लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, परिवार से भी तोड़ा नाता - जानिए क्या है पूरा मामला?"
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आरजेडी और लालू यादव के परिवार में उथल-पुथल बढ़ती जा रही है। इसी बीच रोहिणी आचार्य राजनीति छोड़ने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लालू यादव की छोटी बेटी और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए घोषणा की कि वह राजनीति से दूरी बना रही हैं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हैं। उनकी इस पोस्ट ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।
रोहिणी ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि संजय यादव और रमीज ने उन्हें इस कदम के लिए प्रेरित किया और वह सारा दोष खुद पर ले रही हैं। यह कदम न केवल लालू परिवार में गहराती दरार की ओर इशारा करता है, बल्कि आरजेडी के भीतर बढ़ते तनाव को भी उजागर करता है।
इससे पहले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप भी बागी हो चुके हैं। उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई और इस विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार भी बने, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। इन घटनाओं से साफ है कि राजद परिवार के भीतर मतभेद लगातार गहराते जा रहे हैं।
रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने के ऐलान के बाद आरजेडी की लीडरशिप पर भी सवाल उठने लगे हैं। खासकर इसलिए क्योंकि संजय यादव—जो तेजस्वी यादव के बेहद करीबी और आरजेडी की रणनीति के प्रमुख माने जाते हैं—पर सीधे तौर पर आरोप लगाए गए हैं। इससे पार्टी पर दबाव बढ़ गया है कि वह इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करे।
हालिया चुनाव में आरजेडी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई, जबकि एनडीए ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई। इन नतीजों ने पार्टी के भीतर नेतृत्व और संगठन दोनों पर सवालों को और तेज कर दिया है।
गुजरात से शुरू हुआ सेवा ज्योति का संदेश, पीएम मोदी की 25 साल की जनसेवा को किया नमन
हुमायूं कबीर बोले- रेजीनगर में भाजपा की जीत होगी, संन्यास को लेकर भी दिया संकेत
इतिहास का बड़ा उलटफेर! सऊदी की सुरक्षा के लिए तुर्की भेजेगा सैनिक, कभी थे कट्टर दुश्मन
जर्जर मकान ने ली जान जोखिम में, सीमापुरी में तीन मंजिला इमारत ढही; 2 घायल
मुंबई में रेल परियोजना के लिए 29 पेड़ काटने की अनुमति, 13 को मिलेगा नया ठिकाना
कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका, UN चीफ ने साफ कर दी अपनी भूमिका
वायुसेना के अहम पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी, आशुतोष दीक्षित ने राजनाथ सिंह से की भेंट
संबित पात्रा का बड़ा आरोप, बोले- राहुल गांधी के लिए लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश
गैरकानूनी गर्भपात पर लगेगी रोक, गर्भलिंग जांच के खिलाफ जिलास्तर पर होगी कड़ी निगरानी
बांग्लादेशी सेना में बदली ताकत की तस्वीर, तारिक रहमान ने आर्मी चीफ को दिया झटका
