अमेरिका के हवाई में किलाउआ में हुआ विस्फोट, हर तरफ फैल गया धुआं-धुआं
अमेरिका में कैलिफोर्निया की आग अभी शांत ही हुई थी कि अब एक और आफत आ पड़ी है. मंगलवार 4 मार्च 2025 को यहां का किलाउआ ज्वालामुखी तेजी से फट पड़ा. इसका लावा 150 फुट की ऊंचाई तक देखा गया है. इस ज्वालामुखी में रुक रुककर विस्फोट हो रहा है, जिस कारण यह खतरा बन रहा है. संभावना जताई जा रही है कि ये लावा अभी और ऊंचाई तक जाएगा. फटते ज्वालामुखी का वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है.
ज्वालामुखी में लगातार हो रहा विस्फोट
बता दें कि किलाउआ ज्वालामुखी हवाई क्षेत्र में बिग आइसलैंड के हवाई वोलकेनोज नेशनल पार्क में स्थित है. इसे दुनियाभर में मौजूद सबसे एक्टिव ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है. इसमें पिछले साल 23 दिसंबर 2024 से ही विस्फोट होना शुरु हो गया था. वहीं मंगलवार 4 मार्च 2025 को इसमें 12वां विस्फोट हुआ है. इसके बाद से ज्वालामुखी से निकला लावा अबतक 150 फुट से अधिक ऊंचाई तक पहुंच गया है.
ऊंचाई तक उछल रहा लावा
किलाउआ ज्वालामुखी को लेकर 'युनाइटेड स्टेट्स जुयोलॉजिल सर्वे' की ओर से उनके यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है.
इस वीडियो में ज्वालामुखी से तेजी से लावा निकलते हुए देखा जा सकता है. वहीं इसमें तेज विस्फोट भी हो रहा है, जिसके चलते लावा ऊंचाई तक उछल रहा है. इससे आसपास का इलाका पूरा धुएं भर गया है. वहीं पास में लावा की नदी भी बह रही है.
और ऊंचाई तक जाएगा लावा
जारी सर्वे के मुताबिक किलाउआ ज्वालामुखी में सुबह हल्के प्रवाह के साथ लावा निकलना शुरु हुआ था. दोपहर के समय इसमें काफी तेजी आई. इस दौरान लावा 150-165 तक की ऊंचाई तक पहुंचा. इसके अभी और ऊंचाई तक जाने की संभावना है. फिलहाल इस लावा विस्फोट के कारण अबतक आसपास किसी आवासीय इलाके को कोई खतरा नहीं है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
