सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रही कांग्रेस…. हो सकता है उसमें बड़ा विभाजन: PM मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बिहार चुनाव (Bihar Elections) की जीत पर भाषण देते हुए कांग्रेस (Congress) पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का आधार अब सिर्फ नकारात्मक राजनीति (Only Negative Politics) हो गया है। कभी ‘चौकीदार चोर’ का नारा, संसद का समय बर्बाद करना, ईवीएम पर हमला करना, कभी चुनाव आयोग को गाली, जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटना, यही कांग्रेस का काम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए कोई सकारात्मक विजन नहीं है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि मुझे आशंका है कि हो सकता है आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो।
कांग्रेस में बन रहा गुट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज कांग्रेस मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बन गई है…कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी के इर्द-गिर्द घूमता है। इसलिए कांग्रेस के भीतर एक अलग गुट उभर रहा है जो नकारात्मक राजनीति से असहज है। ये कांग्रेस के नामदार कांग्रेस को जिस रास्ते पर ले जा रहे हैं, उससे गहरी निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। मुझे आशंका है कि हो सकता है आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी भी समझ रहे हैं कि कांग्रेस सभी को निगेटिव दिशा में लेकर जा रही है। यह पार्टी सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर खुद को आगे बढ़ा रही है।
खत्म हो रहा जनता का भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों तक देश पर राज करने वाली पार्टी पर जनता का भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। कांग्रेस देश के कई राज्यों में वर्षों से सत्ता से बाहर है। पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाई। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के छह राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए और इनमें भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। आज भी हमारे चुने गए विधायकों की संख्या कांग्रेस द्वारा पिछले छह विधानसभा चुनावों में जीते गए विधायकों से अधिक है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 दिसंबर 2025)
बस्तर संभाग के सरपंचों ने नए विधानसभा भवन में देखी लोकतांत्रिक प्रक्रिया
रायपुर-बिलासपुर हाइवे : ब्लैक स्पॉट्स में अंडरपास और सर्विस लेन निर्माण, हाइवे को मवेशीरहित बनाने की कोशिश
समय पर भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था से सशक्त हुआ किसान मंगल सिंह
छत्तीसगढ़ की डिजिटल पेंशन सत्यापन में अग्रणी उपलब्धि : 73 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों का जीवन प्रमाणन पूरा
उज्ज्वला योजना ने बदली द्रोपदी यादव की रसोई और जिंदगी
ड्रिप तकनीक से बदली खेती की तस्वीर: धान–मिर्ची की फसल से किसान मुकेश चौधरी को सालाना लाखों की आमदनी
जिले के विकास में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं समाज के विशिष्टजनों के अनुभव अहम : मंत्री वर्मा
श्रमिक मध्यप्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक, इनकी मेहनत ही विकास की है बुनियाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव