एलन मस्क को मिली दुनिया की सबसे बड़ी सैलरी डील, बन सकते हैं पहले ट्रिलियनेयर
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क अब एक और रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने हाल ही में एक ऐतिहासिक पे पैकेज मंजूर किया है, जिससे मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं।
अगर अगले 10 सालों में मस्क अपनी तय परफॉर्मेंस टारगेट्स को पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें करीब $1 ट्रिलियन (करीब ₹83 लाख करोड़) के शेयर मिल सकते हैं। यह रकम इतनी बड़ी है कि यह दुनिया के 190 देशों में से 183 देशों की GDP से भी ज्यादा है।
बाकी टॉप CEO की कमाई मस्क से बहुत पीछे
रपोर्ट के मुताबिक, 2024 में दुनिया के टॉप 10 CEO की सैलरी मस्क के मुकाबले बहुत कम रही। यह रही उनकी सालाना कमाई (डॉलर और भारतीय रुपये में):
इन सभी में शेयर अवॉर्ड्स और बोनस शामिल हैं, लेकिन मस्क का पैकेज इन सब से कई गुना बड़ा है।
2018 के मुकाबले 18 गुना बड़ा नया डील
मस्क का नया पे पैकेज उनके 2018 वाले $56 बिलियन के डील से करीब 18 गुना बड़ा है। इस बार टेस्ला ने उन्हें इतना बड़ा रिवार्ड देने का फैसला किया है, जितना खुद कंपनी का मौजूदा मार्केट वैल्यू है।
फिलहाल मस्क की नेटवर्थ करीब $460 बिलियन (₹38 लाख करोड़) है, जो Tesla, SpaceX और उनकी AI कंपनी xAIसे जुड़ी है। अगर यह नया प्लान एक्टिव हुआ, तो मस्क की संपत्ति कई देशों की अर्थव्यवस्था के बराबर हो जाएगी।
75% शेयरहोल्डर्स ने किया मस्क के पक्ष में वोट
इस फैसले पर पिछले कुछ हफ्तों से निवेशकों में गहमागहमी रही। कई लोग सवाल उठा रहे थे कि क्या किसी एक व्यक्ति को इतनी बड़ी रकम देना ठीक है। फिर भी, 75% से ज्यादा शेयरहोल्डर्स ने एलन मस्क के पक्ष में वोट किया। यह वोटिंग ऑस्टिन, टेक्सास में हुई टेस्ला की वार्षिक मीटिंग में हुई, जिसमें छोटे इनवेस्टर्स से लेकर बड़े फंड्स तक ने हिस्सा लिया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
