विदेश (ऑर्काइव)
पाकिस्तान में भीड़ ने 3 चर्च-ईसाइयों के घर जलाए
17 Aug, 2023 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर फैसलाबाद में बुधवार को कट्टरपंथियों ने तीन चर्च आग के हवाले कर दिए। इसके अलावा ईसाइयों के घरों में पहले लूटपाट की गई, इसके बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। कट्टरपंथी समूहों का आरोप है कि चर्च के जरिए ईशनिंदा को बढ़ावा दिया जा रहा था। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें आरोपियों के चेहरे भी पहचाने जा सकते हैं। खास बात ये है कि तमाम वीडियोज सामने आने के बावजूद अब तक पाकिस्तान की केयरटेकर गवर्नमेंट और फौज ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
बुधवार सुबह फैसलाबाद में अफवाह फैली कि यहां के चर्च में ईशनिंदा की गई है। ये भी कहा गया कि यह सिलसिला कई दिन से जारी है और इलाके में रहने वाले ईसाई इसे बढ़ावा दे रहे हैं। ईसाई समुदाय के नेता इमरान भाटी ने कहा- हमारे तीन चर्च निशाना बने हैं। इनमें तोडफ़ोड़ के बाद आग लगा दी गई। यहां रहने वाले ईसाइयों के घर लूट लिए गए। इसके बाद वहां भी आग लगा दी गई।
देखते ही देखते सैकड़ों कट्टरपंथी जरानवाला इलाके में मौजूद चर्च और ईसाई बस्ती में पहुंच गए। इन सभी के हाथों में धारदार हथियार, डंडे और पेट्रोल था। सबसे पहले ये लोग चर्च में घुसे। वहां तोडफ़ोड़ की। इसके बाद चर्च की छत पर पहुंचे और क्रॉस को गिरा दिया। थोड़ी देर बाद चर्च में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
ये भीड़ इतने पर ही नहीं रुकी। उसने इलाके में रहने वाले तमाम ईसाई लोगों के घरों को निशाना बनाया। इनसे नाम पूछे गए और इसके बाद उन्हें सडक़ पर पीटा गया। हैरानी की बात ये है कि इन तमाम घटनाओं को पुलिस के सामने अंजाम दिया गया और वो तमाशा देखती रही।
नासा मंगल ग्रह से लॉन्च करेगा रॉकेट
17 Aug, 2023 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
न्यूयॉर्क । ये मार्स के सैंपल्स को पृथ्वी पर पहुंचाएगा, इनमें ढूंढी जाएगी लाल ग्रह पर जीवन की संभावना नासा पहली बार किसी दूसरे ग्रह से रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मार्स सैंपल रिटर्न मिशन के तहत नासा मार्स एस्सेंट व्हीकल को मंगल ग्रह से लॉन्च करेगा, जो फिर वहां से इक_ा किए गए सैंपल्स को धरती पर पहुंचाने में मदद करेगा। इसके लिए मार्स एस्सेंट व्हीकल की टीम ने सॉलिड रॉकेट मोटर के पहले और दूसरे स्टेज की टेस्टिंग कर ली है, जो सफल रही।
नासा के मार्शल स्पेस सेंटर से मैनेज किए जा रहे मार्स एस्सेंट व्हीकल को जून 2028 में लॉन्च किया जाएगा। मंगल ग्रह से सैंपल 2030 तक धरती पर पहुंच सकते हैं। इन सैंपल्स को फिलहाल नासा का पर्सीवरेंस रोवर इक_ा कर रहा है। ये पहला मौका होगा जब किसी और ग्रह से सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे। इनकी जांच के दौरान मंगल पर जीवन की संभावना खोजने की कोशिश की जाएगी।
लीबिया व मिलिशिया के बीच घातक संघर्ष में 27 की मौत, सैकड़ों घायल
16 Aug, 2023 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
काहिरा। लीबिया और मिलिशिया के बीच घातक संघर्ष में 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार लीबिया की राजधानी में प्रतिद्वंद्वी मिलिशिया के बीच घातक झड़पों में कम से कम 27 लोग मारे गए। इसके अलावा शहर में निवासी अनेक लोग अपने घरों में फंस गए और हिंसा से बच नहीं पाए हैं। चिकित्सा अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। बता दें इस वर्ष त्रिपोली को हिला देने वाली सबसे तीव्र लड़ाई यहां पर जारी है। एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम चार लोग मारे गए लेकिन यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि वे लड़ाके थे या नागरिक थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 444 ब्रिगेड और विशेष निरोध बल के लड़ाकों के बीच सोमवार देर रात खूब झड़पें हुईं। मिली रिपोर्टों में कहा गया है कि 444 ब्रिगेड के एक वरिष्ठ कमांडर महमूद हमजा को कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी समूह द्वारा त्रिपोली के एक हवाई अड्डे पर दिन में हिरासत में लिए जाने के बाद यह तनाव बढ़ गया। मानवीय आपदाओं और युद्धों के दौरान तैनात की जाने वाली चिकित्सा संस्था लीबिया के आपातकालीन चिकित्सा और सहायता केंद्र ने बुधवार सुबह कहा कि लड़ाई में 100 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।
चीनी लड़कियां लगा रही नकली नाभियां
16 Aug, 2023 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजिंग । महिलाओं द्वारा अलग से आइलैशेज़ चिपकाना, आइब्रो पर टैटू करा लेना, बालों की स्ट्रिंग्स लगा लेना और फेक नेल्स लगाने जैसे ब्यूटी ट्रेंड्स के बारे में आपने खूब सुना होगा लेकिन शायद ही कभी सुना हो कि को अपनी बेली बटन यानि नाभि को ही अलग से खरीदकर लगा ले।
हमारे-आपके लिए ये भले ही अजीब हो लेकिन इस वक्त चीन में ये ट्रेंड खूब चल रहा है और लड़कियां नकली नाभि का पूरा-पूरा पत्ता खरीदकर रख रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चीन में इस वक्त महिलाओं में नकली ब्रेस्ट, बट और अब नाभि को इस्तेमाल करने का चलन है. हाल में ही नाभि को चिपकाने का ट्रेंड निकला है, जिसमें बिल्कुल टैटू की तरह एक चिपकाने वाली बेली बटन मिलती है, जिसे महिलाएं अपने पेट पर अपनी सही नाभि से कुछ ऊपर चिपका लेती हैं. ऐसा करने से उनके शरीर का रेशियो थोड़ा बदल जाता है और स्कर्ट पहनने के बाद उनकी टांगे लंबी नज़र आने लगती हैं. चीन के ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर ऐसी नकली नाभियों का पूरा-पूरा पत्ता काफी सस्ते दाम पर मिलता है। ये सवाल हमारे भी दिमाग में आता है कि इसकी क्या ज़रूरत है लेकिन चीन की महिलाओं का कहना है कि इससे उन्हें 50-50 वाले बॉडी रेशियो से निजात मिली है।
आप इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगा सकते हैं कि रोज़ाना पोर्टल को 4,400 ऑर्डर्स मिल रहे हैं स्टिकर वाली नेवल की कीमत भी सिर्फ 1 से डेढ़ रुपया प्रति पत्ता है, ऐसे में इसे खरीदने में ज्यादा सोचना भी नहीं है। अब इस ट्रेंड को लेकर बहस छिड़ चुकी है कि आखिर इस तरह अपने ही शरीर पर आत्मविश्वास नहीं रखना कितना सही है। मालूम हो कि दुनिया भर में अलग-अलग ब्यूटी ट्रेंड्स के बारे में आपने सुना होगा। इसमें सबसे ज्यादा मशहूर कोरियन ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और गैजेट्स होते हैं, जो लगभग-लगभग लड़कियों को पूरा ही बदलकर रख देते हैं।
बच्ची को गर्भ से निकालकर पहले की सर्जरी, फिर वापस पेट में रखा
16 Aug, 2023 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
टेक्सास । एक बच्ची का दोबार जन्म होना बताया जा रहा है। पहले उस बच्ची को गर्भ से निकाला गया, इसके बाद बेबी के स्पाइन से ट्यूमर निकाला और फिर उसे पुनः मां के पेट में सुरक्षित रखा गया। लोग इसे चमत्कार ही मान हरे हैं। ऐसा टेक्सास (अमेरिकी राज्य) के एक हॉस्पिटल के नाइजीरियन डॉक्टर ओलुइंका ओलुटिए ने किया है। उन्होंने मां के गर्भ में पल रही 23 हफ्ते की बच्ची को बाहर निकाला और फिर उसकी सर्जरी करके पुनः सफलतापूर्वक पेट में रख दिया। कमाल की बात है, बच्ची ठीक 36 हफ्ते बाद पैदा हुई वो भी बिल्कुल स्वस्थ है। दरअसल लिनली बोएमर एक ऐसी बच्ची है जिसका दो बार जन्म हुआ है। हुआ कुछ यूं कि लिनली की मां मार्गरेट साल 2015 में अपने ट्वीन बच्चों से प्रेग्नेंट थीं। रेगुलर मेडिकल टेस्ट के दौरान पता चला कि लिनली के स्पाइन में एक दुर्लभ ट्यूमर विकसित हो रहा है जिसे साइक्रोकॉक्सिजियल टेराटोमा कहा जाता है। जिसे हटाना काफी जरूरी था, अन्यथा बेबी के जीवन को खतरा हो सकता था।
तभी, टेक्सास चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में काम कर रहे नाइजीरियन डॉक्टर ओलुइंका ओलुटिए ने बच्ची को गर्भ से निकाल कर उस ट्यूमर को हटाने का फैसला लिया। गर्भ में बच्ची की उम्र मात्र 23 सप्ताह थी। सफल सर्जरी करने के बाद डॉक्टरों ने उसे पुनः मां के गर्भ में सफलतापूर्वक रख दिया। ठीक 36 महीने 5 दिन के बाद मार्गरेट ने स्वस्थ बच्ची लिनली को जन्म दिया। लेकिन जन्म के कुछ दिन बाद ही उसकी पुनः सर्जरी हुई जिसके बाद उसके शरीर से ट्यूमर को पूरी तरह से हटा दिया गया। अब लिनली काफी स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन जी रही है। बच्ची को गर्भ से निकालकर पहले की सर्जरी, फिर वापस पेट में रखा
टेक्सास (ईएमएस)। एक बच्ची का दोबार जन्म होना बताया जा रहा है। पहले उस बच्ची को गर्भ से निकाला गया, इसके बाद बेबी के स्पाइन से ट्यूमर निकाला और फिर उसे पुनः मां के पेट में सुरक्षित रखा गया। लोग इसे चमत्कार ही मान हरे हैं। ऐसा टेक्सास (अमेरिकी राज्य) के एक हॉस्पिटल के नाइजीरियन डॉक्टर ओलुइंका ओलुटिए ने किया है। उन्होंने मां के गर्भ में पल रही 23 हफ्ते की बच्ची को बाहर निकाला और फिर उसकी सर्जरी करके पुनः सफलतापूर्वक पेट में रख दिया। कमाल की बात है, बच्ची ठीक 36 हफ्ते बाद पैदा हुई वो भी बिल्कुल स्वस्थ है। दरअसल लिनली बोएमर एक ऐसी बच्ची है जिसका दो बार जन्म हुआ है। हुआ कुछ यूं कि लिनली की मां मार्गरेट साल 2015 में अपने ट्वीन बच्चों से प्रेग्नेंट थीं। रेगुलर मेडिकल टेस्ट के दौरान पता चला कि लिनली के स्पाइन में एक दुर्लभ ट्यूमर विकसित हो रहा है जिसे साइक्रोकॉक्सिजियल टेराटोमा कहा जाता है। जिसे हटाना काफी जरूरी था, अन्यथा बेबी के जीवन को खतरा हो सकता था।
तभी, टेक्सास चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में काम कर रहे नाइजीरियन डॉक्टर ओलुइंका ओलुटिए ने बच्ची को गर्भ से निकाल कर उस ट्यूमर को हटाने का फैसला लिया। गर्भ में बच्ची की उम्र मात्र 23 सप्ताह थी। सफल सर्जरी करने के बाद डॉक्टरों ने उसे पुनः मां के गर्भ में सफलतापूर्वक रख दिया। ठीक 36 महीने 5 दिन के बाद मार्गरेट ने स्वस्थ बच्ची लिनली को जन्म दिया। लेकिन जन्म के कुछ दिन बाद ही उसकी पुनः सर्जरी हुई जिसके बाद उसके शरीर से ट्यूमर को पूरी तरह से हटा दिया गया। अब लिनली काफी स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन जी रही है।
डोनाल्ड ट्रंप पर चुनाव के नतीजों को पलटने का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा,
16 Aug, 2023 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अटलांटा । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मुकदमा दर्ज हो गया है। जानकारी के अनुसार 2020 में हुए चुनाव में जॉर्जिया में अपनी हार को अवैध तरीके से पलटने की साजिश रचने के आरोप में यह मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि यह पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ चौथा आपराधिक मामला है और यह दूसरी बार है जब उन पर चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फुल्टन काउंटी की ग्रैंड जूरी ने दो साल तक चली जांच के बाद ट्रंप पर अभियोग लगाया है। यह जांच जनवरी 2021 में उस फोन कॉल के बाद शुरू हुई जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति ने कहा था कि जॉर्जिया में रिपब्लिकन पार्टी के ‘सेक्रेटरी ऑफ स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन से बहुत कम अंतर से हार को पलटने के लिए आवश्यक 11,780 वोट दिलाने में उनकी मदद कर सकते हैं। जॉर्जिया के रैकेटियर इन्फ्लुएंसर एंड करप्ट ऑर्गनाइजेशन, आरआईसीओ कानून के उल्लंघन के लिए ग्रैंड जूरी द्वारा आरोपों को मंजूरी दे दी गई है।
