सरेआम मारपीट, जान से मारने की धमकी से दहशत
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली केसर बस्ती में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार यह पूरी घटना गत दिवस दोपहर करीब 2 बजे की है। पीड़िता पूनम ठाकुर ने थाने पहुंचकर क्षेत्र के ही एक युवक के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विवाद के बाद घर में घुसकर किया हमला
पीड़िता ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि पड़ोस में रहने वाला संगम विश्वकर्मा किसी पुरानी बात को लेकर अचानक विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पूनम ठाकुर के घर के भीतर दाखिल हो गया। आरोपी ने पीड़िता के साथ न केवल झूमाझटकी की बल्कि उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इस शारीरिक हमले के दौरान पीड़िता को चोटें भी आई हैं। घटना के वक्त पूनम घर पर अकेली थी क्योंकि उसके पति और सास-ससुर अपने काम पर गए हुए थे।
शोर सुनकर दौड़ीं पड़ोस की महिलाएं
अचानक हुए इस हमले के बाद पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली रागिनी विश्वकर्मा और जयश्री विश्वकर्मा तुरंत मौके पर पहुंचीं। अन्य लोगों को आता देख आरोपी संगम विश्वकर्मा वहां से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागते समय भी आरोपी लगातार पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने तिलवारा थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
