राजस्थान
हरियाणा में दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिगों ने मिलकर की दोहरी हत्या
20 May, 2025 05:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कैथल: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग चाचा-भतीजा की हत्या करने के मामले में डीएसपी हेड क्वार्टर बीरभान ने टीम के साथ गांव के ही सात नाबालिगों को पकड़ लिया है। पकड़े गए सभी आरोपित 14 से 16 साल के ही हैं। सभी को मंगलवार को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
इस मामले में एक मृतक के पिता की शिकायत पर गांव के ही नौ आरोपितों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट और हत्या की धाराओं के तहत सदर थाना में केस दर्ज किया गया था। दो अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर डीएसपी बीरभान ने जानकारी दी है।
हुक्का पीते बनाई थी हत्या का प्लान
पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपितों ने वारदात के दिन 18 मई को स्कूल से घर आने के बाद हत्या की योजना बनाई थी। सभी आरोपित गांव में ही हुक्का पी रहे थे और इसी दौरान इस योजना को बनाया गया था।
वारदात के लिए पहले ही मोटरसाइकिल के चेन सेट को लोहे की पाइप पर बेल्डिंग करवा कर तैयार किया हुआ था। योजना के अनुसार एक युवक बाइक पर दोनों मृतकों को पार्टी करने का बहाना बनाकर अपने साथ धनौरी ड्रेन के पास ले गया था।
क्यों की थी हत्या, रंजिश आया सामने
तय योजना के अनुसार वहां अन्य आरोपित पहले ही खड़े थे। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने शाम को ही दोनों की हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी गांव में आ गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों और मृतकों के बीच कुछ दिन पहले भी तकरार हुई थी।
लड़कियों से छेड़छाड़ को लेकर चार दिन पहले भी आरोपित मृतकों के घर उलहाना देने के लिए गए थे। मृतकों पर आरोप लगाए थे कि वे उनकी बहनों को गली से आते जाते छेड़ते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसी बात की रंजिश को लेकर ही दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
हिसार में यूट्यूबर बनी जासूस! ज्योति मल्होत्रा से आईएसआई मॉड्यूल का खुलासा
20 May, 2025 04:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के हिसार में पकड़ी गई यूट्यूबर और जासूस हसीना ज्योति मल्होत्रा से अब तक हुई पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं. इसमें सबसे बड़ा खुलासा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बड़े मॉड्यूल को लेकर है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा इस मॉड्यूल का हिस्सा थी और उसके जरिए ही इस मॉड्यूल का खुलासा हुआ है. मामले की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, पाकिस्तान के जासूसी नेटवर्क का भी खुलासा होता जा रहा है. इसमें साफ हो गया है कि पाकिस्तान कैसे तकनीक का इस्तेमाल अपने जासूसी नेटवर्क को चलाने के लिए कर रहा था.
ज्योति मल्होत्रा से एनआईए, आईबी और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है. अब तक की पूछताछ में पता चला है कि इस मॉड्यूल को विशेष मकसद से तैयार किया गया था. यह मकसद भारत की खुफिया जानकारी एकत्र कर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर को भेजना, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की एक झूठी तस्वीर पेश करना और भारत में रह कर भारत सरकार व भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को कठघरे में खड़ा करना शामिल है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी तथ्यों के सामने आने के बाद भी ज्योति तथ्यों को छिपाने और जांच टीम को गुमराह करने की कोशिश कर रही है.
पुलिस को गुमराह कर रही ज्योति मल्होत्रा
दरअसल ज्योति मल्होत्रा ने अब तक पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव दानिश और शाकिर के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को लेकर सही जानकारी नहीं दी है. बल्कि हर बार इस संबंध में एक नया झूठ बोलने की कोशिश कर रही है. जांच एजेंसियों को उसके मोबाइल फोन कुछ ऐसे ऐप मिले हैं, जिनमें किए चैट 24 घंटे के अंदर डिलीट हो जाते हैं. ज्योति ने इन ऐप के जरिए ढेर सारे फोटो और वीडियो शेयर किए हैं. ऐसे में पुलिस ने सारा डेटा रिकवर करने के लिए मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब भेज दिया है. इसमें यह भी पता करने की कोशिश हो रही है कि कौन-कौन से फोटो और वीडियो किन-किन लोगों को भेजे गए हैं.
ज्योति की यात्रा कितनी धार्मिक?
ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के अलावा चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, दुबई, थाईलैंड, नेपाल और भूटान आदि देशों की भी धार्मिक यात्रा कर चुकी है. इस दौरान उसने वीडियो भी बनाए हैं. अब जांच एजेंसियां यह पता करने की कोशिश कर रही हैं कि उसकी यह यात्राएं कितनी धार्मिक रही हैं. दरअसल इन यात्राओं में बनाए गए वीडियो के पैटर्न को जांच एजेंसियों ने इंटरसेप्ट किया है. इसमें पता चला है कि ज्योति के वीडियो में धार्मिक बातें कम, और सीमा पर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ज्यादा होती है. कई वीडियो में तो उसने यहां सैन्य तैनाती का भी ब्यौरा देने की कोशिश की है. ऐसा ही पैटर्न उसके अफगानिस्तान बॉर्डर से जुड़े ब्लॉग में भी देखने को मिला है.
