बेंगलुरु हादसे को लेकर सीएम सिद्धारमैया बोले…
कुंभ में भी भगदड़ हुई थी, क्रिकेट एसोसिएशन को जिम्मेदार ठहराया
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के लिए क्रिकेट एसोसिएशन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बीजेपी के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान भी भगदड़ हुई थी. ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सीएम सिद्धारमैया ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ को एक अप्रत्याशित हादसा बताया।
कर्नाटक के सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के लिए क्रिकेट एसोसिएशन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने बीजेपी के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान भी भगदड़ हुई थी। ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सीएम को जिम्मेदार ठहराया ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ को एक अप्रत्याशित हादसा बताया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस घटना की जानकारी देते हुए सीएम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, सरकार और क्रिकेट एसोसिएशन ने विक्ट्री परेड का आयोजन किया था। किसी ने भी इस तरह के हादसे की कल्पना नहीं की थी। लेकिन 35 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम के बाहर 3-4 लाख लोगों की भीड़ जमा हो गई। । सीएम ने कहा कि स्टेडियम में छोटे गेट थे। लोग गेट से घुस गए। गेट तोड़ दिए. तभी भगदड़ मच गई। किसी को उम्मीद नहीं थी।.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स एक पोस्ट में लिखा, इस हादसे के दर्द ने जीत की खुशी को भी फीका कर दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बौरिंग और वैदेही अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के चलते बड़े पैमाने पर विजय जुलूस की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन अनुमान से ज्यादा भीड़ जमा हो गई। हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं।
-10 लाख मुआवजे का ऐलान किया
सीएम सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि सभी घायलों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा।
क्रिकेट एसोसिएशन को जिम्मेदार ठहराया
इस घटना को लेकर बीजेपी कांग्रेस को लगातार घेर रही है। इस पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मैं इस घटना पर कोई राजनीति नहीं करना चाहता हूं। बीजेपी इस पर राजनीति कर रही है। महाकुंभ के दौरान भी भगदड़ हुई थी। लेकिन ऐसे हादसों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम में इस कार्यक्रम को आयोजित किया था। हमने इसकी अनुमति दी थी। विधानसभा के बाहर भी लोग जमा हुए थे। लेकिन वहां कोई हादसा नहीं हुआ। इसके लिए क्रिकेट एसोसिएशन जिम्मेदार है।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
