रूस ने उड़ाया ट्रंप की धमकियों का मजाक, परमाणु युद्ध की चेतावनी को बताया 'गैर-गंभीर'
मॉस्को। रूस और अमेरिका के बीच मौजूदा तनाव, जो सोशल मीडिया पर हुई बहस से शुरू हुआ, पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बन गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव की एक ऑनलाइन पोस्ट से नाराज़ होकर दो परमाणु पनडुब्बियों को रूस के करीब भेजने का एलान किया है। ट्रंप का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे कह रहे हैं कि अमेरिका परमाणु युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रंप के इस कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या अमेरिका और रूस के बीच एक नया शीतयुद्ध या 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
वहीं रूसी मीडिया ने ट्रंप की धमकी को ज़्यादा गंभीरता से नहीं लिया है। रुसी मीडिया ने एक सैन्य विश्लेषक का बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने इस गुस्से में किया गया नाटक बताया। वहीं, एक अन्य अख़बार से जुड़े सेवानिवृत्त रूसी लेफ्टिनेंट-जनरल ने बकवास कहा और दावा किया कि ट्रंप सिर्फ सुर्खियों में रहना चाहते हैं। एक रूसी सुरक्षा विशेषज्ञ ने ट्रंप के आदेश पर संदेह जताकर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ऐसा कोई आदेश जारी किया गया है। कोमरसांट ने याद दिलाया कि 2017 में ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेतावनी देने के लिए भी दो परमाणु पनडुब्बियों को भेजने का दावा किया था, लेकिन बाद में उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात भी की थी। इस पर सवाल उठ रहा है कि क्या रूस के खिलाफ पनडुब्बी भेजना किसी भविष्य की ट्रंप-पुतिन बैठक की भूमिका है?
पिछले कुछ दिनों से दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर लगातार जुबानी जंग चल रही है। ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए रूस को 50 दिन की डेडलाइन दी थी, जिसे बाद में घटाकर 10 दिन किया। इसके जवाब में मेदवेदेव ने ट्रंप पर अल्टीमेटम की राजनीति करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने इसका जवाब देकर कहा कि मेदवेदेव एक फेल हो चुका पूर्व राष्ट्रपति हैं जो खुद को अब भी ताकतवर समझते हैं, और उन्हें समझना चाहिए कि वे एक खतरनाक दायरे में प्रवेश कर चुके हैं।
वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
जहांगीर महल के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, CM मोहन के बयान ने बढ़ाई हलचल
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
भरत तिवारी मामले में बढ़ा विवाद, परिवार ने प्रशांत किशोर की भूमिका पर उठाए सवाल
मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट पर हाई कोर्ट का शिकंजा, अनुज शर्मा मामले में बड़ा आदेश
Hero EV ने रखा नेपाल में कदम, जानिए लॉन्च हुई 3 ई-बाइक्स की खासियतें
मुकुंदरा घाटी में सफर हुआ आसान, पहले टनल से शुरू हुआ वाहनों का आवागमन
