ते दर पर हो रही थी. मगर मरीज की स्थिति देख अंदर ही पैथलॉजी जांच कराई. रिपोर्ट देखे के बाद डॉक्टर निशहत अफरोज ने उन्हें HIV पॉजिटिव बताया. उन्होंने कहा कि HIV होने की बात सुनकर पूरा परिवार सदमे में चला गया था. वहीं HIV होने के बाद डॉक्टर द्वारा सुरक्षा के साथ प्रसव कराने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की गई. वहीं पीड़ित ने बताया कि 2 लाख नहीं देने पर हॉस्पिटल से डांटकर भगा दिया गया.
दूसरी जगह टेस्ट में निगेटिव आई रिपोर्टबिहरा
हॉस्पिटल से निकाले जाने के बाद वो रेड क्रॉस सोसाइटी जाकर HIV टेस्ट करवाया, जहां रिजल्ट निगेटिव आया. वहीं परिजन मरीज को लेकर दूसरे अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने अपनी संतुष्टि के लिए महिला का फिर HIV टेस्ट कराया, रिपोर्ट फिर निगेटिव आया. वहीं 2 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद फिर क्रॉस जांच कराई गई. वहां भी रिपोर्ट निगेटिव आई.
लोगों ने कार्रवाई की मांग की
वहीं परिजन को यह समझते देर नहीं लगी कि HIV के नाम पर उन लोगों से मोटी रकम वसूलने की तैयारी हो रही थी. पूरे मामले को लेकर मरीज के परिजनों ने पूर्णिया सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनोजिया को लिखित आवेदन दिया और डॉक्टर पर उचित कार्रवाई का आग्रह किया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया से तीसरे चरण की यात्रा का करेंगे, 29 जनवरी तक चलेगी
16 Jan, 2025 11:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Chief Minister Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक दो चरणों में प्रगति यात्रा पूरी कर चुके हैं। आज गुरुवार से वह खगड़िया से तीसरे चरण की यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यहां वह कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। तीसरे चरण की यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी। सीएम इस दौरान नौ जिलों की यात्रा करेंगे। मंडिमंडल सचिवालय की ओर से इसके लिए लेटर भी जारी कर दिया गया था। इसके अनुसार, सीएम पांच दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। जबकि आज सीएम खगड़िया जाकर वापस पटना लौट जाएंगे। दो दिन बाद बेगूसराय जाएंगे और वापस पटना लौट जाएंगे।
सीएम नीतीश: पांच दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे
वहीं 20 जनवरी को सुपौल जाएंगे। 21 जनवरी को किशनगंज, 22 जनवरी को अररिया जाएंगे। इस तीनों जिले की यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 23 जनवरी को सहरसा जाएंगे लेकिन वापस पटना आ जाएंगे। इसके बाद 27 जनवरी को पूर्णिया और 28 जनवरी को कटिहार जाएंगे लेकिन दोनों दिन मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 29 जनवरी को मधेपुर में कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास कर वापस पटना लौट जाएंगे।
खगड़िया वासियों को देंगे 400 करोड़ की योजनाओं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खगड़िया जाएंगे। यहां वे नए साल में 400 करोड़ की सौगात जिले वासियों को देंगे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर तैयारियां जोड़ों पर है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी तैयारी अंतिम चरण में है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी को खगड़िया में सैकड़ो योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखुंट में लगभग 43 करोड़ की लागत से बनकर तैयार पशु आहार कारखाना का उद्घाटन करेगें। सुधा के द्वारा खोले गए इस कारखाना में 300 मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगा। इस पशु कारखाना के खुलने से जिले में रोजगार की संभावना जगी है। वहीं वे अलौली प्रखंड में बागमती नदी स्थित गढ घाट में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का भी शिलान्यास करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री शहर में करीब 40 करोड़ की राशि से बनकर तैयार महिला ITI कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे।
बच्चों को विवाद में बडे भिडे मामला पहुंचा थाने
16 Jan, 2025 10:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हाथरस । कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव कौमरी में बच्चों का विवाद बडों तक पहुंच गया। इस विवाद ने इतना तूल पकडा कि मामला थाने तक पहुंच गया।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव कौमरी में खेलते वक्त बच्चों में विवाद हो गया। यह विवाद एक पक्ष के परिजन देख रहे थे। जिन्होंने दूसरे पक्ष के बालक को डांट फटकार के बाद चांटा भी जड दिया। इसकी खबर जब दूसरे पक्ष के परिजनों को हुई तो वह भी पूरे जोश के साथ घर से निकल आए और प्रथम पक्ष के परिजनों से गाली गलौज करने लगे। तब यह मामला दोनों ओर से तूल पकडता गया। और मामला कोतवाली तक पहुंच गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में मौजूद थे। जहां सभ्रांत लोग दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत करने का प्रयास कर रहे थे।
आटो की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा महिला सहित दो घायल
16 Jan, 2025 09:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हाथरस । आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गांव समामई के निकट एक आॅटो चालक ने आगे चल रहे ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा में बैठे एक महिला और एक पुरूष घायल हो गये। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार एक ई-रिक्शा अलीगढ की ओर से सासनी की ओर आ रहा था। ओर उधर सासनी से एक आॅटो गांव समामई में स्थित पेट्रोल पंप से सीएनजी गैस लेने जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही ई-रिक्शा पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा वैसे ही टैंपो से टकरा गया जिससे ई-रिक्शा में बैठे मानसिंह पुत्र जीवनलाल और लक्ष्मी देवी पत्नी जितेंद्र घायल हो गये। घटना की जानकारी होते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। लोगों ने ऐंबुलेंस के जरिए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा पेट्रोल पंप के निकट खडा था।
गर्भवती महिला की डिलीवरी से पहले मौत, हंगामा
16 Jan, 2025 08:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हाथरस । थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जुड़वा बच्चों की डिलीवरी से पहले 24 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में जहां भारी कोहराम मच गया है। वहीं पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।बताते हैं थाना मुरसान क्षेत्र के गांव साकरपुर निवासी शशि पत्नी अमित को मंगलवार शाम को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर गांव रूहेरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वा बच्चों की पुष्टि हुई थी। आरोप है कि गलत इलाज से महिला की मौत हो गई।मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही हाथरस गेट कोतवाली प्रभारी एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच तीखी नोक-झोंक के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मृतका का मायका फिरोजाबाद में है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मृतका के परिवार की शिकायत पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
गे डेटिंग एप पर दोस्ती, फिर नग्न फोटो-वीडियो बनाकर वसूले 69,300 रुपये
15 Jan, 2025 09:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले में पुलिस ने 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश गे डेटिंग एप के द्वारा युवकों से दोस्ती करते थे और होमो सेक्सुअल गतिविधियों का झांसा देकर युवकों को अपने रूम में बुलाकर बंधक बनाते थे। इसके बाद उनके नग्न फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसा वसूलते थे। जानकारी के मुताबिक गैंग द्वारा पीड़ित एक इंजीनियर और बैंककर्मी से इसी तर्ज पर 118000 रुपए और 70 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर गैंग के सभी 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस गैंग के गिरफ्तार बदमाशों के बैंक खातों की जांच में जुटी है। ताकि साफ हो सके कि ये लोग अब तक कितने लोगों से इस तरीके की अवैध वसूली कर चुके हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि एक पीड़ित युवक द्वारा घटना की लिखित तहरीर दी गई थी। युवक ने कहा था कि एप के माध्यम से चैट करके उससे पहले दोस्ती की गई। जब युवक को भरोसा हो गया तब 12 तारीख की शाम को फ्लैट में सेक्स एक्टिविटी करने के नाम पर बुलाया गया। वहीं, युवक जब फ्लैट पर गया तब चार व्यक्ति पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने धक्का देकर युवक को अंदर कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद सभी ने एक साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही युवक को बंधक बनाकर नग्न किया गया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 69,300 रुपये ट्रांसफर कर लिए। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद युवक ने तत्काल थाने पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने उचित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया।
पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
इस शिकायत के अगले दिन एक अन्य वादी ने एक लिखित तहरीर दी। युवक ने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी। युवक ने कहा था कि हत्या और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 118000 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।दोनों शिकायतों को लेकर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के नाम कपिल, संदीप, नितिन, दीपक, अरुण, अभिषेक, अभिषेक बालियान और अर्जुन है।
सीएम योगी की मायावती को जन्मदिन पर बधाई, प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु की कामना करता हूं
15 Jan, 2025 08:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । बसपा प्रमुख और पूर्व सीएम मायावती का 69वां जन्मदिन को जन कल्याणकारी दिवस के तौर पर मनाया गया। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। योगी ने लिखा है, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।
वहीं मायावती ने अपने जन्मदिन के अगले ही दिन 16 जनवरी को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जोन इंचार्ज और जिलाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में वह संगठन को और मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को टारगेट देंगी। सदस्यता अभियान के साथ ही बूथ स्तर तक कमिटियों का नए सिरे से गठन और विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और रणनीति के संबंध में भी निर्देश देंगी।
दूसरी ओर, बसपा ने दिल्ली चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मायावती के भाई आनंद कुमार का नाम नहीं है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आनंद कुमार का स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण उन्हें स्टार प्रचारक की लिस्ट में नहीं रखा गया है। सतीश ने 2022 के बाद से चुनाव प्रचार नहीं किया है और यूपी के बाहर उन्हें स्टार प्रचारकों की लिस्ट में यूं भी सामान्य तौर पर शामिल नहीं किया जाता है।
रांची के बरियातू में आदिवासी समाज ने रोड पर दफनाया शव, पुलिस ने शांत कराया मामला
15 Jan, 2025 03:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: रांची में अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. यहां बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी बागान इलाके में लगभग 40 से 50 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों ने मोहल्ले की सड़क को ही शमशान बना दिया. मोहल्ले की सड़क के बीचोबीच ही एक शव को दिनदहाड़े दफन कर दिया. घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में भय और दहशत के साथ-साथआक्रोश भी है. घटना से लोग इस कदर डर बैठे हैं कि रानी बागान स्थित सोसाइटी के लोगों की रातों की नींद उड़ गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक 3 जनवरी की दोपहर लगभग 40 से 50 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों के द्वारा उन लोगों की सोसाइटी के सामने की मुख्य सड़क पर ही दिनदहाड़े शव को दफन कर दिया गया. शव दफन करने का उपरांत सभी लोग चल गए.
शव दफनाने की घटना CCTV में
यह घटना पास में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हुई है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे बड़ी संख्या में कुछ लोग रानी बागान इलाके में पहुंचे. वहां एक शव को दफन किया. दफन किए गए शव के पास कुछ लकड़ी की सामग्री और मिट्टी के घड़े भी रखे. उसके बाद वहां से चले गए. इस कारण वहां हंगामा भी हुआ.
क्या ऐसी ही है प्रथा?
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बरियातू थाना की पुलिस को सूचना दी. बाद में बरियातू थाना की पुलिस वहां पहुंची और मामला शांत कराया. ये भी बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर शव दफन किया गया है, वह जमीन आदिवासियों की है. आदिवासी समाज के लोग अपनी ही जमीन में परिजनों के शव को दफन करते हैं. यही उनकी प्रथा है. 3 जनवरी को उक्त जमीन के मालिक के रिश्तेदार के ही शव को उस जगह दफन किया गया है, हालांकि पूरे मामले को लेकर प्रशासन जांच में जुट गई है.
पुलिस ने शुरू की जांच
लेकिन सबसे बड़ा सवाल है एक रिहायशी इलाके में आम सड़क के किनारे किसी मृत व्यक्ति का शव दफन करना, कहीं से भी उचित नहीं. हालांकि यह मामला किसी जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है या कुछ और. फिलहाल पूरे प्रकरण को लेकर बरियातू थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.
झारखंड में "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" बैंक खातों में आठ-आठ लाभार्थियों की राशि, कंप्यूटर ऑपरेटरों का खेल
15 Jan, 2025 01:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में "झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" को लेकर बड़ा झोल सामने आया है। जहां योजना के लिए लाभार्थियों का रेजिस्ट्रेशन करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कई महिलाओं का अकाउंट अपने चहेते लोगों के बैंक खातों से लिंक कर दिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि एक ही महिला के बैंक खाते में आठ-आठ लाभार्थियों की राशि पहुंच रही है। वहीं, एक पुरुष के बैंक खाते में छह महिलाओं की राशि पहुंच रही है। जिन महिलाओं का रेजिस्ट्रेशन हुआ और उनके खाते में जब उनकी राशि नहीं आई, तो वे अब अपना निबंधन चेक कराने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रही हैं। मामला गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड का है।
योजना को लेकर हो रही कमीशनबाजी
जिन महिलाओं-पुरुषों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि पहुंच रही है। उनका कहना है कि जितनी राशि उनके खाते में आ रही है, उसका आधा कंप्यूटर ऑपरेटरों को बतौर कमीशन देना पड़ता है। मामला कूपा पंचायत का है। यहां सत्यनारायण गुप्ता के खाते में छह लाभुक महिलाओं के हिस्से की राशि जा रही है। वहीं सत्येंद्र साह के खाता में एक महिला, मुकेश शाह के खाते में एक महिला, लालती देवी के खाते में आठ महिलाओं और रेशम देवी के खाते में कूपा की ही सुनीता देवी, रानी कुमारी, देवंती देवी, पुनीता देवी, चानी कुमारी एवं सविता देवी की योजना राशि भेजी जा रही है। आशंका जतायी जा रही है कि इस तरह की गड़बड़ी पूरे प्रखंड में हुई है। इधर मामला प्रकाश में आने के बाद खरौंधी के BDO ने कहा है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
महिलाओं ने काटा BDO के कक्ष में जमकर बवाल
गढ़वा प्रखंड की रंका- बौलिया पंचायत की महिलाओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित BDO के कक्ष में जमकर बवाल काटा। आक्रोशित महिलाएं BDO के कार्यालय में घुस गयीं और हंगामा करने लगीं। उनका आरोप था कि रंका-बौलिया पंचायत की मुखिया पतिया देवी और पंचायत सचिव विनोद प्रसाद गुप्ता ने साजिश कर मंईयां सम्मान योजना की लाभुक सूची से कई महिलाओं का नाम हटा दिया है। इससे इस बार उन लोगों के बैंक खाता में मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आया है।
BDO बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
महिलाओं को समझाने का प्रयास कर रहे प्रखंड कार्यालय के सहायक को भी महिलाओं ने खरी खोटी सुनायी। हालात देखकर वहां पुलिस को बुलानी पड़ी। इसके बाद BDO ने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जायेगी और इसमें दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
भोजपुर के बनाही गांव में सोशल मीडिया के जरिए 3 तलाक देने का मामला, 12 लोगों पर केस दर्ज
15 Jan, 2025 12:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोजपुर: भोजपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार थाना इलाके के बनाही गांव निवासी अब्दुल कादिर ने अपनी बेगम को सोशल मीडिया पर मैसेज भेज कर तीन तलाक दे दिया। मैसेज पढ़ते ही उसकी बेगम दंग रह गई। उसने रिप्लाई देते हुए लिखा कि मुझे तीन तलाक नामंजूर है। इसके बाद उसने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता नेहा खातून के लिखित आवेदन पर अब्दुल कादिर, उसके माता-पिता समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया है।
नेहा ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई
घटना के बाद लोग हैरान हैं कि तीन तलाक कानून देश में लागू होने के बावजूद लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं। अब्दुल कादिर ने बिना किसी चीज के परवाह किए अपनी बेगम को मैसेज भेजकर तलाक दे दिया। वहीं इस घटना के बाद नेहा ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। नेहा के भाई दरोगा हैं और बहन सिपाही है। वहीं मामले में थानेदार आदित्य कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
मेरे 10 माह के बेटे को पिता का प्यार चाहिए
नेहा खातून ने अपने लिखित आवेदन में बताया कि करीब 21 महीने पहले मेरी शादी बिहियां के अब्दुल कादिर से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही अब्दुल दहेज में 5 लाख रुपये की मांग करने लगा। कहता था तुम्हारा भाई दरोगा है। तुम्हारे मायके वालों के पास बहुत पैसा है। दहेज नहीं देने पर वह मेरे साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं उसके परिवार वाले भी गंदा व्यवहार करते थे। नेहा ने कहा कि मुझे तलाक नहीं चाहिए। मेरा 10 महीने का बेटा है। उसे पिता का प्यार चाहिए। मुझे अपने पति के साथ ही रहना है। मैं इस तलाक को नहीं मानती हूं।
खगड़िया में उधारी के पैसे मांगने पर पान दुकानदार का सिर फोड़ा, दबंगों की मारपीट का वीडियो वायरल
15 Jan, 2025 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खगड़िया: बिहार में अपराधियों के हौंसले काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. बदमाशों के अंदर से पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं देखने को मिल रहा है. ताजा मामला खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार से सामने आया है. यहां दबंगों ने उधारी का पैसा मांगने पर पान दुकानदार का सिर फोड़ दिया. बताया जा रहा है कि एक युवक ने सिगरेट और पान खाकर रूपये नहीं दिया. दुकानदार द्वारा जब रुपया मांगा गया तो युवक ने मारपीट शुरू कर दिया और दुकानदार का सिर फोड़ दिया.
