वडाला में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का नागरिकों ने किया विरोध
मुंबई। मुंबई के वडाला इलाके में एक निर्माण परियोजना के लिए की जा रही पेड़ों की कटाई का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। इलाके के एक रिहायशी परिसर में 48 पुराने और घने पेड़ों को काटा गया, जिससे वहां हर साल आने वाले सैकड़ों पक्षियों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हो गया है।
रिपोर्ट की मानें तो स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पेड़ न केवल हरियाली और छांव के स्रोत थे, बल्कि हर साल बड़ी संख्या में प्रवासी और स्थानीय पक्षी, विशेषकर बगुले (एग्रेट्स), इन पेड़ों पर आते थे। पेड़ वâटने के कारण उनका बसेरा खत्म हो गया है और अब बहुत कम पक्षी ही दिखाई दे रहे हैं। निवासियों ने मनपा को पत्र लिखकर मांग की है कि पेड़ काटने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए और यह जांच की जाए कि क्या विकासकर्ता को सही प्रक्रिया के तहत अनुमति दी गई थी। साथ ही उन्होंने अपील की है कि जो पेड़ अब भी बचे हैं, उन्हें बचाया जाए।
वहीं मनपा की ओर से जवाब मिला है कि सभी पेड़ निर्धारित अनुमति के अनुसार ही काटे जा रहे हैं और शिकायत के बाद अधिकारियों ने स्थल का दोबारा निरीक्षण किया है। मनपा के अनुसार, हर पेड़ की उम्र, प्रजाति और संख्या का पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि वृक्ष प्राधिकरण की ओर से 1937 नए पेड़ लगाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक नए पौधे लगाने की कोई शुरुआत नहीं हुई है। उन्होंने इस पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि पर्यावरण और जैव विविधता की रक्षा की जा सके।

कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
