उत्तर प्रदेश
खगड़िया में उधारी के पैसे मांगने पर पान दुकानदार का सिर फोड़ा, दबंगों की मारपीट का वीडियो वायरल
15 Jan, 2025 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खगड़िया: बिहार में अपराधियों के हौंसले काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. बदमाशों के अंदर से पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं देखने को मिल रहा है. ताजा मामला खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार से सामने आया है. यहां दबंगों ने उधारी का पैसा मांगने पर पान दुकानदार का सिर फोड़ दिया. बताया जा रहा है कि एक युवक ने सिगरेट और पान खाकर रूपये नहीं दिया. दुकानदार द्वारा जब रुपया मांगा गया तो युवक ने मारपीट शुरू कर दिया और दुकानदार का सिर फोड़ दिया.
इसके बाद नाराज दुकानदार और उसके परिजनों ने युवक की जमकर धुनाई की. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देख सकते हैं कि किस तरह से युवक की पिटाई की जा रही है. स्थानीय लोगों ने जब स्थानीय पुलिस को फोन किया गया तो पुलिस ने 112 पर फोन करने को कहा. लगभग आधे घंटे तक यह मारपीट चलती रही. लोगों द्वारा बार-बार थाने में फोन किए जाने पर पुलिस पहुंची. पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ.
उधर नवादा में आवास सहायक के साथ जमकर मारपीट की गई. मामला मेसकौर प्रखंड के शाहबाजपुर सराय पंचायत के गांधीनगर का है. पीड़ित आवास सहायक ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित आवास सहायक प्रवीण कुमार ने आवेदन में कहा है कि मैं इंदिरा आवास का सर्वेक्षण करने गया था, इसी दौरान गांधीनगर में मुखिया राकेश कुमार ने कहा कि तुम्हें इंदिरा आवास का सर्वेक्षण नहीं करना है. इसी दौरान गले में मफलर लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई. मुखिया के अन्य समर्थकों ने कमरे को बंद कर दिया और कपड़े उतरवाकर मारपीट की है.
बिहार के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी
15 Jan, 2025 12:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को दावा कि खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. मंत्री ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि मंगलवार को मेरे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया और उसने 30 लाख रुपए मांगे. कुछ देर बाद उसने फिर से कॉल की और मुझे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की याद दिलाई और पैसे न देने पर उसी तरह जान से मारने की धमकी दी.
SIT करेगी जांच
मंत्री ने कहा कि मैंने तुरंत DGP को सूचित किया और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई. मेरे खिलाफ न तो कोई आपराधिक मामला दर्ज है और न ही कोई राजनीतिक दुश्मनी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पटना SSP ने कहा कि इस संबंध में कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही SIT का भी गठन किया गया है.
बाबा सिद्दीकी की तरह हत्या
संतोष सिंह ने कहा कि फोन करने वाले ने बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा है. 30 लाख रुपया दे दो, मैंने फोन काट दिया. फिर मैसेज किया कि बाबा सिद्दीकी की जिस तरह हत्या हुई है. 24 घंटे के अंदर अगर 30 लाख नहीं भिजवाओगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो.
अंजाम भुगतने को तैयार
मंत्री ने बताया कि फिर उसने मैसेज किया तो हमने कहा कि आ जाओ हम नियोजन भवन में बैठे हैं. इस पर उसने कहा कि हम आदमी भेज रहे हैं, लेकिन जब उसने फोन किया तो मैंने नहीं उठाया. फिर मैसेज किया कि आदमी भेज रहा हूं और पैसा दे दो. गाड़ी का नंबर तुम्हारा 0011 है. बात मान लो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. बाबा सिद्दीकी की बात करें तो 12 अक्टूबर 2024 को उनकी मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जांच में यह बात सामने आई थी कि शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे. अब देखना होगा कि इस जांच के बाद मामला क्या कुछ निकलकर आता है.
जमशेदपुर में 300 मेहमानों के साथ रैटविलर डॉग "रोज" का मनाया जन्मदिन, 10 पाउंड का काटा केक
15 Jan, 2025 12:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जमशेदपुर। कदमा के भाटिया बस्ती निवासी हैं सपना सोना। खुद अविवाहित हैं इसलिए बेटी के रूप में राटविलर प्रजाति की डॉगी को गोद लिया है। टाइटैनिक फिल्म देखकर सपने ने उसकी हीरोइन के नाम पर डॉगी का नाम 'रोज' रखा है। इसके साथ, उन्होंने इसे अपना उपनाम सोना दिया। सपना सोना पिछले 3 वर्षों से अपनी बेटी के जन्मदिन को खास तरीके से मनाती हैं। इस साल का जन्मदिन भी पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सपना सोना बताती हैं कि उन्होंने 5 जनवरी, 2019 को कानूनी रूप से रोज को गोद लिया। इसके बाद से वे उसे अपनी बेटी की तरह से पालन-पोषण कर रही हैं।
जमशेदपुर में मना 'रोज' का जन्मदिन
उसे अपने हाथों से खाना खिलाने से लेकर उसके डाइट और वैक्सीन का भी पूरा ख्याल खुद रखती हैं। सपना सोना का कहना है कि उनकी 'रोज' उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं है। बल्कि उनकी बेटी है और जानवर इंसान से भी ज्यादा वफादार होते हैं और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। सपना ने इस पल को यादगार बनाने के लिए पार्वती घाट के आसपास के इलाकों पर सोलर लाइट्स भी लगवाया और जरूरतमंदों को भोजन भी कराया।
300 मेहमानों को बर्थडे पर किया आमंत्रित
सपना ने अपनी बेटी रोज का जन्मदिन पिछले दिनों बेहद खास तरीके से मनाया। केडी फ्लैट मैदान में भव्य पंडाल तैयार किया गया। इसमें 300 मेहमानों को आमंत्रित किया गया। पंडाल में ढ़ोल-नगाड़ों की गूंज के साथ रोज का स्वागत किया गया। इस दौरान 10 पाउंड का केक भी काटकर उपस्थित मेहमानों के लिए पल को यादगार बनाया गया।
जानवरों के प्रति प्यार और सम्मान की भावना
सपना का कहना है कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य जानवरों के प्रति शहरवासियों में प्यार और सम्मान की भावना जागृत करना है। बता दें कि सपना ऐसी पहली लड़की नहीं हैं, जिन्होंने धूमधाम से किसी जानवर का जन्मदिन मनाया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली में भी कुछ महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ पालतू कुत्तों का जन्मदिन मनाया था। इतना ही नहीं दंपती ने अपनी पूरी संपत्ति भी कुत्ते के नाम पर करने का एलान कर दिया था। कुत्ते के जन्मदिन के मौके पर पूरे गांव को दावत दी थी। एक से बढ़कर एक पकवान बनाए गए थे। वहीं, मेहमानों ने कुत्ते को तोहफा भी दिया।
दस लाख के लिए पत्नी को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, गर्म चाय फेंकी
15 Jan, 2025 11:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहिता से दहेज के लिए हैवानियत का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि 10 लाख रुपये दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया गया। शरीर पर गर्म चाय भी फेंकी। पति का इतने से भी मन नहीं भरा तो कमरे में नग्न कर बेल्ट से पिटाई की। पीड़िता का आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही उन्हें 10 लाख रुपये दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि 31 मई को पीड़िता के पति ने उससे अपने भाइयों की मालिश करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे गुस्साए पति ने उस दिन मारपीट कर गर्म चाय फेंक दी। इससे भी आरोपित का मन नहीं भरा तो रात में महिला के कपड़े उतारकर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की।
पीड़िता ने पति पर जबरन अप्राकृतिक सेक्स और शरीर पर काटने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले की सुनवाई नहीं कि तब पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत कर केस दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की शादी बीते वर्ष 19 फरवरी को नंदग्राम निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति ने कई बार शरीर पर काटा और जबरन अप्राकृतिक सेक्स किया। पीड़िता का आरोप है कि सात जुलाई को ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। रात को जब इसकी जानकारी उन्होंने पति को दी तो पति ने दीवार में सिर देकर मार दिया। इससे पीड़िता बेहोश हो गई। जब होश आया तो सास को घटना की जानकारी दी। इसी बीच कमरे में ससुर भी आ गया। आरोप है कि ससुर ने कमरा बंद कर दिया और पति ने हाथ पकड़ लिए। सास ने दुपट्टे से पीड़िता का गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता ने खुद को बाथरूम में बंद कर परिजन को मामले की सूचना दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को अपने साथ लेकर आए। पुलिस को मामले की शिकायत करने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया।
महाकुंभ: पहले अमृत स्नान में उमड़ा जनसैलाब, 13 अखाड़ों के संत-महात्माओं ने किया स्नान
15 Jan, 2025 10:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
3.50 करोड़ से ज्यादा ने लगाई संगम में डुबकी
प्रयागराज । प्रयागराज महाकुंभ 2025 में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पहले अमृत स्नान पर्व के मौके पर त्रिवेणी के तट पर स्नान के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। बताया जा रहा है कि पहले अमृत स्नान पर्व के मौके पर 3.50 करोड़ से ज्यादा संतों और श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। ये जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी है।
सुबह से ही लगा श्रद्धालुओं का तांता
पहला अमृत स्नान तडक़े सुबह विभिन्न अखाड़ों के साधुओं के स्नान के साथ शुरू हुआ। 14 जनवरी को भोर से ही सभी 13 अखाड़े अपने जुलूस के साथ संगम तट पर जाने के लिए तैयार थे। हाथी, घोड़े, ऊँट पर सवार साधु-संत हाथों में त्रिशूल, गदा, भाला-बरछी लेकर जय श्री राम, हर हर महादेव के जयघोष के साथ जब संगम तट के लिए निकले तो कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। संतों, संन्यासियों और नागा साधुओं को देखने के लिए अखाड़ा मार्ग के दोनों ओर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ खड़ी रही।
नागा साधु बने आकर्षण का केंद्र
वहीं, महाकुंभ के पहले अमृत स्नान में मंगलवार को त्रिवेणी तट पर नागा साधुओं ने आध्यात्मिक उत्साह और युद्ध कला का मनमोहक प्रदर्शन कर तीर्थयात्रियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमृत स्नान में भाग लेने के लिए पुरुष नागा साधुओं के अलावा महिला नागा साधु भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं। अमृत स्नान के दौरान अधिकांश अखाड़ों का नेतृत्व करते हुए, नागा साधुओं ने अपने अनुशासन और पारंपरिक हथियारों की महारत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कुशलतापूर्वक भाले और तलवार चलाने से लेकर ऊर्जावान रूप से डमरू बजाने तक, उनका प्रदर्शन सदियों पुरानी परंपराओं का एक जीवंत उत्सव था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, लाठी के साथ करतब और अन्य मार्शल करतबों ने उनके जोशीले प्रदर्शन को और बढ़ा दिया, जिससे भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। अमृत स्नान के लिए अखाड़ों की भव्य शोभायात्रा (जुलूस) में, कुछ नागा साधु शान से घोड़ों पर सवार थे, जबकि अन्य अपनी विशिष्ट पोशाक और आभूषणों से सजे हुए पैदल चल रहे थे।
संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा
अमृत स्नान के लिए अखाड़ों की भव्य शोभायात्रा (जुलूस) में, कुछ नागा साधु शान से घोड़ों पर सवार थे, जबकि अन्य अपनी विशिष्ट पोशाक और आभूषणों से सजे हुए पैदल चल रहे थे। महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई और संगम तट पर घाटों और अखाड़ों को फूलों से सजाया गया। जैसे ही भक्तों पर गुलाब की पंखुडिय़ां बरसीं, उन्होंने जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे के साथ जवाब दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए बागवानी विभाग कई हफ्तों से महाकुंभ मेले में पुष्प वर्षा की तैयारी कर रहा था। गुलाब की पंखुडिय़ों की खरीद और भंडारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान मकर संक्रांति के दिन मंगलवार को संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं पर उत्तर प्रदेश सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई। हेलीकॉप्टर से सभी घाटों और अखाड़ों पर स्नान के दौरान गुलाब की पंखुडिय़ों की बारिश देख संगम तट पर श्रद्धालुओं ने अभिभूत होकर जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगाए। महाकुम्भ के सभी स्नान पर्वों पर पुष्प वर्षा कराने की तैयारी की गई है। प्रत्येक स्नान पर्व पर लगभग 20 क्विंटल गुलाब की पंखुडिय़ों की बारिश करने की तैयारी है
विदेशी श्रद्धालु की दिखी जबरदस्त भक्ति
महाकुंभ में कई विदेशी श्रद्धालुओं ने भी दस्तक दी है, ऐसी ही एक भक्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सनातन धर्म का पूरी दुनिया में प्रसार होना जरूरी है। यह एक दुर्लभ अवसर है, महाकुंभ पहुंचना बहुत खुशी की बात है। महाकुंभ से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जहां पर दिख रहा है कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। यूपी सरकार ने इस बारे में जिक्र करते हुए कहा कि जब कई देशों, भारत के हर राज्य और हर जाति के लोगों ने एक साथ अमृत स्नान में भाग लिया।
मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी महाभोज में उमड़े श्रद्धालु
15 Jan, 2025 09:07 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अलीगढ़ । शहर के मध्य स्थित अक्रूर पार्क,समीप घँटा घर पर वार्ष्णेय पहल संस्था द्वारा हर वर्ष की भाँति दान और पुण्य के महापर्व मकर संक्रांती को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम श्री अक्रुर जी महाराज को विधिवत गंगाजल स्नान,उनका माल्यापर्ण एवम दीप प्रज्वलन करके किया गया।वहीं संस्था के अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि मकर संक्राति के त्योहार पर खिचड़ी का दान देना और खाना दोनों ही महत्वपूर्ण माना गया है और इस पावन अवसर पर भगवान सूर्य देव से अलीगढ़ के विकास और सर्व समाज की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।महामंत्री जतिन वार्ष्णेय सीए ने सभी अतिथियों को इस महापर्व की बधाईयां प्रेषित की और बताया कि इस दिन ऋतु परिवर्तन की शुरुआत होती है और मकर सक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व होता है।कोषाध्यक्ष तनुराग वार्ष्णेय ने भी कहा कि मकर सक्रांति का दिन वह दिन भी है जब सूर्य भगवान मकर राशि में प्रवेश करते है।संस्था के चेयरमैन गौरव पीतल ने बताया कि ऐसे में मकर सक्रांति के दिन दान पुण्य,स्नान,जप,तप आदि बहुत ही कल्याण कारी होते है साथ ही युवाओं का इस महापर्व से जुड़ना और सहयोग करना इस युवा पीढी को सनातन संस्कृति के प्रति नई दिशा प्रदान करेगा।इस खिचड़ी महाभोज के कार्यक्रम के संयोजक कुश वार्ष्णेय चिंटू,चिरंजीव वार्ष्णेय चिंटू,सचिन स्क्रैप,श्याम वार्ष्णेय,दयानन्द डीएमसी रहे। इस कार्यक्रम में कान्हा वार्ष्णेय व जीतू वार्ष्णेय ने सभी का पटका पहनाकर स्वागत व अभिवादन किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा,कोल विधायक अनिल पाराशर,महापौर प्रशान्त सिंघल,पूर्व मेयर शकुंतला भारती, आशुतोष वार्ष्णेय,समाज सेवी राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप,करनी सेना के ज्ञानेंद्र चौहान, वार्ष्णेय कालेज के अध्यक्ष अतुल गुप्ता वार्ष्णेय पारस गुप्ता, अंकित वार्ष्णेय,लकी बालाजी,आकाश गुप्ता,मनोज खलीफा,संजीव वार्ष्णेय योगेश गुप्ता आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
लालू के ऑफर के बाद तेज प्रताप ने खोला चाचा नीतीश के लिए दरवाजा!
14 Jan, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: मकर संक्रांति पर सीएम नीतीश कुमार के राबड़ी आवास आने की संभावना पर तेज प्रताप ने कहा कि सभी का स्वागत है, लेकिन इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं है। तेज प्रताप ने बिहार में विकास की कमी और बीजेपी नेताओं के बयानों पर भी सवाल उठाए। दरअसल, मकर संक्रांति पर राबड़ी आवास में दही-चूड़ा का भोज है। बिहार की सियासत में खरमास खत्म होते ही पलटीमार सियासत जोर पकड़ने को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
तेज प्रताप के इस बयान से बिहार की राजनीति में फिर से हलचल मच गई है। एक तरफ लालू यादव के न्योते को नीतीश कुमार ने ठुकराया है, वहीं तेज प्रताप के बयान से राजनीतिक समीकरणों पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। देखना होगा कि आगे इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है। तेजस्वी यादव की यात्रा और प्रशांत किशोर की पदयात्रा जैसे मुद्दे भी बिहार की राजनीति को गरमाए रखेंगे।
भोज से पहले तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों से बात की। बातचीत में उन्होंने नीतीश कुमार के मकर संक्रांति पर राबड़ी आवास आने के सवाल पर कहा कि हमारे दरवाजे पर जो भी आएगा उसका स्वागत है, लेकिन इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में लालू यादव ने नीतीश कुमार को साथ आने का प्रस्ताव दिया था, जिसे नीतीश ने ठुकरा दिया था। नीतीश कुमार ने कहा था कि अब इधर-उधर कहीं नहीं जाना है।
इस दौरान तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर भी हमला बोला। तेज प्रताप ने बिहार की एनडीए सरकार पर विकास नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय के तेजस्वी यादव पर दिए बयान पर भी पलटवार किया। तेज प्रताप ने कहा कि नित्यानंद राय गड़बड़ बयान देते रहते हैं।
मुखिया पति सह पारा शिक्षक को धमकी देने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
14 Jan, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिरिडीह । पारा शिक्षक सह गुनियाथर के मुखिया पति सफदर अली अहमद को धमकी भरा नक्सली पर्चा देने एवं फोन कर पैसे की मांग करने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उनके पास से धमकी देने में प्रयोग किये गए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। उक्त जानकारी गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डाॅक्टर बिमल कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता कर दी। एसपी ने बताया कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हड़मातरी के पारा शिक्षक सह गुनियाथर के मुखिया पति सफदर अली अहमद को पहले स्कूल में धमकी भरा एक नक्सली पर्चा मिला था। बाद में उन्हें फोन पर धमकी देते पैसे का माँग किया गया था। इस घटना के बाद मुखिया पति और उनका पूरा परिवार काफी भयभीत हो गया और उन्होंने उक्त घटना के आलोक में गुनियाधर ओपी में कांड संख्या 30/2024 के तहत मामला दर्ज कराया। उक्त घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुरजीत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना प्रभारी भेलवाघाटी ब्रजेश कुमार, गुनियाथर ओपी प्रभारी श्रीकांत कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ एक टीम का गठन किया। टीम ने झारखण्ड एवं बिहार के अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर जमुई जिला के बटिया थाना क्षेत्र लखनपुर निवासी बुधन मुर्मू पेसर सुरेश मुर्मू एवं बुढियालापर निवासी अनवर अंसारी उ पेसर सिद्दिक मियाँ को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों नक्सली पूर्व में कई कांडों में संयुक्त रूप से वांछित रहे हैं। बताया की गिरफ्तारी के बाद दोनों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
रिटायर्ड अफसर को किया डिजिटल अरेस्ट, 2.27 करोड़ रुपए कराए ट्रांसफर
14 Jan, 2025 07:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची,। साइबर ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं झारखंड के रांची के बरियातु इलाके में एक सेवानिवृत्त अधिकारी को ठगों ने अपना निशाना बनाया। साइबर ठगों ने अधिकारी को 11 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 2.27 करोड़ रुपए ठग लिए।
जानकारी के मुताबिक 10 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त कोयला कंपनी के अधिकारी के निजी मोबाइल नंबर पर अंजान कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अभिराज शुक्ला बताते हुए खुद को ट्राई का अधिकारी बताया। इसके बाद जनता को अवैध विज्ञापन और भ्रामक संदेश भेजने की बात कहकर सेवानिवृत्त अधिकारी को अपने जाल में फंसाया और अपने गिरोह के साथियों से वीडियो कॉल के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर 10 से 20 दिसंबर के दौरान आठ बार में अलग-अलग बैंक खाते में 2.27 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
वानिवृत्त अधिकारी ने बताया कि ठगों ने उनकी जिंदगी भर की कमाई लूट ली। जब उन्हें पता लगा कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ तो उन्होंने मामले की शिकायत सीआईडी के साइबर थाने और साइबर क्राइम कंट्रोल नंबर 1930 पर की है। साइबर थाने में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दस लाख के लिए पत्नी को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, गर्म चाय फेंकी
14 Jan, 2025 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहिता से दहेज के लिए हैवानियत का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि 10 लाख रुपये दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया गया। शरीर पर गर्म चाय भी फेंकी। पति का इतने से भी मन नहीं भरा तो कमरे में नग्न कर बेल्ट से पिटाई की। पीड़िता का आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही उन्हें 10 लाख रुपये दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि 31 मई को पीड़िता के पति ने उससे अपने भाइयों की मालिश करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे गुस्साए पति ने उस दिन मारपीट कर गर्म चाय फेंक दी। इससे भी आरोपित का मन नहीं भरा तो रात में महिला के कपड़े उतारकर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की।
पीड़िता ने पति पर जबरन अप्राकृतिक सेक्स और शरीर पर काटने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले की सुनवाई नहीं कि तब पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत कर केस दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की शादी बीते वर्ष 19 फरवरी को नंदग्राम निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति ने कई बार शरीर पर काटा और जबरन अप्राकृतिक सेक्स किया। पीड़िता का आरोप है कि सात जुलाई को ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। रात को जब इसकी जानकारी उन्होंने पति को दी तो पति ने दीवार में सिर देकर मार दिया। इससे पीड़िता बेहोश हो गई। जब होश आया तो सास को घटना की जानकारी दी। इसी बीच कमरे में ससुर भी आ गया। आरोप है कि ससुर ने कमरा बंद कर दिया और पति ने हाथ पकड़ लिए। सास ने दुपट्टे से पीड़िता का गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता ने खुद को बाथरूम में बंद कर परिजन को मामले की सूचना दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को अपने साथ लेकर आए। पुलिस को मामले की शिकायत करने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने किया समाज को एकजुट बनाए रखने का आह्वान
14 Jan, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रोहतास: भाजपा के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री, डॉ. दिलीप जायसवाल ने बिहार के रोहतास जिले में सामाजिक समरसता समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए एकजुटता की महत्वपूर्णता पर बल दिया। जायसवाल ने कहा कि हम सभी एक रहेंगे, तभी मजबूत रहेंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी जोश से भरकर, सपरिवार नवरंगी एनडीए सरकार बनाने के लिए जुटने की अपील की। डॉ. जायसवाल ने महत्वपूर्णता दी कि भारतीय संस्कृति में किसी भी तरह के भेदभाव को स्वीकार नहीं किया गया है और सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को अपनाया गया है।
डॉ. जायसवाल ने वर्ण के आधार पर भेदभाव की मिथ्या बातों से उत्पन्न भ्रम की स्थिति को बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समस्त नागरिकों के कल्याण के प्रति अपनी कड़ी संकल्पित साकारिता की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भिन्नताओं के बावजूद समरसता को प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने भलुनी धाम मंदिर में पूजन-अर्चन करके आशीर्वाद प्राप्त किया व द्वार निर्माण करते हुए नगरी सुविधाओं के संकल्प को समझाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल एवं जिले के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने समाज के साथ खड़े होकर विकास के मार्ग पर कदम बढ़ाने का संकल्प दिखाया और सामाजिक समरसता की महत्वपूर्णता को साझा किया।
बिहार में सिविल ड्रेस में पुलिस पदाधिकारी बनकर वाहन चालकों से वसूली, 7 आरोपी गिरफ्तार
14 Jan, 2025 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
किशनगंज: किशनगंज में फर्जी DSP और पुलिस पदाधिकारी बनकर सड़कों पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे 7 युवकों को कोचाधामन पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार 7 युवकों में एक युवक डिफेंस का वर्दी पहने हुए था और अपने आप को SSB का जवान बता रहा था. दरअसल जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के सोंथा चौक के समीप रविवार की देर रात फर्जी DSP व पुलिस बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के आरोप में कोचाधामन थाने की पुलिस ने 7 युवकों को पुलिस का नेम प्लेट लगा एक कार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में एक युवक पुलिस की नेम फ्लेज वर्दी पहने हुआ था. आरोपी युवक अपनी पहचान छिपा कर वाहन चालकों से अवैध वसूली की फिराक में थे. पुलिस ने पुलिस का नेम प्लेट लगा एक आर्टिका कार भी जब्त किया है. SP ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ लोग थाना क्षेत्र के सोंथा के पास वाहनों से अवैध वसूली कर रहे है. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को कार के साथ दबोच लिया गया.
7 हजार 470 रुपए नगद किया बरामद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए युवकों में पूर्णिया के कौशल डिफेंस की वर्दी पहने हुआ था और पूर्णिया SSB का जवान बता रहा था. वहीं सड़क पर कौशल फर्जी DSP का रोल अदा कर रहा था. वहीं बाकी 6 युवक सिविल ड्रेस में थे. इनके पास से छह मोबाइल व 7 हजार 470 रुपए नगद बरामद किया गया है. गिरफ्तार लोगों में संतोष कुमार मधुबनी जिले के रहने वाला है, जबकि पूर्णिया जिले का कौशल और अन्य 5 युवक अजहरुद्दीन, मनीष, सज्जाद, नौशाद और एक नाबालिग युवक है पांचों सदर थाना क्षेत्र के अलग अलग मोहल्लों के रहने वाले है. पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है.
लोगों को DSP के नाम से थे डराते
सातों फर्जी पुलिस बनकर अर्टिगा कार बीआर 11 बीएफ 2169 पर सवार होकर जिले के विभिन्न सड़कों पर अपने कार को खड़ा कर वाहनों को रोकते थे. जानकारी के मुताबिक सिविल कपड़ा पहने युवक वाहन चालकों को डरा धमका कर कहता था. DSP साहब गाड़ी में बैठा है चुप चाप लेनदेन कर लो नहीं तो DSP साहब आने से मोटा फाइन के साथ वाहन को जब्त कर लेंगे.
