दही और शहद को मिलाकर बनाएं Face pack
दही और शहद का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन में ग्लो आ जाता है। आपकी स्किन चमक उठती है। हम आपको कुछ शहद और दही के पेस्ट के कुछ फायदे बताने जा रहे हैं जो आपको चेहरे पर लगाने से आपको मिलते हैं।
फेस पर रहती है नमी
दही और शहद दोनों ही स्किन को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। दही आपकी स्किन को लंबे समय तक नमी प्रदान करता है। वहीं गर्मियों में भी यह फायदा करता है और सर्दियों में भी चेहरे को रूखा होने से बचाता है।
स्किन को साफ करता है
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो आपकी स्किन को साफ करने में काफी मदद करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है। अगर कई दिन तक आप इस पेस्ट को लगाते हैं तो आपकी स्किन में एक अलग ही चमक लौटती है।
चेहरे को बनाता है चमकदार
शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं। आपकी स्किन में ग्लो आ जाता है।
झुर्रियों को करता है खत्म
दही और शहद का पेस्ट आपकी स्किन से झुर्रियों को खत्म करता है। वहीं दही और शहद दोनों ही स्किन को तनावमुक्त बनाने में मदद करते हैं। जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। रेगुलर आप इस फेसपेक को लगाते हैं तो आपके चेहरे से झुर्रियां खत्म होने लगती हैं तथा आपका चेहरा चमकदार बना रहता है।
दही और शहद का पेस्ट कैसे बनांए
- 2 बड़े चम्मच दही
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)
यह है PASTE बनाने का तरीका
1. एक बड़े प्याले में दही और शहद मिलाएं।
2. यदि आप नींबू का रस जोड़ना चाहते हैं, तो इसे मिश्रण में मिलाएं।
3. मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और एक चिकना पेस्ट बनाएं।
4. पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक रखें।
5. पेस्ट को गरम पानी से धो लें और अपने चेहरे को सूखने दें।

स्कूल परिसर के बाहर हादसा, 4 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला
दिल्ली में होगा फिल्म फेस्टिवल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान; इन कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ लोगो
पढ़ाई के बीच बेघर होने का डर, नर्सिंग कॉलेज छात्राओं को नोटिस
T20 WC Semifinal Scenario: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? पाकिस्तान लगाएगा आखिरी दांव!
कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान, फरवरी वेतन अग्रिम जारी करने का आदेश
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तिलक की खरीदारी करने गए तीन युवकों की मौत
कॉपी है नानी के ‘आया शेर’ गाने का हुक स्टेप, राजस्थान के इस मशहूर डांसर का दावा; चार साल पहले हो चुका वायरल
ED Action: फेमा जांच के बीच उद्योगपति अनिल अंबानी ईडी के दिल्ली दफ्तर पहुंचे, जनिए क्या अपडेट