इसके बाद नाराज दुकानदार और उसके परिजनों ने युवक की जमकर धुनाई की. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देख सकते हैं कि किस तरह से युवक की पिटाई की जा रही है. स्थानीय लोगों ने जब स्थानीय पुलिस को फोन किया गया तो पुलिस ने 112 पर फोन करने को कहा. लगभग आधे घंटे तक यह मारपीट चलती रही. लोगों द्वारा बार-बार थाने में फोन किए जाने पर पुलिस पहुंची. पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ.
उधर नवादा में आवास सहायक के साथ जमकर मारपीट की गई. मामला मेसकौर प्रखंड के शाहबाजपुर सराय पंचायत के गांधीनगर का है. पीड़ित आवास सहायक ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित आवास सहायक प्रवीण कुमार ने आवेदन में कहा है कि मैं इंदिरा आवास का सर्वेक्षण करने गया था, इसी दौरान गांधीनगर में मुखिया राकेश कुमार ने कहा कि तुम्हें इंदिरा आवास का सर्वेक्षण नहीं करना है. इसी दौरान गले में मफलर लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई. मुखिया के अन्य समर्थकों ने कमरे को बंद कर दिया और कपड़े उतरवाकर मारपीट की है.
बिहार के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी
15 Jan, 2025 12:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को दावा कि खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. मंत्री ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि मंगलवार को मेरे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया और उसने 30 लाख रुपए मांगे. कुछ देर बाद उसने फिर से कॉल की और मुझे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की याद दिलाई और पैसे न देने पर उसी तरह जान से मारने की धमकी दी.
SIT करेगी जांच
मंत्री ने कहा कि मैंने तुरंत DGP को सूचित किया और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई. मेरे खिलाफ न तो कोई आपराधिक मामला दर्ज है और न ही कोई राजनीतिक दुश्मनी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पटना SSP ने कहा कि इस संबंध में कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही SIT का भी गठन किया गया है.
बाबा सिद्दीकी की तरह हत्या
संतोष सिंह ने कहा कि फोन करने वाले ने बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा है. 30 लाख रुपया दे दो, मैंने फोन काट दिया. फिर मैसेज किया कि बाबा सिद्दीकी की जिस तरह हत्या हुई है. 24 घंटे के अंदर अगर 30 लाख नहीं भिजवाओगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो.
अंजाम भुगतने को तैयार
मंत्री ने बताया कि फिर उसने मैसेज किया तो हमने कहा कि आ जाओ हम नियोजन भवन में बैठे हैं. इस पर उसने कहा कि हम आदमी भेज रहे हैं, लेकिन जब उसने फोन किया तो मैंने नहीं उठाया. फिर मैसेज किया कि आदमी भेज रहा हूं और पैसा दे दो. गाड़ी का नंबर तुम्हारा 0011 है. बात मान लो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. बाबा सिद्दीकी की बात करें तो 12 अक्टूबर 2024 को उनकी मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जांच में यह बात सामने आई थी कि शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे. अब देखना होगा कि इस जांच के बाद मामला क्या कुछ निकलकर आता है.
