उत्तर प्रदेश (ऑर्काइव)
नगर पालिका अध्यक्ष ने किया मल्टी परपज जे.सी.बी. का उद्घाटन
8 Nov, 2023 07:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बस्ती । बुधवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा, प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने दीपावली से पूर्व नये मल्टी परपज जे.सी.बी./ स्काई लिफ्ट का शुभारम्भ नारियल फोड़कर माल्यार्पण करने के साथ किया। कहा कि इस नयी मशीन के आ जाने से साफ सफाई, कूडा उठाने आदि में तेजी आयेगी । कहा कि नगर पालिका क्षेत्र को बेहतर बनाने की दिशा में निरन्त प्रयास जारी है। दीपावली पर नगर पालिका ने क्षेत्रवासियों को यह नया उपहार दिया है।
कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि मल्टी परपज जे.सी.बी./ स्काई लिफ्ट कूडा ढोने, बिजली से सम्बंधित कार्य करने में भी सक्षम है। लोकार्पण अवसर पर मुख्य रूप से सभासदगण, पालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
यूनिवर्सिटी की गड़बड़ी से परेशानी में छात्र
8 Nov, 2023 04:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोल्हान विवि में पढ़ रहे छात्रों का कुछ यही हाल है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री को अमान्य किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। विश्वविद्यालय की इस गलती के कारण कोई नौकरी पाने से वंचित रह सकता है तो किसी की नौकरी भी जा सकती है।
च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम प्रणाली को कोल्हान विश्वविद्यालय ने सबसे पहले अपनाया था। मुश्किल तब खड़ी हो गई जब विश्वविद्यालय ने विषय चयन में गलती कर दी। इस वजह से विद्यार्थियों को जहां दो जेनेरिक पेपर की पढ़ाई करनी थी। वहां सिर्फ एक ही विषय पढ़कर विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया।
ऐसे हुआ गलती का एहसास
सत्र 2017 से लेकर 2022 तक से नई प्रणाली के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन लिया गया था। यूजीसी नियम के तहत इन तीन सालों में दो जेनेरिक पेपर पढ़ना अनिवार्य था।
भूलवश एक ही जेनेरिक पेपर के विषयों को चारों सेमेस्टर में पढ़ाया गया। विश्वविद्यालय को इसकी जानकारी तब हुई, जब प्रतियोगी परीक्षा में फॉर्म भरने से रोका गया। अब सर्टिफिकेट अमान्य होने के कारण कई की नौकरी पर तलवार लटक रही है।
जेनेरिक विषय की परीक्षा कराने की मांग
अब छात्र जेनेरिक विषय की विशेष परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को इसी मांग को लेकर कोल्हान छात्र संघ ने विधायक समीर मोहंती के पास शिकायत लेकर पहुंचे।
प्रतिनिधिमंडल में कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ उपसचिव बिरेंद्र कुमार, अनंत कुमार भद्र, विद्युत शाह, अभिषेक साहू, सागर बाला, दुआ आरिज व अन्य मौजूद थे।
बाइक सवार ने उतरवाए 6.5 लाख के जेवर
8 Nov, 2023 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के देवघर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को झांसा देकर लाखों के गहने उड़ा ले गए। घटना बुधवार की है।
इस घटना के संबंध में पीड़ित मनमोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि वे रिटायर्ड श्रम ऑफिसर हैं। वे वर्तमान में बावनबीघा अंबे सिटी गार्डन में रहते हैं। उन्होंने तिवारी चौक के पास बन रहे अपार्टेमेंट में एक फ्लैट लिया है। वे अपने बन रहे फ्लैट को देखने के लिए स्कूटी से दिन में करीब 11:30 बजे जा रहे थे।
यह है पूरा मामला
इस दौरान बिजली ऑफिस के पास पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और उनकी स्कूटी को रोका। उन लोगों ने पहले बोला कि मैं एसपी का आदमी हूं। आप इतना गहना पहनकर घूम रहे हैं। पता चला है कि इलाके में हर दिन लूट व छिनतई की घटना हो रही है।
इतना कहने के बाद सभी गहने को खोलने को भी कहा और बोला वे उसे उन्हें सुरक्षित दे देंगे। वे घबरा गए और झांसे में आ गए। बदमाशों के कहने पर कर्मी ने गले से सोने का चेन, हाथ में पहना सोने का ब्रेसलेट, दो सोने का अंगुठी आदि खोलकर दे दिया। गहने लेने के बाद बदमाश वापस करने की बात कहकर बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
उन्होंने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पीड़ित ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जाता है कि गहने की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है।
तेजी से गिरने लगा शहरों का तापमान, जानें प्रदेश के मौसम का ताजा हाल
8 Nov, 2023 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी समेत पूरे झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और देर रात कोहरा छाने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ ने राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में ठंड का असर बढ़ा दिया है। 10 नवंबर को धनतेरस है और 12 नवंबर को दीपावली है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने मौसम अपडेट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार दोनों दिन मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है।
जानें दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम?
