इंडिगो फ्लाइट में बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई
जयपुर से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली. फ्लाइट में एक धमकी भरी चिट्ठी मिली. जिसके बाद सुरक्षा के तौर पर मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया. फ्लाइट रात 8 बजकर 50 मिनट पर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई थी.
बता दें कि फ्लाइट की लैंडिंग नॉर्मल थी और पैसेंजर्स के उतरने के बाद यह चिट्ठी बाथरूम में मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. जिसके बाद फ्लाइट की जांच की गई, जिसमें पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह चिट्ठी बाथरूम में किसने रखी और उसके पीछे क्या वजह थी.
सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
गनीमत रही कि एयरपोर्ट के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा. CSMIA एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से कोऑर्डिनेशन कर रहा है. इंडिगो ने बताया कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
विमान में मिला धमकी भरा नोट
CSMIA ने अपने बयान में कहा कि जयपुर (जेएआई) से मुंबई (बीओएम) जा रहे एक विमान में एक धमकी भरा नोट मिला. एहतियात के तौर पर, मुंबई एयरपोर्ट पर रात 8:43 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दिया गया था. विमान 8 बजकर 50 मिनट पर सुरक्षित उतरा. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से एयरपोर्ट का संचालन अप्रभावित रहा.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
CSMIA ने यह भी कहा कि वे एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर पूरी नजर रख रहे हैं. यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है. धमकी किसने दी, यह अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शहर में नहीं एक भी डॉग शेल्टर, रोजाना 81 डॉग बाइट केस से बढ़ी चिंता
तमिलनाडु में मंत्रिमंडल विस्तार, TVK-कांग्रेस को जगह, सहयोगी दलों को झटका
ड्राइवरों की हड़ताल से दिल्ली में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें वजह
Sensex में 600 प्वाइंट्स की तेजी, Nifty ने पार किया 23850
मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप चरम पर, अगले 4 दिन राहत नहीं
भीषण गर्मी के कारण डीएम सख्त, 10वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
सीएम मोहन यादव की ताबड़तोड़ बैठकें आज, विभागीय प्रदर्शन पर फोकस
यूपी में सनसनी: युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा
Bilaspur News: बिजली हादसे के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
