अफवाह ने भड़काई भीड़, वैशाली में दिखा हिंसक चेहरा
वैशाली| बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी में भीड़ ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
भीड़ ने पुलिस के साथ भी की बदसलूकी
घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घायल को भीड़ के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार किया। किसी तरह पुलिस ने घायल व्यक्ति को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।
आदमी को अधमरा होने तक पीटा
घटना महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी गांव की है। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ लिया और तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। पुलिस के अनुसार, घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल व्यक्ति की अभी नहीं हो सकी पहचान
महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन वह महुआ अनुमंडल क्षेत्र के चेहराकलां का रहने वाला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के होश में आने के बाद ही उसकी सही पहचान की जा सकेगी।
घायल का इलाज जारी
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरी घटना की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस उसके परिवार वालों से संपर्क कर मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘ममता की हार का बदला लिया गया’: सुवेंदु अधिकारी का चौंकाने वाला आरोप