खंगाल जा रहा है आपराधिक इतिहास
सिविल ड्रेस पहने युवक अपने को पुलिस पदाधिकारी कहता था, जिसके बाद वाहन चालक डर से रुपए दे देता था. वहीं पुलिस की मानें तो यह गैंग अंतरजिला है जो किशनगंज जिला के साथ अन्य जिलों में भी फर्जी पुलिस बनकर अब दूसरी करता था. पुलिस गिरफ्तार 7 लोगों का कुंडली खंगाल रही है. गिरफ्तार 7 लोग में डिफेंस के वर्दी में गिरफ्तार कौशल अपने आप को पूर्णिया SSB का जवान बता रहा है. पुलिस SSB से संपर्क कर कौशल की सच्चाई पता कर रही है साथ गिरफ्तार 7 में एक शहरी क्षेत्र का रहने वाला नाबालिग युवक है. कारवाई कोचाधामन थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में की गई. SP ने बताया गिरफ्तार सभी युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाल जा रहा है.
झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से नगर निकाय चुनाव तुरंत कराने का दिया आदेश
14 Jan, 2025 01:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में नगर निकायों के चुनाव नहीं कराए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने इसे अवमानना का मामला करार देते हुए कहा कि राज्य की सरकार नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया के नाम पर चुनाव नहीं रोक सकती। कोर्ट ने इस मामले में भारत के निर्वाचन आयोग को भी नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को तय की गई है।
झारखंड हाई कोर्ट ने इस संबंध में रांची नगर निगम की निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए करीब एक साल पहले 4 जनवरी, 2024 को नगर निकाय के चुनाव की तारीखें तीन हफ्ते के भीतर घोषित करने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने कहा था कि नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी चुनावों को लटकाए रखना संवैधानिक और स्थानिक ब्रेकडाउन है।
जस्टिस आनंद सेन की बेंच में हुई सुनवाई
कोर्ट के इस फैसले का अनुपालन नहीं होने पर रोशनी खलखो ने अवमानना याचिका दाखिल की है। सोमवार को जस्टिस आनंद सेन की बेंच में इस पर सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि नगर निकायों में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण प्रतिशत तय करने के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया जारी है। इसके पूरे होने के बाद चुनाव करा लिए जाएंगे।
ट्रिपल टेस्ट की आड़ में चुनाव रोकना गलत: कोर्ट
इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रिपल टेस्ट की आड़ में चुनाव रोकना गलत है। सुनवाई के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता ने बताया कि भारत के निर्वाचन आयोग ने आग्रह के बावजूद नया वोटर लिस्ट अब तक उपलब्ध नहीं कराया है। राज्य सरकार भी इसमें सहयोग नहीं कर रही है। इस पर कोर्ट ने भारत के निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
अप्रैल 2023 में ही समाप्त हो गया झारखंड में सभी नगर निकायों का कार्यकाल
उल्लेखनीय है कि झारखंड में सभी नगर निकायों का कार्यकाल अप्रैल 2023 में ही समाप्त हो गया है। नए कार्यकाल के लिए चुनाव 27 अप्रैल, 2023 तक करा लिए जाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। इसके पीछे की वजह यह है कि राज्य सरकार ने नगर निकायों का नया चुनाव कराने के पहले ओबीसी आरक्षण का प्रतिशत तय करने के लिए राज्य में ट्रिपल टेस्ट कराने का फैसला लिया है और इसकी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है।
झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, 14-15 जनवरी को 5 जिलों में बारिश की संभावना
14 Jan, 2025 01:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Jharkhand Weather: रांची समेत पूरे राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। लगों की परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी कर दी है। ठंड एक बार फिर से बढ़ जाएगी। 14 और 15 जनवरी को उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के कुछेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद एक बार फिर राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के संकेत मिल रहे हैं। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बाकायदा बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि रांची समेत राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है जबकि राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में 14 और 15 जनवरी को कुछेक जगहों पर वर्षा होने की संभावना है।
इस कारण उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में न्यूनतम तापमान में 2-4'C की गिरावट हो सकती है। यही नहीं राज्य में कहीं कहीं हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा और इसके बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। रांची में भी दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और सर्दी का असर देखने को मिला। केंद्र के वरीय विज्ञानी ने बताया मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है।
