फिल्म 'स्काई फोर्स' ने 100 करोड़ के क्लब की ओर भरी उड़ान
अक्षय कुमार और वीर पहारिया की एरियल एक्शन ड्रामा स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अपने पहले वीकएंड में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 24 जनवरी को रिलीज होने के तीन दिनों के भीतर फिल्म ने 61.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है, जो दर्शकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता की ओर इशारा कर रहा है।
वैश्विक स्तर पर भी छाई 'स्काई फोर्स'
दो दिन की दमदार कमाई के बाद रविवार को तीसरे दिन भी फिल्म ने मजबूती के साथ कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 31.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर भी फिल्म का जलवा कायम है। अब निर्माताओं ने फिल्म की कमाई के आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं। अब यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर कदम बड़ा चुकी है।
फिल्म का कुल कलेक्शन
निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में वैश्विक स्तर पर सकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (जीबीओसी) में 92.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। स्काई फोर्स के निर्माताओं ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े साझा किए।
100 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ी फिल्म
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने इसकी रफ्तार को और बढ़ा दिया और इसने उछाल के साथ कलेक्शन किया। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है। वहीं, अब उम्मीद जताई जा रही है कि चौथे दिन यानी आज ही फिल्म अपना बजट भी निकाल लेगी और साथ ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो जाएगी।
फिल्म के कलाकार और कहानी
'स्काई फोर्स' में अक्षय कुमार एक भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका में हैं, जो कई सैनिकों की मौत के बाद बदला लेने के मिशन पर निकलते हैं। संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस हाई-स्टेक थ्रिलर में शानदार एयर वॉर, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और भारतीय सैनिकों की बहादुरी को दिखाने वाली एक मनोरंजक कहानी है। अक्षय के साथ वीर पहाड़िया भी हैं, जो एक और आईएएफ अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं और सारा अली खान भी हैं, जो वीर की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में निमृत कौर भी अहम भूमिका में हैं।
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल, पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा?