हालांकि ठंड के बढ़ने की भी बात कही गई है। राजधानी रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में 12 नवंबर यानी दिवाली तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में 8 नवंबर से एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची समेत राज्य के कई हिस्से में बादल छा सकते हैं।
कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना
इस दौरान कुछ स्थानों पर आंशिक वर्षा होने की भी संभावना गई है। बताया कि देश के पश्चिमोत्तर भाग में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस होने से मौसम में बदलाव होगा, इसके पूर्व की ओर बढ़ने के कारण झारखंड के कुछ हिस्सों में प्रभाव पड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड बढ़ेगी जबकि उत्तर से आने वाली हवा से राजधानी समेत पूरे राज्य में कनकनी बढ़ सकती है।
उन्होंने कहा कि 1 नवंबर के बाद आने वाला यह दूसरा पश्चिमी विक्षोभ होगा। नए पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड में भी असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में फिर से उतार चढ़ाव होगा। दिवाली की रात ठंड के साथ कनकनी भी बढ़ सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ ने राजधानी में बढ़ाई कनकनी, सुबह और देर रात छाने लगा कोहरा
अगले पांच दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा मौसम राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में कहीं कहीं छिटपुट वर्षा भी हुई है।
उत्तर प्रदेश के 29 से ज्यादा जिलों में विकास कार्यों को रफ्तार देगी योगी सरकार
8 Nov, 2023 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के समेकित विकास के लिए प्रयासरत योगी सरकार प्रदेश की सड़कों के कायाकल्प को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश के स्टेट व नेशनल हाइवे पर मरम्मत व दुरुस्तीकरण के कार्यों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर भी मरम्मत का कार्य जारी हैं। इस क्रम में, प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की सीएम योगी की मंशा के अनुरूप एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई थी जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में गांवों व ब्लॉकों को जिले मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों को प्रमुखता दी गई थी। ऐसे में, योगी सरकार ने अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत प्रदेश के 29 से ज्यादा जिलों में चिह्नित कुल 407 विकास कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। इस क्रम में कुल 198.93 करोड़ रुपए में से 153.17 करोड़ रुपए की धनराशि को पहली किस्त के तौर पर प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस क्रम में तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और सभी लक्षित विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने की कवायद शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि जिन 29 से ज्यादा जिलों में विकास कार्यों के रूप में संपर्क मार्गों के दुरुस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है उनमें गोण्डा, बहराइच, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, मथुरा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई व वाराणसी प्रमुख हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के जिन जिलों में संपर्क मार्गों के निर्माण, मरम्मत व दुरुस्तीकरण के कार्यों को पूर्ण किया जाना है उनमें जौनपुर प्रमुख है। जौनपुर के शाहगंज, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर व मल्हनी में संपर्क मार्गों के दुरुस्तीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। वहीं, गाजीपुर के जखनियां तथा चंदौली के मुगलसराय व सकलडीहा में निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। इसी प्रकार, श्रावस्ती व बलरामपुर में भी संपर्क मार्गों से संबंधित विभिन्न निर्माण व मरम्मत कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। इसी प्रकार, प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज व कुण्डा, सुल्तानपुर के इसौली, बाराबंकी के हैदरगढ़, फतेहपुर में खागा व हुसैनपुर तथा प्रयागराज के करछना, हण्डिया, सोरांव व फूलपुर जैसे इलाकों में भी संपर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत कार्यों को सुनिश्चित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा चिह्नित सभी निर्माण कार्यों को उत्तर प्रदेश शासन की रूल बुक के अनुसार पूर्ण किया जाएगा। प्रमुख अभियंता (विकास) इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करेंगे। इन निर्माण कार्यों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि माना जा रहा है कि इन सभी कार्यों को निर्धारित अवधि से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।
अलीगढ़ का अब नया नाम हरिगढ़
8 Nov, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का अब नाम बदला जाएगा। जल्द इसे नए नाम हरिगढ़ से जाना जाएगा। अलीगढ़ नगर निगम में यह प्रस्ताव पास हो गया है। अब इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द इसे मंजूरी देगा। मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि नगर निगम की बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया था कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ किया जाए। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया गया है। अब इसे आगे शासन को भेजा जाएगा। मुझे उम्मीद है कि शासन हमारी मांग को पूरी करेगा। पुरानी सभ्यता और सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए ये मांग आ रही थी। बहुत जल्द अलीगढ़ को हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा कई रेलवे स्टेशन के भी नाम बदले जा चुके हैं। योगी सरकार में ही मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन किया गया था।
योगी का दीपावली तोहफा, 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता और 30 दिनों की बोनस की घोषणा
8 Nov, 2023 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों के लिए मूल वेतन के 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता और 30 दिनों की बोनस की घोषणा की है।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, यूजीसी कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मूल वेतन के 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित /कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर) बोनस प्रदान करने का निर्णय किया गया है।
मुठभेड़ में छिनैती कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार
7 Nov, 2023 02:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छिनैती कर भागने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर धेरेबन्दी कर मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के दोनों पैर व दूसरे के एक पैर में गोली लगी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के पालीटेक्निक के पास सोमवार की रात को बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने चारों तरह घेरेबंदी की। करनपुर पहाड़ी पर पुलिस को देख बदमाशों ने फायर किया। फायर से बचते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई। जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। एक के दोनों पैर व दूसरे के एक पैर में गोली लगी है। पुलिस दोनों आरोपी आलोक बिंद, वैभव बिंद निवासी जसोवर पहाड़ी को गिरफ्तार कर मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां दोनों का इलाज कर पुलिस अभिरक्षा में भर्ती किया गया है। रात को एएसपी सिटी नितेश सिंह मौके पर पहुंचे। बदमाशो से पुछताथ की। एक बदमाश का आपराधिक इतिहास है।
तांत्रिक ने बीमारी दूर करने का झांसा देकर हड़पे दस लाख
7 Nov, 2023 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गजरौला में तंत्र मंत्र से बीमारी दूर करने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने एक परिवार से दस लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद तांत्रिक और उसका साथी दोनों फरार हो गए। मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी व परिवार के सदस्य बीमार हो गए।
