गणपति दर्शन अब बिना प्रसाद: सिद्धिविनायक मंदिर में बदले नियम
मुंबई का सिद्धिविनायक गणेश मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है. देशभर के लाखों भक्त हर साल इस मंदिर में आकर भगवान गणपति गजानन और रिद्धि सिद्धि माता के दर्शन करते हैं. इस मंदिर से उद्योगपति अंबानी, अडानी और बिरला परिवार सहित बॉलीवुड के कई अभिनेताओं अभिनेत्रियों की गहरी आस्थाएं जुड़ी हैं. मंदिर में चढ़ाने के लिए भक्त अपने साथ नारियल, माला और प्रसाद लेकर आते है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए भक्त अब मंदिर में इन चीजों को नहीं चढा पाएंगे.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत-पाक में तनाव की स्थिति बनी हुई है. भारत ने हमले पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक कर नेस्तनाबूद कर दिया है. भारत-पाक तनाव के बीच सिद्धिविनायक गणेश मंदिर की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में फूल माला, नारियल और प्रसाद चढ़ाने पर रोक लगा दी है.
सिद्धिविनायक मंदिर
सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में हमेशा सैकड़ों भक्तों बनी ही रहती है. मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों के अलावा पुलिस, फूल बेचने वाले और मंदिर का स्टाफ मौजूद रहता है. ऐसे में अगर मंदिर में कोई भी आपत्तिजनक मूवमेंट या हमला होता है तो मंदिर में बड़े पैमाने पर भगदड़ मच सकती है. इसलिए मंदिर प्रशासन ने एहतियातन के तौर 11 मई से अगले आदेश तक मंदिर में नारियल, फूल माला और मोदक प्रसाद की थाली ले जाने पर पाबंदी लगा दी है.
जारी किया नोटिस
श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा स्वर्णकार ने कहा कि मंदिर में हर रोज हजारों लोग आते हैं और यह आतंकवादियों की हिट लिस्ट में है. इसी को देखते हुए मंदिर में कई चीजों के ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है. इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है, जिसमें प्रतिबंधित चीजों के बारे में लिखा हुआ है. मंदिर प्रशासन ने फूल और हार बेचने वाले दुकानदारों को भी हिदायत दी है कि वह अपनी दुकानों पर हार फूल नारियल न बेचें.
नारियल, फूल माला और प्रसाद पर लगी रोक
सिद्धिविनायक मंदिर में आने वाले भक्तों से बात की तो उन्होंने बताया कि पहले हम नारियल, फूल, प्रसाद की थाली लेकर भगवान के गर्भगृह में दर्शन करने जाते थे, लेकिन अब हम केवल एक एक फूल और कुछ दूर्वा (कुश) को हाथ में लेकर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं.भक्तों ने बताया कि नारियल में बारूद एक्प्लोसिवे भरकर हमला किया जा सकता है. हवाई जहाज में भी नारियल बैन है.
भक्तों का मिल रहा समर्थन
इसके अलावा मोदक लड्डू प्रसाद और हार फूल में भी खतरा है. अगर कोई अंदर ऐसी चीजें ले जाएगा तो खतरा बरकरार रहेगा. ऐसे में मंदिर प्रशासन का इन सब पर पाबंदी लगाने का निर्णय सही है. इन भक्तों में कोई बिहार से तो कोई यूपी, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पंजाब से आया था. सभी भक्त तनाव के माहौल में सिद्धिविनायक मंदिर प्रशासन के निर्णय का समर्थन कर रहे हैं.
शहर में नहीं एक भी डॉग शेल्टर, रोजाना 81 डॉग बाइट केस से बढ़ी चिंता
ड्राइवरों की हड़ताल से दिल्ली में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें वजह
Sensex में 600 प्वाइंट्स की तेजी, Nifty ने पार किया 23850
मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप चरम पर, अगले 4 दिन राहत नहीं
भीषण गर्मी के कारण डीएम सख्त, 10वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
सीएम मोहन यादव की ताबड़तोड़ बैठकें आज, विभागीय प्रदर्शन पर फोकस
यूपी में सनसनी: युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा
मेडिकल कॉलेज पर गंभीर आरोप, समय पर एंबुलेंस न मिलने से गई भाजपा नेता की जान
93 लाख फॉलोअर्स के साथ कॉकरोच जनता पार्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड
