राजनीति
पूर्व सीएम उमा भारती का आरोप: आतंकवाद पर राहुल गांधी की चुप्पी खतरनाक
24 Apr, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश में आक्रोश है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कहा कि आतंकवादियों के हौसले बढ़ाने के लिए राहुल गांधी जैसे वह सभी नेता जिम्मेदार हैं, जो धारा 370 को हटाए जाने का विरोध करते रहे।
पहलगाम की घटना पर पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर लिखा कि कश्मीर के पहलगाम में हुआ हमला राष्ट्रीय एकात्मकता के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। आतंकवादी कश्मीर प्रांत को भारत से अलग दिखाना चाहते हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न राज्य है। शहीद हुए पर्यटकों की शहादत को नमन।
सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे AIMIM पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
24 Apr, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। आपको बता दें कि पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बारे में सरकार सर्वदलीय बैठक में जानकारी देगी। इस बैठक में कांग्रेस, सपा समेत कई दलों के नेता शामिल होने वाले हैं। हालांकि, गुरुवार को एआईएमआईएम पार्टी प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने बैठक में छोटे दलों को नहीं बुलाया है। लेकिन अब ओवैसी ने दावा किया है कि गृह मंत्री अमित शाह ने खुद उन्हें फोन करके इस बैठक में बुलाया है और वह इसमें शामिल होंगे।
गृह मंत्री ने मुझे बुलाया- ओवैसी
एआईएमआईएम पार्टी प्रमुख और हैदराबाद सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर कहा कि यह बैठक राष्ट्रीय महत्व के कारणों से बुलाई गई है। ओवैसी ने कहा- "गृह मंत्री ने मुझे फोन करके पूछा कि मैं कहां हूं। उन्होंने मुझे आने के लिए कहा है। मैं जल्द से जल्द टिकट बुक करूंगा और सर्वदलीय बैठक (दिल्ली में) में पहुंचूंगा।" आपको बता दें कि इससे पहले ओवैसी ने पीएम मोदी से संसद में सदस्यों की संख्या की परवाह किए बिना सभी राजनीतिक दलों को पहलगाम सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित करने का आग्रह किया था।
आतंकवादियों ने जानवरों से भी बदतर काम किया- ओवैसी
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- "इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी, क्योंकि उन्होंने (आतंकवादियों ने) जानवरों से भी बदतर काम किया है... हमें उम्मीद है कि अल्लाह उन्हें कड़ी सजा देगा और जो लोग उन पर बैठे हैं, उनका भी खात्मा होगा... वहां कोई सुरक्षा नहीं थी, जिस जगह इतने सारे पर्यटक थे, वहां कोई पुलिस नहीं थी... सबसे बड़ी बात यह है कि ये (आतंकवादी) सीमा पार कैसे कर गए, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? अगर वे पहलगाम पहुंचे, तो वे श्रीनगर भी पहुंच सकते हैं... जवाबदेही निश्चित रूप से तय होनी चाहिए... हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार हत्यारों को न्याय दिलाएगी।"
बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह करेंगे
पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे पर केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह बैठक में नेताओं को पहलगाम आतंकी हमले के बारे में जानकारी देंगे।
जल संधि पर निशिकांत दुबे का बयान: "नेहरू की नीतियों से देश को नुकसान"
24 Apr, 2025 08:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जल संधि रोकने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु आतंकी देश पाकिस्तान को लगातार पानी पिलाते रहे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने 56 इंच का सीना तानकर दाना पानी बंद कर दिया है।
सांसद दुबे ने इस फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए कहा, पाकिस्तानी अब पानी के बिना मरेंगे, यही है 56 इंच का सीना। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को निर्णायक बताते हुए इसे देश की आत्मरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, सांप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरु जी ने 1960 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के चक्कर में सिंधु, रावी, ब्यास, चिनाब, सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का खून बहाया। आज मोदी जी ने दाना-पानी बंद कर दिया है। बिना पानी के पाकिस्तानी मरेंगे। यह है 56 इंच का सीना। हुक्का-पानी, दाना-पानी बंद। हम सनातनी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। तड़पा-तड़पा के मारेंगे।
उनका यह बयान पीएम मोदी की 56 इंच के सीने वाली राजनीतिक उपमा पर आधारित था, जो भाजपा नेताओं द्वारा निर्णायक नेतृत्व और सख्त फैसलों के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल होती है।
1960 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब खान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता में यह संधि हुई थी। इसके तहत भारत को पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास, सतलुज) पर पूर्ण अधिकार मिला। पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम, चेनाब) का उपयोग करने की अनुमति दी गई। हालांकि भारत को पश्चिमी नदियों पर सीमित सिंचाई और जलविद्युत परियोजनाओं की अनुमति भी दी गई थी, जिससे पाकिस्तान को आशंका रहती रही है कि भारत जल प्रवाह को प्रभावित कर सकता है।
राज्यपाल की शोक संवेदना — राज्यपाल ने नीरज के घर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की, शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया
24 Apr, 2025 07:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को कश्मीर में आतंकी हमले के शिकार हुए स्व. नीरज उदवानी के घर पहुंचकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने इस दौरान नीरज के शोक संतप्त परिजनों को ढाढस भी बंधाया। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और उन्हें यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
पहलगाम में सुरक्षा चूक को लेकर कांग्रेस पार्टी ने करी निष्पक्ष जांच कार्रवाई की मांग, कहा- प्रभावित परिवारों को मिले स्पष्ट न्याय
24 Apr, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और इसकी कड़ी निंदा की है। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। कांग्रेस पार्टी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह पूरी एकजुटता के साथ उनके साथ खड़ी है। कांग्रेस ने कहा, "पाकिस्तान द्वारा रची गई यह कायरतापूर्ण और सुनियोजित आतंकवादी हमला हमारे गणतंत्र के मूल्यों पर सीधा हमला है। हिंदू नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना पूरे देश में भावनाओं को भड़काने की एक सुनियोजित साजिश थी। हम इस गंभीर उकसावे के बावजूद शांति बनाए रखने की अपील करते हैं और संकट की इस घड़ी में अपनी सामूहिक ताकत को दोहराते हैं।" कांग्रेस की ओर से कहा गया कि कांग्रेस कार्यसमिति शांति की अपील करती है और सीमा पार आतंकवाद से दृढ़ता और एकता के साथ लड़ने की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराती है। कांग्रेस कार्यसमिति स्थानीय पोनीवाल और पर्यटक गाइड को भी श्रद्धांजलि देती है, जिनमें से एक पर्यटकों की सुरक्षा करते हुए शहीद हो गया। उनका वीर बलिदान भारत की मूल भावना को जीवंत करता है, जहां निस्वार्थ सेवा, मानवता और एकता सर्वोपरि है।
हमले की जांच की मांग
कांग्रेस ने कहा है कि राष्ट्र की सामूहिक इच्छा को व्यक्त करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 22 अप्रैल की रात को ही माननीय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आग्रह किया था। यह बैठक आज के लिए निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि पहलगाम एक बेहद सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, जहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। ऐसे में यह जरूरी है कि सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले इस केंद्र शासित प्रदेश में इस हमले की पृष्ठभूमि में सुरक्षा व्यवस्था में कमियों और व्यवस्थागत खामियों की विस्तृत और निष्पक्ष जांच की जाए। जनहित में इन सवालों को उठाना जरूरी है, ताकि प्रभावित परिवारों को न्याय होते हुए साफ तौर पर दिख सके।
अमरनाथ यात्रा पर चिंता
कांग्रेस कार्यसमिति ने कहा कि अमरनाथ यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। इस वार्षिक तीर्थयात्रा में देश भर से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं और उनकी सुरक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकता के तौर पर देखा जाना चाहिए। इसके लिए ठोस, पारदर्शी और सक्रिय सुरक्षा उपायों को तत्काल लागू किया जाना चाहिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के लोगों की आजीविका की भी रक्षा की जानी चाहिए, जिनका जीवन पर्यटन पर निर्भर है। यह काम पूरी ईमानदारी और गंभीरता से किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि इस हत्याकांड की जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों और समाज के विभिन्न वर्गों ने एक स्वर में निंदा की है।
'इन लोगो के कहने पर छूटा NDA का साथ', कार्यक्रम के दौरान मंच से बोले बिहार CM नितीश
24 Apr, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के मधुबनी जिले में पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी का खास कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, जेडीयू नेता ललन सिंह समेत बीजेपी के तमाम मंत्री मौजूद रहे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मंच से बड़ी बात कही. सीएम नीतीश कुमार ने मंच से बताया कि किसके कहने पर उन्होंने एनडीए छोड़ा. सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम शुरू से साथ थे, लेकिन बीच में एनडीए से अलग हो गए. पार्टी नेता ललन सिंह की ओर इशारा करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बीच में इन लोगों के कहने पर हम गड़बड़ कर वहां (महागठबंधन) चले गए.
अब मैं कभी महागठबंधन में नहीं जाऊंगा- सीएम
सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि बाद में इन लोगों को लगा कि गड़बड़ हो गई है, तो छोड़ दीजिए (महागठबंधन). अब हम कभी महागठबंधन में नहीं जाएंगे. सब गड़बड़ हो गई है. पहली बार 2005 में हम ही थे जिन्होंने उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
केंद्र सरकार ने बिहार में बहुत काम किया
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आए हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिहार के लिए बहुत काम किया है। जुलाई 2024 में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता पैकेज दिया गया और फिर बजट 2025 में बिहार के लिए कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की गई। केंद्र ने यह भी घोषणा की है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार में आयोजित किया जाएगा। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे 4 मई 2025 को पटना में खेलों का उद्घाटन करें।
राजद पर निशाना साधा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में कोई काम नहीं हुआ है। पहले बिहार में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं होता था, लेकिन एनडीए की सरकार आने के बाद राज्य में कई काम हुए हैं।
नेता की सलाह पर नीतीश ने बदला रास्ता, अब हुए खुलकर
24 Apr, 2025 06:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मधुबनी। पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी जिले में पीएम नरेंद्र मोदी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी बात कह दी। सीएम नीतीश ने कहा कि हम लोग शुरू से साथ में थे बीच में एनडीए से अलग हो गए थे। नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी नेता की ओर इशारा करते हुए कहा कि बीच में इन लोगों के कहने पर गड़बड़ कर दिए थे और उधर चले गए थे, लेकिन फिर वही बोले चलिये यहां सब गड़बड़ इसलिए फिर एनडीए में वापस आ गए।
वहीं इस मौके पर सीएम नीतीश ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे। इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं। आज पीएम मोदी बिहार में गैस, बिजली, रेल समेत अन्य क्षेत्रों की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। नीतीश ने कहा कि 2 दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना हुई है। हम लोग इसकी निंदा करते हैं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि हमको पूरा यकीन है कि पीएम मोदी आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेंगे। आतंकियों के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश उनके साथ है।
वहीं नीतीश कुमार ने लालू यादव की आरजेडी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में कोई काम नहीं हुआ। बिहार में पहले महिलाओं के लिए कोई काम नहीं होता था। जब बिहार में एनडीए की सरकार आई तो कई काम किए गए। एनडीए सरकार ने बिहार में महिलाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए कई काम किए हैं। नीतीश ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार को काफी कुछ मिला। मैं पीएम मोदी का नमन करता हूं। आप सभी लोग पीएम मोदी के लिए ताली बजाएं। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने सबसे पहले पहलगाम के आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हम काफी निंदनीय है। पीएम मोदी आतंकियों को करारा जवाब देंगे।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस को भावभीनी विदाई
24 Apr, 2025 05:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जयपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस गुरुवार प्रातः अपनी जयपुर यात्रा पूर्ण कर स्वदेश रवाना हुए। इस अवसर पर जयपुर एयरपोर्ट पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ एवं मुख्य सचिव सुधांश पंत ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उल्लेखनीय है कि वेंस 21 अप्रैल को अपनी पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ जयपुर पहुंचे थे।
धार्मिक तनाव की बातें कर टेरर अटैक को न्योता दिया गया – वाड्रा का बयान
24 Apr, 2025 09:46 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम हमले को भारत के मुसलमानों से जोड़ दिया है। साथ ही भारत में अल्पसंख्यकों को भी लेकर कई बातें कहीं हैं।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कि हम देखते हैं कि हमारे देश की सरकार हिंदुत्व के बारे में बात करती है। इससे अल्पसंख्यक अनकंफर्टेबल फील करते हैं, जब आप मस्जिद के बारे में बात करते हैं या जब आप कहते हैं आप ऐसे या वैसे प्रे नहीं कर सकते। इस तरह की चीजें अराजकता, सांप्रदायिकता को बढ़ाते हैं। अगर आप इस आतंकवादी घटना को देखें तो वे लोगों आईडी चेक कर रहे थे। वे ऐसा क्यों कर रहे थे, क्योंकि एक विभाजन हमारे देश में हो गया है हिंदू, मुस्लिम और ईसाइयों के बीच। मैंने वीडियो फुटेज देखें हैं कि चर्च जलाए जा रहे हैं, क्या हो रहा है ये? क्यों हमारे देश में सांप्रदायिक भावनाएं आहत की जा रही हैं? ये विभाजन पैदा कर रहा है। ऐसे संगठनों को लग रहा है कि मुसलमानों के लिए हिंदू खतरा हैं। हमें ये नहीं चाहिए। आप ज्यादातर हिंदू-मुसलमानों से पूछिए, वो एक दूसरे की मदद करते हैं। कोविड के समय उन्होंने ऐसा किया। वो राजनीति नहीं समझते। चुनाव जीतने वाली राजनीति वो नहीं समझते। आईडी देखकर मारना एक मैसेज है। ये मैसेज प्रधानमंत्री के लिए है। मुस्लिम और अल्पसंख्यक कमजोर महसूस कर रहे हैं। दो सप्ताह पहले मुझे ईडी ने बुलाया, क्योंकि मैंने मुसलमानों के लिए बात की थी।
झारखंड निवेश के लिए तैयार है: मुख्यमंत्री सोरेन
24 Apr, 2025 09:39 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बार्सिलोना/रांची। झारखंड को वैश्विक निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इन दिनों स्पेन और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने झारखंड में निवेश, उद्योग और खेल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की।
फुटबॉल कोच प्रशिक्षण के लिए एमओयू
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बार्सिलोना स्थित प्रसिद्ध आरसीडी एस्पेनयॉल फुटबॉल क्लब ने झारखंड में खेल विशेषकर फुटबॉल के क्षेत्र में सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर का प्रस्ताव दिया है। इस सहयोग से राज्य के फुटबॉल कोचों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण मिल सकेगा, जिससे झारखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों को भी लाभ होगा।
झारखंड में गीगा फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चेकोस्लोवाकिया स्थित टेस्ला ग्रुप के सीईओ डुशान लिचार्डस से मुलाकात की। उन्होंने झारखंड में गीगा फैक्ट्री स्थापित करने का प्रस्ताव दिया, जो कि वाणिज्यिक और औद्योगिक बैटरियों के भंडारण और असेंबली पर केंद्रित होगी। यह संयंत्र नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।
प्रवासी भारतीयों से स्टार्टअप और निवेश को लेकर चर्चा
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों और विशेषज्ञों से मुलाकात की। चर्चा के दौरान स्टार्टअप मेंटरशिप, क्लीन एनर्जी, पर्यावरणीय स्थिरता, सप्लाई चेन, बायो-फार्मास्यूटिकल, मेडटेक, लीगल सेक्टर, डेंटिस्ट्री और खेल विपणन जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर विचार हुआ।
प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि झारखंड में स्टार्टअप्स और उनके मेंटर्स की मैपिंग की जाए और उन्हें वैश्विक इनक्यूबेटर्स से जोड़ा जाए। इसके अलावा, कटहल और टमाटर जैसे स्थानीय उत्पादों के मूल्यवर्धित प्रसंस्करण, पारंपरिक चिकित्सा (होड़ोपैथी), अनुसंधान एवं बायोटेक जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाशी जाएं। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों और विशेषज्ञों को झारखंड आने और राज्य में निवेश करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नीतिगत सुधार, निवेश सुविधा और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि झारखंड में निवेश को शीघ्र और सहज रूप से जमीन पर उतारने की प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पेनिश कंपनियों के साथ लगातार संवाद, बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि सहयोग के प्रयासों को ठोस रूप दिया जा सके। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की यह यात्रा झारखंड के लिए वैश्विक निवेश, स्टार्टअप विकास और खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए द्वार खोल सकती है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि झारखंड को एक निवेश-हितैषी, तकनीकी रूप से सक्षम और आर्थिक रूप से सशक्त राज्य के रूप में स्थापित किया जाए।
बिहार में पीएम मोदी की जनसभाओं में सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 प्रोटोकॉल की तैयारी
24 Apr, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर भारत क्या प्रतिक्रिया देगा, इस पर बहस तेज हो गई है। कई लोगों की नजर इस बात पर है कि प्रधानमंत्री मोदी क्या निर्णय लेंगे। यह जानने के प्रयास चल रहे हैं कि पहले सर्जिकल स्ट्राइक और फिर पाकिस्तान पर हवाई हमला करने वाला भारत अब क्या करेगा। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी आज गुरुवार यानी 24 अप्रैल को इस सवाल का जवाब देंगे। पहलगाम की घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली सार्वजनिक रैली आज गुरुवार को बिहार के मधुबनी जिला के झंझारपुर प्रखंड के लोहना उत्तरी पंचायत में भैरव स्थान थाना के निकट है। 2019 में पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। उस समय सीआरपीएफ के वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया गया था। इसके बाद राजस्थान के चुरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उन्होंने सुरक्षा बलों को उचित कार्रवाई करने की पूरी आजादी दी है। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में हवाई हमले कर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। यह ऑपरेशन सीधे पाकिस्तान जाकर अंजाम दिया गया। इसके चलते अब देशभर की निगाहें इस बात पर है कि पीएम मोदी आज गुरुवार को बिहार में क्या कहेंगे ?
पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने दिया ऐसा विवादित बयान
23 Apr, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने लोगों के पहचान पत्र देखकर उनकी हत्या की, क्योंकि उन्हें लगता है कि देश में मुसलमानों को दबाया जा रहा है। रॉबर्ट वाड्रा के इस बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इसे शर्मनाक बयान बताया है।
रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे बहुत बुरा लग रहा है और मेरी गहरी संवेदनाएं इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों के साथ हैं। हमारे देश में हम देखते हैं कि यह सरकार हिंदुत्व की बात करती है और अल्पसंख्यक असहज और परेशान महसूस करते हैं। अगर आप इस आतंकी हमले का विश्लेषण करें, अगर वे (आतंकवादी) लोगों की पहचान देख रहे हैं, तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि हमारे देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा हो गया है।
'मुस्लिम खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं'
उन्होंने कहा कि इससे ऐसे संगठनों को लगेगा कि हिंदू सभी मुसलमानों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। पहचान देखना और फिर किसी की हत्या करना, यह प्रधानमंत्री के लिए संदेश है, क्योंकि मुसलमान और अल्पसंख्यक खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं। ऊपर से यह संदेश आना चाहिए कि हम अपने देश में सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष महसूस करते हैं और हम इस तरह की हरकतें होते नहीं देखेंगे।
बीजेपी ने इसे 'शर्मनाक' बयान बताया
