आप के 21 विधायक तीनों दिनों के लिए सस्पेंड
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को हुए हंगामे के चलते सदन की तीन दिवसीय कार्यवाही से विपक्ष के 21 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। अब विपक्षी आम आदमी पार्टी के 21 विधायक सोमवार तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे। अमानतुल्लाह खान विधानसभा में अनुपस्थित थे इसलिए उन्हें निलंबित नहीं किया गया है।
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। विधानसभा की आज की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। उपराज्यपाल के अभिभाषण के बीच में ही आम आदमी पार्टी के विधायक हंगामा करने लगे। स्पीकर ने विपक्ष की नेता आतिशी समेत आप के कई विधायकों को विधानसभा से बाहर कर दिया और पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया।
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
