किशोर ने चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट, बिस्तर के नीचे छिपाया शव
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना विश्वमां क्षेत्र में एक चचेरे भाई ने अपने ही 12 वर्षीय नाबालिग भाई की हत्या कर शव को घर में ही छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक अमन सिंह ने शनिवार को बताया कि कस्बा क्षेत्र निवासी आजमास (12) बीती शाम करीब पांच बजे खेलते समय अचानक लापता हो गया था।
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर गहन छानबीन की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर मृतक के चचेरे भाई मुदस्सिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के बिस्तर के नीचे से आजमास का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि बच्चे की पहले गला दबाकर हत्या की गई और बाद में धारदार हथियार से हमला कर शव को बिस्तर में छिपा दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
स्टेशन से ट्रेन छूटते ही वारदात, 7KM तक शव के साथ घूमते रहे कातिल
श्रद्धा के साथ रोमांच का संगम, सोमनाथ में होगा शानदार एयर शो
केरल राजनीति में बयानबाजी तेज, CM चयन पर पीएम और चेन्निथला आमने-सामने
श्रद्धा और इतिहास का संगम, सोमनाथ की 75वीं वर्षगांठ पर खास आयोजन
निवेशकों को बड़ा झटका: सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी टूटा
मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, उत्तराखंड में भारी बारिश-आंधी की आशंका
पश्चिम बंगाल में नई सरकार का पहला बड़ा दिन, आज होगी कैबिनेट बैठक
व्यापार युद्ध से ताइवान तक, चीन दौरे में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा संभव
विजय सरकार के पहले दिन ही सियासी तूफान, विपक्ष ने शपथ समारोह को बनाया मुद्दा
