विदेश (ऑर्काइव)
ब्रिक्स में पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को एलएसी पर तनाव कम करने को कहा
26 Aug, 2023 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जोहानिसबर्ग । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर बातचीत के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव कम करने की भारत की चिंताओं से अवगत कराया। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने इसकी जानकारी दी। क्वात्रा के मुताबिक प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना और एलएसी का सम्मान भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आवश्यक है।
विदेश सचिव ने कहा कि इस संबंध में, दोनों नेता अपने संबंधित अधिकारियों को सैनिकों की शीघ्र वापसी और तनाव कम करने के प्रयासों को तेज करने का निर्देश देने पर सहमत हुए। क्वात्रा ने कहा कि मोदी ने जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन से इतर समूह के नेताओं के साथ बातचीत की। क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन से इतर शी से बातचीत की और संबंधों को सामान्य बनाने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान करने की महत्ता के साथ ही भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बातचीत में प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सामंजस्य बनाए रखना तथा एलएसी का सम्मान करना भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आवश्यक हैं।
मई, 2020 में पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध शुरू होने के बाद भारत और चीन के बीच संबंध में तनाव पैदा हो गया। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में कुछ स्थानों पर गतिरोध बना हुआ है।
विदेश सचिव ने इसका जवाब नहीं दिया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए शी चिनफिंग को आमंत्रित किया है। एक संयुक्त बयान में बातचीत को ‘‘सकारात्मक, रचनात्मक और गहन बताया गया और दोनों पक्ष शेष मुद्दों को शीघ्रता से हल करने पर सहमत हुए। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स नेताओं की मीडिया ब्रीफिंग से पहले संक्षिप्त बातचीत करते देखा गया।
अमेरिका के 33 राज्यों में चीन के लोग नहीं खरीद पाएंगे जमीन और संपत्ति
26 Aug, 2023 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाशिंगटन। अमेरिका के 33 राज्यों में इस साल अमेरिकी कांग्रेस ने, अमेरिका में चीनियों के जासूसी खतरे को देखते हुए,81 बिल पेश किए हैं।इन बिलों में चीन का अमेरिका में दखल सीमित करने का प्रयास किया गया है।
अमेरिका में जासूसी गुब्बारे मामले के उजागर होने के बाद,राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे को देखते हुए अमेरिका की राज्य सरकारों ने बड़ा कदम उठाया है। नए नियमों के अनुसार अमेरिका में सैन्य बेस के आसपास चीन की सरकार, उसके कारोबारी, चीन की कंपनियां ओर चीन के नागरिक कृषि भूमि अथवा संपत्ति नहीं खरीद पाएंगे।
अमेरिका के अलबामा, इदाहो और वर्जीनिया जैसे राज्यों में कानून लागू भी हो गए हैं।जल्द ही अन्य राज्यों में भी बिल पास होने की प्रक्रिया में है। अमेरिका में यह माना जा रहा है, कि चीन सरकार सैन्य ठिकानों के पास जमीन खरीद कर जासूसी अभियान चला सकती है। चीन की कंपनियों और चीन के नागरिक, ज्यादा कृषि भूमि का अधिग्रहण कर सकती है। जिससे अमेरिका की खाद्य आपूर्ति को खतरा हो सकता है।उल्लेखनीय है,
राष्ट्रपति कैटरीना ने पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से किया सम्मानित
25 Aug, 2023 06:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद पीएम मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंचे हैं। एथेंस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने उनका स्वागत किया। इसके बाद भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी को एथेंस में ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना एन सकेलारोपोलू द्वारा 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर लिखा,"मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कैटरीना एन सकेलारोपोलू, सरकार और ग्रीस के लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान दर्शाता है।" बता दें कि यह ग्रीस का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है।
दो साल पहले ट्विटर से बैन ट्रंप X पर लौटे
25 Aug, 2023 11:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक्स (ट्विटर) पर एक ट्वीट के कुछ ही देर बाद टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रंप के ट्वीट को रिशेयर करते हुए नेक्स्ट लेवल (अगला स्तर) बताया है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने साइट के लिंक के साथ अपना मगशॉट शेयर किया था। उन्होंने खुद को सरेंडर करने से कुछ ही देर बाद एक्स पर तस्वीर शेयर की थी। एक्स पर मगशॉट फोटो शेयर करते हुए ट्रंप ने कहा, 'चुनाव में हस्तक्षेप, कभी सरेंडर न करें।'
