अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर
पटना। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया में ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) को अनिवार्य कर दिया है। मार्च महीने से यह नियम और भी सख़्ती के साथ लागू किया जाएगा। बताया गया है कि अब बिना ओटीपी बताए किसी भी स्थिति में गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। इस फैसले का उद्देश्य सिस्टम में पारदर्शिता लाना और लंबे समय से मिल रही फर्जी डिलीवरी की शिकायतों पर रोक लगाना है। दरअसल कई क्षेत्रों से यह शिकायत मिल रही थी कि सिलेंडर की डिलीवरी कागजों में तो पूरी दिखा दी जाती है लेकिन उपभोक्ता के घर तक गैस सिलेंडर पहुंचता ही नहीं था। इसके अलावा कालाबाजारी और बिचौलियों की मनमानी की भी शिकायतें सामने आती रही हैं। अब नई डिजिटल व्यवस्था को इन गड़बड़ियों पर नकेल कसने के तौर पर देखा जा रहा है। इस नई प्रक्रिया के तहत जब कोई उपभोक्ता गैस सिलेंडर बुक करेगा, तो उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। डिलीवरी बॉय जब सिलेंडर लेकर उपभोक्ता के घर पहुंचेगा, तब ग्राहक को वही ओटीपी बताना होगा। डिलीवरी कर्मी उस ओटीपी को अपने हैंडहेल्ड डिवाइस में दर्ज करेगा। ओटीपी का मिलान होते ही सिस्टम में डिलीवरी कन्फर्म हो जाएगी और सिलेंडर सौंप दिया जाएगा। यदि उपभोक्ता ओटीपी नहीं बता पाता है, तो डिलीवरी अधूरी मानी जाएगी और सिलेंडर वापस ले जाया जाएगा।
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
परीक्षा घोटालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, संसद में पेश होगा नया पेपर लीक बिल
'रामायण' के बाद रणबीर कपूर की अगली फिल्म पर सस्पेंस, 'धूम 4' पर दिया बड़ा अपडेट
भोपाल की इलेक्ट्रिक बस सेवा में देरी, अब इस दिन से सड़कों पर उतरेंगी ई-बसें
सावन शुरू होते ही विश्वनाथ धाम में AI अलर्ट, 2575 से ज्यादा कैमरों का सुरक्षा कवच
हिमाचल की पहाड़ियों में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, कई गंभीर घायल
क्रिप्टो लेनदेन पर बढ़ेगी नजर, जीई फसलों को लेकर भी उठी बड़ी मांग
मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, अगले कुछ दिन प्रदेश में बरसेंगे बादल
