बठिंडा में कोरोना वायरस की दस्तक, संक्रमित पहले मरीज की हुई पहचान
बठिंडा। जिले में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पहले मरीज की पहचान हुई है। हालांकि, कोरोना वायरस से संक्रमित युवती मानसा जिले से संबंधित है। जिले में कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इससे पहले मानसा जिले में भी कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज मिले थे, जिनमें एक बच्ची और एक व्यक्ति शामिल था।
बीती शुक्रवार को एक युवती अपना चेकअप करवाने के लिए बठिंडा सिविल अस्पताल में आई थी। उक्त युवती बुखार और खांसी से पीड़ित थी। जब डॉक्टरों को शक हुआ, तो उन्होंने युवती का कोविड-19 टेस्ट करवाया और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद डॉक्टरों ने युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने युवती को घर में ही आइसोलेशन में रहने को कहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवती के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है, ताकि उन पर नजर रखी जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस से संक्रमित युवती और उसके संपर्क में आए लोगों को केंद्र सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन करने को कहा है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उषा गोयल ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस को लेकर घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एक युवती शहीद भाई मनी सिंह सिविल अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए आई थी, लेकिन जब उसका कोरोना टेस्ट किया गया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि युवती मानसा जिले की रहने वाली है। युवती को होम आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का पालन करने को कहा गया है।
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