वह इलाज कराने के लिए नगर के मोहल्ला शिवपुरी में एक तांत्रिक के पास पहुंचे। आरोप है कि तांत्रिक व उसके साथी ने ग्रामीण की बेटी को अपने झांसे में लिया। आरोप है कि तंत्र विद्या करके परिवार से दस लाख रुपये हड़प लिए। बताया जाता है कि महिला ने अपनी तीन बीघा जमीन बेचकर भी तांत्रिक व उसके साथी को दे दिए।
दस लाख रुपये हड़पने के बाद अचानक तांत्रिक व उसका साथी गायब हो गए। महिला ने गांव के लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी कोशिशों के बाद तांत्रिक व उसके साथी का पता लगाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ में वेतन वृद्धि को लेकर यूपी-112 की महिला कर्मियों का धरना
7 Nov, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अर्जुनगंज में शहीदपथ के पास पुलिस कंट्रोल रूम-112 मुख्यालय की छह सौ से अधिक आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर सोमवार दोपहर काम बंद कर दिया। इससे तमाम जिलों की सेवाएं बाधित हो गईं। महिला कर्मचारी नारेबाजी करते हुए दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला कर्मियों ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और लाठी चार्ज की धमकी देने आरोप लगाया है। आज सुबह सीएम आवास की ओर कूच करने के बाद महिला सिपाहियों को हटाया गया।
देर रात तक प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद पीएसी भी तैनात कर दी गई। पुलिस कंट्रोल रूम मुख्यालय 112 की सेवाओं को संचालित करने के लिए कुछ महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आउटसोर्सिंग कर्मचारी हर्षिता कश्यप ने बताया कि सभी महिला कर्मी सात वर्ष से डायल-112 में 11 हजार रुपये वेतन में आउटसोर्सिंग पर नौकरी कर रही थी।
अधिकारियों द्वारा उनके वेतन में वृद्धि कर 18 हजार रुपये करने का दावा किया गया था। सालों बाद भी वेतन वृद्दि नहीं हुई। वेतन में वृद्धि की मांग की गई तो नौकरी से निकाले जाने की धमकी मिलने लगी। इससे आक्रोशित होकर वेतन वृद्दि की मांग को लेकर सभी धरने पर बैठी है। महिला कर्मियों ने बताया कि वह सात साल से टेक महिंद्रा कंपनी के माध्यम से 112 मुख्यालय का काम देख रही थीं। अब मुख्यालय ने वी-विन कंपनी को काम सौंप दिया है। वह सात साल से काम कर रही थीं जिसका मुख्यालय ने अबतक नियुक्तिपत्र नहीं दिया।
शौचालय तक का नहीं करने दे रहें इस्तेमाल, बंद कर दी लाइटें
घंटों से धरने पर बैठी तमाम महिला कर्मचारियों ने बताया कि यूपी-112 के पुलिस कर्मी उन्हें शौचालय तक का प्रयोग नहीं करने दे रहे हैं। बाहर लगी लाइटें भी बंद करा दी हैं। अंधेरे में महिलाएं बैठी हैं।
अधिकारी बोले बैठना है तो बैठो, कुछ नहीं होगा
एक अन्य महिला कर्मी पूजा सिंह ने बताया कि धरना खत्म करवाने एक बड़े अधिकारी पहुंचे। अधिकारी ने उनसे कहा कि धरने पर बैठना है तो बैठो। हमारे पास महिला पुलिसकर्मियों का बैकअप है, इसमें कुछ नहीं होगा। महिला कर्मी अंकिता ने बताया कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी। इसी तरह उनकी मांग जारी रहेगी।
डायल-112 के महिला कर्मचारियों से बदसलूकी, लाठी चार्ज की धमकी के आरोप निराधार है। इन्हें मात्र सड़क पर जाने से रोका गया है। कुछ महिला कर्मचारियों ने समझदारी दिखाकर काम जारी रखा है। सभी के साथ धरना खत्म करवाने को लेकर बातचीत चल रही है।
किसी तरह की सेवाएं बाधित नहीं हुई है। नई कंपनी को काम दिया गया है। इससे जुड़ी अन्य समस्याओं के भी समाधान करवाया जा रहा है।
नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से किये कई वार, मौत
6 Nov, 2023 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । राजधानी लखनऊ में महानगर क्षेत्र स्थित अलाया अपार्टमेंट में एक महिला की हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप पति पर लगा है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात अलाया अपार्टमेंट निवासी आदित्य ने अपनी पत्नी शिवानी पर चाकू से कई वार कर दिये और मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस की माने तो आदित्य कपूर अमीनाबाद में काम करता है। शनिवार रात वह अपने घर पहुंचा और किसी बात पर उसका पत्नी शिवानी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उनके दोनों छोटे बच्चे भी घर पर मौजूद थे। पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ा की आदित्य ने चाकू से पत्नी पर कई वार कर दिये। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा आर कौशिक ने बताया कि शनिवार रात करीब 11ः30 पर एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपित की जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी।
मुझे राजनीतिक नुकसान की परवाह नहीं, जनता की आवाज उठाता रहूंगा--वरुण गांधी
6 Nov, 2023 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बरेली । अपनी ही सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी को संभव है इस बात का एहसास हो गया है कि इस बार उनका टिकट कटने वाला है। यही वजह है कि उन्होंने कहा है कि जनता की आवाज उठाने पर कुछ लोग कहते हैं कि मुझे राजनीतिक नुकसान होगा, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं। सांसद ने बेरोजगारी को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकारी नौकरियों के आठ करोड़ पद खाली हैं। इसके बाद भी बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू से लगातार मौतें हो रही हैं। इसके बाद भी प्रशासन आंख मूंदकर सो रहा है। गांवों में जांच तक नहीं हो रही है।
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले बहेड़ी विधानसभा के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि जनता की आवाज उठाने को लेकर कुछ लोगों ने मुझसे राजनीतिक नुकसान की बात कही थी, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। आम जनता ने मुझे चुना है। जनता का सेवक बनकर हमेशा उनका साथ दूंगा। जनता के हक में आवाज उठाते रहेंगे। वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले बहेड़ी विधानसभा के गांवों का दौरा किया। उन्होंने शनिवार को जोतपुर, सैदपुर, कचनारी, अटरिया, पिपरा, खमरिया, गोपाडांडी, खडारामनगर, भोजपुर सर्वसुख, सिंतरा, अभयपुर, गिरधरपुर, माधौपुर, पचुआ, पैगा आदि गांवों में जनसंवाद किया। वरुण गांधी ने कहा था कि जो दमन करे और दबाव डाले और लोगों को पीड़ित करे। जो अपनी ताकत का दुरुपयोग कर अत्याचार करे, वह राष्ट्रवादी नहीं हो सकता। चाहे वह कोई भी नारा लगाए। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय तभी होगी जब सबके सपनों की बराबर कीमत होगी। जब सबको बराबर के अधिकार मिलेंगे।
जाने माने लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन सिंह की ट्रेन से कटकर मौत
6 Nov, 2023 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा । नगर के जाने माने लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन सिंह की रविवार सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वे अपनी बेटी को स्टेशन पर छोड़ने के लिए गए थे। उसी दौरान ये हादसा हो गया। बताया गया है कि अचानक उनका पैर फिसला और वे ट्रैक पर गिर गए। इस दौरान ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। चिकित्सक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन सिंह गालव का क्लीनिक आरबीएस कॉलेज के सामने हैं। पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भी उनकी ओपीडी चलती है। बताया गया है कि आज सुबह वे अपनी बेटी को छोड़ने के लिए राजा की मंड़ी रेलवे स्टेशन गए थे। यहां पर उनका पैर किसी चीज में उलझ गया और वे फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गए। जब तक वे संभलते तब तक ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। लेप्रोस्कोपिक सर्जन का शरीर दो हिस्सों में बट गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरपीएफ ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डॉक्टर लाखन सिंह गालव का आवास खंदारी क्षेत्र में है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों ही चिकित्सक हैं। डॉक्टर लाखन सिंह गालव ने उदयपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमएस की थी।
महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में अमर गिरि के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी
5 Nov, 2023 02:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में सेशन जज ने वादी मुकदमा और गवाह अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। पिछली कई तारीखों से अमर गिरी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट में हुई तीन नवंबर की सुनवाई में भी जिला अदालत में अमर गिरि बयान दर्ज कराने के लिए नहीं पेश हुआ। जिसके बाद डीजीसी क्रिमिनल गुलाब चंद्र अग्रहरि ने अदालत में गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अर्जी दी थी।
इसके पहले सेशन जज संतोष राय ने गवाह अमर गिरि के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। अब इस मामले की 22 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। अमर गिरि वादी मुकदमा हैं और उन्होंने ही पुलिस को खुदकुशी मामले की सूचना दी थी। वह पिछली कई तारीखों से बयान दर्ज कराने नहीं आ रहे हैं, डीजीसी क्रिमिनल ने अदालत को बताया है कि जानबूझकर अमर गिरि गवाही देने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि केस का ट्रायल शुरू होने के लिए अमर गिरि का बयान दर्ज होना जरूरी है।
वहीं सेशन जज संतोष राय की अदालत में मुकदमे का ट्रायल शुरू हो चुका है, बिना बयान दर्ज किए दूसरे पक्ष की गवाही नहीं हो सकती है। हालांकि पुलिस की ओर से कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर जानकारी दी गई। जिसमें कहा गया कि अमर गिरि को जमानती वारंट का समन तामील नहीं हो सका है। क्योंकि प्रयागराज के पते पर अमर गिरि मौजूद नहीं है। अमर गिरि कहां चले गए हैं, आस-पास रहने वाले लोगों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं है। अमर गिरी का फोन नंबर ना होने की वजह से उन्हें फोन पर भी सूचना नहीं दी जा सकी है।
सेशन कोर्ट ने आरोपियों आनन्द गिरी, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी पर 31 मार्च को आरोप तय कर दिया था। आनन्द गिरि पर आईपीसी की धारा 306 का आरोप तय किया गया है। आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के साथ ही 120 बी में भी आरोप तय हुए हैं। राज्य सरकार की सिफारिश पर सीबीआई मामले की जांच कर रही है। सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। बता दें कि 20 सितंबर 2021 को श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के गेस्ट हाउस में महंत नरेन्द्र गिरि मृत पाए गए थे। इस मामले में बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी पर भी गंभीर आरोप हैं।
लखनऊ में वाइब्रेंट गुजरात रोड शो का होगा आयोजन
5 Nov, 2023 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) के 10वें संस्करण से पहले राज्य सरकार उद्योग जगत के अग्रणियों से बातचीत करने और उन्हें आगामी वीजीजीएस में आमंत्रित करने के लिए कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रोड शो का आयोजन कर रही है। नई दिल्ली में कर्टन रेज़र कार्यक्रम की सफलता और मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, चेन्नई, जापान, यूरोप, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम और दक्षिण कोरिया में सफल रोड शो के बाद, गुजरात सरकार अब सोमवार छह नवंबर को लखनऊ में रोड शो का आयोजन करने जा रही है। गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा, कानून, न्याय, विधायी और संसदीय मामलों के मंत्री ऋषिकेश पटेल इस रोड शो का नेतृत्व करेंगे।
मंत्री ऋषिकेश पटेल, आरएसपीएल ग्रुप, वी गार्ड, सनसोर्स एनर्जी, और ल्यूमिनस पॉवर टेक्नोलॉजीस जैसे संगठनों के प्रमुखों के साथ कई व्यक्तिगत बैठकें करेंगे। एसोचेम गुजरात काउंसिल के अध्यक्ष चिंतन ठाकर स्वागत भाषण देंगे। उनके संबोधन के बाद वाइब्रेंट गुजरात 2024 को लेकर प्रमोशनल फिल्म की स्क्रीनिंग होगी और फिर गुजरात सरकार के ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल विभाग की प्रमुख सचिव आईएएस ममता वर्मा द्वारा गुजरात में मौजूद व्यावसायिक अवसरों पर एक प्रेंज़ेटेशन दी जाएगी।