जमशेदपुर में 300 मेहमानों के साथ रैटविलर डॉग "रोज" का मनाया जन्मदिन, 10 पाउंड का काटा केक
15 Jan, 2025 12:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जमशेदपुर। कदमा के भाटिया बस्ती निवासी हैं सपना सोना। खुद अविवाहित हैं इसलिए बेटी के रूप में राटविलर प्रजाति की डॉगी को गोद लिया है। टाइटैनिक फिल्म देखकर सपने ने उसकी हीरोइन के नाम पर डॉगी का नाम 'रोज' रखा है। इसके साथ, उन्होंने इसे अपना उपनाम सोना दिया। सपना सोना पिछले 3 वर्षों से अपनी बेटी के जन्मदिन को खास तरीके से मनाती हैं। इस साल का जन्मदिन भी पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सपना सोना बताती हैं कि उन्होंने 5 जनवरी, 2019 को कानूनी रूप से रोज को गोद लिया। इसके बाद से वे उसे अपनी बेटी की तरह से पालन-पोषण कर रही हैं।
जमशेदपुर में मना 'रोज' का जन्मदिन
उसे अपने हाथों से खाना खिलाने से लेकर उसके डाइट और वैक्सीन का भी पूरा ख्याल खुद रखती हैं। सपना सोना का कहना है कि उनकी 'रोज' उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं है। बल्कि उनकी बेटी है और जानवर इंसान से भी ज्यादा वफादार होते हैं और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। सपना ने इस पल को यादगार बनाने के लिए पार्वती घाट के आसपास के इलाकों पर सोलर लाइट्स भी लगवाया और जरूरतमंदों को भोजन भी कराया।
300 मेहमानों को बर्थडे पर किया आमंत्रित
सपना ने अपनी बेटी रोज का जन्मदिन पिछले दिनों बेहद खास तरीके से मनाया। केडी फ्लैट मैदान में भव्य पंडाल तैयार किया गया। इसमें 300 मेहमानों को आमंत्रित किया गया। पंडाल में ढ़ोल-नगाड़ों की गूंज के साथ रोज का स्वागत किया गया। इस दौरान 10 पाउंड का केक भी काटकर उपस्थित मेहमानों के लिए पल को यादगार बनाया गया।
जानवरों के प्रति प्यार और सम्मान की भावना
सपना का कहना है कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य जानवरों के प्रति शहरवासियों में प्यार और सम्मान की भावना जागृत करना है। बता दें कि सपना ऐसी पहली लड़की नहीं हैं, जिन्होंने धूमधाम से किसी जानवर का जन्मदिन मनाया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली में भी कुछ महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ पालतू कुत्तों का जन्मदिन मनाया था। इतना ही नहीं दंपती ने अपनी पूरी संपत्ति भी कुत्ते के नाम पर करने का एलान कर दिया था। कुत्ते के जन्मदिन के मौके पर पूरे गांव को दावत दी थी। एक से बढ़कर एक पकवान बनाए गए थे। वहीं, मेहमानों ने कुत्ते को तोहफा भी दिया।
दस लाख के लिए पत्नी को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, गर्म चाय फेंकी
15 Jan, 2025 11:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहिता से दहेज के लिए हैवानियत का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि 10 लाख रुपये दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया गया। शरीर पर गर्म चाय भी फेंकी। पति का इतने से भी मन नहीं भरा तो कमरे में नग्न कर बेल्ट से पिटाई की। पीड़िता का आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही उन्हें 10 लाख रुपये दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि 31 मई को पीड़िता के पति ने उससे अपने भाइयों की मालिश करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे गुस्साए पति ने उस दिन मारपीट कर गर्म चाय फेंक दी। इससे भी आरोपित का मन नहीं भरा तो रात में महिला के कपड़े उतारकर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की।
पीड़िता ने पति पर जबरन अप्राकृतिक सेक्स और शरीर पर काटने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले की सुनवाई नहीं कि तब पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत कर केस दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की शादी बीते वर्ष 19 फरवरी को नंदग्राम निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति ने कई बार शरीर पर काटा और जबरन अप्राकृतिक सेक्स किया। पीड़िता का आरोप है कि सात जुलाई को ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। रात को जब इसकी जानकारी उन्होंने पति को दी तो पति ने दीवार में सिर देकर मार दिया। इससे पीड़िता बेहोश हो गई। जब होश आया तो सास को घटना की जानकारी दी। इसी बीच कमरे में ससुर भी आ गया। आरोप है कि ससुर ने कमरा बंद कर दिया और पति ने हाथ पकड़ लिए। सास ने दुपट्टे से पीड़िता का गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता ने खुद को बाथरूम में बंद कर परिजन को मामले की सूचना दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को अपने साथ लेकर आए। पुलिस को मामले की शिकायत करने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया।