ग्रैंड जूरी ने ट्रम्प के खिलाफ कई साजिश के आरोपों को भी मंजूरी दी गई है, जिसमें सार्वजनिक अधिकारियों पर उनकी कुर्सी का उल्लंघन करने के लिए दबाव डालने के कई मामले भी शामिल हैं। इसके साथ ही ट्रंप पर झूठे बयान देने और झूठे दस्तावेज़ लिखने और दाखिल करने का भी आरोप है। इस मामले में ट्रम्प सहित कुल 19 लोगों को दोषी ठहराया गया है, जो 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए रिपब्लिकन नामांकन के लिए सबसे आगे हैं। ट्रम्प अभियान के अधिकारियों, वकीलों और ट्रम्प सरकार के अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं। यह मामला फुल्टन काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी फानी विलिस द्वारा लाया गया है, जो डेमोक्रेट गलियारों में हीरो बन गए हैं।
विश्व धर्म संसद में आचार्य लोकेश ने उठाए जलवायु परिवर्तन व आतंकवाद के मुद्दे
16 Aug, 2023 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाशिंगटन । अमेरिका के शिकागो शहर में जैन समुदाय के प्रतिष्ठित धार्मिक नेता आचार्य लोकेश मुनि ने विश्व धर्म संसद के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक नेताओं से जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद के मुद्दों का हल का आह्वान किया। लोकेश मुनि ने इसके लिए सभी देशों को एक साथ मिलकर काम करने का अनुरोध किया। पांच दिवसीय विश्व धर्म संसद में 80 से अधिक देशों के 10,000 से ज्यादा धार्मिक नेता भाग ले रहे हैं। लोकेश मुनि ने विश्व धर्म संसद को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया अभी कई चुनौतियों का सामना कर रही है जिसमें से कुछ पूरी सृष्टि के लिए खतरा उत्पन्न करती हैं। ग्लोबल वॉर्मिंग, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और हिंसा ऐसे मुद्दे हैं जिससे हर कोई जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मों, पंथों, देशों और विचारधाराओं के लोग इन समस्याओं का हल तलाशने के लिए एक साथ आ सकते हैं। वैश्विक मुद्दों के समाधान के लिए सर्वधर्म सद्भाव आवश्यक है। 2023 में विश्व धर्म संसद मील का पत्थर साबित होगी।
विश्व धर्म संसद के उद्घाटन सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस तथा अनुभवी अमेरिकी नेता नैंसी पेलोसी समेत सैकड़ों प्रतिष्ठित शख्सियतों ने भाग लिया। गौरतलब है कि लोकेश मुनि अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक हैं जो शांति के लिए काम करती है और अहिंसा पर जोर देती है। प्रतिष्ठित जैन धर्मगुरु ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर जैन धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का विषय है। स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद को संबोधित किया था और भारत की आध्यात्मिक विरासत की ओर विश्व का ध्यान खींचा था। शिकागो में संबोधन देने से पहले लोकेश मुनि ने 2015 में अमेरिका की सॉल्ट लेक सिटी तथा 2018 में टोरंटो में विश्व धर्म संसद के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया था।
ईशनिंदा के आरोप में हिंदू व्यक्ति को पाक पुलिस ने किया गिरफ्तार
16 Aug, 2023 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पेशावर । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मुसलमानों के पवित्र स्थलों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करके ईशनिंदा करने के आरोप में गिरफ्तार कर गुस्साई भीड़ से बचाकर उसे जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने प्रांत की राजधानी लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर पश्चिमी रहीम यार खान जिले के निवासी अकबर राम को हिरासत में लिया। उसे इलाके में रहने वाले फैसल मुनीर नामक व्यक्ति की शिकायत पर हिरासत में लिया गया है, जिसने पुलिस के सामने दो गवाह पेश करके आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रहीम यार खान के कोटसमाबा थाने के निरीक्षक सफदर हुसैन ने बताया कि पुलिस ने ईशनिंदा के आरोप में 11 अगस्त को संदिग्ध अकबर राम को गिरफ्तार किया और गांव में कानून-व्यवस्था खराब न हो, इसलिए उसे तत्काल न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया।
