चंद्रबाबू नायडू के बेटे ने मुस्लिम आरक्षण का किया समर्थन
भारतीय जनता पार्टी धार्मिक आधार पर आरक्षण देने के लिए तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की सरकारों पर हमला बोलती रही है। इसी बीच, तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे और पार्टी महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश में मौजूदा मुस्लिम आरक्षण का समर्थन किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ओबीसी सूची के तहत मुस्लिम समुदाय को दिए गए चार प्रतिशत आरक्षण को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है।नारा लोकेश ने कहा कि अगर समाज का एक खास वर्ग गरीबी में जी रहा है तो कोई देश या राज्य तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह वंचित समुदायों को अवसर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण देने का फैसला किसी को खुश करने के लिए नहीं लिया गया है।उन्होंने कहा, 'मुस्लिमों को चार फीसदी आरक्षण देने का फैसला इसी को देखते हुए लिया गया था, न कि किसी को खुश करने या राजनीतिक लाभ लेने के लिए।'हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में टीडीपी के शानदार प्रदर्शन ने एन चंद्रबाबू नायडू को किंगमेकर की भूमिका में ला खड़ा किया है। 16 सीटों के साथ नायडू ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। बता दें, भाजपा ने 240 लोकसभा सीटें जीतीं। हालांकि, यह आंकड़ा बहुमत से कम है। 2014 के बाद पहली बार भाजपा को सत्ता में बने रहने के लिए अपने सहयोगियों- मुख्य रूप से टीडीपी और जेडीयू पर निर्भर रहना पड़ेगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