बीजेपी ने रॉबर्ट वाड्रा के बयान को शर्मनाक बताया है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी, रॉबर्ट वाड्रा द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के इशारे पर पाकिस्तानी आतंकवादियों का बचाव करने, इस्लामिक जिहाद के इस अपराध को क्लीन चिट देकर उसे सफेद करने और हिंदुओं को दोषी ठहराने और आतंकवाद को सही ठहराने के लिए दिया गया सबसे शर्मनाक, नृशंस बयान है। 26/11 के बाद उन्होंने हिंदुओं को दोषी ठहराया, पुलवामा हमले के बाद उन्होंने सुरक्षा बलों को दोषी ठहराया।
अमित मालवीय ने दिया चौंकाने वाला बयान
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए आश्चर्य जताया। बीजेपी नेता ने लिखा कि चौंकाने वाला! सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा बेशर्मी से आतंकवादी कृत्य का बचाव कर रहे हैं और उनकी निंदा करने के बजाय आतंकवादियों को संरक्षण दे रहे हैं। वह यहीं नहीं रुकते बल्कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों के लिए भारत को दोषी ठहरा रहे हैं।
रिजिजू का बयान: संसद से पारित कानूनों को राज्य नहीं कर सकते खारिज
23 Apr, 2025 11:40 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन अधिनियम लागू करने से इन्कार के लिए मंगलवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि संघीय ढांचे के तहत कोई राज्य संसद से पारित कानून को लागू होने से रोक नहीं सकता।
रिजिजू ने सीएम ममता को लेकर कही ये बात
रिजिजू ने कहा कि कुछ गुमराह मुसलमान और वोट बैंक के तुष्टीकरण में लगे राजनेता वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही ऐसे लोगों को बेनकाब करेगी। उन्होंने ये टिप्पणियां मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कीं।
बंगाल में वक्फ अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा- सीएम ममता
ममता बनर्जी ने पहले कहा था कि बंगाल में वक्फ अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा और वह अल्पसंख्यकों तथा उनकी संपत्तियों की रक्षा करेंगी। बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा, 'हम संघीय ढांचे के तहत काम करते हैं। वह सैद्धांतिक रूप से अधिनियम का विरोध कर सकती हैं, लेकिन यह नहीं कह सकतीं कि वह संसद से पारित कानून को राज्य में लागू नहीं करेंगी।'
PM मोदी का त्वरित एक्शन मोड: आतंकियों के खिलाफ रणनीति पर एयरपोर्ट पर ही हुई बैठक
23 Apr, 2025 10:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में ही समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री बुधवार सुबह ही दिल्ली लौट आए हैं और अब से कुछ ही देर में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह निर्णय उन्होंने हमले की गंभीरता को देखते हुए लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साऊदी अरब से वापस आते ही कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
मंगलवार को कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकवादियों ने घातक हमला किया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकतर पर्यटक बताए जा रहे हैं। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे बड़ा और जानलेवा आतंकी हमला माना जा रहा है। पूरे देश में इस हमले के खिलाफ गम और गुस्से का माहौल है।
सऊदी अरब में भी उठा कश्मीर का मुद्दा
प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच यह मुद्दा विशेष तौर पर उठाया गया। दोनों नेताओं ने आतंकवाद की निंदा की और रणनीतिक साझेदारी परिषद की सह-अध्यक्षता करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर बल दिया। मोहम्मद बिन सलमान ने हमले को ‘अमानवीय और निंदनीय’ बताया और भारत के साथ एकजुटता जताई।
बैठक में हुई देरी, लेकिन लिया स्थिति का जायज़ा
जेद्दा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने क्राउन प्रिंस के साथ अपनी निर्धारित बैठक में लगभग दो घंटे की देरी की ताकि कश्मीर की ताज़ा स्थिति का जायज़ा ले सकें। सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट मंगवाई गई और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के संपर्क में रहकर पल-पल की जानकारी ली गई।