वॉशिंगटन में छह जनवरी को संसद भवन में हुए दंगे के बाद डोनाल्ड ट्रेप के ट्विटर अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था। अकाउंट निलंबित होने के बाद पहली बार उन्होंने अपने मगशॉट के साथ एक्स पर ट्विट किया। इससे पहले ट्रंप ने आखिरी ट्वीट साल 2021 में किया था, जब उन्होंने कहा था कि वह राष्ट्रपति जो बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।
इस साल एलन मस्क के एक्स खरीदने और ट्विटर का नाम बदलने के बाद वापस से डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को फिर से बहाल किया गया था। हालांकि ट्रंप ने इससे पहले तक कोई भी ट्वीट नहीं किया था।जॉर्जिया चुनाव तोड़फोड़ मामले में ट्रंप ने खुद को अटलांटा के फुलटन जेल में सरेंडर किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें जेल रिकॉर्ड के अनुसार बॉन्ड पर रिहा भी कर दिया गया। जेल के रिकॉर्ड के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जॉर्जिया चुनाव तोड़फोड़ मामले में अमेरिकी समयनुसार रात के नौ बजे फुलिटन पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह केवल 20 मिनट तक ही जेल में रहे।
मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को भेंट की तेलंगाना की सुराही
25 Aug, 2023 11:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और प्रथम महिला त्शेपो मोत्सेपे को उपहार भेंट किए। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामाफोसा को तेलंगाना की मशहूर बीदरी शिल्प की सुराही गिफ्ट की। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की प्रथम महिला डॉ. त्शेपो मोत्सेपे को नगालैंड शॉल भेंट की। इसके अलावा पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को मध्यप्रदेश की गोंड पेंटिंग उपहार में दी।
बीदरी शिल्प विशुद्ध रूप से भारतीय आविष्कार है। यह शिल्पकला 500 साल पुरानी है। इसकी शुरुआत विशेष रूप से कर्नाटक के बीदर से हुई थी। बीदरी को जस्ता, तांबे और अन्य अलौह धातुओं के मिश्र धातु के साथ ढाला जाता है। ढलाई पर सुंदर पैटर्न उकेरे गए हैं और शुद्ध चांदी के तार जड़े जाते हैं।नगा शॉल एक उत्कृष्ट हस्तशिल्प कला है। नगालैंड के जनजातीय समुदाय इसे सदियों से बनाते हैं। यह शॉल अपने जीवंत रंगों, जटिल डिजाइन और पारंपरिक बुनाई तकनीकों के उपयोग के लिए जानी जाती है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को मध्यप्रदेश की गोंड पेंटिंग उपहार में दी। गोंड पेंटिंग मध्यप्रदेश की आदिवासी चित्रकला है। गोंड शब्द की उत्पत्ति द्रविड़ शब्द कोंड से हुई है, जिसका अर्थ हरा पहाड़ है। गोंड जनजाति समुदाय के लोगों के अपने घरों की दीवारों और फर्शों पर बिंदुओं और रेखाओं को उकेर कर यह पेंटिंग बनाते हैं। इसमें प्राकृतिक रंगों और अन्य सामग्रियों जैसे लकड़ी का कोयला, रंगीन मिट्टी, पौधों के रस, पत्तियों, गोबर, चूना पत्थर के पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
PM मोदी से चिनफिंग की मुलाकात के बाद लद्दाख में LACसे सैनिकों की वापसी पर बनी सहमति
25 Aug, 2023 11:20 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात में LAC का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। भारत के सख्त रुख के बाद चीन के तेवर अब नरम पड़ते दिख रहे हैं।पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन-भारत संबंधों में सुधार आम हितों को पूरा करता है और क्षेत्र और दुनिया की शांति और स्थिरता के लिए अनुकूल है।
भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शी को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर "अनसुलझे" मुद्दों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया। पीएम ने शी से सीधे शब्दों में कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना सामान्य स्थिति के लिए आवश्यक है।विदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना और एलएसी का निरीक्षण और सम्मान करना भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आवश्यक है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य ब्रिक्स नेताओं के साथ भी बातचीत की।दोनों नेताओं की साउथ अफ्रीका में बैठक के बाद दिल्ली में चीनी दूतावास का भी बयान सामने आया। चीनी दूत ने कहा कि दोनों पक्षों को अपने द्विपक्षीय संबंधों के समग्र हितों को ध्यान में रखना चाहिए और सीमा मुद्दे को ठीक से संभालना चाहिए ताकि संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में शांति की रक्षा की जा सके।
शाकाहारी भोजन, पूरी नींद और कसरत इंसान की लंबी जिंदगी के लिए बेहद जरुरी
24 Aug, 2023 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
न्यूयॉर्क । इंसान की बेहतर जिंदगी के नियम कायदे भी तय किए गए हैं। इनमें कम नमक और चीनी के साथ शाकाहारी भोजन, पर्याप्त आराम, थोड़ी कसरत और सोशल लाइफ मृत्यु की जोखिम को 28 प्रतिशत करते हैं। वहीं कैंसर का जोखिम 29 प्रतिशत कम हो जाता है। एक नए शोध में ये पाया गया है कि लोग इस तरह से दिनचर्या रखेंगे तो लंबी उम्र हासिल करेंगे। शोध के अनुसार यूके में जो लोग भूमध्यसागरीय जीवनशैली यानि मेडिटेरेनियन लाइफस्टाइल का पालन करते हैं, उनमें सभी कारणों और कैंसर से मृत्यु दर का जोखिम कम पाया गया। शोधकर्ताओं ने यूके बायोबैंक समूह के 110,799 सदस्यों की आदतों का विश्लेषण किया, जो इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड में भूमध्यसागरीय जीवन शैली (मेडलाइफ) का उपयोग करते हैं। शोध लिखने वाले प्रमुख लेखक मर्सिडीज सोतोस प्रीतो ने कहा, मैड्रिड के स्वायत्त विश्वविद्यालय (एयूएम) और हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अध्ययन में सुझाव है कि गैर-भूमध्यसागरीय आबादी के लिए स्थानीय रूप से उपलब्ध उत्पादों का उपयोग कर भूमध्यसागरीय आहार को अपनाना संभव है।
हार्वर्ड चैन स्कूल में पर्यावरणीय स्वास्थ्य के सहायक सहायक प्रोफेसर प्रीटो ने कहा कि हम जीवनशैली में परिवर्तन और स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव देख रहे हैं। अध्ययन में प्रतिभागियों की उम्र 40 से 75 वर्ष के बीच थी। उन्होंने सूचकांक द्वारा मापी गई तीन श्रेणियों के अनुसार अपनी जीवनशैली के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि भूमध्यसागरीय भोजन की खपत; भूमध्यसागरीय आहार संबंधी आदतें और शारीरिक गतिविधि, आराम, और सोशल लाइफ बस यही है लंबी उम्र का राज, इसे कायम रखना चाहिए। अध्ययन में शामिल लोगों में से, 4,247 का किसी न किसी बीमारी से निधन हो गया; 2,401 कैंसर से और 731 हृदय रोग से मारे गए। शोधकर्ताओं ने भूमध्यसागरीय लाइफस्टाइल के पालन और मृत्यु दर के जोखिम के बीच एक विपरीत संबंध देखा। भूमध्यसागरीय लाइफस्टाइल का स्वतंत्र रूप से पालन सभी कारणों और कैंसर मृत्यु दर के जोखिम को कम करने से जुड़ा था।
किम जोंग के खिलाफ कड़ा रुख अपना सकता है दक्षिण कोरिया
24 Aug, 2023 03:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन और उनके अमेरिका और जापान के समकक्षों ने गुरुवार को उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षण की "कड़ी निंदा" की है। किम जोंग द्वारा समय-समय पर मिसाइल परीक्षण करने पर पार्क ने इसे उकसाने वाला कार्य बताया।
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण बहुत गलत है। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि हम अब इसे ऐसे ही छोड़ने वाले नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि मंत्रियों ने फोन कॉल के दौरान गुरुवार के लॉन्च के जवाब में एकतरफा प्रतिबंधों पर विचार करने पर भी सहमति व्यक्त की है।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पाकिस्तानी शख्स बोला 'हम पहले से ही चांद पर हैं'
24 Aug, 2023 03:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत ने एक बार फिर इतिहास रचा है। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया। वहीं, आप हैरान रह जाएंगे कि पाकिस्तान भी चांद पर पहुंच गया है। यह हम नहीं, बल्कि खुद वहां के लोग बता रहे हैं। पड़ोसी देश में रह रहे लोगों का कहना है कि वह तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं।
दरअसल, जब से चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की है, तब से ही इससे संबंधित कई पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।इस बीच, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लोग तो चांद पर पहले से ही रह रहे हैं।भारत के चांद पर पहुंचने को लेकर पाकिस्तान के लोगों से राय ली जा रही थी, तभी एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने कहा कि भारत तो पैसे लगाकर चांद पर जा रहा है। हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे, क्या यह आपको नहीं पता। ऐसे में पहले तो सभी चौक गए फिर पूछा कैसे, तो शख्स ने लोगों से पूछा कि चांद पर पानी हैं? नहीं हैं ना…यहां भी नहीं है।
उसने आगे कहा कि वहां गैस है? नहीं है ना, यहां भी नहीं है। शख्स ने कहा कि चांद पर न पानी है, न गैस है और न बिजली। यह सब यहां (पाकिस्तान) भी नहीं है।बता दें, इस वीडियो को 23 अगस्त को साझा किया गया था। अभी तक करीब 5.8 लाख से अधिक बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। इसे देखने के बाद कई लोग खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए हैं।