इन यात्राओं पर खास नजर
जांच एजेंसियों को ज्योति की पाकिस्तान यात्रा के अलावा बांग्लादेश और चीन की यात्रा पर खास नजर है. दरअसल पहली ज्योति 17 मई 2014 को बैसाखी के बहाने पाकिस्तान गई थी. वह कार्यक्रम तो 10 दिन में ही खतम हो गया था, लेकिन ज्योति 20 दिनों तक पाकिस्तान में रही थी.वहां से वापस लौटने के अगले ही महीने वह चीन गई. ऐसे में पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तान में वह कहां कहां गई और किस किससे मिली. इसके अलावा चीन यात्रा का कार्यक्रम पाकिस्तान में ही बना या भारत लौटने के बाद बना.
फोरेंसिक जांच में भी हुए खुलासे
पुलिस ने ज्योति के दो मोबाइल और एक लैपटॉप को फोरेंसिक लैब भेजा था. इसकी कुछ हद तक रिपोर्ट आई है. इसमें पता चला है कि उसने पठानकोट, नाथू ला पास और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई संदिग्ध वीडियो बनाए थे. उसके स्मार्टफोन और लैपटॉप की लोकेशन हिस्ट्री, फोटो मेटा डाटा और क्लाउड स्टोरेज से भी कई संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ है. वहीं कॉल डिटेल में एक पाकिस्तान के नंबर के अलावा दिल्ली स्थित पाकिस्तान एंबेसी के कई नंबरों का भी रिकार्ड मिला है. मोबाइल से डिलीट किए कई तस्वीरों और वीडियो में बीएसएफ मूवमेंट, रडार लोकेशन और हाई सिक्योरिटी जोन की भी जानकारी मिली है. उसके जीमेल अकाउंट को भी कई बार पाकिस्तानी IP एड्रेस से लॉग-इन किया गया है.
जहां सामान्य पाकिस्तानी भी जा सकते, वहां के भी वीडियो
ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल और लैपटॉप से पाकिस्तान में ऐसे ऐसे स्थानों के वीडियो मिले हैं, जहां सामान्य पाकिस्तानी भी नहीं जा सकते. मेटा डाटा रिकॉर्ड के मुताबिक जून 2023, नवंबर 2023 और अप्रैल 2024 में ज्योति ने पाकिस्तान यात्रा के दौरान इन जगहों पर पहुंची थी. यही नहीं, कश्मीर यात्रा भी इसकी प्रायोजित है. इस यात्रा में इसने एक कश्मीरी यूट्यूबर की पहचान पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से कराई थी. यही नहीं, उसने पाकिस्तान और चीन से सटे अति संवेदनशील इलाकों के भी वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किया था.
फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना: दोस्तों की हैवानियत से युवक की जान गई
20 May, 2025 01:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां के फरीदाबाद में चार दोस्तों ने नहाते समय अपने एक अन्य दोस्त के प्राइवेट पार्ट में सबमर्सिबल पाइप डाल दिया. फिर प्रेशर से पानी चला दिया. इस घटना में युवक के प्राइवेट पार्ट में बहुत चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में दो दोस्तों की गिरफ्तारी की, जबकि दो दोस्त अभी फरार हैं, जिनकी खोजबीन पुलिस कर रही है. मृतक की पहचान मनोज चौहान के रूप में हुई है.मनोज फरीदाबाद के सेक्टर-58 की संजय कालोनी का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि उसके चार दोस्त हैं. इनके नाम अतिंदर, कार्तिक संदीप और राहुल है. ये सभी 30 साल से कम उम्र के हैं. इन्होंने कथित तौर पर मनोज की हत्या कर दी. मनोज के एक फॉर्महाउस में नहाते समय आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट सबमर्सिबल पाइप डालकर प्रेशर के साथ पानी चला दिया. इस वजह से मनोज के प्राइवेट प्रार्ट में काफी चोटे आईं. अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज
मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. मृतक के भाई ने थाने में की शिकायत में बताया कि 17 मई की सुबह मनोज को अतिंदर, कार्तिक संदीप और राहुल एक फॉर्महाउस पर ले गए थे. इसके बाद वो घायल हालत में मनोज को घर लाए. मृतक के भाई ने अपनी शिकायत में ये भी दावा किया कि उसके भाई ने उसे मरने से पहले बताया था कि क्या घटना हई है.
पूछताछ में आरोपियों ने क्या बताया
पुलिस ने इस मामले में संजय कालोनी के ही रहने वाले संदीप और राहुल की गिरफ्तारी की है. फरार चल रहे अतिंदर और कार्तिक की खोजबीन की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, पुछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वो मृतक के दोस्त हैं. 16 मई को एक शादी थी, जिसमें वो सभी गए थे. इसके बाद 17 मई वो सभी एक फॉर्म हाउस पर प्रेश होने गए, जहां नहाते समय संदीप ने मनोज को पकड़ा और राहुल ने कथित तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट में सबमर्सिबल पाइप डाला
पाकिस्तान दौरे पर गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, वीडियो से खुली जासूसी की परतें
19 May, 2025 04:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं. आरोप है कि ज्योति भारत की खूफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजती थी. हालांकि, उसका पाकिस्तान कई बार जाना हुआ, जिसका वीडियो खुद उसने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ है. ज्योति मल्होत्रा ने इसी साल 19 मार्च को एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. ये वीडियो ज्योति के पाकिस्तान टूर का था. इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि वो पाकिस्तान के लाहौर में कई जगहों पर गई और वहां के लोगों से मिली. इस दौरान उसने कई सामान भी खरीदे.
ज्योति के लाहौर वाले वीडियो ब्लॉग में दिखता है कि उसने जूते खरीदें, फिर अपने लिए कुरते लिए. साथ ही समोसे भी खाएं. उसने नारंगी का जूस खरीकर पीया. ज्योति अनारकली बाजार गई और सूट खरीदा. साथ ही सूरमा भी खरीदा. चने की दाल से बनी कचोड़ी भी खरीदकर खाई. ज्योति लाहौर के एक मंदिर में भी गई. वहां पर उसने पूजा-अर्चना की. इस दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा कर उसका स्वागत किया.
जब दुकानदार ने कम कर दिया रेट
वीडियो में ज्योति कई पाकिस्तानी लोगों से मिलती दिखती है. वीडियो में दिखता है कि एक दुकानदार ने कपड़े खरीदते हुए उसे ऑफर भी दिया. रेट को कम करते हुए दुकानदार ने ज्योति को कपड़े दिए. दुकानदार ज्योति से कहता है कि आप हमारी मेहमान हैं. इसलिए हम ये ऑफर आपको दे रहे हैं.
कौन है जासूस हसीना ज्योति मल्होत्रा?
ज्योति मल्होत्रा हरियाणा के हिसार की रहने वाली है. उसके पिता हरीश मल्होत्रा बिजली निगम के कर्मचारी थे, जोकि अब रिटायर्ड हैं. हरीश मल्होत्रा का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है. ज्योति ने बीए तक पढ़ाई की. उसने गुरुग्राम की एक कंपनी में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी भी की. कोरोना की वजह से लॉकडाउन हुआ तो उसने नौकरी छोड़ दी और एक यूट्यूबर बन गई. इसी दौरान वह पाकिस्तानी एंबेसी में तैनात अफसर दानिश के संपर्क में आई. दानिश के जरिए वह पाकिस्तानी इंटेलिजेंस के अफसर शाकिर राणा से संपर्क में आई. आरोप है कि शाकिर ने ही ज्योति को जासूसी की ट्रेनिंग दिलाई है.
हरियाणा में एक और जासूस कनेक्शन, नूंह से धरे गए दो संदिग्ध, बड़ा खुलासा
19 May, 2025 04:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के हिसार में पकड़ी गई जासूस हसीना ज्योति मल्होत्रा के बाद एक्शन में आई हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले से भी दो जासूसों को अरेस्ट किया है. इनमें एक जासूस तारीफ ने भारत के अंदर पाकिस्तान द्वारा कराए जा रहे जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है. तावड़ू के रहने वाले तारीफ के मुताबिक पहले वह पाकिस्तानी अफसरों को मोबाइल के सिम कार्ड उलब्ध कराता था, लेकिन बाद में उनके कहने पर सैन्य जानकारियां भी उपलब्ध कराईं. तारीफ फिलहाल हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में है.
आसिफ ने बताया कि वह पहले पाकिस्तान एंबेसी के अफसर आसिफ बलोचा के संपर्क में था. उसने आसिफ बलोचा को मोबाइल फोन के दो सिमकार्ड उपलब्ध कराए थे. कहा कि आसिफ की मदद से वह पाकिस्तान भी गया, वहां से लौटकर आने पर उसे पाकिस्तान का वीजा चाहने वालों को लाने की जिम्मेदारी दी. डील किया था कि पाकिस्तान जाने वालों से होने वाली वसूली के पैसे में से दोनों आधा-आधा बांट लेंगे. तारीफ के मुताबिक उसने अब तक 8- 10 लोगों को पाकिस्तान भेजा है.
2024 से कर रहा जाफर के लिए काम
तारीफ के मुताबिक 2024 में आसिफ बलोच ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया. उस समय उसने बताया कि उसका कभी भी यहां से ट्रांसफर हो सकता है. इसलिए उसने जाफर नामक अधिकारी से परिचय कराया. इसके बाद उसने जाफर के भी कहने पर उसे दो सिमकार्ड दिया. साथ ही जाफर के जरिए भी उसने कई लोगों को पाकिस्तान भेजा. इस वह खुद भी तीन बार वीजा लेकर पाकिस्तान घूमने गया. बताया कि इस बार लौटने पर जाफर ने उसे बड़ा टास्क दे दिया.
सिरसा एयरबेस में की जासूसी
उसने कहा कि अब केवल सिमकार्ड देने से काम नहीं चलेगा. अब उसे बड़ा काम करना होगा. इसके बाद जाफर ने एयर फोर्स बेस सिरसा की निगरानी करने और गोपनीय सूचना उसे देने की जिम्मेदारी दी. तारीफ ने बताया कि बीते डेढ़ साल में उसने जाफर को ढेर सारी सूचनाएं दी है. यह सारी सूचनाएं वाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए उसे भेजी है. पुलिस ने डिटेल निकली तो पता चला कि ढेर सारी सूचनाएं पाकिस्तानी नंबर पर भेजने के बाद डिलीट कर दी गई है.
कौन है पाकिस्तान का जासूस तारीफ?
हरियाणा पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान का जासूस तारीफ मूल रूप से नूंह जिले में तावड़ू के कांगरका गांव का रहने वाला है. पांच भाइयों में वह अपनी माता पिता की दूसरी औलाद है. उसकी शादी दिल्ली के चांदनहोला में 10 साल हुई. इसकी वजह से वह अक्सर दिल्ली आता जाता रहता था. इसी क्रम में उसका पाकिस्तान एंबेसी जाना हुआ, जहां पहले वह बलोच और अब जाफर के संपर्क में आया. एंबेसी के इन अधिकारियों के इशारे पर ही वह सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा था. तारीफ के दो बच्चे हैं. उसने दिखावे के लिए इलाके में झोला छाप डॉक्टर की पहचान बना रखी है. उसकी अंसल फार्म हाउस के पास एक क्लिनिक भी है.
नोमान इलाही की डायरी में ISI के शातिर प्लान का सुराग, पुलिस ने बढ़ाई छानबीन
17 May, 2025 02:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही की डायरी भारत के खिलाफ तैयार की जा रही आईएसआई की साजिश का राज खोलेगी। नोमान इलाही के पास एक डायरी थी। इसी डायरी में वह फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करते हुए अपनी हाजिरी भरता था और इसी डायरी में टास्क की डिटेल रखता था। अब इस डायरी की तलाश की जा रही है।
सीआईए वन की टीम शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे नोमान इलाही को उसकी बहन के मनमोहन नगर स्थित मकान पर लेकर पहुंची। यहां पुलिस ने कमरों की तलाशी ली, डायरी ढूंढने का प्रयास किया गया। नोमान ने भी यहां डायरी ढूंढी लेकिन नहीं मिली।
बहन के सामने फूट-फूटकर रोया नोमान
नोमान ने पुलिस को बताया है कि उसको डायरी याद नहीं है कहां रखी है। संभावना इस बात की भी है कि वह उसके बैग से कहीं गिर गई हो। बहन जीनत के सामने आते ही नोमान फूट फूटकर रोया और यूपी की बोली में कहा कि ...बोबो मैं बेकूसर हूं...मुझे बचा लो मैनें कुछ नहीं किया।
जीनत की भी आंखों में भाई को देखकर आंसू छलक आए। उसने कहा कि अगर उसने कोई गलत काम नहीं किया है तो डरने की जरूरत नहीं है। यहां नोमान को 10 मिनट तक रखा गया था।
इकबाल नाम के व्यक्ति ने दी थी जिम्मेदारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नोमान ने रिमांड के दौरान बताया है कि इकबाल ने उसको मुख्य जिम्मेदारी थी। इकबाल के साथ कई और युवा जुड़े हुए हैं। नोमान ने पानीपत में आकर अपना बड़ा सर्कल बना लिया था। उसके मोबाइल में पानीपत के लगभग 150 युवकों के मोबाइल नंबर मिले हैं। पुलिस इन नंबर को भी ट्रेस कर रही है। जिनके नंबर मिले हैं उनको जांच में शामिल कर लिया गया है।
सीआईए की टीम नोमान को कैराना स्थित उसके घर लेकर पहुंची। नोमान को देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ जुट गई। उसके चेहरे को काले कपड़े से ढका गया था। हाथों में हथकड़ी लगाई गई थी। वह सिर झुकाकर चल रहा था। सीआईए ने यहां उसके मकान की तलाशी ली।
अलमारी से कुछ पासपोर्ट मिले हैं। यह पासपोर्ट नोमान ने ही इन युवकों को बनवाए थे। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इन युवकों को मुस्लिम देश भेजा जाना था। इस युवकों की पहचान कर इनको भी जांच में शामिल कर लिया गया है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
'हमारा जीना मुश्किल हो गया, देशभक्ति का जो सबूत मांगोगे दूंगा'
नोमान के जीजा इरफान ने बताया कि नोमान को उनके घर लाया गया था। पुलिस वाले उसकी डायरी ढूंढ रहे थे। वह मिली नहीं। नोमान उसमें अपनी फैक्ट्री की हाजिरी लिखता था। पुलिस ने उनको भी उसकी डायरी तलाशने को कहा है। जैसे ही उन्हें डायरी मिलेगी वह पुलिस दे देंगे। यहां लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं।
कॉलोनी में कोई उनके मकान पर बम डलवाने की बात कह रहा था। धार्मिक टिप्पणियां की जा रही है। उनको संदेह की नजर से देखा जा रहा है। उसकी पत्नी जीनत की हालत बेहद खराब है। शुक्रवार को वह अपने भाई नोमान को देखने के बाद उसकी हालत बेहद खराब है।
वह तीन दिन से कुछ खा पी भी रही। वह काम पर जाने में भी हिचक रहा है। उनका लोगों से बस ये कहना है कि उनको शक की नजर से न देखो। वह फौजियों की लाइफ जैकेट बनकर सीमा पर जाने को तैयार है। देशभक्ति का जो सबूत मांगोगे वो देंगे लेकिन उनको परेशान न किया जाए।
यूएई में ट्रेलर ड्राइवर की नौकरी के लिए हरियाणवी युवाओं में भारी उत्साह
17 May, 2025 01:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
संयुक्त अरब अमीरात में ट्रेलर ड्राइवर की नौकरी के लिए हरियाणवी युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। दुबई में हैवी ड्यूटी ऑपरेटर के 100 पदों के लिए करीब 1000 युवाओं ने आवेदन किया है।
विदेश सहयोग विभाग और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अधिकारियों ने इन आवेदनों की छंटनी करने के बाद उन सभी युवाओं को स्क्रीनिंग के लिए पंचकूला बुलाया, जो पात्रता की श्रेणी में आ रहे हैं। डंकी रूट बंद करते हुए हरियाणा सरकार ने स्वयं पहल करते हुए युवाओं को विदेश में नौकरियों के अवसर प्रदान किए हैं। इससे पहले राज्य सरकार इजरायल में युवाओं को रोजगार प्रदान करवा चुकी है।
डंकी रूट को लेकर चिंता जता चुके पूर्व CM
साल 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डंकी रूट के माध्यम से युवाओं के विदेश जाने पर चिंता जताते हुए विदेश सहयोग विभाग के जरिये ही युवाओं को विदेश भेजने की योजना तैयार की थी। साल 2024 में इस योजना को इजरायल में युवाओं को भेजकर धरातल पर पूरा किया गया।
100 पदों के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया हुई पूरी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दुबई में हैवी ड्यूटी ऑपरेटरों को नौकरी पर भेजने की तैयारी में हैं। विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. पवन चौधरी की देखरेख में हैवी ड्यूटी ऑपरेटर के 100 पदों के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी की गई। स्क्रीनिंग का काम अगले कुछ दिनों तक और होने की संभावना है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने इन ट्रेलर ड्राइवरों को दुबई भेजने के लिए आवेदन मांगे थे।
हरियाणा के कॉलेजों में 19 मई से शुरू होंगे यूजी कोर्सेज के दाखिले, 9184 सीटें उपलब्ध
16 May, 2025 12:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिसार: कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सेज में दाखिले के लिए 19 मई से आवेदन शुरू होंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।
शहर में प्रमुख छह कॉलेज है। इनमें गवर्नमेंट कॉलेज, डीएन कॉलेज में दाखिले को लेकर मारामारी रहती है। कुल छह कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज की कुल 9,184 सीटें है।
सीटों के मामले में दयानंद महाविद्यालय पहले नंबर पर है। यहां पर विभिन्न कोर्सेज में 2,225 सीटें उपलब्ध है। इसके अलावा जाट कॉलेज में 2,030 सीटें है। इन कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीसीए, बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी मेडिकल सहित अन्य कोर्स शामिल है।
इससे पहले कॉलेजों में 12वीं के परीक्षा परिणाम के बाद भी करीब एक महीने बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होती थी, जिससे विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के लिए पर्याप्त समय भी नहीं मिल पाता था। वहीं इस बार मई में पोर्टल शुरू करने से विद्यार्थियों को कोर्स व विषय चुनने का काफी समय मिल जाएगा। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 17 मई तक कॉलेज पोर्टल पर कोर्स व सीटों की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।
अंडर ग्रेजुएट कोर्स में उपलब्ध सीटें
गवर्नमेंट कालेज 1,950, डीएन कॉलेज, 2,225, जाट कॉलेज, 2,030 एफसी कॉलेज, 1,200 इंपीरियल कॉलेज, 880 गवर्नमेंट वूमन कॉलेज, 900 कुल सीटें 9,185।
इंपीरियल कालेज, हिसार के डॉ कुलदीप आर्य ने बताया कि पहले परिणाम के करीब एक महीने बाद आवेदन के लिए पोर्टल खोला जाता था। यह पहली बार है कि इतनी जल्दी पोर्टल खोला गया है। इससे विद्यार्थी के पास कोर्स व विषय चुनने का काफी मौका होगा। वहीं काउंसलिंग का भी पूरा मौका मिलेगा। विषय व कोर्स चुनने में आसानी रहेगी। यह सरकार का सराहनीय कार्य है।
गुजवि में कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम शुरू
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस विभाग की ओर से इंटीग्रेटिड बीएससी-एमएससी कंप्यूटर साइंस साइबर सिक्योरिटी पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस नए पाठ्यक्रम में प्रारंभिक चरण में 50 सीटों की व्यवस्था की गई है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर सिक्योरिटी कोर्स की मांग को देखते हुए यह कोर्स शुरू किया गया है। इस क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए वैश्विक स्तर पर भी अपार संभावनाएं हैं।
विश्वविद्यालय के सभी कोर्स रोजगारोन्मुखी हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को कौशलयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभागाध्यक्ष प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह कोर्स नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किया गया है। जिसमें अकादमिक लचीलापन, कौशल आधारित शिक्षा व व्यावसायिक प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी गई है।
नेटवर्क सुरक्षा के बारे में छात्र बनेंगे विशेषज्ञ
डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि यह कोर्स विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उन्नत तकनीकी ज्ञान, प्रैक्टिकल स्किल्स व इंडस्ट्री-रेडी बनने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस कोर्स में थ्योरी के साथ-साथ प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण व इंडस्ट्री इंटर्नशिप का विशेष समावेश किया गया है।
डॉ. अमनदीप ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की भारी मांग है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय रोजगार के लिए तैयार करेगा व उन्हें स्टार्टअप्स व अनुसंधान की दिशा में भी प्रोत्साहित करेगा।
फरीदाबाद: बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी काट रहे थे चालान, तस्वीर वायरल
16 May, 2025 12:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों का चालान काटने वाले पुलिसकर्मी यदि खुद नियमों को ताक पर रखकर काम करेंगे तो उसे क्या कहेंगे। ऐसा ही मामला सामने आया है। आरोप है कि दो पुलिसकर्मी बगैर हेलमेट पहने बाइक से घूम घूमकर वाहनों का चालान काट रहे थे। पुलिसकर्मियों ने एक ट्रक चालक का नो पार्किंग में चालान काट दिया। ड्राइवर भी होशियार निकला। उसने बाइक सवार पुलिसकर्मिंयों का पीछा करके बगैर हेलमेट बाइक चलाते फोटो खींच लिया। पुलिसकर्मियों की ये तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।
बगैर हेलमेट बाइक चलाने का फोटो खींचा
जानकारी के अनुसार, यूपी के काशगंज निवासी हरिओम ट्रक ड्राइवर हैं। वह बुधवार को नोएडा से माल लोड कर आईएमटी खाली करने आए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे माल खाली करके भोजन की तलाश करने लगे। वह सड़क किनारे स्थित एक दुकान से बिरयानी पैक कराने लगे। इसी दौरान दो पुलिसकर्मी बगैर हेलमेट पहने आ धमके और ट्रक चालक द्वारा नो पार्किंग एरिया में ट्रक खड़ा करने का आरोप लगाकर चालान कर दिया। चालान करने के बाद जब पुलिसकर्मी जाने लगे तो नाराज ट्रक चालक ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और मोबाइल से उनकी ओर से बगैर हेलमेट बाइक चलाने का फोटो खींच लिया।
पुलिस वालों की फोटो सोशल मीडिया में वायरल
ड्राइवर का दावा है कि दोनों पुलिसकर्मी बगैर हेलमेट के घूम घूमकर वाहनों का चालान काटते रहे और कइयों को डंडे मारते रहे। बगैर हेलमेट के वर्दी में बाइक ड्राइव करने की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि किसी का चालान काटना गलत नहीं है लेकिन खुद भी नियमों का पालन करना जरूरी है। उनका कहना है कि सभी के लिए कानून बराबर है। यदि कोई पुलिसकर्मी बगैर हेलमेट के बाइक ड्राइव कर रहा है तो वह भी कानून के उल्लंघन की श्रेणी में आएगा।
धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दो एकड़ में तोड़फोड़
15 May, 2025 04:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रेवाड़ी के धारूहेड़ा में जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा नंदरामपुर बास रोड पर करीब दो एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
बता दें कि दोपहर को जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह की अगुवाई में टीम धारूहेड़ा पहुंची और वहां पर जेसीबी से दो एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में चारदीवारी पर तोड़फोड़ की गई।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें और प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें ताकि विभागीय कार्रवाई एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके।
किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लेना जरूरी है।
यमुनानगर में विधवा महिला से 40 लाख की ठगी, जमीन दिलाने के नाम पर लूटा पैसा
15 May, 2025 04:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव सारण निवासी विधवा रोशनी देवी की जमीन कागजों में चढ़वाने व अच्छे दामों में बिकवाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपित गांव सारण निवासी देशराज कश्यप, सेक्टर 17 निवासी रोहित मंगला, थाना छप्पर निवासी बलबीर, गुरमीत पर लगा है।
आरोपितों में से किसी ने खुद को तहसीलदार का पुत्र तो किसी ने पुलिस व डीसी कार्यालय में अधिकारी बताया। पीड़िता ने आरोपितों को यह रुपये भी मकान गिरवी रख, बैंक व रिश्तेदारों से उधार लेकर दिए। बुधवार को थाना छप्पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
गांव सारण निवासी रोशनी देवी ने बताया कि उसकी गांव कलावड़ में चार कनाल आठ मरले जमीन है। गांव का ही देशराज कश्यप एक दिन घर पर आया। उसने कहा कि इस जमीन का कोई प्रूफ आपके पास नहीं है। इस जमीन को आपके नाम कागजों में चढ़ाकर अच्छे दामों पर बिकवा देंगे। उसकी बातों में आ गई। आारोपित अपने रोहित मंगला, बलबीर सिंह, अमित कुमार व गुरमीत सिंह के साथ आया।
आरोपित ने कहा कि रोहित मंगला तहसीलदार का बेटा है। बलबीर डीसी कार्यालय में बड़ा अधिकारी और गुरमीत सिंह पुलिस अधिकारी है। आरोपित गुरमीत वर्दी पहने हुए था। कहा कि यह बड़े अधिकारी व रसूख वाले लोग है। इस जमीन को एक करोड़ रुपये के आसपास बिकवा देंगे। जिस पर अपने बेटे जितेंद्र से बात की। वह भी तैयार हो गया।
आरोपियों ने ऐसे दिया झांसा
आरोपितों ने कहा कि जमीन की पैमाइस कराने व गिरदावरी चढ़ाने के लिए शुरूआत में पांच लाख रुपये देने होंगे, क्योंकि इसमें खर्च आएगा। उनकी बातों में आकर आरोपितों को चार लाख 51 हजार रुपये दे दिए। आरोपितों ने कहा कि यह रुपये तहसीलदार को दिए हैं। बाकी रुपयों का और इंतजाम कर लो। जमीन की पैमाइस सही तरीके से होने के बाद रकबा बढ़ जाएगा।
उसके बाद आरोपितों को साढ़े सात लाख रुपये दिए। इसके बाद आरोपित कभी हाई कोर्ट में केस करने तो कभी कुछ और बहाने लगाकर रुपये लेने लगे। आरोपितों को रुपये देने के लिए मकान तक गिरवी रख दिया, बैंक से लोन लिया और कुछ रुपये कतर में रह रहे अपने बेटे मांगे।
इस तरह से अलग-अलग कर आरोपितों ने 40 लाख रुपये ठग लिए। बाद में कोर्ट व तहसील से जाकर पता किया। जानकारी मिली कि उसकी जमीन से संबंधित कोई केस नहीं है। जब आरोपितों से इस संबंध में बात की तो वह हत्या कराने की धमकी देने लगे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी की बड़ी घोषणा, आरक्षण के साथ पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का वादा
14 May, 2025 05:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, स्वायत्त संस्थाओं और सरकारी कंपनियों में चतुर्थ श्रेणी के 7596 पदों पर भर्ती होगी। पहली बार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों की भर्ती में 1209 पद वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें डीएससी के लिए 605 और ओएससी के लिए 604 पद आरक्षित रहेंगे।
सीएम सैनी ने की घोषणा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के माध्यम से जल्द ही चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। भर्ती में वंचित अनुसूचित जाति और अन्य अनुसूचित जाति के साथ ही पिछड़ा वर्ग-ए (बीसीए), पिछड़ा वर्ग-बी (बीसीबी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईब्लयूएस), दिव्यांग, खिलाड़ियों और एक्स सर्विसमैन को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
चयन के लिए आवेदक के सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) स्कोर का उपयोग किया जाएगा। यह पारदर्शी और मेरिट-आधारित चयन प्रक्रिया को सुनिश्चित करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्गों के लिए आरक्षण की नई व्यवस्था अंतर्विशिष्ट असमानताओं को दूर करने और आरक्षण लाभों के निष्पक्ष वितरण को सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। यह पहल न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी, बल्कि सामाजिक समावेशिता और निष्पक्षता को भी सुनिश्चित करेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अपने वादे को पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।
यह भर्ती प्रक्रिया सामाजिक न्याय को भी करेगी मजबूत
नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार का साझा लक्ष्य 'अंत्योदय' अर्थात समाज के सबसे वंचित वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता देना है। यह भर्ती प्रक्रिया समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों और अन्य पिछड़े समुदायों को उनका हक दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह भर्ती प्रक्रिया न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि सामाजिक न्याय को भी मजबूत करेगी। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर आवेदन और चयन प्रक्रिया को और अधिक सुगम और कुशल बनाया जाएगा। यह पहल युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलने के साथ ही सामाजिक समावेश और समानता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।
हरियाणा में सहकारी और निजी बसों पर भी लगेगा पशु सुरक्षा का संदेश
14 May, 2025 04:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा में सड़कों पर दौड़ती सभी रोडवेज बसों पर अब 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के साथ 'जानवरों पर दया करो' का संदेश भी दिखेगा।
इतना ही नहीं, सहकारी परिवहन समितियों और प्राइवेट बस संचालकों को भी जीवों को बचाने के लिए प्रेरित करता स्लोगन लिखना होगा। यह फैसला पशुओं के प्रति दयालुता बढ़ाने और सड़क पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी लिखा जाएगा स्लोगन
प्रदेश सरकार ने सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर पशु कल्याण से जुड़ा संदेश लिखना अनिवार्य कर दिया है। परिवहन आयुक्त ने सभी जिला परिवहन अधिकारियों सह क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण सचिवों को आदेशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी यह स्लोगन लिखा जा सकेगा।
स्लोगन की न्यूनतम ऊंचाई 150 मिलीमीटर (एमएम) होनी चाहिए ताकि वह आसानी से पढ़ने में आ सके। इसे ऐसे स्थान पर लगाना होगा, जहां से वह सभी को दिखाई दे। स्लोगन का रंग इस हिसाब से हो कि यह बस के रंग में न मिले। यानी स्लोगन स्पष्ट रूप से दिखे। इसे पेंट या स्टीकर के रूप में भी लगाया जा सकता है। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से लोगों में पशु कल्याण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और सड़क पर बेसहारा या घरेलू जानवरों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी।
मेनका गांधी ने अनिल विज को लिखा था पत्र
