मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश IAS एसोसिएशन सर्विस मीट 2025 का शुभारंभ किया
भोपाल में आईएएस अधिकारियों की वार्षिक सर्विस मीट का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। तीन दिनों तक चलने वाली इस सर्विस मीट में प्रदेशभर से आईएएस अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। सर्विस मीट का उद्देश्य अधिकारियों के बीच आपसी संवाद, टीम भावना और सौहार्द को बढ़ाना है। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और वभिन्न गतिविधियां होंगी जिनमें अधिकारी अपने परिवार के साथ भाग लेंगे। इस बार सर्विस मीट को और अधिक रोचक बनाने के लिए अधिकारियों को चार हाउस में विभाजित किया गया है। अलग-अलग प्रतियोगिताओं के माध्यम से चार कैटेगरी में अवार्ड दिए जाएंगे। इससे अधिकारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्याएं, सामूहिक गतिविधियां और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच अधिकारियों को आपसी जुड़ाव का अवसर देना है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्विस मीट को लेकर सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा हर वर्ष होने वाली इस सर्विस मीट के लिए सभी को शुभकामनाएं। मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी पूरे देश में अपनी कार्यशैली और नवाचारों के लिए जाने जाते हैं। जो अधिकारी एक बार मध्यप्रदेश आ जाता है, वह मध्यप्रदेश का होकर ही रह जाता है।”मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।आईएएस सर्विस मीट न केवल मनोरंजन और प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि यह अनुभवों के आदान-प्रदान, नवाचारों की साझेदारी और बेहतर प्रशासन की दिशा में संवाद का भी महत्वपूर्ण अवसर है। भोपाल में आयोजित यह सर्विस मीट प्रदेश की प्रशासनिक संस्कृति को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