पीएम मोदी ने फर्श पर पड़े तिरंगे को उठाकर अपनी जेब में रखा
24 Aug, 2023 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जोहान्सबर्ग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ग्रुप फोटो के दौरान फर्श पर पड़े भारतीय झंडे को देखा। इसके तुरंत बाद पीएम मोदी ने तिरंगा उठाकर अपनी जेब में रख लिया। जैसे ही पीएम मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज उठाया, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, जो पहले ही अपने देश के झंडे पर कदम रख चुके थे, इसके बाद उन्होंने भी अपना झंडा उठा लिया। ब्रिक्स के सदस्य देशों के झंडे वैश्विक नेताओं की स्थिति को दर्शाने के लिए रखे गए थे।
इसके पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने सिरिल रामफोसा के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसके दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करने के लिए संयुक्त रूप से काम करने के तरीकों पर भी चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और रक्षा, कृषि, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य, संरक्षण और लोगों से लोगों के संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
ब्रिक्स से पीएम मोदी का संदेश, हमें अपनी सोसाइटी को फ्यूचर रेडी बनाना होगा
24 Aug, 2023 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जोहान्सबर्ग । ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसने शानदार और लंबी यात्रा की है। लोगों के आपसी संबंध मजबूत कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स को एक फ्यूचर रेडी ऑर्गेनाइजेशन बनाने के लिए हमें अपनी सोसाइटी को फ्यूचर रेडी बनाना होगा। इसमें टेक्नोलॉजी की अहम भूमिका रहेगी। पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार ने स्कूल के विद्यार्थियों के बीच इनोवेशव को बढ़ावा देने के लिए हमने देशभर में 10 हजार अटल लैब्स बनाए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि भाषा संबंधी बाधाओं को हटाने के लिए भारत में एआई बेस लैंग्वेंज प्लेटफॉ़र्म भाषणिका का इस्तेमाल हो रहा है। वैक्सीनेशन के लिए कोविन प्लेटफॉर्म बनाया गया है। डीजिटल प्लेटफॉर्म पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर यानी इंडिया एस्टेक के माध्यम से पब्लिक सर्विस डिलिवरी को रिवाल्यूशनराइज किया जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र में हिस्सा लिया। अगले साल रूस ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।
ताइवान को आंख दिख रहे चीन को झटका, न्यूक्लियर सबमरीन दुर्घटनागस्त
24 Aug, 2023 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजिंग । चीन के लिए यह चिंताजनक समय है। चीन की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी नहीं चल रही है, वे तेजी से पश्चिम से अलग-थलग होते जा रहे हैं और अब, ताइवान स्टेट से चीन के लिए बुरी खबर आई है। बताया जा रहा हैं चीन की न्यूक्लियर सबमरीन दुर्घटनागस्त हो गई। इस एक्सीडेंट में सबमरीन पूरी तरह तबाह हो गई है। हालांकि चीन की तरफ से दुर्घटना की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
22 अगस्त की सुबह सोशल मीडिया उन खबरों से भरा पड़ा था कि टाइप 093 (शांग क्लास) चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की परमाणु-संचालित हमलावर पनडुब्बी विवादित ताइवान स्ट्रेट के आसपास बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई और सात प्रशिक्षुओं सहित जहाज पर सभी सवार अधिकारी की मृत्यु हो गई। दुर्घटना या जहाज पर सवार चीनी अधिकारियों की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बारे में पूछने पर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा कि इसकी पुष्टि करने के लिए कोई सबूत नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सन ली-फैंग ने कहा कि देश के संयुक्त खुफिया और निगरानी तंत्र को पनडुब्बी दुर्घटना का कोई सबूत नहीं मिला है।
ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास एक चीनी पनडुब्बी की संभावना काफी है क्योंकि चीन ने इस क्षेत्र में गतिविधि बढ़ा दी है। दो दिन पहले ताइवान ने कहा था कि पिछले 24 घंटों में 25 चीनी वायु सेना के विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया, क्योंकि बीजिंग द्वीप के चारों ओर सैन्य अभ्यास कर रहा था।
चंद्रयान 3 पर पाकिस्तान ने भारत को किया सलाम, मुल्क में की लाइव प्रसारण की मांग