दरअसल, यात्री वाहनों के साथ ही रोडवेज बसों पर स्लोगन के जरिये बेटियों को बचाने के लिए जागरूक करने का अभियान सफल रहा। इसे देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 25 फरवरी को सभी राज्यों के परिवहन आयुक्तों और प्रधान सचिवों को पशुओं पर दया करने और उनका ख्याल रखने के लिए स्लोगन की मदद लेने के लिए लिखित अनुरोध भेजा था।
इसमें कहा गया है कि हाल के वर्षों में मानव व जीवों के बीच संघर्ष के कई मामले सामने आए हैं। विशेषकर जंगल क्षेत्र में जीवों को लेकर जागरूकता ज्यादा जरूरी है। वाहनों पर जीवों के प्रति सरल रहने और उन्हें बचाने की जागरूकता के स्लोगन इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं।
वहीं, पशु अधिकार कार्यकर्ता और पर्यावरणविद के रूप में पहचान बनाने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेत्री मेनका गांधी ने भी हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज को इस संबंध में पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर पशु कल्याण से जुड़ा संदेश लिखना अनिवार्य करने की वकालत की। विज ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए तुरंत प्रभाव से परिवहन अधिकारियों को केंद्र सरकार के आदेश को सख्ती से लागू कराने का निर्देश जारी कर दिया।
पर्यावरण और जीव-जंतुओं की रक्षा करना सभी का कर्तव्य
संविधान के अनुच्छेद 51 ए (जी) के अनुसार प्रत्येक नागरिक का यह मौलिक कर्तव्य है कि वह वन, झील, नदी और वन्य जीवन सहित प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और सुधार करे तथा जीवित प्राणियों के प्रति दया भाव रखे। इसके अलावा पशु कल्याण सुनिश्चित करने के लिए दो कानून, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 बनाए गए हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, परिणाम 85.66 प्रतिशत रहा
13 May, 2025 05:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आबकी बार रिजल्ट 85.66 प्रतिशत रहा वहीं लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। 193828 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 1,66031 बच्चे पास हुए। वहीं 7900 बच्चे फेल हुए। वहीं छात्राओं की बात करें तो 97, 561 छात्राओं ने पेपर दिए, जिनमें से 87,227 छात्राएं पास हुई। लड़कियों का पास प्रतिशत 89.41 और लड़कों का 81.86 रहा।
इन बच्चों ने किया TOP
कैथल के ARPANDEEP SINGH ने 497 अंक हासिल किए
सोनीपत की KARINA ने 495 नेअंक हसिल किए
जींद की YASHIKA ने 495 अंक हसिल किए
जींद की SAROJ 494 ने अंक हसिल किए
भिवानी के NAMAN VERMA ने 493अंक हसिल किए
रेवाड़ी के RAJAT ने 493 अंक हसिल किए
चरखी दादी की NANCY ने 493 अंक हसिल किए
भिवानी की APSANA ने 493 अंक हसिल किए
भिवानी की VANDANA ने 492 अंक हसिल किए
फतेहाबाद की CHANCHAL ने 492 अंक हसिल किए
अंधविश्वास की बलि चढ़ा मासूम, बीपीटीपी पुल से मां ने फेंका दो साल का बेटा
13 May, 2025 05:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के फरीदाबाद में तांत्रिक के कहने पर महिला ने अपने ही 2 साल के बेटे को पुल से नहर में फेंक दिया. दिल दहला देने वाली ये घटना बीपीटीपी पुल की है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को नहर में फेंक दिया. एक तांत्रिक ने उसे यकीन दिलाया था कि वह जिन्न है. उन्होंने बताया कि मेघा लुकरा ने कथित तौर पर बच्चे को बीपीटीपी पुल से आगरा नहर में फेंक दिया.
जब वह ऐसा कर रही थी तो उसे कुछ राहगीरों ने देख लिया. उन्होंने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रबंधन और स्थानीय गोताखोरों की एक टीम नहर में बच्चे की तलाश कर रही है. तांत्रिक भी एक महिला है, उसे हिरासत में ले लिया गया है.
पुलिस के अनुसार, मेघा की शादी 16 साल पहले कपिल लुकरा से हुई थी. दंपति के दो बच्चे हैं. वे फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी में एक फ्लैट में रहते हैं. उनकी बड़ी बेटी मान्या करीब 14 साल की है, जबकि बेटा तन्मय उर्फ रोनिक करीब दो साल का है. महिला के पति कपिल लुकरा ने अपनी शिकायत में कहा कि मेघा लंबे समय से तांत्रिक मीता भाटिया से मिल रही थी. इस दौरान भाटिया ने मेघा को यह विश्वास दिलाया कि उसका बेटा एक सफेद जिन्न का बेटा है. वह उसके पूरे परिवार को नष्ट कर देगा.
बच्चा लेकर निकली घर से
इस सुझाव ने मेघा को मानसिक रूप से परेशान कर दिया. कपिल लुकरा ने अपनी शिकायत में कहा कि रविवार शाम करीब 5 बजे मेघा बिना किसी को बताए हमारे बेटे को गोद में लेकर घर से निकल गई. जैसे ही मुझे इस बारे में पता चला, मैंने उसकी तलाश शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि मेघा को थाने में बैठा देखकर वह चौंक गए. स्थानीय लोगों ने जब मेघा को बच्चे को फेंकते देखा तो उन्होंने शोर मचाया और 112 नंबर पर फोन किया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और बच्चे की तलाश जारी है.
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