रांची समेत पूरे राज्य में कोहरा छाए रहने की स्थिति पर उन्होंने कहा कि कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है, ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, तेज गति से वाहन न चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए इंडिकेटर का हमेशा प्रयोग करें। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.2'C डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9'C नामकुम का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 24.5'C जबकि न्यूनतम 12.4'C रिकार्ड किया गया।
धनबाद के कार्मल स्कूल में 10वीं की छात्राओं के शर्ट उतरवाने पर प्राचार्या ने माफी मांगी
14 Jan, 2025 01:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धनबाद। कार्मल स्कूल डिगवाडीह में पिछले दिनों 10वीं की छात्राओं के शर्ट उतरवाने के मामले में प्राचार्या देवश्री ने घटना को लिए खेद प्रकट करते हुए कही कि उनका मंशा किसी को अपमानित करने को नहीं था। पीड़ित छात्राओं उसके अभिभावकों संग स्कूल प्रबंधन के बीच समझौता हो गई है। दोनों पक्षों ने सहमति जताते हुए भविष्य में ऐसे घटना की पुनरावृति नहीं होने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व प्राचार्या सिस्टर सिल्वी एवं अभिभावक मौजूद थे। मामले की जांच कर रहे SDM ने कहा कि CCTV फुटेज को खंगालने के बाद उसमें किसी भी तरह का आपत्तिजनक प्रमाण नहीं मिला है। स्कूल प्रबंधन और अभिभावक पक्ष के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में समझौता हो गया है। जांच की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी।
अभिभावक बोले-मामले का राजनीतिकरण नहीं करें
परिषद कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण कई अभिभावकों की उनसे बहस हो गई। कार्यकर्ताओं और महिला अभिभावकों के बीच हाथापाई होने की नौबत आ गई। अभिभावकों का नेतृत्व कर रही सोमा गोराई ने कहा कि प्रकरण की जिला प्रशासन सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी व कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। उनकी रिपोर्ट का सब इंतजार करें। मामले का राजनीतिकरण कर बच्चियों की छवि धूमिल न करें।
छात्राओं ने क्यों मचाया बवाल?
जानकारी के मुताबिक, कार्मेल स्कूल में 10वीं की छात्राओं ने गुरुवार को पेन डे मनाया था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे की शर्ट पर बधाई संदेश, मन के भाव व परीक्षा परिणाम के लिए बेस्ट ऑफ लक लिखा। इसे स्कूल प्रबंधन ने अनुशासनहीनता करार दिया। आरोप है कि छात्रों तथा छात्राओं की शर्ट उतरवा दी गई और उन्हें ब्लेजर पहनने के लिए कहा गया। घर पहुंचने पर जब छात्राओं ने अभिभावकों को जानकारी दी तो वे भड़क गए। उन्होंने इसे शर्मनाक करार दिया। इसके बाद अभिभावकों ने शनिवार को धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा से अभिभावकों ने शिकायत की। झरिया विधायक ने भी उपायुक्त को इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की। शनिवार को उपायुक्त के निर्देश पर SDM व DEO जांच के लिए स्कूल पहुंचे थे। प्रकरण की प्रशासनिक जांच की जा रही है।
बयान और CCTV फुटेज की की गई जांच
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश राकेश रोशन ने बताया कि टीम ने स्कूल की 10वीं व 11वीं कक्षा की छात्राओं, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों का बयान लिया है। सारी प्रक्रिया एवं बयान की वीडियो रिकार्डिंग की गई है। CCTV फुटेज देखे गए। टीम जांच रिपोर्ट झालसा को भेजेगी। झालसा का जैसा निर्देश होगा, वैसी ही आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। टीम में अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा राकेश रोशन, SDM राजेश कुमार, डीएसडब्ल्यू अनीता कुजूर, DEO निशु कुमारी, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, डीसीपीओ साधना कुमारी, सिंदरी सीडीपीओ, जोड़ापोखर थाना प्रभारी हैं। इसके अलावा टेक्निकल सेल, एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, असिस्टेंट मुस्कान चोपड़ा, डालसा सहायक अरुण कुमार, राजेश सिंह, थाना पीएलबी रविन्द्र शर्मा शामिल थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर कार्मल डिगवाडीह स्कूल प्रबंधन का पुतला दहन किया गया। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कार्मल डिगवाडीह में 10वीं की छात्राओं के साथ स्कूल के प्रिंसिपल का अनुशासन के नाम पर किया गया कुकृत्य अमानवीय है। आसनसोल में कार्मल स्कूल डिगवाडीह की 10वीं की छात्राओं का शर्ट उतरवाने का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा। आसनसोल में ब्यूटी पेजेंट का आयोजन हो रहा था। इसमें बंगाल और झारखंड के प्रतिभागी थे। कार्मल की पूर्व छात्र प्रीति पूजा ने बतौर मुख्य अतिथि यह मुद्दा उठाया।
एनएसयूआई ने सोमवार को किया प्रदर्शन
एनएसयूआई ने सोमवार को कार्मल स्कूल प्रकरण में राजरंजन सिंह के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर कार्मल स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। जो भी दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा हो। एनएसयूआइ ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