23 Aug, 2023 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस्लामाबाद । पाकिस्तान ने चंद्रयान-3 के लाइव प्रसारण की मांग की है। बता दें कि यह मांग पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने की है, जिन्होंने एक बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), विशेष रूप से इसके चंद्रयान -2 का मजाक भी उड़ाया था। अब उन्होंने चंद्रयान -3 मिशन को मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण करार दिया। उन्होंने चंद्र मिशन पर भारतीय वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय को बधाई दी। पूर्ववर्ती इमरान खान सरकार में पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के सभी मीडिया घरानों को आज शाम 6:15 बजे (स्थानीय समय) चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण करना चाहिए। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पाकिस्तानी मीडिया बुधवार शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाए। मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण, विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए बहुत-बहुत बधाई भी दी है।
इसरो के चंद्रयान-3 के लिए फवाद चौधरी की अचानक प्रशंसा पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद आई, जहां पाकिस्तानी नेता भारत के चंद्रमा मिशनों पर कटाक्ष करते नजर आए। बीते दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो किसी पाकिस्तानी न्यूज चैनल का बताया गया। वीडियो में दिख रहा कि फवाद चौधरी चांद की बात करते हुए न्यूज एंकर को कहते है कि हमारी साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री का एक प्वाइंट ऑफ व्यू है। चांद को लेकर इतना पापड़ क्यों बेलना। चांद तो सामने ही नजर आ जाता है।
मॉस्को पर ड्रोन हमलों के बदले में रूस ने रातभर यूक्रेन पर गिराए बम
23 Aug, 2023 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन हमले होने के बदले में रूस ने भी यूक्रेन पर रातभर बमबारी की। हालांकि लगातार ड्रोन हमलों ने रूस की एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। इस बीच रूस के राज्य विमानन प्राधिकरण ने बुधवार (23 अगस्त) को कहा कि उड़ानों पर अस्थायी निलंबन लगाए जाने के बाद अब मॉस्को के हवाई अड्डे सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। एक बयान में कहा गया है कि राजधानी मॉस्को पर हुए ड्रोन हमले की कोशिश के कारण बुधवार तड़के उड़ानों के अस्थायी निलंबन लगाए जाने के बाद मॉस्को के हवाई अड्डे सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। बता दें कि ड्रोन से किए गए हमले में कम से कम दो लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय गवर्नर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रूसी हवाई सुरक्षा द्वारा नष्ट किए गए एक यूक्रेनी ड्रोन के हिस्से मॉस्को क्षेत्र में एक घर पर गिरा। मिली जानकारी के मुताबिक रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार तड़के कहा कि वायु रक्षा प्रणालियों ने मॉस्को पर हमला करने की कोशिश करने वाले तीन ड्रोनों को मार गिराया है। रूस ने यूक्रेन के डेन्यूब क्षेत्र में अनाज की सप्लाई करने वाली जगहों पर हमले किए।
इसके साथ ही रूस ने रात भर यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा और डेन्यूब नदी क्षेत्रों के दक्षिण में ड्रोन से हमला किया, जो अनाज निर्यात के लिए एक प्रमुख क्षेत्र है। यूक्रेनी सेना और अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि इस हमले में अनाज वाली जगहों स्थानीय क्षेत्र में आग लग गई। यूक्रेन की सेना ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि दुश्मन ने डेन्यूब क्षेत्र में अनाज भंडारण सुविधाओं और एक उत्पादन और ट्रांसशिपमेंट कॉम्प्लेक्स पर हमला किया। अनाज के गोदामों में आग लग गई और उस पर तुरंत काबू पा लिया गया। फायर सर्विस के कर्मचारी अपना काम तेज गति से कर रहे हैं।
कनाडा : वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड पर तेज गाड़ी चलाने का लगा आरोप
23 Aug, 2023 02:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड पर तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि क्रिस्टिया फ्रीलैंड पर उनके गृह प्रांत में तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना लगाया गया है।कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड को 132 किमी/घंटा (82 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था। उनकी प्रवक्ता कैथरीन ने यह नहीं बताया कि घटना कब और कहां हुई।
बता दें कि अलबर्टा राजमार्ग पर अधिकतम गति सीमा 110 किमी/घंटा है, लेकिन कनाडा की वित्त मंत्री पर 132 किमी/घंटा की रफ्तार से गाड़ी चलाने का आरोप है।हालांकि, उन्होंने पिछले महीने संवाददाताओं से कहा था कि उनके पास वास्तव में कोई कार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मेट्रो से सफर करती हूं और उनके बच्चे अपनी बाइक या मेट्रो से ही सफर करते हैं क्योंकि यह वास्तव में हमारे परिवार के लिए स्वस्थ है।