रात्रिभोज में नहीं हुए शामिल
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता तो पूरी की लेकिन सऊदी शहज़ादे के साथ निर्धारित रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। उन्होंने अपनी दो दिवसीय यात्रा को छोटा करते हुए मंगलवार रात को ही स्वदेश लौटने का फ़ैसला किया। यह फैसला दिखाता है कि सरकार इस मुद्दे को अत्यंत गंभीरता से ले रही है।
श्रीनगर में भी हाई-लेवल मीटिंग
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें कश्मीर घाटी की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। यह बैठक सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ की गई।
प्रधानमंत्री मोदी का कड़ा संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि वह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने लिखा, "जो लोग इस जघन्य वारदात के ज़िम्मेदार हैं, उन्हें बख़्शा नहीं जाएगा। आतंकवाद के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई अडिग है और हम इस नापाक हरकत का जवाब ज़रूर देंगे।"
नीति आएगी जब समय आएगा: तबादला नीति पर मंत्री ने दी दो टूक प्रतिक्रिया
23 Apr, 2025 10:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नर्मदापुरम: भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार विभिन्न संगोष्ठी, संवाद जैसे अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी को लोगों के इतिहास की जानकारी लग सके. इसी कार्यक्रम के चलते मंगलवार को भाजपा कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर संगोष्ठी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.
नीति आएगी जब पता चलेगा, अभी तो भविष्य है
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे. उन्होंने शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अटैचमेंट को लेकर बताया कि, ''शिक्षकों की आदत बदलने के लिए ही समय-समय पर शिक्षकों के अटैचमेंट कैंसिल किए जाते हैं.'' इस दौरान नई तबादला नीति के प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि, ''नीति आएगी जब पता चलेगा, अभी तो भविष्य में है.''
अंबेडकर के जीवन पर विचार गोष्ठी
मंत्री रावत उदय प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि, ''भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से अभियान चल रहा है. जिसमें अलग-अलग विषयों पर संवाद कार्यक्रम संगोष्ठी कार्यक्रम हो रहा रहे हैं. जन जागरण जैसी चीज समाज के नौजवानों को और आने वाली पीढ़ी को समय रहते पता चलना चाहिए. इसके चलते नर्मदापुरम में हमारे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई. उनके विचार, उनके कार्य पद्धति, देश के लिए उनका योगदान, विषम परिस्थितियों में देश में रहकर राष्ट्र निर्माण में उनकी क्या भूमिका रही है, उसको लेकर संवाद किया.''
इसलिए होते हैं शिक्षकों के अटैचमेंट कैंसिल
उन्होंने शिक्षा विभाग में हो रहे अटैचमेंट को लेकर बताया कि, ''समय-समय पर आवश्यकता के हिसाब से शिक्षकों को अटैच किया जाता है. अभी जैसे कोई अभियान चल रहा है, कुछ फीडिंग करना है, कंप्यूटर में कंप्यूटर एक्सपर्ट टीचर हैं तो कुछ समय के लिए उनका उपयोग करने के लिए अटैचमेंट किया जाता है. लेकिन यह आदत का दुरुपयोग ना हो इसलिए बीच-बीच में सारे अटैचमेंट कैंसिल कर दिए जाते हैं. इसी को लेकर पिछले दिनों भी हुआ है.'' उन्होंने बताया कि ''हमारे द्वारा यथासंभव कोशिश होती है कि शिक्षण व्यवस्था शिक्षक के जिम्मे हो बाकी अन्य काम आउटसोर्स के माध्यम से कराया जाए.''
जिले में लंबे समय से संभागीय मुख्यालय में आरटीओ अधिकारी न होने को लेकर उन्होंने बताया कि, ''जिनका यहां स्थानांतरण हुआ है, उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है, इसको लेकर कार्यवाही की जा रही है. एक दो दिन में इसकी व्यवस्था की जाएगी. इस दौरान उनसे नई तबादला नीति पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ''नीति आएगी जब पता चलेगा, अभी तो भविष्य में हैं.''
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