महाकुंभ: पहले अमृत स्नान में उमड़ा जनसैलाब, 13 अखाड़ों के संत-महात्माओं ने किया स्नान
15 Jan, 2025 10:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
3.50 करोड़ से ज्यादा ने लगाई संगम में डुबकी
प्रयागराज । प्रयागराज महाकुंभ 2025 में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पहले अमृत स्नान पर्व के मौके पर त्रिवेणी के तट पर स्नान के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। बताया जा रहा है कि पहले अमृत स्नान पर्व के मौके पर 3.50 करोड़ से ज्यादा संतों और श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। ये जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी है।
सुबह से ही लगा श्रद्धालुओं का तांता
पहला अमृत स्नान तडक़े सुबह विभिन्न अखाड़ों के साधुओं के स्नान के साथ शुरू हुआ। 14 जनवरी को भोर से ही सभी 13 अखाड़े अपने जुलूस के साथ संगम तट पर जाने के लिए तैयार थे। हाथी, घोड़े, ऊँट पर सवार साधु-संत हाथों में त्रिशूल, गदा, भाला-बरछी लेकर जय श्री राम, हर हर महादेव के जयघोष के साथ जब संगम तट के लिए निकले तो कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। संतों, संन्यासियों और नागा साधुओं को देखने के लिए अखाड़ा मार्ग के दोनों ओर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ खड़ी रही।
नागा साधु बने आकर्षण का केंद्र
वहीं, महाकुंभ के पहले अमृत स्नान में मंगलवार को त्रिवेणी तट पर नागा साधुओं ने आध्यात्मिक उत्साह और युद्ध कला का मनमोहक प्रदर्शन कर तीर्थयात्रियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमृत स्नान में भाग लेने के लिए पुरुष नागा साधुओं के अलावा महिला नागा साधु भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं। अमृत स्नान के दौरान अधिकांश अखाड़ों का नेतृत्व करते हुए, नागा साधुओं ने अपने अनुशासन और पारंपरिक हथियारों की महारत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कुशलतापूर्वक भाले और तलवार चलाने से लेकर ऊर्जावान रूप से डमरू बजाने तक, उनका प्रदर्शन सदियों पुरानी परंपराओं का एक जीवंत उत्सव था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, लाठी के साथ करतब और अन्य मार्शल करतबों ने उनके जोशीले प्रदर्शन को और बढ़ा दिया, जिससे भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। अमृत स्नान के लिए अखाड़ों की भव्य शोभायात्रा (जुलूस) में, कुछ नागा साधु शान से घोड़ों पर सवार थे, जबकि अन्य अपनी विशिष्ट पोशाक और आभूषणों से सजे हुए पैदल चल रहे थे।
संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा
अमृत स्नान के लिए अखाड़ों की भव्य शोभायात्रा (जुलूस) में, कुछ नागा साधु शान से घोड़ों पर सवार थे, जबकि अन्य अपनी विशिष्ट पोशाक और आभूषणों से सजे हुए पैदल चल रहे थे। महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई और संगम तट पर घाटों और अखाड़ों को फूलों से सजाया गया। जैसे ही भक्तों पर गुलाब की पंखुडिय़ां बरसीं, उन्होंने जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे के साथ जवाब दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए बागवानी विभाग कई हफ्तों से महाकुंभ मेले में पुष्प वर्षा की तैयारी कर रहा था। गुलाब की पंखुडिय़ों की खरीद और भंडारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान मकर संक्रांति के दिन मंगलवार को संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं पर उत्तर प्रदेश सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई। हेलीकॉप्टर से सभी घाटों और अखाड़ों पर स्नान के दौरान गुलाब की पंखुडिय़ों की बारिश देख संगम तट पर श्रद्धालुओं ने अभिभूत होकर जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगाए। महाकुम्भ के सभी स्नान पर्वों पर पुष्प वर्षा कराने की तैयारी की गई है। प्रत्येक स्नान पर्व पर लगभग 20 क्विंटल गुलाब की पंखुडिय़ों की बारिश करने की तैयारी है
विदेशी श्रद्धालु की दिखी जबरदस्त भक्ति
महाकुंभ में कई विदेशी श्रद्धालुओं ने भी दस्तक दी है, ऐसी ही एक भक्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सनातन धर्म का पूरी दुनिया में प्रसार होना जरूरी है। यह एक दुर्लभ अवसर है, महाकुंभ पहुंचना बहुत खुशी की बात है। महाकुंभ से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जहां पर दिख रहा है कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। यूपी सरकार ने इस बारे में जिक्र करते हुए कहा कि जब कई देशों, भारत के हर राज्य और हर जाति के लोगों ने एक साथ अमृत स्नान में भाग लिया।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