इस मामले में हुसैन ने कहा कि अगर हम ईशनिंदा के संदिग्ध आरोपी को थाने में रखते तो इलाके में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती थी, क्योंकि वह मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोपी है। अकबर राम के खिलाफ ईशनिंदा कानून (पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295-ए) और पंजाब लोक व्यवस्था रखरखाव अध्यादेश के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने समय पर पहुंचकर अकबर राम की जान बचा ली, अन्यथा भीड़ उसे मार सकती थी।
अनवार-उल-हक काकड़ बने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री
16 Aug, 2023 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस्लामाबाद । अनवार-उल-हक काकड़ को पाकिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। इसके बाद पीएम अनवार-उल-हक काकड़ ने पद की शपथ ली। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन ‘ऐवान-ए-सदर में आयोजित कार्यक्रम में काकड़ को शपथ दिलाई। बता दें कि वह देश के आठवें अंतरिम प्रधानमंत्री बने हैं। काकड़ ने अपनी नियुक्ति के बाद संसद के उच्च सदन सीनेट की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। शपथ लेने के बाद, काकड़ मार्गल्ला पहाड़ों की तलहटी में स्थित प्रधानमंत्री के महलनुमा आधिकारिक आवास गए, जहां नए कर्मचारियों से उनका परिचय कराया गया। काकड़ का तात्कालिक कार्य देश का शासन चलाने में सहायता के लिए एक कैबिनेट गठित करना है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व राजनयिक जलील अब्बास जिलानी को विदेश मंत्री नियुक्त किया जा सकता है। वह अंतरिम प्रधानमंत्री पद की दौड़ में भी शामिल थे।
बता दें कि काकड़ के सामने अब स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने तथा संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को संतुलित बनाए रखने की कठिन चुनौती होगी। इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ ने प्रधानमंत्री आवास छोड़ दिया है और देश की तीनों सेनाओं के जवानों ने उन्हें ‘विदाई गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पिछले दिनों प्रधानमंत्री शरीफ और भंग हो चुकी नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष राजा रियाज अहमद के बीच परामर्श के अंतिम दिन काकड़ के नाम पर सहमति बनी थी।
गौरतलब है कि शपथ ग्रहण करने से पहले, काकड़ ने संसद के उच्च सदन सीनेट की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। एक दिन पहले काकड़ ने सीनेट की सदस्यता और बलूचिस्तान अवामी पार्टी से इस्तीफा दिया था, जिसकी 2018 में उन्होंने स्थापना की थी। जानकारी के अनुसार काकड़ ने अपने पद से इसलिए इस्तीफा दिया, क्योंकि वह निष्पक्ष अंतरिम प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।
सीमा पर गतिरोध के बावजूद भारत-चीन सेना ने की बैठक, बीजिंग पर बनाया दबाव
16 Aug, 2023 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारत-चीन सेना ने सीमा पर जारी गतिरोध के बावजूद बैठक की और टकराव वाले स्थानों से सैनिकों को हटाने पर जोर दिया। बता दें कि लद्दाख के गलवान में 2020 में भारत -चीन सैनिकों के बीच झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। इसी बीच चीन के साथ नए दौर की सैन्य वार्ता में भारत ने पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को जल्दी हटाए जाने पर जोर दिया। सूत्रों ने बताया कि कोर कमांडर स्तरीय 19वें दौर की वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने देपसांग मैदान और डेमचोक से जुड़े मुद्दों के समाधान पर विशेष रूप से जोर दिया। यह बातचीत वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारतीय क्षेत्र में चुशुल-मोल्डो में हुई। जानकारी के अनुसार सैन्य वार्ता सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुई और करीब 10 घंटे तक चली। समझा जा रहा है कि कोर कमांडर स्तरीय वार्ता से एक दिन पहले रविवार को दोनों ओर के स्थानीय सैन्य कमांडरों ने बातचीत की थी। पूर्वी लद्दाख में कुछ बिंदुओं पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तीन साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है। हालांकि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई स्थानों से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है।
बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रशीम बाली ने किया। इस कोर का मुख्यालय लेह में है। चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर ने किया। इससे पहले, 23 अप्रैल को 18वें दौर की सैन्य वार्ता हुई थी जिसमें भारतीय पक्ष ने देपसांग और डेमचोक के लंबित मुद्दों पर जोर दिया था। दोनों देशों के बीच 19वें दौर की सैन्य वार्ता दक्षिण अफ्रीका में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से एक सप्ताह पहले हुई। जानकारी के अनुसार ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भाग लेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने 24 जुलाई को जोहानिसबर्ग में पांच देशों के समूह ब्रिक्स की बैठक के दौरान शीर्ष चीनी राजनयिक वांग यी से मुलाकात की थी।
भारत ने पहली बार यूएई को रुपये में किया कच्चे तेल का भुगतान
15 Aug, 2023 02:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के बीच सोमवार को नए लागू स्थानीय मुद्रा निपटान (एलसीएस) प्रणाली के तहत कच्चे तेल का पहला लेनदेन हुआ। इस लेनदेन में लगभग 1 मिलियन बैरल कच्चे तेल की बिक्री शामिल थी।संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लेनदेन के लिए भारतीय रुपये और यूएई दिरहम दोनों का इस्तेमाल किया गया था।
भारत और यूएई के बीच तेल और गैस के मजबूत संबंध हैं और यूएई भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक प्रमुख भागीदार है। पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पाद भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय व्यापार की रीढ़ हैं।यूएई कच्चे तेल का चौथा सबसे बड़ा स्रोत है और भारत के लिए एलएनजी और एलपीजी का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले साल दोनों देशों के बीच 35.10 अरब डॉलर मूल्य के पेट्रोलियम उत्पादों का व्यापार हुआ जो कुल द्विपक्षीय व्यापार का 41.4 फीसदी है।
भारत के जैन संत आचार्य लोकेश मुनि ने अमेरिका में विश्व धर्म संसद को किया संबोधित
15 Aug, 2023 01:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिका में विश्व धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 80 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक धार्मिक नेता भाग ले रहे हैं। यह आयोजन पांच दिनों तक चलेगा। वहीं भारत के जैन संत आचार्य लोकेश मुनि ने शिकागो में आयोजित हो रही संसद को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने विश्वभर के धार्मिक नेताओं से जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद के मुद्दों का समाधान खोजने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया है।
आचार्य लोकेश मुनि ने सोमवार को सभा को संबोधित करते कहा कि दुनिया इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है, जिनमें से कुछ पूरी सृष्टि के लिए खतरा हैं।ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और हिंसा ऐसे मुद्दे हैं जिनसे हर कोई जूझ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, देशों और विचारधाराओं के लोग इन समस्याओं का समाधान खोजने के लिए एक साथ आ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वैश्विक मुद्दों के समाधान के लिए अंतरधार्मिक सद्भाव आवश्यक है। 2023 में विश्व धर्म संसद एक मील का पत्थर साबित होगी। विश्व धर्म संसद के उद्घाटन सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और अनुभवी अमेरिकी राजनीतिज्ञ नैन्सी पेलोसी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिका ने भारत को भेजा बधाई संदेश
