MPPSC Results 2023: किसान की बेटी बनीं डिप्टी कलेक्टर, हासिल की 21वीं रैंक
MPPSC Results 2023 का परिणाम जारी हो चुका है, और इस बार बड़वानी जिले के राजपुर तहसील के ग्राम कुसमरी की बेटी सीमा बडोले ने अपने गांव और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। सीमा ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21वीं रैंक हासिल की है और डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित हुई हैं।
सीमा एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और अब कृषि कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी होने के साथ खेती में भी सहयोग करती हैं। सीमा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से कुसमरी गांव सहित पूरे राजपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अपनी सफलता पर सीमा ने बताया कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा बिलवानी गांव के प्राथमिक विद्यालय से और माध्यमिक शिक्षा बड़वानी के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई इंदौर के शासकीय होलकर कॉलेज से की। सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है।
सीमा छह भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उनके भाई विनीत बडोले ने बताया कि जैसे ही सीमा की सफलता की खबर गांव पहुंची, लोग घर-घर मिठाई बांटने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि सीमा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र की बालिकाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
