उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
रायपुर : बिलासपुर के तोरवा के डायमंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाडि़यों ने दमदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। तेज स्मैश, शानदार कोर्ट कवरेज और आखिरी अंक तक जीत के लिए संघर्ष ने मुकाबलों को रोमांच से भर दिया। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि खिलाडि़यों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाता है।
उप मुख्यमंत्री साव ने आज डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ उसे और निखारने का बेहतर अवसर देती हैं। मैदान पर खिलाडि़यों का आत्मविश्वास और खेल कौशल देखकर स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन की प्रतिभाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं।
साव ने विजेता खिलाडि़यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल में जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण निरंतर अभ्यास, अनुशासन और बेहतर करने की ललक है। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाडि़यों को बड़े मुकाबलों का अनुभव मिलता है और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं।
हुमायूं कबीर बोले- रेजीनगर में भाजपा की जीत होगी, संन्यास को लेकर भी दिया संकेत
इतिहास का बड़ा उलटफेर! सऊदी की सुरक्षा के लिए तुर्की भेजेगा सैनिक, कभी थे कट्टर दुश्मन
जर्जर मकान ने ली जान जोखिम में, सीमापुरी में तीन मंजिला इमारत ढही; 2 घायल
मुंबई में रेल परियोजना के लिए 29 पेड़ काटने की अनुमति, 13 को मिलेगा नया ठिकाना
कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका, UN चीफ ने साफ कर दी अपनी भूमिका
वायुसेना के अहम पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी, आशुतोष दीक्षित ने राजनाथ सिंह से की भेंट
संबित पात्रा का बड़ा आरोप, बोले- राहुल गांधी के लिए लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश
गैरकानूनी गर्भपात पर लगेगी रोक, गर्भलिंग जांच के खिलाफ जिलास्तर पर होगी कड़ी निगरानी
बांग्लादेशी सेना में बदली ताकत की तस्वीर, तारिक रहमान ने आर्मी चीफ को दिया झटका
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, झारखंड में 7-9 अक्टूबर तक विशेष कैंप