15 Aug, 2023 01:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के लोगों को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक मजबूत रिश्ता है, क्योंकि दोनों देश एक ऐसी दुनिया के लिए मिलकर काम करते हैं, जो खुली, समृद्ध, सुरक्षित, स्थिर और लचीली है।एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से, हम भारत के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं, क्योंकि वे इस 15 अगस्त को स्वतंत्रता के 76 वर्ष मना रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण दिन पर, हम अपनी रणनीतिक साझेदारी की गहराई पर विचार करेंगे और हम भारतीय लोगों के गौरवपूर्ण इतिहास का जश्न मनाएंगे, जो हमारे द्वारा मिलकर बनाए जा रहे उज्ज्वल भविष्य की कुंजी हैं।एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध मजबूत और गहरे हो गए हैं और यह पहले से कहीं अधिक व्यापक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों से निपटने की साझा प्रतिबद्धता में अमेरिका भारत के साथ खड़ा है।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, पिछले साल देखा गया कि अमेरिका-भारत के संबंध पहले से अधिक गहरा और व्यापक हो गए हैं। दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के रूप में, हमने अपने राष्ट्रों के बीच एक मजबूत रिश्ता बनाया बनाया है, जो धीरे-धीरे और मजूबत हो रहा है। हम एक ऐसी दुनिया के लिए मिलकर काम करते हैं, जो खुली, समृद्ध, सुरक्षित, स्थिर और लचीली है।
गायिका मैरी मिलबेन ने भारत को दी 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
15 Aug, 2023 12:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने खास वीडियो शेयर किया, जिसमें वो राष्ट्रगान 'जन-गन-मन' गाती नजर आ रही हैं। साथ ही, उन्होंने 14 अगस्त को भी वीडियो के जरिए एक खास संदेश भेजा था।77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैरी मिलबेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया। इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ नजर आ रही हैं।
इसके साथ ही, उन्होंने लिखा, ये आजादी की आवाज है। भारत, एक राष्ट्र और सभ्यता है, जिसने सदियों की विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं ने आकार दिया है, आज स्वतंत्रता के बैनर तले एकजुट है। भारत को #IndependenceDay की हार्दिक शुभकामनाएं! 'जय हिंद', मेरे भाइयों और बहनों।
डोनाल्ड ट्रंप पर जॉर्जिया में 2020 के चुनाव में हस्तक्षेप को लेकर मुकदमा दर्ज
15 Aug, 2023 12:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और 18 सहयोगियों को सोमवार को जॉर्जिया में दोषी ठहराया गया। उन पर राज्य में 2020 के चुनाव में उनकी हार को अवैध रूप से पलटने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ लाया जाने वाला यह चौथा आपराधिक मामला है और इस महीने यह दूसरा आरोप है कि उन्होंने वोट के नतीजों को पलटने की कोशिश की।
अभियोग में ट्रंप और उनके सहयोगियों द्वारा अपनी हार को कम करने के लिए कई कृत्यों का विवरण दिया गया है, जिसमें जॉर्जिया के रिपब्लिकन राज्य सचिव को सत्ता में बने रहने के लिए पर्याप्त वोट पाने के लिए प्रेरित करना, मतदाता धोखाधड़ी के फर्जी दावों के साथ अधिकारियों को परेशान करना और जॉर्जिया के सांसदों को मनाने का प्रयास करना शामिल है।
फुल्टन काउंटी के कार्यालय जिला अटॉर्नी फानी विलिस द्वारा सोमवार रात जारी अभियोग में कहा गया है, ट्रंप और इस अभियोग में आरोपित अन्य प्रतिवादियों ने यह स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि ट्रंप हार गए और जानबूझकर चुनाव के परिणाम को ट्रंप के पक्ष में गैरकानूनी रूप से बदलने की साजिश में शामिल हो गए।
अन्य प्रतिवादियों में व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज, ट्रम्प के निजी वकील रूडी गिउलिआनी और ट्रम्प प्रशासन के न्याय विभाग के अधिकारी जेफरी क्लार्क शामिल हैं, जिन्होंने जॉर्जिया में अपने चुनावी नुकसान को कम करने के लिए अपने प्रयासों को आगे बढ़ाया।