धान खरीदी में अनियमितताओं पर कलेक्टर ने की सख्त कार्यवाही
कोरबा, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के 65 धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी केंद्रों के सतत निरीक्षण एवं निगरानी के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों के द्वारा धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। हाल ही में धान खरीदी केंद्र उतरदा (विकासखंड पाली) और कुल्हरिया (विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा) के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।
धान खरीदी केंद्र उतरदा में कुल 3684.00 क्विंटल धान (9210 बोरे) सत्यापन में कम पाया गया। 581 नए जूट बारदाने कम और 1195 पुराने बारदाने अधिक मिले। धान के सुरक्षित रखरखाव के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। धान खरीदी केंद्र कुल्हरिया में 806.80 क्विंटल धान (2017 बोरे) कम पाया गया। इसके साथ ही कुल 8 धान स्टेक में से केवल 3 में ही सिंगल लेयर डनेज की व्यवस्था थी। इन गंभीर अनियमितताओं को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने दोनों केंद्रों के नोडल अधिकारियों और सहकारिता विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही समिति प्रबंधकों और उपार्जन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं कोरबा को दिए हैं। गौरतलब है कि कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

देश में 60 दिन का तेल भंडार, सरकार ने कहा—ईंधन की कोई परेशानी नहीं
न्यायिक प्रक्रिया पर ममता का बयान, प्रभावित लोगों की मदद का वादा
पुगलिया परिवार ने बदला बयान, इंदौर आग हादसे में कार चार्जिंग पर होने का खुलासा
पेट्रोल-डीजल और गैस संकट पर केंद्र की बड़ी समीक्षा बैठक
भ्रामक विज्ञापन मामले में सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, जांच के आदेश
ममता बनर्जी की पार्टी पर बीजेपी की कार्रवाई, अमित शाह करेंगे चार्जशीट जारी
अचानक डाउन हुआ X, यूजर्स बोले- न खुल रहा ऐप, न दिख रही पोस्ट्स
फरार कैदी की तलाश में पुलिस ने तेज की कार्रवाई
पूजन से पहले अफरा-तफरी! अबोहर में मधुमक्खियों ने किया हमला, कई घायल
